logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागवत कथा सुनना है आत्मा की शुद्धि का मार्ग : श्री रविशंकरानंद कुमारखंड। श्रीरविशंकरानंद जी महाराज ने परमेश्वर रीता एचपी गैस एजेंसी परिसर श्रीनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन की कथा में कथा वाचन करते हुए कहा भागवत कथा सुनना आत्मा की शुद्धि का मार्ग है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से जीवन में विवेक का उदय होता है और व्यक्ति सही-गलत को पहचान पाता है। भागवत कथा समाज को जोड़ती है और हमें सेवा, सहयोग और संस्कारों से जोड़ती है। कथा के दौरान संगीतमय भजन-कीर्तन और प्रवचन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मौके पर संजय मेहता के निर्देशन में बच्चों ने भाव नाट्य की भव्य प्रस्तुति दी। मौके पर आयोजक रीता देवी, कामेश्वर रजक, भुवनेश्वर रजक, संजय कुमार भारती, अमित कुमार, सुमित कुमार, चितरंजन भारती, प्रभात भारती, राकेश भारती, निवास कुमार, प्रभाष कुमार, विनोद कुमार सहित समस्त ग्रामीण व सैकड़ों श्रद्धालु श्रोता महिला पुरुष बच्चे मौजूद थे।

4 hrs ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
4 hrs ago

भागवत कथा सुनना है आत्मा की शुद्धि का मार्ग : श्री रविशंकरानंद कुमारखंड। श्रीरविशंकरानंद जी महाराज ने परमेश्वर रीता एचपी गैस एजेंसी परिसर श्रीनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन की कथा में कथा वाचन करते हुए कहा भागवत कथा सुनना आत्मा की शुद्धि का मार्ग है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से जीवन में विवेक का उदय होता है और व्यक्ति सही-गलत को पहचान पाता है। भागवत कथा समाज को जोड़ती है

और हमें सेवा, सहयोग और संस्कारों से जोड़ती है। कथा के दौरान संगीतमय भजन-कीर्तन और प्रवचन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मौके पर संजय मेहता के निर्देशन में बच्चों ने भाव नाट्य की भव्य प्रस्तुति दी। मौके पर आयोजक रीता देवी, कामेश्वर रजक, भुवनेश्वर रजक, संजय कुमार भारती, अमित कुमार, सुमित कुमार, चितरंजन भारती, प्रभात भारती, राकेश भारती, निवास कुमार, प्रभाष कुमार, विनोद कुमार सहित समस्त ग्रामीण व सैकड़ों श्रद्धालु श्रोता महिला पुरुष बच्चे मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी
    4
    श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Singer Vikram Deewana Patel
    1
    Post by Singer Vikram Deewana Patel
    user_Singer Vikram Deewana Patel
    Singer Vikram Deewana Patel
    किशनगंज, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    44 min ago
  • Bhagalpur Bihar electrician hoon Bijli Vibhag ka
    1
    Bhagalpur Bihar electrician hoon Bijli Vibhag ka
    user_MOHAMMAD SADDAM Bijli
    MOHAMMAD SADDAM Bijli
    Artist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    58 min ago
  • रामनवमी पर जोगबनी में निकली भव्य शोभायात्रा, “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंजा शहर जोगबनी/अररिया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सीमावर्ती शहर जोगबनी में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। शाम करीब पाँच बजे स्थानीय पीपलेश्वर चौक से शुरू हुई यह शोभायात्रा गांधी चौक होते हुए भारत-नेपाल सीमा तक निकाली गई। यात्रा के मार्ग में हर ओर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर की सड़कों को भगवा झंडों, बैनरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जो धार्मिक उल्लास को और भी बढ़ा रहा था। शोभायात्रा में सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों के चेहरों पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम झलक रहा था। खासकर युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं महिलाएं भी भक्ति गीतों पर झूमती और श्रीराम के गुणगान में लीन नजर आईं। इस भव्य आयोजन की सबसे आकर्षक झलकियां रहीं रामायण आधारित जीवंत प्रस्तुतियां। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से सजीव कर दिया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झलकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान और सेवा शिविर भी लगाए गए, जहां लोगों को शरबत, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूरे आयोजन में सेवा भाव और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्थानीय पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर जोगबनी के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, रितेश वर्मा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष दिनेश साह ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आदर्शों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। शोभायात्रा के समापन के साथ ही पूरा जोगबनी शहर भक्ति रस में डूबा नजर आया। देर रात तक “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सनातन संस्कृति की परंपराएं आज भी उतनी ही जीवंत और मजबूत हैं, जितनी सदियों पहले थीं।
    1
    रामनवमी पर जोगबनी में निकली भव्य शोभायात्रा, “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंजा शहर
जोगबनी/अररिया
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सीमावर्ती शहर जोगबनी में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया।
शाम करीब पाँच बजे स्थानीय पीपलेश्वर चौक से शुरू हुई यह शोभायात्रा गांधी चौक होते हुए भारत-नेपाल सीमा तक निकाली गई। यात्रा के मार्ग में हर ओर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर की सड़कों को भगवा झंडों, बैनरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जो धार्मिक उल्लास को और भी बढ़ा रहा था।
शोभायात्रा में सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों के चेहरों पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम झलक रहा था। खासकर युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं महिलाएं भी भक्ति गीतों पर झूमती और श्रीराम के गुणगान में लीन नजर आईं।
इस भव्य आयोजन की सबसे आकर्षक झलकियां रहीं रामायण आधारित जीवंत प्रस्तुतियां। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से सजीव कर दिया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झलकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान और सेवा शिविर भी लगाए गए, जहां लोगों को शरबत, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूरे आयोजन में सेवा भाव और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।
शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्थानीय पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर जोगबनी के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, रितेश वर्मा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष दिनेश साह ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आदर्शों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
शोभायात्रा के समापन के साथ ही पूरा जोगबनी शहर भक्ति रस में डूबा नजर आया। देर रात तक “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सनातन संस्कृति की परंपराएं आज भी उतनी ही जीवंत और मजबूत हैं, जितनी सदियों पहले थीं।
    user_Ranjeet roy
    Ranjeet roy
    रिपोर्टर Forbesganj, Araria•
    1 hr ago
  • मधेपुरा में सील किए गए एक रेस्टोरेंट को चोरों ने आसान निशाना बना लिया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बंद पड़े ‘कूल मून रेस्टोरेंट’ में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से नगद राशि के साथ-साथ सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई उपकरण भी अपने साथ ले गए। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह की निगरानी सख्त होनी चाहिए थी, वही जगह पूरी तरह असुरक्षित मिली। रेस्टोरेंट के संचालक मुरारी कुमार जब मौके पर पहुंचे, तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। अंदर का नजारा बिखरा हुआ था और कई जरूरी सामान गायब थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाने की कोशिश की है। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर प्रशासन द्वारा सील की गई संपत्तियों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है बाइट --मुरारी कुमार, रेस्टोरेंट संचालक
    4
    मधेपुरा में सील किए गए एक रेस्टोरेंट को चोरों ने आसान निशाना बना लिया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बंद पड़े ‘कूल मून रेस्टोरेंट’ में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
चोर यहां से नगद राशि के साथ-साथ सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई उपकरण भी अपने साथ ले गए। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह की निगरानी सख्त होनी चाहिए थी, वही जगह पूरी तरह असुरक्षित मिली।
रेस्टोरेंट के संचालक मुरारी कुमार जब मौके पर पहुंचे, तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। अंदर का नजारा बिखरा हुआ था और कई जरूरी सामान गायब थे।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाने की कोशिश की है।
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर प्रशासन द्वारा सील की गई संपत्तियों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?
फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है
बाइट --मुरारी कुमार, रेस्टोरेंट संचालक
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    16 hrs ago
  • Bihar
    1
    Bihar
    user_MOHAMMAD SADDAM Bijli
    MOHAMMAD SADDAM Bijli
    Artist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.