Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। पूरनपुर, ब्लॉक सभागार मे क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक मे लोगो ने बिजली की समस्या रखी, बिजली बिल ब स्मार्ट मीटर को लेकर प्रधान ने समस्या रखी तभी अपूर्व सिंह ने बिजली बिभाग के जे ई से सवाल किया जनता की समस्या क्यों नहीं सुनी जा रही है अपूर्व सिंह गरजे जे ई को हिदायत दीं की जनता के काम करो, ब्लॉक सभागार मे बैठे लोगो ने अपूर्ब सिंह की बात का समर्थन किया.
Raunak Ali Ansari
बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। पूरनपुर, ब्लॉक सभागार मे क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक मे लोगो ने बिजली की समस्या रखी, बिजली बिल ब स्मार्ट मीटर को लेकर प्रधान ने समस्या रखी तभी अपूर्व सिंह ने बिजली बिभाग के जे ई से सवाल किया जनता की समस्या क्यों नहीं सुनी जा रही है अपूर्व सिंह गरजे जे ई को हिदायत दीं की जनता के काम करो, ब्लॉक सभागार मे बैठे लोगो ने अपूर्ब सिंह की बात का समर्थन किया.
- HARUN KHANकलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेशसबसे पहले प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदले विद्युत विभाग क्योंकि अधिकतम लोगों को बिना बताए ही प्रीपेड मीटर लगा दिए गए अब इसका खामियाजा जनता भुगत रही है1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। पूरनपुर, ब्लॉक सभागार मे क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक मे लोगो ने बिजली की समस्या रखी, बिजली बिल ब स्मार्ट मीटर को लेकर प्रधान ने समस्या रखी तभी अपूर्व सिंह ने बिजली बिभाग के जे ई से सवाल किया जनता की समस्या क्यों नहीं सुनी जा रही है अपूर्व सिंह गरजे जे ई को हिदायत दीं की जनता के काम करो, ब्लॉक सभागार मे बैठे लोगो ने अपूर्ब सिंह की बात का समर्थन किया.1
- सड़क विद्युत एवं नाला की समस्याओं को लेकर पीलीभीत के वरहा एवं जोशी कॉलोनी की महिलाओं ने पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के नाम संबोधित हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल को सोंपा जिसमें वरहा और जोशी कॉलोनी की महिलाओं ने कहा कि उनके यहां कई घरों में बरसों से बार-बार विद्युत कनेक्शन के लिए अप्लाई करने के बाद भी विद्युत कनेक्शन न होने से अंधेरा रहता है एवं सड़क भी एक कॉलोनी की अत्यधिक खराब है यह रास्ता पीलीभीत के वरहा रेलवे फाटक से होते हुए भाजपा कार्यालय के पास पुरनपुर पीलीभीत हाइवे पर मिलता है उसी से कॉलोनी काे जानें वाला लगभग ढाई सौ मीटर रास्ता अतिअधिक खराब है जोशी कॉलोनी में नाला निर्माण न होने से वर्षा में अत्यधिक पानी भर जाता है किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने वरहा एवं जोशी कॉलोनी की महिलाओं की समस्याओं के समाधान को उनके द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के नाम संबोधित ज्ञापन को व्हाट्सएप के माध्यम से कालोनी की महिलाओं के सामने ही श्री जितिन प्रसाद को भेज दिया तथा समस्याओं का जल्द समाधान कराने का किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने आग्रह किया ज्ञापन सौंपने में जगरानी आरती देवी पूर्णमा देवी ज्योति प्रजापति सहित कई महिलाएं उपस्थित थी4
- रात में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित होने पर तनाव । भुता । क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में अराजक तत्वों द्वारा बिना अनुमति बुधवार रात्रि में अंबेडकर मूर्ति की स्थापना कर दी। सुबह जब ग्रामीणों को अंबेडकर मूर्ति स्थापना की जानकारी हुई तभी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। ग्रामीणों ने बताया की मिर्जापुर गांव अंबेडकर पार्क के नाम से कुछ जगह खाली पड़ी थी। जिसमें अराजक तत्वों ने शासन प्रशासन की बिना अनुमति से रात्रि के समय अंबेडकर प्रतिमा को स्थापित कर दिया। बिना प्रशासनिक अनुमति के हुई इस घटना में स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। तभी किसी ने बिना अनुमति से लगाई गई अंबेडकर प्रतिमा की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया और मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को थाने बुलाया।थाने में फरीदपुर उप जिला अधिकारी क्षेत्र अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों ने थाने में बैठकर ग्रामीण से बातचीत कर उन्हें समझाया कि बिना सरकारी अनुमति के किसी भी महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है ।और इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। यदि प्रतिमा लगानी है तो आप लोगों को परमिशन लेनी होगी। अब देखना यह है कि अधिकारियों की बात अराजक तत्वों की समझ में आ रही है या नहीं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रतिमा को नहीं हटाया गया है। इधर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि में लगाई गई अंबेडकर प्रतिमा के खिलाफ किसी ने कोई भी तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी उप जिला अधिकारी मलिका नैन ने बताया बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है। यदि प्रतिमा लगानी है तो शासन प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- बरेली में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। खास तौर पर कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड और कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चल रहे काम अब लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस दौरान जहां-जहां अतिक्रमण मिला, वहां नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई और अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। अब प्रशासन दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इस फेज में कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड तक चिन्हांकन और सर्वे का काम तेजी से जारी है। नगर निगम की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर जांच कर रही है। इस सर्वे के जरिए यह तय किया जा रहा है कि— सड़क चौड़ीकरण में कितनी संपत्तियां प्रभावित होंगी और कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा लेकिन दूसरी ओर, जिन मकानों पर निशान लगाए जा रहे हैं, वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि— उनके पास जमीन की वैध रजिस्ट्री है, ऐसे में अगर उनकी जमीन सड़क निर्माण में जाती है, तो क्या उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा या नहीं, यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से सर्वे और चिन्हांकन का काम जारी है, लेकिन लोगों को अब मुआवजे और पुनर्वास को लेकर साफ जवाब का इंतजार है। देखना होगा कि विकास की इस रफ्तार के बीच प्रशासन जनता की चिंताओं का समाधान कैसे करता है। हिंदुस्तान खबर 7 के लिए शाहबुद्दीन की रिपोर्ट1
- पीलीभीत जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक अपनी मां को सांप काटने के बाद न सिर्फ उन्हें अस्पताल ले गया, बल्कि उस जहरीले सांप को भी पकड़कर साथ ले आया। अस्पताल में हाथ में सांप का डिब्बा देख डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी दंग रह गए। क्या है पूरा मामला? घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव मधईया की है। यहाँ की रहने वाली गंगादेवी घर के काम में व्यस्त थीं, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आमतौर पर सांप के काटने के बाद लोग दहशत में आ जाते हैं, लेकिन गंगादेवी के बेटे ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए उस सांप को सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में कैद कर लिया। अस्पताल में मची अफरा-तफरी बेटा अपनी मां को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। जैसे ही उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी मां को सांप ने काटा है और सबूत के तौर पर सांप भी साथ लाया है, तो वहां मौजूद लोग और स्टाफ अचंभे में पड़ गए। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांप को एक तरफ सुरक्षित रखवाया और तत्काल महिला का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने क्या कहा? अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अक्सर मरीज यह नहीं बता पाते कि उन्हें किस सांप ने काटा है, जिससे इलाज (Anti-venom) में थोड़ी देरी या दुविधा होती है। हालांकि, सांप को साथ लाना जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इस मामले में इससे सांप की प्रजाति पहचानने में मदद मिली। "महिला का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सांप को बाद में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया।" चर्चा का विषय बनी घटना सोशल मीडिया और स्थानीय इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग बेटे के साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सांप को पकड़ने की कोशिश करना जानलेवा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।1
- Post by Pankaj gupta1
- समस्तीपुर जिला के ररियाही गाँव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक मजनू अपने लैला को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को भी बुलाना पड़ा बिधायक जी को सुनिए1