Shuru
Apke Nagar Ki App…
एजेख मैं आओगी कल ग्राम हलिया थाना हलिया जिला मिर्जापुर लालगंज लालगंज के हैं ijffdzsg से और मैं भी किए जाने वाले हमको पैसा नहीं मिल
Vipin Pandey
एजेख मैं आओगी कल ग्राम हलिया थाना हलिया जिला मिर्जापुर लालगंज लालगंज के हैं ijffdzsg से और मैं भी किए जाने वाले हमको पैसा नहीं मिल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैं आओगी कल ग्राम हलिया थाना हलिया जिला मिर्जापुर लालगंज लालगंज के हैं ijffdzsg से और मैं भी किए जाने वाले हमको पैसा नहीं मिल1
- अमिलिया कला मे बुधवार शाम को टेंट लादकर जा रहा मैजिक वाहन गांव में मानक के विपरीत अधिक ऊंचाई वाले स्पीड ब्रेकर की वजह से हादसे का शिकार हो गया। आपको बताते चलें कि गांव में कई जगह मानक के विपरीत अधिक ऊंचाई के ब्रेकर बनाए गए हैं। जिससे कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं।3
- मिर्जापुर। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जुटी आशा कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा गया कि सरकार फोर जी मोबाइल देकर फाइव जी का काम ले रही है। महीने में महज 3500 देकर मूल काम के अलावा डाटा फिटिंग का काम ले रही हैं। दिन भर फील्ड में रहने के बाद भी न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल पा रही है। सरकार के अल्प वेतन से घर गृहस्थी की व्यवस्था करना दुश्वार हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम वेतन देने के साथ में लेटेस्ट मोबाइल और उसे रिचार्ज कराने की व्यवस्था देने, चिकित्सा सुविधा समेत अन्य मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया। इसके अतिरिक्त ईपीएस-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह महंगाई भत्ते सहित लागू करने, ईपीएफ की वेतन सीमा 15000 से बढ़ाकर 30000 रुपये तथा ईएसआईसी की सीमा 21000 से बढ़ाकर 42000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। बोनस भुगतान अधिनियम 1964 के अंतर्गत पात्रता एवं गणना सीमा में वृद्धि तथा स्कीम वर्कर एवं ठेका श्रमिकों को स्थायी करने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, स्थायी रोजगार और सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।3
- प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना परिसर में रमजान और होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने की, जबकि थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार, ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक एवं अन्य संभ्रांत लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना था। अधिकारियों ने कहा कि रमजान और होली आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन त्योहारों को मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेशों से दूर रहें। एसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विशेष रूप से शराब पीकर हुड़दंग करने, अशांति फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए हर आवश्यक व्यवस्था की गई।1
- बिहार के बक्सर में शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। स्टेज पर्वजयमाला की रस्म चल रही थी , तभी सिरफिरे आशिक ने स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन आरती को गोली मार दी।अस्पताल में ईलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते शादी से नाराज था। चेहरा ढककर समारोह में पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। यूपी के बलिया से बारात आई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।1
- मेजा, प्रयागराज। तटीय इलाकों में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड बनाकर खेतों में घुस रही नीलगायें किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। हालात यह हैं कि कई गांवों में अन्नदाताओं के लिए फसल बचाना मुश्किल हो गया है। किसानों की मानें तो पिछले वर्ष अत्यधिक बारिश से पहले ही फसलों को नुकसान हुआ था, वहीं अब नीलगायों के हमलों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। अरई, पकरी, सिटकी, लोहारी, मदरामुकुंदपुर और जनवार गांव के किसान सबसे ज्यादा त्रस्त बताए जा रहे हैं, जहां रात होते ही नीलगायों के झुंड खेतों में पहुंचकर गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को रौंद दे रहे हैं। किसान नीरज शर्मा, संदीप सिंह, रज्जन शर्मा, इम्तियाज अहमद और धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि वे रात-रात भर खेतों की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद फसल बचाना मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, मगर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से नीलगायों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने, खेतों की सुरक्षा की व्यवस्था कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है।1
- Post by Anupam Newspaper1
- मिर्जापुर जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस कमेटी ने ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के समर्थन में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शंकराचार्य के विरुद्ध दर्ज कराई गई कथित यौन उत्पीड़न की एफआईआर को फर्जी बताते हुए इसे सनातन धर्म का अपमान करार दिया। जिसे वापस लिए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन शहर अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में एफआईआर को तत्काल निरस्त करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म के पुरोधा शंकराचार्य पर षड्यंत्रकारी शक्तियों द्वारा झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। यह प्रयास उनकी छवि धूमिल करने और धार्मिक आस्थाओं को आहत करने के उद्देश्य से किया गया प्रतीत होता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के आरोप अत्यंत निंदनीय हैं और इससे कांग्रेसजनों में गहरा असंतोष व्याप्त है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए तथा यदि आरोप निराधार पाए जाएं तो संबंधित एफआईआर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक गुरुओं की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। राजन पाठक नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर।2