पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुरना में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधनसमिति की बैठक आयोजित की गई विद्यालय विकास पर अहम फैसले पांढुर्णा, 25 अगस्त। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुर्णा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, वहीं नन्हे बालक-बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, खेल उपलब्धियों, शिक्षकों की कमी, पेयजल, सड़क सुरक्षा और विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। पूरक परीक्षा के बाद विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहने की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। विद्यालय में नियमित शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा हुई। खेल के क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 31 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय खेल प्रतिभागियों के लिए कोचिंग कैंप आयोजित करने पर भी विचार किया गया। पेयजल और सड़क सुरक्षा पर भी मंथन विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए विद्यालय में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था करने पर चर्चा हुई। विद्यालय परिसर एवं आसपास विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क सुरक्षा के उपायों तथा हाईवे पर अंडरपास अथवा ओवरब्रिज की आवश्यकता पर भी विचार किया गया। बैठक में पीएम श्री योजना के तहत प्राप्त राशि के उचित एवं नियमानुसार उपयोग पर जोर दिया गया। विद्यालय भवन की आंतरिक पेंटिंग, बाहरी पेंटिंग के पूर्ण होने, सुरक्षा एवं कंजरवेंसी कार्यों की निविदा प्रक्रिया तथा छात्र परिषद के गठन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। खेल मैदान में अभ्यास के दौरान अनावश्यक आवागमन रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। स्काउट-गाइड के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा राज्य पुरस्कार के लिए चयनित विद्यार्थियों की जानकारी भी साझा की गई। नगर पालिका द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण सहित विद्यालय विकास से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुरना में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधनसमिति की बैठक आयोजित की गई विद्यालय विकास पर अहम फैसले पांढुर्णा, 25 अगस्त। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुर्णा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, वहीं नन्हे बालक-बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, खेल उपलब्धियों, शिक्षकों की कमी, पेयजल, सड़क सुरक्षा और विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। पूरक परीक्षा के बाद विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहने की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। विद्यालय में नियमित शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा हुई। खेल के क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 31 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय खेल प्रतिभागियों के लिए कोचिंग कैंप आयोजित करने पर भी विचार किया गया। पेयजल और सड़क सुरक्षा पर भी मंथन विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए विद्यालय में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था करने पर चर्चा हुई। विद्यालय परिसर एवं आसपास विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क सुरक्षा के उपायों तथा हाईवे पर अंडरपास अथवा ओवरब्रिज की आवश्यकता पर भी विचार किया गया। बैठक में पीएम श्री योजना के तहत प्राप्त राशि के उचित एवं नियमानुसार उपयोग पर जोर दिया गया। विद्यालय भवन की आंतरिक पेंटिंग, बाहरी पेंटिंग के पूर्ण होने, सुरक्षा एवं कंजरवेंसी कार्यों की निविदा प्रक्रिया तथा छात्र परिषद के गठन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। खेल मैदान में अभ्यास के दौरान अनावश्यक आवागमन रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। स्काउट-गाइड के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा राज्य पुरस्कार के लिए चयनित विद्यार्थियों की जानकारी भी साझा की गई। नगर पालिका द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण सहित विद्यालय विकास से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
- बैतूल आशापुर हाइवे निर्माण में मुआवजा राशि वितरण में विसंगति क़ो लेकर किसानों नें SDM से की मुलाक़ात1
- मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।1
- सचिव संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर संदीप रघुवंशी का जोरदार स्वागत आमला। जनपद पंचायत आमला में पदस्थ सचिव संदीप रघुवंशी को सचिव संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पंचायत आमला पहुंचने पर सचिव संघ के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहित ठाकुर, दीपक कोकाटे एवं पूर्व जनपद सीईओ राजेश्वर ठेपे सहित सचिव संघ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सचिवों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर सचिव संघ के सदस्यों में भी उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।3
- WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार 60 फीट कॉपर केबल सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुंह पर कपड़ा बांधकर खदान में घुसे थे आरोपी पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर तवा-02 खदान परिसर में घुसे थे। आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काट दिया और करीब 35 से 40 फीट केबल सहित हॉल में रखी विद्युत सामग्री चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतारसी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम (30) और सुमरलाल पिता मनोहर परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब 80 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने WCL प्रबंधन, औद्योगिक संस्थानों और खदान क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि संवेदनशील परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। चोरी या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कीचड़ और जलभराव, आस्था के केंद्र पर बदहाल व्यवस्था राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कीचड़ और जलभराव, आस्था के केंद्र पर बदहाल व्यवस्था मुख्य बस स्टैंड की समस्या के साथ राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी हालात खराब; राहगीरों और श्रद्धालुओं में आक्रोश, ग्राम पंचायत इटावा व पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही के आरोप बोरदेही/इटावा। ग्राम इटावा के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या अब केवल आवागमन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र राम मंदिर के मुख्य द्वार तक दिखाई दे रहा है। मंदिर के प्रवेश मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में मुख्य बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने जलभराव की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए इसी कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों में इस बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई और आवागमन की उचित व्यवस्था होना आवश्यक है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत इटावा और पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सड़क, नाली और जल निकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त कर दी जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। बारिश के दौरान कीचड़ और पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्या बड़ी दुर्घटना के बाद जागेंगे जिम्मेदार? ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने की समस्या जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत और पीडब्ल्यूडी विभाग आखिर कब तक समस्या को नजरअंदाज करते रहेंगे? राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि राम मंदिर के मुख्य द्वार सहित मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के साथ सड़क की मरम्मत और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार पर इस तरह की बदहाल स्थिति से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। अब ग्रामीणों की निगाहें जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर टिकी हैं कि ग्राम पंचायत इटावा और पीडब्ल्यूडी विभाग कब तक इस समस्या का समाधान कर आमजन और श्रद्धालुओं को राहत दिलाते हैं। सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर बोरदेही1
- छिंदवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमरवाड़ा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कंटेनर और टाटा सफारी को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के गुप्त बॉक्स और सफारी के डैशबोर्ड से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ एक अवैध पिस्टल, कारतूस और 24 हजार 90 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जा रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।4
- कोर्ट ने पत्नी का मेंटनेंस केस खारिज कर दिया । कोर्ट ने कहा आपको भरणपोषण मागने का हक नहीं है खारिज कर दिया । कोर्ट ने कहा आपको भरणपोषण मागने का हक नहीं है1
- पुरुषों की समस्याओं पर एसआईएफ बैतूल ने लगाई एक कुर्सी पुरुष के नाम खाली कुर्सी ने उठाई उन पुरुषों की आवाज, जो अपनी पीड़ा कह नहीं पाते पुरुषों की समस्याओं पर एसआईएफ बैतूल ने लगाई एक कुर्सी पुरुष के नाम खाली कुर्सी ने उठाई उन पुरुषों की आवाज, जो अपनी पीड़ा कह नहीं पाते कार्यक्रम, पीड़ित पुरुषों और परिवारों ने लिया सलाह व मार्गदर्शन सारणी। पुरुषों के सामने बढ़ती पारिवारिक, सामाजिक और कानूनी चुनौतियों को लेकर एसआईएफ बैतूल ने मंगलवार को जय स्तंभ चौक, सारणी में एक कुर्सी पुरुष के नाम सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रखी गई खाली कुर्सी उन पुरुषों का प्रतीक रही, जो पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव, सामाजिक दबाव और कानूनी परेशानियों के बीच अपनी पीड़ा खुलकर नहीं कह पाते। सारणी और आसपास के क्षेत्रों से पीड़ित पुरुष एवं उनके परिवार अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और सलाह व मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह एसआईएफ बैतूल का दूसरा ऐसा कार्यक्रम था। इससे पहले आमला में पहला आयोजन किया गया था। संस्था का उद्देश्य पुरुषों और उनके परिवारों की समस्याओं को सामने लाने के साथ जरूरतमंदों को सहायता एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने कहा कि वैवाहिक विवाद, पारिवारिक कलह और कानूनी मामलों का असर पूरे परिवार पर पड़ता है और पुरुष कई बार गंभीर मानसिक तनाव से गुजरते हैं। ऐसे मामलों में समय पर सहायता और संवाद जरूरी है। एसआईएफ बैतूल के डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि पुरुषों से जुड़े विषयों को भी गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। पारिवारिक विवाद, कानूनी मामलों और मानसिक तनाव से जूझ रहे पुरुषों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित मंच और संस्थागत व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने सरकार से पुरुष आयोग के गठन की मांग भी रखी। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश झारे, राजेश उपराले, शशिकांत खातरकर, परसराम उपराले, अविनाश देशमुख, देवेंद्र उभनारे, गोविंद अठानकर, महेश सोनी और सतीश चोकिकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एसआईएफ बैतूल द्वारा पुरुषों और उनके परिवारों को निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्था की पुरुष हेल्पलाइन 8882498498 के माध्यम से देशभर से लोग संपर्क कर सहायता प्राप्त कर रहे हैं।1