बारा क्षेत्र में हाई स्कूल विज्ञान परीक्षा संपन्न, नकल रोकने के लिए थर्मल स्कैनिंग का भी हुआ उपयोग प्रयागराज की बारा तहसील क्षेत्र में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। बुधवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें देखी गईं। विद्यालय परिसर में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। प्रवेश द्वार पर तैनात शिक्षकों और पुलिसकर्मियों ने एडमिट कार्ड का मिलान करने के बाद ही छात्रों को अंदर जाने की अनुमति दी। कई केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग और धातु डिटेक्टर का उपयोग किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। प्रशासन द्वारा संवेदनशील घोषित विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। कंट्रोल रूम से कैमरों की लगातार लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। अति संवेदनशील केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं, ताकि मोबाइल नेटवर्क बाधित रहे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल की संभावना समाप्त हो।

- प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना परिसर में रमजान और होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने की, जबकि थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार, ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक एवं अन्य संभ्रांत लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना था। अधिकारियों ने कहा कि रमजान और होली आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन त्योहारों को मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेशों से दूर रहें। एसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विशेष रूप से शराब पीकर हुड़दंग करने, अशांति फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए हर आवश्यक व्यवस्था की गई।1
- अमिलिया कला मे बुधवार शाम को टेंट लादकर जा रहा मैजिक वाहन गांव में मानक के विपरीत अधिक ऊंचाई वाले स्पीड ब्रेकर की वजह से हादसे का शिकार हो गया। आपको बताते चलें कि गांव में कई जगह मानक के विपरीत अधिक ऊंचाई के ब्रेकर बनाए गए हैं। जिससे कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं।3
- मेजा, प्रयागराज। तटीय इलाकों में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड बनाकर खेतों में घुस रही नीलगायें किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। हालात यह हैं कि कई गांवों में अन्नदाताओं के लिए फसल बचाना मुश्किल हो गया है। किसानों की मानें तो पिछले वर्ष अत्यधिक बारिश से पहले ही फसलों को नुकसान हुआ था, वहीं अब नीलगायों के हमलों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। अरई, पकरी, सिटकी, लोहारी, मदरामुकुंदपुर और जनवार गांव के किसान सबसे ज्यादा त्रस्त बताए जा रहे हैं, जहां रात होते ही नीलगायों के झुंड खेतों में पहुंचकर गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को रौंद दे रहे हैं। किसान नीरज शर्मा, संदीप सिंह, रज्जन शर्मा, इम्तियाज अहमद और धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि वे रात-रात भर खेतों की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद फसल बचाना मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, मगर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से नीलगायों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने, खेतों की सुरक्षा की व्यवस्था कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है।1
- Post by Dhananjay Prajapati1
- मैं आओगी कल ग्राम हलिया थाना हलिया जिला मिर्जापुर लालगंज लालगंज के हैं ijffdzsg से और मैं भी किए जाने वाले हमको पैसा नहीं मिल1
- फूलपुर तहसील परिसर में बुधवार लगभग 01 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज मुकदमों के विरोध में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने परगना मजिस्ट्रेट के माध्यम से नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर मुकदमे वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की। वक्ताओं ने संतों के खिलाफ कार्रवाई को आस्था से जुड़ा मुद्दा बताते हुए नाराजगी जताई। मांगें पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- प्रयागराज की बारा तहसील क्षेत्र में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। बुधवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें देखी गईं। विद्यालय परिसर में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। प्रवेश द्वार पर तैनात शिक्षकों और पुलिसकर्मियों ने एडमिट कार्ड का मिलान करने के बाद ही छात्रों को अंदर जाने की अनुमति दी। कई केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग और धातु डिटेक्टर का उपयोग किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। प्रशासन द्वारा संवेदनशील घोषित विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। कंट्रोल रूम से कैमरों की लगातार लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। अति संवेदनशील केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं, ताकि मोबाइल नेटवर्क बाधित रहे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल की संभावना समाप्त हो।1