Shuru
Apke Nagar Ki App…
सचिन पायलट, दीपक बैज और टी.एस. बाबा की सहमति से बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई टीम घोषित। ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का शंखनाद सचिन पायलट, दीपक बैज और टी.एस. बाबा की सहमति से बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई टीम घोषित। प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और जिलाध्यक्ष हरिहर यादव की अनुशंसा पर अनुभवी और युवा चेहरों को मिली कमान। आगामी चुनौतियों को देखते हुए रणनीतिक बदलाव, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेतृत्व ने दी बधाई, जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने का लक्ष्य पूरा मामला बलरामपुर जिले के कांग्रेस कमेटी की है
Ali Khan
सचिन पायलट, दीपक बैज और टी.एस. बाबा की सहमति से बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई टीम घोषित। ब्रेकिंग बलरामपुर बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का शंखनाद सचिन पायलट, दीपक बैज और टी.एस. बाबा की सहमति से बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई टीम घोषित। प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और जिलाध्यक्ष हरिहर यादव की अनुशंसा पर अनुभवी और युवा चेहरों को मिली कमान। आगामी चुनौतियों को देखते हुए रणनीतिक बदलाव, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेतृत्व ने दी बधाई, जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने का लक्ष्य पूरा मामला बलरामपुर जिले के कांग्रेस कमेटी की है
More news from झारखंड and nearby areas
- चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रभु प्रकाश मिशन विद्यालय जमुनिया टांड की चौथी कक्षा की करीब 12 वर्षीय छात्रा जंगल में रोती और भागती हुई मिली। जब चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी जयराम सिंह रंका जा रहे थे, तभी बड़का नाला के पास जंगल के बीच उन्होंने बच्ची को इस हालत में देखा। जयराम सिंह ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बच्ची को सुरक्षित अपने गांव चिरका ले आए। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम खुशबू कुमारी, पिता नागेंद्र सिंह, निवासी महूडंड (डंडई थाना क्षेत्र) बताया। बच्ची ने घबराई हुए अंदाज में बताया कि कुछ अज्ञात लोग मेरे साथ एक और लड़की को पकड़कर हाथ बांधकर जंगल में ले गए थे, जहां से वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग निकली। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन ने इस पूरे मामले को सिरे से खारिज करते हुए इसे बच्ची की “बहानेबाजी” बताया। स्कूल इंचार्ज का कहना है कि छात्रा नई-नई दाखिल हुई है और इस तरह की बातें करती रहती है। उनके मुताबिक, उसके साथ कोई दूसरी बच्ची हॉस्टल से बाहर नहीं गई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिजनों विद्यालय के फादर को सूचना दी गई, जिसके बाद बच्ची की मां भी मौके पर पहुंच गईं। लेकिन खबर लिखे जाने तक विद्यालय की ओर से कोई शिक्षक, वार्डन या जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा था। बताते चले कि इसी सप्ताह मंगलवार को भी इसी विद्यालय के हॉस्टल से 7-8 साल के दो मासूम बच्चे भागकर जंगल के रास्ते आ गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर सुरक्षित चिनीयां थाना मोड़ तक पहुंचाया था। अब लगातार दूसरी घटना ने विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं। अब सवाल यह उठना है कि क्या हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है? या फिर जिम्मेदारों की लापरवाही से मासूमों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है ?1
- Post by Sunil singh1
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा मांझी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तैरते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में समा चुके थे। घटना के बाद से ही ग्रामीणों द्वारा शव की खोजबीन जारी है, लेकिन तालाब अधिक गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शव तालाब के अंदर ही है इसे लेकर ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है।2
- PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गूंजा नारा – महिलाओं को 33% आरक्षण कब?1
- गढ़वा मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय के पीछे कचरा एवं कोयला का अंबार लगा हुआ है? जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पतली गली होने की वजह से काफी ट्रैफिक एवं जाम लगा रहता है1
- Post by हमर जशपुर1
- 19 हजार रुपए के लिए जीतू मुंडा ने अपने बहन की शव कब्र से निकालकर बैंक में ले गया1
- Post by Sunil singh1