logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 लाख 79 हजार मामलों का निस्तारण 31.37 करोड़ रुपये का सेटलमेंट, पांच दंपतियों की हुई सुखद विदाई; दुर्घटना मामलों में 21.86 करोड़ रुपये प्रतिकर देवरिया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों, राजस्व विभाग, बैंकों और अन्य विभागों से जुड़े कुल 2,79,906 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 31,37,00,201 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण इफ्तेखार अहमद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना द्वितीय सहित न्यायिक अधिकारियों ने फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक अदालत के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दो लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और दो लाभार्थियों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। महिला कल्याण विभाग की ओर से चार पात्र महिलाओं को विधवा पेंशन प्रमाण पत्र तथा एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने पांच वादों का निस्तारण करते हुए 2,500 रुपये जुर्माना दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने 25 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शिखा रानी जायसवाल ने 27 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। इनमें पांच विवाहित जोड़ों के आपसी मतभेद दूर कर उनकी सुखद विदाई कराई गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने 242 मामलों का निस्तारण करते हुए 21,86,52,800 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने 1,629 वादों का निस्तारण किया, जबकि अन्य न्यायिक अधिकारियों ने 1,688 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक स्तर पर कुल 3,616 मामलों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा राजस्व विभाग, बैंकों एवं अन्य विभागों द्वारा 2,76,290 मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह न्यायिक, राजस्व और अन्य विभागों को मिलाकर कुल 2,79,906 मामलों का निस्तारण हुआ। लोक अदालत में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक कर्मी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी, वादकारी तथा आमजन मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना द्वितीय के प्रयासों से लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ।

3 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 लाख 79 हजार मामलों का निस्तारण 31.37 करोड़ रुपये का सेटलमेंट, पांच दंपतियों की हुई सुखद विदाई; दुर्घटना मामलों में 21.86 करोड़ रुपये प्रतिकर देवरिया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों, राजस्व विभाग, बैंकों और अन्य विभागों से जुड़े कुल 2,79,906 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 31,37,00,201 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण इफ्तेखार अहमद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना द्वितीय सहित न्यायिक अधिकारियों ने फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक अदालत के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दो लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और दो लाभार्थियों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। महिला कल्याण विभाग की ओर से चार पात्र महिलाओं को विधवा पेंशन प्रमाण पत्र तथा एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने पांच वादों का निस्तारण करते हुए 2,500 रुपये जुर्माना दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने 25 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शिखा रानी जायसवाल ने 27 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। इनमें पांच विवाहित जोड़ों के आपसी मतभेद दूर कर उनकी सुखद विदाई कराई गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने 242 मामलों का निस्तारण करते हुए 21,86,52,800 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने 1,629 वादों का निस्तारण किया, जबकि अन्य न्यायिक अधिकारियों ने 1,688 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक स्तर पर कुल 3,616 मामलों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा राजस्व विभाग, बैंकों एवं अन्य विभागों द्वारा 2,76,290 मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह न्यायिक, राजस्व और अन्य विभागों को मिलाकर कुल 2,79,906 मामलों का निस्तारण हुआ। लोक अदालत में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक कर्मी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी, वादकारी तथा आमजन मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना द्वितीय के प्रयासों से लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भगवान विश्वकर्मा के प्रेरणा: नवसृजन से अमृत प्रयास के द्वितीय संकल्प का उद्घोष भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से सृजन के दूसरे संकल्प का शुभारंभ, देवरिया - कुशीनगर से देशभर में उद्यमिता की अलख जगाने का संकल्प देवरिया। भगवान विश्वकर्मा की सृजन, श्रम, कौशल और निर्माण की प्रेरणा को जनभागीदारी, उद्यमिता और सांस्कृतिक नवाचार से जोड़ते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा माह से पहले 13 सितंबर 2026, रविवार को जागृति उद्यम केंद्र प्रेक्षा स्थल, बरपार, देवरिया में भगवान विश्वकर्मा नवसृजन समिति द्वारा “भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। सांसद शशांक मणि की पहल पर आयोजित यह महोत्सव देवरिया लोकसभा में अमृत प्रयास के दूसरे संकल्प का शुभारंभ और देशभर में बरगद क्रांति का आह्वान करेगा। • भगवान विश्वकर्मा जी की प्रेरणा से सृजन की तीन धाराओं का शुभारंभ आस्था और संस्कृति: निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर के भूमिपूजन के साथ आस्था को सृजन की शक्ति से जोड़ने का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ‘अर्पण’ के माध्यम से सांस्कृतिक नवाचार और भारतीय परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास होगा। अमृत प्रयास–संकल्प 2 का शुभारंभ: इसके माध्यम से युवाओं और महिलाओं की प्रतिभा, कौशल एवं ऊर्जा को उद्यमिता से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार मांगने वाले से रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में ठोस पहल की शुरुआत होगी। बरगद क्रांति: बरगद क्रांति विचार-मंथन में अमृत प्रयास और उद्यमिता से जागृत आर्थिक-सामाजिक नवसृजन की भावना को देशभर में विस्तार देने का संकल्प लेंगे। बरपार के इस विशाल वटवृक्ष से प्रज्वलित नवसृजन की चिंगारी को देवरिया से पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत तक पहुंचाने का संकल्प है। • तीन धाराओं का एक संकल्प - सृजन से स्वावलंबन और स्वावलंबन से समृद्धि भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव का मूल उद्देश्य आस्था को सृजन से, सृजन को उद्यमिता से और उद्यमिता को देशभर में बरगद क्रांति से जोड़ने का है। सांसद शशांक मणि की परिकल्पना है कि देवरिया-कुशीनगर की मिट्टी में मौजूद प्रतिभा, श्रम, कौशल और सामर्थ्य को अवसर देकर गांवों को केवल विकास के लाभार्थी नहीं, बल्कि सृजनकर्ता को विकास का भागीदार बनाया जाए। महोत्सव में स्थानीय उद्यमियों, नवाचार करने वाले युवाओं और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। विचार-मंथन के माध्यम से यह समझ विकसित करने का प्रयास होगा कि स्थानीय संसाधनों और प्रतिभा के आधार पर किस प्रकार गांवों में नए उद्यम, रोजगार और आर्थिक अवसर पैदा किए जा सकते हैं। • सांसद शशांक मणि का संदेश “भगवान विश्वकर्मा हमारे लिए केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि सृजन, श्रम, कौशल, संस्कृति और निर्माण की उस भारतीय परंपरा के प्रतीक हैं, जिसने सदियों से समाज को आगे बढ़ाया है। हमारा प्रयास है कि इस प्रेरणा को आज के युवाओं और गांवों की प्रतिभा से जोड़कर इसे उद्यमिता और रोजगार की शक्ति बनाया जाए।” उन्होंने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से हम देवरिया लोकसभा में ऐसी विकास यात्रा चाहते हैं, जिसमें हर व्यक्ति केवल लाभ लेने वाला नहीं, बल्कि अपने गांव और समाज के निर्माण में योगदान देने वाला बने। ‘सबके प्रयास से विकसित देवरिया लोकसभा’ का संकल्प तभी पूरा होगा, जब गांव की प्रतिभा को अवसर, युवाओं को उद्यमिता का मंच मिलेगा।” सांसद शशांक मणि ने कहा कि बरगद क्रांति का विचार इसी विश्वास से निकला है कि एक छोटी-सी चिंगारी भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकती है। देवरिया से शुरू होने वाला यह नवसृजन का प्रयास गोरक्षप्रांत के 10 जिलों से होती हुई देशभर में उद्यमिता, स्वावलंबन और जनभागीदारी की नई चेतना पैदा करे, यही इस महोत्सव का व्यापक उद्देश्य है। भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव इसी विचार का उद्घोष है- आस्था से सृजन, सृजन से उद्यम, उद्यम से बरगद क्रांति। कार्यक्रम एक नज़र में कार्यक्रम: भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव तिथि: 13 सितंबर 2026, रविवार समय: दोपहर 3 बजे स्थान: जागृति उद्यम केंद्र प्रेक्षा स्थल, बरपार, देवरिया मुख्य कार्यक्रम: * भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर का भूमिपूजन * ‘अर्पण’ - सांस्कृतिक नवाचार एवं विशेष प्रस्तुति * अमृत प्रयास–संकल्प 2 का शुभारंभ * बरगद क्रांति विचार-मंथन * स्थानीय उद्यमियों एवं नवाचारकर्ताओं का सम्मान
    1
    भगवान विश्वकर्मा के प्रेरणा: नवसृजन से अमृत प्रयास के द्वितीय संकल्प का उद्घोष
भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से सृजन के दूसरे संकल्प का शुभारंभ, देवरिया - कुशीनगर से देशभर में उद्यमिता की अलख जगाने का संकल्प
देवरिया। भगवान विश्वकर्मा की सृजन, श्रम, कौशल और निर्माण की प्रेरणा को जनभागीदारी, उद्यमिता और सांस्कृतिक नवाचार से जोड़ते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा माह से पहले 13 सितंबर 2026, रविवार को जागृति उद्यम केंद्र प्रेक्षा स्थल, बरपार, देवरिया में भगवान विश्वकर्मा नवसृजन समिति द्वारा “भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। सांसद शशांक मणि की पहल पर आयोजित यह महोत्सव देवरिया लोकसभा में अमृत प्रयास के दूसरे संकल्प का शुभारंभ और देशभर में बरगद क्रांति का आह्वान करेगा।
•	भगवान विश्वकर्मा जी की प्रेरणा से सृजन की तीन धाराओं का शुभारंभ
आस्था और संस्कृति: निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर के भूमिपूजन के साथ आस्था को सृजन की शक्ति से जोड़ने का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ‘अर्पण’ के माध्यम से सांस्कृतिक नवाचार और भारतीय परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास होगा।
अमृत प्रयास–संकल्प 2 का शुभारंभ: इसके माध्यम से युवाओं और महिलाओं की प्रतिभा, कौशल एवं ऊर्जा को उद्यमिता से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार मांगने वाले से रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में ठोस पहल की शुरुआत होगी।
बरगद क्रांति: बरगद क्रांति विचार-मंथन में अमृत प्रयास और उद्यमिता से जागृत आर्थिक-सामाजिक नवसृजन की भावना को देशभर में विस्तार देने का संकल्प लेंगे। बरपार के इस विशाल वटवृक्ष से प्रज्वलित नवसृजन की चिंगारी को देवरिया से पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत तक पहुंचाने का संकल्प है।
•	तीन धाराओं का एक संकल्प - सृजन से स्वावलंबन और स्वावलंबन से समृद्धि
भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव का मूल उद्देश्य आस्था को सृजन से, सृजन को उद्यमिता से और उद्यमिता को देशभर में बरगद क्रांति से जोड़ने का है। सांसद शशांक मणि की परिकल्पना है कि देवरिया-कुशीनगर की मिट्टी में मौजूद प्रतिभा, श्रम, कौशल और सामर्थ्य को अवसर देकर गांवों को केवल विकास के लाभार्थी नहीं, बल्कि सृजनकर्ता को विकास का भागीदार बनाया जाए।
महोत्सव में स्थानीय उद्यमियों, नवाचार करने वाले युवाओं और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। विचार-मंथन के माध्यम से यह समझ विकसित करने का प्रयास होगा कि स्थानीय संसाधनों और प्रतिभा के आधार पर किस प्रकार गांवों में नए उद्यम, रोजगार और आर्थिक अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
•	सांसद शशांक मणि का संदेश
“भगवान विश्वकर्मा हमारे लिए केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि सृजन, श्रम, कौशल, संस्कृति और निर्माण की उस भारतीय परंपरा के प्रतीक हैं, जिसने सदियों से समाज को आगे बढ़ाया है। हमारा प्रयास है कि इस प्रेरणा को आज के युवाओं और गांवों की प्रतिभा से जोड़कर इसे उद्यमिता और रोजगार की शक्ति बनाया जाए।”
उन्होंने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से हम देवरिया लोकसभा में ऐसी विकास यात्रा चाहते हैं, जिसमें हर व्यक्ति केवल लाभ लेने वाला नहीं, बल्कि अपने गांव और समाज के निर्माण में योगदान देने वाला बने। ‘सबके प्रयास से विकसित देवरिया लोकसभा’ का संकल्प तभी पूरा होगा, जब गांव की प्रतिभा को अवसर, युवाओं को उद्यमिता का मंच मिलेगा।”
सांसद शशांक मणि ने कहा कि बरगद क्रांति का विचार इसी विश्वास से निकला है कि एक छोटी-सी चिंगारी भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकती है। देवरिया से शुरू होने वाला यह नवसृजन का प्रयास गोरक्षप्रांत के 10 जिलों से होती हुई देशभर में उद्यमिता, स्वावलंबन और जनभागीदारी की नई चेतना पैदा करे, यही इस महोत्सव का व्यापक उद्देश्य है।
भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव इसी विचार का उद्घोष है- आस्था से सृजन, सृजन से उद्यम, उद्यम से बरगद क्रांति।
कार्यक्रम एक नज़र में
कार्यक्रम: भगवान विश्वकर्मा नवसृजन महोत्सव
तिथि: 13 सितंबर 2026, रविवार
समय: दोपहर 3 बजे
स्थान: जागृति उद्यम केंद्र प्रेक्षा स्थल, बरपार, देवरिया
मुख्य कार्यक्रम:
* भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर का भूमिपूजन
* ‘अर्पण’ - सांस्कृतिक नवाचार एवं विशेष प्रस्तुति
* अमृत प्रयास–संकल्प 2 का शुभारंभ
* बरगद क्रांति विचार-मंथन
* स्थानीय उद्यमियों एवं नवाचारकर्ताओं का सम्मान
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम मटौंधा जगदीश में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवती को सकुशल नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम मटौंधा जगदीश में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवती को सकुशल नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी। स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।
    1
    प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर
प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर
देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी।
स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • BRICS की ECONOMIC STRENGHT दुनिया की तुलना में करीब दोगुनी रफ्तार से बड़ी है।
    1
    BRICS की ECONOMIC STRENGHT 
दुनिया की तुलना में करीब दोगुनी रफ्तार से 
बड़ी है।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सितंबर के आखिरी सप्ताह से थायराइड और वायरल जांच की सुविधा
    1
    कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सितंबर के आखिरी सप्ताह से थायराइड और वायरल जांच की सुविधा
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भाटपार रानी, सड़को को जंगल झाड़ ने किया कब्जा दुर्घटना की आशंका भाटपार रानी,चनुकी से सोहगरा बिहार को जाने वाला मुख्य मार्ग जो प्राचीन मंदिर बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग में पीच सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर मुज के झाड़ियों लटका हुआ है आने जाने वाले राहगीरों को हो रहा है बहुत परेशानी रोज कोई न कोई आपस में लड़ कर हो रहा एक्सीडेंट होने से हो रहा घायल उसके बाद भी आज कल के नये लड़को को नही समझ आरहा है। कि गाड़ी को थोड़ा स्पीड कम नही हो रहा है झाड़ियों से ढका सड़क पर रोज एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है इस इस सड़क पर किसी अधिकारी कर्मचारी का ध्यान नही है इस सड़क पर रोज चलने वाले सोहगरा, महुजा, कुशुमा,अमरीचक,क्षात्र और क्षात्राओं को एवं टीचरों और आम जनमानस को हो रहा है बहुत परेशानी बहुत लोगों ने सड़क के दोनों तरफ के पटरियों के झाड़ियों फोटो खींच कर फेसबुक पर डाले है आज सुबह 9 बजे दिन में जब दैनिक भास्कर के द्वारा वहा वीडियो और फोटो खींचा जारहा था तब राहगीरों ने रुक कर अनेकों लोनों सराहना करने लगें की बहुत अच्छा है इसका खबर कोई नही बना रहा है यह आम जनमानस के लिए बहुत जरुरी है अनेकों लोगों ब्यान दिया है मनोज सिंह सोहगरा, डॉ.बृजबिहारी पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्याय जनकल्याण मंच,आलोक पाण्डेय,कृष्णामोहन पाण्डेय, जयप्रकाश बिन्द,भीम राज यादव बीडीसी सोहगरा,पूर्व ग्राम प्रधान साहब यादव ग्राम कठघरा,ओमकार साहनी, रामवेलाश गोड़,रामएकबाल गोड़,अमिट गोड़,जब ग्राम प्रधान आनंद शर्मा से बात किया गया तो तत्काल ग्राम पंचायत सचिव रामेश्वर प्रताप सिंह से कह कर तत्काल झाड़ियों सफाई चालु कराने को कहा गया सचिव द्वारा कार्य कराने क्षेत्र के सफाई कर्मियों लगया गया कार्य हो रहा है सफाई कर्मचारी टीम लीडर जयशंकर प्रसाद,शास्त्राजीत कुशवाहा,दुलार,मुन्नीलाल प्रसाद, सूरज प्रसाद,करना, प्रेमप्रकाश आदि अनोको लोग मौजूद रहें।
    1
    भाटपार रानी, सड़को को जंगल झाड़ ने किया कब्जा दुर्घटना की आशंका 
भाटपार रानी,चनुकी से सोहगरा बिहार को जाने वाला मुख्य मार्ग जो प्राचीन मंदिर बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग में पीच सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर मुज के झाड़ियों लटका हुआ है आने जाने वाले राहगीरों को हो रहा है बहुत परेशानी रोज कोई न कोई आपस में लड़ कर हो रहा एक्सीडेंट होने से हो रहा घायल उसके बाद भी आज कल के नये लड़को को नही समझ आरहा है। कि गाड़ी को थोड़ा स्पीड कम नही हो रहा है झाड़ियों से ढका सड़क पर रोज एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है इस इस सड़क पर किसी अधिकारी कर्मचारी का ध्यान नही है इस सड़क पर रोज चलने वाले सोहगरा, महुजा, कुशुमा,अमरीचक,क्षात्र और क्षात्राओं को एवं टीचरों और आम जनमानस को हो रहा है बहुत परेशानी बहुत लोगों ने सड़क के दोनों तरफ के पटरियों के झाड़ियों फोटो खींच कर फेसबुक पर डाले है आज सुबह 9 बजे दिन में जब दैनिक भास्कर के द्वारा वहा वीडियो और फोटो खींचा जारहा था तब राहगीरों ने रुक कर अनेकों लोनों सराहना करने लगें की बहुत अच्छा है इसका खबर कोई नही बना रहा है यह आम जनमानस के लिए बहुत जरुरी है अनेकों लोगों ब्यान दिया है मनोज सिंह सोहगरा, डॉ.बृजबिहारी पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्याय जनकल्याण मंच,आलोक पाण्डेय,कृष्णामोहन पाण्डेय, जयप्रकाश बिन्द,भीम राज यादव बीडीसी सोहगरा,पूर्व ग्राम प्रधान साहब यादव ग्राम कठघरा,ओमकार साहनी, रामवेलाश गोड़,रामएकबाल गोड़,अमिट गोड़,जब ग्राम प्रधान आनंद शर्मा से बात किया गया तो तत्काल ग्राम पंचायत सचिव रामेश्वर प्रताप सिंह से कह कर तत्काल झाड़ियों सफाई चालु कराने को कहा गया सचिव द्वारा कार्य कराने क्षेत्र के सफाई कर्मियों लगया गया कार्य हो रहा है सफाई कर्मचारी टीम लीडर जयशंकर प्रसाद,शास्त्राजीत कुशवाहा,दुलार,मुन्नीलाल प्रसाद, सूरज प्रसाद,करना, प्रेमप्रकाश आदि अनोको लोग मौजूद रहें।
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 लाख 79 हजार मामलों का निस्तारण 31.37 करोड़ रुपये का सेटलमेंट, पांच दंपतियों की हुई सुखद विदाई; दुर्घटना मामलों में 21.86 करोड़ रुपये प्रतिकर देवरिया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों, राजस्व विभाग, बैंकों और अन्य विभागों से जुड़े कुल 2,79,906 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 31,37,00,201 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण इफ्तेखार अहमद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना द्वितीय सहित न्यायिक अधिकारियों ने फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक अदालत के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दो लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और दो लाभार्थियों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। महिला कल्याण विभाग की ओर से चार पात्र महिलाओं को विधवा पेंशन प्रमाण पत्र तथा एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने पांच वादों का निस्तारण करते हुए 2,500 रुपये जुर्माना दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने 25 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शिखा रानी जायसवाल ने 27 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। इनमें पांच विवाहित जोड़ों के आपसी मतभेद दूर कर उनकी सुखद विदाई कराई गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने 242 मामलों का निस्तारण करते हुए 21,86,52,800 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने 1,629 वादों का निस्तारण किया, जबकि अन्य न्यायिक अधिकारियों ने 1,688 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक स्तर पर कुल 3,616 मामलों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा राजस्व विभाग, बैंकों एवं अन्य विभागों द्वारा 2,76,290 मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह न्यायिक, राजस्व और अन्य विभागों को मिलाकर कुल 2,79,906 मामलों का निस्तारण हुआ। लोक अदालत में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक कर्मी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी, वादकारी तथा आमजन मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना द्वितीय के प्रयासों से लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ।
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 लाख 79 हजार मामलों का निस्तारण
31.37 करोड़ रुपये का सेटलमेंट, पांच दंपतियों की हुई सुखद विदाई; दुर्घटना मामलों में 21.86 करोड़ रुपये प्रतिकर
देवरिया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों, राजस्व विभाग, बैंकों और अन्य विभागों से जुड़े कुल 2,79,906 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल 31,37,00,201 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण इफ्तेखार अहमद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना द्वितीय सहित न्यायिक अधिकारियों ने फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
लोक अदालत के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दो लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और दो लाभार्थियों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। महिला कल्याण विभाग की ओर से चार पात्र महिलाओं को विधवा पेंशन प्रमाण पत्र तथा एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने पांच वादों का निस्तारण करते हुए 2,500 रुपये जुर्माना दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने 25 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शिखा रानी जायसवाल ने 27 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। इनमें पांच विवाहित जोड़ों के आपसी मतभेद दूर कर उनकी सुखद विदाई कराई गई।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने 242 मामलों का निस्तारण करते हुए 21,86,52,800 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने 1,629 वादों का निस्तारण किया, जबकि अन्य न्यायिक अधिकारियों ने 1,688 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक स्तर पर कुल 3,616 मामलों का निस्तारण हुआ।
इसके अलावा राजस्व विभाग, बैंकों एवं अन्य विभागों द्वारा 2,76,290 मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह न्यायिक, राजस्व और अन्य विभागों को मिलाकर कुल 2,79,906 मामलों का निस्तारण हुआ।
लोक अदालत में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक कर्मी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी, वादकारी तथा आमजन मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना द्वितीय के प्रयासों से लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • घर में सो रही चार साल की बच्ची की आंख खुली तो मां को फंदे से लटका देख मचा कोहराम सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा टोला पिपरिया में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नीलम देवी (लगभग 30 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र चौहान के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि रात में नीलम की चार वर्षीय बेटी सृष्टि अपनी मां के पास सोई थी। रात में जब बच्ची की आंख खुली तो उसे मां दिखाई नहीं दी। वह रोने लगी। घर में मौजूद नीलम की सास चंपा देवी, जो बीमारी के चलते लंबे समय से बिस्तर पर हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बच्ची से रोने का कारण पूछा। बच्ची ने मां के नहीं होने की बात कही। इसके बाद सास ने बच्ची से दरवाजे की सिटकनी खोलने को कहा और परिवार के एक सदस्य को देखने के लिए भेजा गया। दरवाजा खुलने पर नीलम देवी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक नीलम और धर्मेंद्र के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी आपसी मेलजोल से रहते थे। धर्मेंद्र करीब तीन-चार माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हैं। बताया गया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी अनुप देवी की बीमारी के दौरान वर्ष 2018 में गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में धर्मेंद्र ने नीलम से मंदिर में दूसरी शादी की थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीण भी महिला की मौत के कारण को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    घर में सो रही चार साल की बच्ची की आंख खुली तो मां को फंदे से लटका देख मचा कोहराम
सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा टोला पिपरिया में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नीलम देवी (लगभग 30 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र चौहान के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि रात में नीलम की चार वर्षीय बेटी सृष्टि अपनी मां के पास सोई थी। रात में जब बच्ची की आंख खुली तो उसे मां दिखाई नहीं दी। वह रोने लगी। घर में मौजूद नीलम की सास चंपा देवी, जो बीमारी के चलते लंबे समय से बिस्तर पर हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बच्ची से रोने का कारण पूछा। बच्ची ने मां के नहीं होने की बात कही।
इसके बाद सास ने बच्ची से दरवाजे की सिटकनी खोलने को कहा और परिवार के एक सदस्य को देखने के लिए भेजा गया। दरवाजा खुलने पर नीलम देवी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक नीलम और धर्मेंद्र के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी आपसी मेलजोल से रहते थे। धर्मेंद्र करीब तीन-चार माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हैं।
बताया गया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी अनुप देवी की बीमारी के दौरान वर्ष 2018 में गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में धर्मेंद्र ने नीलम से मंदिर में दूसरी शादी की थी।
घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीण भी महिला की मौत के कारण को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.