logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ व चुने गए पार्षदो को परेशान नहीं किये जाने की मांग को लेकर दो विधायक सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस को सौंपा पत्र खैरथल!खैरथल नगर परिषद में चुनाव परिणामो के बाद रोजाना हो रहे नए घटनाक्रम के तहत खैरथल बंद के दौरान क्षेत्र के दो विधायको सहित जिलास्तरीय नेताओं ने शनिवार शाम को खैरथल थाने में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्त्ताओ व नवनिर्वाचित पार्षदो के परिजनों को सत्तारूड दल के नेताओं द्वारा जबरन परेशान करने व पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने को लेकर लिखित पत्र सौंप कर न्यायोचित कार्यवाही किये जाने की मांग की! इस मौके पर मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित यादव ने ड्यूटी थानाधिकारी को अवगत कराते हुए पार्षदो के वीडियो पेश किये जिनमे वें अपनी स्वेच्छा से कांग्रेस खेमे में वोट देने की बात कह रहे है! यादव ने सत्तारूड दल के नेताओं पर आरोप लगाया की वें नगर परिषद के सभापति पद के होने वाले चुनाव में हार के डर से निर्दलीय सहित कांग्रेस पार्षद के परिजनों को डरा धमका कर झूठे मुकदमे करा रहे है! यादव ने बताया की उनकी पार्टी की जीत निश्चित है उनके पास पर्याप्त संख्या में पार्षद मौजूद है! इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने भी पुलिस को बताया की उनके पार्षद के परिजनों को प्रशासन के दबाव में कोई भी अनुचित कार्यवाही नहीं की जाये अन्यथा पार्टी द्वारा खैरथल थाने पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा! इस मौके पर जिला प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई, विधानसभा प्रभारी देव कसाना, मुंडावर विधायक ललित यादव, किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजित यादव, शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, विजेंद्र महलावत समेत अन्य नेता मौजूद रहे!

1 day ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
1 day ago

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ व चुने गए पार्षदो को परेशान नहीं किये जाने की मांग को लेकर दो विधायक सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस को सौंपा पत्र खैरथल!खैरथल नगर परिषद में चुनाव परिणामो के बाद रोजाना हो रहे नए घटनाक्रम के तहत खैरथल बंद के दौरान क्षेत्र के दो विधायको सहित जिलास्तरीय नेताओं ने शनिवार शाम को खैरथल थाने में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्त्ताओ व नवनिर्वाचित पार्षदो के परिजनों को सत्तारूड दल के नेताओं द्वारा जबरन परेशान करने व पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने को लेकर लिखित पत्र सौंप कर

न्यायोचित कार्यवाही किये जाने की मांग की! इस मौके पर मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित यादव ने ड्यूटी थानाधिकारी को अवगत कराते हुए पार्षदो के वीडियो पेश किये जिनमे वें अपनी स्वेच्छा से कांग्रेस खेमे में वोट देने की बात कह रहे है! यादव ने सत्तारूड दल के नेताओं पर आरोप लगाया की वें नगर परिषद के सभापति पद के होने वाले चुनाव में हार के डर से निर्दलीय सहित कांग्रेस पार्षद के परिजनों को डरा धमका कर झूठे मुकदमे करा रहे है! यादव ने बताया की उनकी पार्टी की जीत

निश्चित है उनके पास पर्याप्त संख्या में पार्षद मौजूद है! इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने भी पुलिस को बताया की उनके पार्षद के परिजनों को प्रशासन के दबाव में कोई भी अनुचित कार्यवाही नहीं की जाये अन्यथा पार्टी द्वारा खैरथल थाने पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा! इस मौके पर जिला प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई, विधानसभा प्रभारी देव कसाना, मुंडावर विधायक ललित यादव, किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजित यादव, शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, विजेंद्र महलावत समेत अन्य नेता मौजूद रहे!

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लक्ष्मणगढ़ अलवर में प्रथम चेयरमेन बनी बीजेपी की मीना गुप्ता, जनता में खुशी की लहर अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 से पार्षद चुनी गईं भाजपा प्रत्याशी मीना गुप्ता को लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से मात दी। 13 मतों से हासिल की एकतरफा जीत:- अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 25 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद भाजपा की मीना गुप्ता को 19 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पायल भारद्वाज चौधरी को मात्र 6 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार मीना गुप्ता ने 13 मतों के स्पष्ट अंतर से विजय हासिल की कल होगा उपाध्यक्ष पद का चुनाव:- अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेगा: राजनीतिक ख़बरें पढ़ें नामांकन: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक जांच प्रक्रिया: सुबह 11:30 बजे से नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक परिणाम: शाम 5:00 बजे मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और 22 सितंबर को ही अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पहली बार सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित था पद :- लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अध्यक्ष पद सामान्य (महिला) श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया था। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र जारी किया। मीना गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
    1
    लक्ष्मणगढ़ अलवर में प्रथम चेयरमेन बनी बीजेपी की मीना गुप्ता, जनता में खुशी की लहर
अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 से पार्षद चुनी गईं भाजपा प्रत्याशी मीना गुप्ता को लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से मात दी।
13 मतों से हासिल की एकतरफा जीत:- अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 25 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद भाजपा की मीना गुप्ता को 19 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पायल भारद्वाज चौधरी को मात्र 6 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार मीना गुप्ता ने 13 मतों के स्पष्ट अंतर से विजय हासिल की
कल होगा उपाध्यक्ष पद का चुनाव:-  अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने के बाद अब 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेगा: राजनीतिक ख़बरें पढ़ें
नामांकन: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
जांच प्रक्रिया: सुबह 11:30 बजे से
नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक
मतदान (यदि आवश्यक हो): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
परिणाम: शाम 5:00 बजे मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और 22 सितंबर को ही अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
पहली बार सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित था पद :- लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अध्यक्ष पद सामान्य (महिला) श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया था। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र जारी किया। मीना गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 📰 खबर का असर: भारत गैस नगर ने दिखाई तत्परता, शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई ग्राहकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    1
    📰 खबर का असर: भारत गैस नगर ने दिखाई तत्परता, शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई
ग्राहकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नूंह जिले के 10 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य कैंप कांग्रेस नेता एवं पूर्व कमांडो हिदायत खान ने आज सोमवार 3 बजे बजे बताया कि नूंह में बढ़ती मौसमी बीमारियों को लेकर CHC नूंह के CMO से मुलाकात की गई। इस दौरान वायरल फीवर, डेंगू और टाइफाइड से बचाव के लिए गांव-गांव जागरूकता और जांच कैंप लगाने की मांग रखी गई। CMO ने 10 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाने का आश्वासन दिया है, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. राहुल खान और डॉ. अक्षिता को दी गई है। हिदायत खान ने लोगों से साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।
    1
    मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नूंह जिले के 10 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य कैंप


कांग्रेस नेता एवं पूर्व कमांडो हिदायत खान ने आज सोमवार 3 बजे बजे बताया कि नूंह में बढ़ती मौसमी बीमारियों को लेकर CHC नूंह के CMO से मुलाकात की गई। इस दौरान वायरल फीवर, डेंगू और टाइफाइड से बचाव के लिए गांव-गांव जागरूकता और जांच कैंप लगाने की मांग रखी गई। CMO ने 10 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाने का आश्वासन दिया है, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. राहुल खान और डॉ. अक्षिता को दी गई है। हिदायत खान ने लोगों से साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • आधुनिक मशीनों से तैयार होंगे स्कूल ड्रेस समेत सभी प्रकार के रेडीमेड कपड़े रफीक खान पिनंगवा, 20 सितंबर। पिनंगवा कस्बे में अब आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्कूल ड्रेस से लेकर बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु ने प्रतिष्ठान का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रोजगार छोटा हो या बड़ा, युवाओं को रोजगार के अवसरों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेहनत और हुनर के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिल सकेगा। इस अवसर पर आसपास के गांवों और पिनंगवा कस्बे के अनेक जिम्मेदार लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वीडियो कैप्शन: प्रतिष्ठान में लगी आधुनिक मशीनें।
    2
    आधुनिक मशीनों से तैयार होंगे स्कूल ड्रेस समेत सभी प्रकार के रेडीमेड कपड़े
रफीक खान
पिनंगवा, 20 सितंबर। पिनंगवा कस्बे में अब आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्कूल ड्रेस से लेकर बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है।
इस अवसर पर पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु ने प्रतिष्ठान का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रोजगार छोटा हो या बड़ा, युवाओं को रोजगार के अवसरों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेहनत और हुनर के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिल सकेगा।
इस अवसर पर आसपास के गांवों और पिनंगवा कस्बे के अनेक जिम्मेदार लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
वीडियो कैप्शन: प्रतिष्ठान में लगी आधुनिक मशीनें।
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • पुन्हाना के गोधोला गांव के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पुन्हाना के गोधोला गांव के पास गुड़गांव केनाल में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने कुर्ता और लूंगी पहन रखी थी और शव करीब 3 से 4 दिन पुराना होने की आशंका है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। मौत के कारण और शव नहर में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
    1
    पुन्हाना के गोधोला गांव के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
पुन्हाना के गोधोला गांव के पास गुड़गांव केनाल में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने कुर्ता और लूंगी पहन रखी थी और शव करीब 3 से 4 दिन पुराना होने की आशंका है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। मौत के कारण और शव नहर में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत डीएसटी व जुरहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पहाड़ी डीग डीग एसपी सरण कांबले के निर्देशन में की गई कार्रवाई गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार करीब 2.600 किलो ग्राम अवैध गांजा किया बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बाइक जब्त गांजा बिक्री से प्राप्त 3,800 रुपए की राशि भी बरामद गिरफ्तार आरोपी है वासूदेव पुत्र घनश्याम पाई थाना जुरहरा निवासी ऑपरेशन प्रहार के तहत डीग पुलिस की लगातार कार्रवाई आरोपी से जुरहरा पुलिस कर रही है गहनता से पूछताछ।
    1
    ऑपरेशन प्रहार के तहत डीएसटी व जुरहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पहाड़ी डीग
डीग एसपी सरण कांबले के निर्देशन में की गई कार्रवाई
गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
करीब 2.600 किलो ग्राम अवैध गांजा किया बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बाइक जब्त
गांजा बिक्री से प्राप्त 3,800 रुपए की राशि भी बरामद
गिरफ्तार आरोपी है वासूदेव पुत्र घनश्याम पाई थाना जुरहरा निवासी
ऑपरेशन प्रहार के तहत डीग पुलिस की लगातार कार्रवाई
आरोपी से जुरहरा पुलिस कर रही है गहनता से पूछताछ।
    user_Talim khan
    Talim khan
    Financial Analyst कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मंडकौला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एसडीआरएफ ने किया आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन - विद्यार्थियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव तकनीकों की दी गई जानकारी - मॉक ड्रिल से आपदा के समय प्रभावी बचाव कार्यों की तैयारियों का हुआ अभ्यास हथीन/माथुर : समीपवर्ती गांव मंडकौला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार हथीन प्रेम प्रकाश की देखरेख में एसडीआरएफ की टीम ने आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने विद्यार्थियों को आग से बचाव बारे जागरूक करते हुए जानकारी उपलब्ध कराई और डेमो करके भी दिखाया। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने पर आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत कार्य शुरू करने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के जवानों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि संकट की स्थिति में किस प्रकार समन्वय के साथ बचाव अभियान चलाया जा सकता है। नोडल अधिकारी एवं तहसील हथीन प्रेम प्रकाश ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारी और नियमित अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल बचाव दल की तैयारियों को परखना ही नहीं, बल्कि आमजन को भी आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर नूंह से एसडीआरएफ टीम से जगदीश कुमार, डीएसपी रतनदीप बाली और एसएचओ नरेश कुमार, एनजीओ से अल्पना मित्तल, रेडक्रॉस सोसायटी, जिला स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 000
    4
    मंडकौला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल

एसडीआरएफ ने किया आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन
- विद्यार्थियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव तकनीकों की दी गई जानकारी
- मॉक ड्रिल से आपदा के समय प्रभावी बचाव कार्यों की तैयारियों का हुआ अभ्यास
हथीन/माथुर : समीपवर्ती गांव मंडकौला स्थित 
पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार हथीन प्रेम प्रकाश की देखरेख में एसडीआरएफ  की टीम ने आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने विद्यार्थियों को आग से बचाव बारे जागरूक करते हुए जानकारी उपलब्ध कराई और डेमो करके भी दिखाया।
मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने पर आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत कार्य शुरू करने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के जवानों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि संकट की स्थिति में किस प्रकार समन्वय के साथ बचाव अभियान चलाया जा सकता है।
नोडल अधिकारी एवं तहसील हथीन प्रेम प्रकाश ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारी और नियमित अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल बचाव दल की तैयारियों को परखना ही नहीं, बल्कि आमजन को भी आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर नूंह से एसडीआरएफ टीम से जगदीश कुमार, डीएसपी रतनदीप बाली और एसएचओ नरेश कुमार, एनजीओ से अल्पना मित्तल, रेडक्रॉस सोसायटी, जिला स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Ek Patni ne apne pati ko juice Mein Jahar dekar Maar Dala Revadi Haryana
    1
    Ek Patni ne apne pati ko juice Mein Jahar dekar Maar Dala Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • भाड़ावास रोड पर सिर पर रॉड से हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।* dainik news rewari । हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर युवक टॉयलेट करने लगता है। तभी उसका एक साथी दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड से वार करता है। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। उसके चाचा उत्तम सिंह BJP के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। हत्या का आरोप जितेंद्र के बचपन के दोस्त और उसके दो साथियों पर लगा है। दोस्तों के बीच विवाद की वजह क्या रही, यह अभी सामने नहीं आई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रवीण ठेकेदार को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
    1
    भाड़ावास रोड पर सिर पर रॉड से हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।* dainik news rewari ।
हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर युवक टॉयलेट करने लगता है। तभी उसका एक साथी दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड से वार करता है।
मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। उसके चाचा उत्तम सिंह BJP के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। हत्या का आरोप जितेंद्र के बचपन के दोस्त और उसके दो साथियों पर लगा है। दोस्तों के बीच विवाद की वजह क्या रही, यह अभी सामने नहीं आई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रवीण ठेकेदार को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.