Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 19/03/2026को समहरणालय गया के सभागार मे अशोक कुमार चौधरी जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता मे एल पी जी गैस आपूर्ति के सम्बन्ध मे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईं l
त्रिलोकी नाथ
आज दिनांक 19/03/2026को समहरणालय गया के सभागार मे अशोक कुमार चौधरी जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता मे एल पी जी गैस आपूर्ति के सम्बन्ध मे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईं l
More news from Bihar and nearby areas
- Post by त्रिलोकी नाथ1
- जमीनी विवाद में आपस में दो पक्षों में झड़प ,कई लोग हुए घायल1
- आज गया शहर के माता मंगला गौरी मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन माता मंगला गौरी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़। लोग पंक्तिबद्ध होकर माता का दर्शन कर रहे हैं। यहां का पौराणिक कथा है कि भगवान भोले शंकर जब अपनी पत्नी सती का जला हुआ शरीर लेकर आकाश में उद्मित होकर घूम रहे थे तो इस के क्रम में मां सती के शरीर का टुकड़ा देश के 51 स्थान पर गिरा। उस समय 51 स्थान पर गिरे हुए टुकड़ा में स्तन का टुकड़ा गया के भस्मकूट पर्वत पर गिरा था। जो माता मंगला गौरी शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हुआ।और मंदिर मां सती को समर्पित है। यह मंदिर 18 महाशक्ति पीठों में एक माना जाता है इसका उल्लेख वायु पुराण,अग्नि पुराण, देवी भागवत और मार्कण्डेय पुराण सहित कई शास्त्रों और तांत्रिक ग्रंथों में मिलता है। जो भक्त मंदिर में सच्चे मन से माता का पूजा अर्चना करते हैं मां उस भक्त का सभी मनोकामना पूर्ण करती है।1
- गया जी -दर्जनों टेंडर निकाले, पर स्टैंड नहीं: गया के ऑटो चालकों की आज भी आवाज़ दबती क्यों?1
- टिकारी और कोंच में चैत्र नवरात्रि का भव्य आगाज़, 'माँ शैलपुत्री' की आराधना के साथ वातावरण हुआ भक्तिमय गया जिले के टिकारी अनुमंडल और कोंच प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। वासंतिक नवरात्रि के इस अवसर पर समूचा क्षेत्र शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की आराधना में डूब गया है। मंदिरों से लेकर घरों तक सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि गूँजने लगी है। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर नौ दिनों के अखंड उपवास और अनुष्ठान का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश पूजन कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धालु विनिता भारती,मंषा देवी,रिंकी देवी सहित अन्य भक्तों ने अपने घरों और स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर माता का आह्वान किया।पर्व के पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप 'माँ शैलपुत्री' की विशेष पूजा-अर्चना आचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी के मुखारविंद से कराई गई। मंदिरों में "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता..." के मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। स्थानीय निवासी वरुण कुमार और माधवेंद्र कुमार ,पंकज द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष हिंदी कैलेंडर के अनुसार प्रतिपदा तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। मान्यता है कि माँ शैलपुत्री की पूजा से भक्तों के जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उत्सव को लेकर टिकारी और कोंच के प्रमुख दुर्गा मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया है। कई स्थानों पर सामूहिक दुर्गा सप्तशती का पाठ आयोजित किया जा रहा है।चैत्र नवरात्रि का यह दिव्य अनुष्ठान आगामी 27 मार्च 2026 को महानवमी और विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में धार्मिक मेलों और विशेष आयोजनों की रौनक और बढ़ेगी।1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को निशाना बनाते हुए 54 हजार रुपये बाइक सवार अपराधियों ने उड़ा ले गए । घटना मोती विगहा गांव के पास बुधवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक सुनील कुमार पंजाब नेशनल बैंक से 54 हजार रुपये निकालकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उन्होंने रुपये से भरा बैग बाइक के हैंडल में टांगा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका देखकर उनके कपड़ों पर गुटका पिक फेंक दी। अचानक हुई इस हरकत से संचालक घबरा गए और पास के चापाकल पर जाकर कपड़े साफ करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने उनकी बाइक से रुपये से भरा बैग निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, अपराधी दूर निकल चुके थे। बाद में उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना को लेकर गुरुवार को पीड़ित ने गुरुआ थाना में लिखित आवेदन दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।1
- अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर गयाजी के स्थानीय टावर चौक के पास कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकताओं ने घरेलु गैस की घोर किल्लत, कालाबाजारी एवं बढ़ती कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर केंद्र तथा राज्य सरकारों से बिहार राज्य के घरेलु गैस उपभोक्ताओं को प्रचुर मात्रा में गैस उपलब्ध कराने की मांग किया है। प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, सुनील कुमार पासवान, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, इंदल पासवान, विनोद बनारसी, गीता देवी, संगीता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार निराला आदि ने कहा कि बिहार राज्य सहित गयाजी में घरेलु गैस की घोर किल्लत से त्रस्त उपभोक्ता सुबह से ही विभिन्न गैस एजेंसी के दफ्तर पर लाइन लगा कर खड़े रहने, ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी समय पर गैस नहीं मिलने, व्यवसायिक गैस की आपूर्ति बंद होने से होटल- रेस्तरां भी घरेलु गैस पर निर्भर होने के कारण पूरी तरह गैस के लिए हाहाकार है। नेताओं ने कहा कि घरेलु गैस की कीमत में वृद्धि, महीने में एक ही सिलिंडर मिलने, तथा कालाबाजारी भी चरम पर है। नेताओं ने कहा कि एल पी जी की कमी के कारण अस्पताल में मरीजों का भोजन, शैक्षणिक संस्थानों के छात्रावासों में खाना नहीं बनने, ट्रेन में भोजन नहीं मिलना आदि से आमजन त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि गयाजी वासियों को घर- घर पाइप लाइन से घरेलु गैस उपलब्ध कराने की योजना जो 2023 में ही पूरा होना था, वो गया नगर निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार को सड़क, गली खोदने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं करने के कारण अभी तक पूरा नहीं हुआ, आज अगर घर- घर पाइप लाइन से घरेलु गैस की आपूर्ति होती तो गया जी वासियों को सिलिंडर भराने की कोई चिंता नहीं होती। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- वजीरगंज में VB-G RAM G योजना में फर्जीवाड़े का आरोप1