logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, सपनों को मिली नई उड़ान नागौर,,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनाने के उद्देश्य से एयू फाउंडेशन एवं ईताशा सोसाइटी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संचालित उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ आज नागौर स्थित सारस्वत भवन, मानसर रेलवे क्रॉसिंग के निकट, उत्साह एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग से आशुतोष ठाकुर, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, यूको बैंक विकास जैन, महिला समन्वय समिति की अध्यक्ष मंजू सारस्वत, पूर्व राजीविका हेड पुष्पलता व्यास, ईताशा सोसाइटी, दिल्ली की प्रोजेक्ट हेड पारुल मेहरा, कोऑपरेटिव बैंक से उमा व्यास, जिला रोजगार कार्यालय से जीवराज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कविराज तथा क्लस्टर हेड वर्धमान जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत अपना उद्यम स्थापित कर चुकीं 50 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त गोगेलाव एवं चुंटीसरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर महिला उद्यमियों ने अपने संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा साझा की। उनकी कहानियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन, अवसर एवं दृढ़ संकल्प से महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को ₹12,500 की सहायता से ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक्स, कपड़ों की दुकान, सिलाई शॉप, सिलाई सेंटर, टिफिन सेंटर तथा फल-सब्जी की दुकान जैसे छोटे व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग दिया गया है। आज ये महिलाएं अपने उद्यमों के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनकी यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में महिला उद्यमियों को निरंतर आगे बढ़ने, अपने व्यवसाय का विस्तार करने तथा आत्मविश्वास के साथ नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं, उद्यम पंजीकरण कार्ड और उसके लाभों की जानकारी भी साझा की। वक्ताओं ने उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर लगभग 40 महिला उद्यमियों को अतिथियों द्वारा फ्रेम सहित उद्यम कार्ड प्रदान किए गए। कार्ड प्राप्त कर महिलाएं उत्साहित एवं प्रफुल्लित नजर आईं। यह सम्मान उनके व्यवसाय को नई पहचान देने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में महिला उद्यमियों के माध्यम से ईताशा सोसाइटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर पूनम चंद सैन ने किया। आयोजन में महावीर नागर, भागीरथ खीचड़, कोऑर्डिनेटर तथा फील्ड कार्यकर्ता गजराजकंवर, बबलू प्रसाद एवं परवेज कुमार ने सहयोग किया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को केवल व्यवसाय शुरू करने का अवसर ही नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने, परिवार की खुशहाली में योगदान देने और समाज में नई पहचान बनाने का आत्मविश्वास भी मिल रहा है।

9 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
9 hrs ago

उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, सपनों को मिली नई उड़ान नागौर,,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनाने के उद्देश्य से एयू फाउंडेशन एवं ईताशा सोसाइटी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संचालित उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ आज नागौर स्थित सारस्वत भवन, मानसर रेलवे क्रॉसिंग के निकट, उत्साह एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग से आशुतोष ठाकुर, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, यूको बैंक विकास जैन, महिला समन्वय समिति की अध्यक्ष मंजू सारस्वत, पूर्व राजीविका हेड पुष्पलता व्यास, ईताशा सोसाइटी, दिल्ली की प्रोजेक्ट हेड पारुल मेहरा, कोऑपरेटिव बैंक से उमा व्यास, जिला रोजगार कार्यालय से जीवराज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कविराज तथा क्लस्टर हेड वर्धमान जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में

उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत अपना उद्यम स्थापित कर चुकीं 50 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त गोगेलाव एवं चुंटीसरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर महिला उद्यमियों ने अपने संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा साझा की। उनकी कहानियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन, अवसर एवं दृढ़ संकल्प से महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को ₹12,500 की सहायता से ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक्स, कपड़ों की दुकान, सिलाई शॉप, सिलाई सेंटर, टिफिन सेंटर तथा फल-सब्जी की दुकान जैसे छोटे व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग दिया गया है। आज ये महिलाएं अपने उद्यमों के माध्यम से आय अर्जित कर रही

हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनकी यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में महिला उद्यमियों को निरंतर आगे बढ़ने, अपने व्यवसाय का विस्तार करने तथा आत्मविश्वास के साथ नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं, उद्यम पंजीकरण कार्ड और उसके लाभों की जानकारी भी साझा की। वक्ताओं ने उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर लगभग 40 महिला उद्यमियों को अतिथियों द्वारा फ्रेम सहित उद्यम कार्ड प्रदान किए गए। कार्ड प्राप्त कर महिलाएं उत्साहित एवं प्रफुल्लित नजर आईं। यह

सम्मान उनके व्यवसाय को नई पहचान देने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में महिला उद्यमियों के माध्यम से ईताशा सोसाइटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर पूनम चंद सैन ने किया। आयोजन में महावीर नागर, भागीरथ खीचड़, कोऑर्डिनेटर तथा फील्ड कार्यकर्ता गजराजकंवर, बबलू प्रसाद एवं परवेज कुमार ने सहयोग किया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को केवल व्यवसाय शुरू करने का अवसर ही नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने, परिवार की खुशहाली में योगदान देने और समाज में नई पहचान बनाने का आत्मविश्वास भी मिल रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर में दीपावली की रौनक, गुलजार हुए बाजार… सजने लगीं पटाखों और सजावटी सामान की दुकानें दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, घरों को रोशन और आकर्षक बनाने के लिए खरीदारी में जुटे लोग नागौर,,दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही नागौर शहर में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। फुटपाथों पर भी दीपावली से जुड़ी अस्थायी दुकानें सजने लगी हैं। कहीं पटाखों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, तो कहीं घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरें, लाइटें, सजावटी सामान और दीपावली की आकर्षक सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध है। दीपावली के त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामान की दुकानों से त्योहार का माहौल नजर आने लगा है। लोग अपने घरों को आकर्षक रूप देने के लिए खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। बच्चों में पटाखों को लेकर उत्साह है, वहीं परिवार के लोग घर की सजावट और रोशनी के लिए जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं। कुल मिलाकर दीपावली से पहले ही नागौर के बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। आने वाले दिनों में खरीदारी और बाजारों की चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है।
    4
    नागौर में दीपावली की रौनक, गुलजार हुए बाजार… सजने लगीं पटाखों और सजावटी सामान की दुकानें

दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, घरों को रोशन और आकर्षक बनाने के लिए खरीदारी में जुटे लोग
नागौर,,दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही नागौर शहर में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। फुटपाथों पर भी दीपावली से जुड़ी अस्थायी दुकानें सजने लगी हैं। कहीं पटाखों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, तो कहीं घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरें, लाइटें, सजावटी सामान और दीपावली की आकर्षक सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध है।
दीपावली के त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामान की दुकानों से त्योहार का माहौल नजर आने लगा है। लोग अपने घरों को आकर्षक रूप देने के लिए खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। बच्चों में पटाखों को लेकर उत्साह है, वहीं परिवार के लोग घर की सजावट और रोशनी के लिए जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं।
कुल मिलाकर दीपावली से पहले ही नागौर के बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। आने वाले दिनों में खरीदारी और बाजारों की चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अग्रवाल कॉलेज में नशे को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ नशे को लेकर सबको दिलाई गई शपथ मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित अग्रवाल कॉलेज में युवाओं में बढ़ते नशे के लत को लेकर अग्रवाल कॉलेज ग्रुप
    1
    अग्रवाल कॉलेज में नशे को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ नशे को लेकर सबको दिलाई गई शपथ
मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित अग्रवाल कॉलेज में  युवाओं में बढ़ते नशे के लत को लेकर अग्रवाल कॉलेज ग्रुप
    user_तेजाराम लाडणवा
    तेजाराम लाडणवा
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सुरक्षित बचपन की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पी.एम. श्री विद्यालय रैण में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नालसा के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित मेड़ता सिटी : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैण में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सचिव मालवीय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई. एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नालसा की शिक्षा योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली, नालसा की विभिन्न योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए मैत्रीपूर्ण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में आवाज उठाने तथा उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा निषेध एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के साथ बैठक इसी क्रम में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शोषण, उत्पीड़न, हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन से सुरक्षित रखते हुए उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के अधिकार को सुनिश्चित करना है। बैठक में अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने, बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा बच्चों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना की सूचना संबंधित सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आचार्य सज्जनराम, उत्तराधिकारी बस्तीराम , चौकी प्रभारी रामप्रकाश, सरपंच मोहन सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल, व्याख्याता सुखराम, रमेश्वर, गोपालराम, ओमप्रकाश, श्री रामकिशोर, श्री सहदेव एवं श्री रामस्वरूप सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    3
    सुरक्षित बचपन की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल
पी.एम. श्री विद्यालय रैण में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नालसा के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
मेड़ता सिटी : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष  अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता  संजय कुमार मालवीय (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैण में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सचिव  मालवीय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई. एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नालसा की शिक्षा योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली, नालसा की विभिन्न योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए मैत्रीपूर्ण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में आवाज उठाने तथा उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा निषेध एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के साथ बैठक इसी क्रम में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शोषण, उत्पीड़न, हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन से सुरक्षित रखते हुए उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के अधिकार को सुनिश्चित करना है।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने, बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा बच्चों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना की सूचना संबंधित सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आचार्य  सज्जनराम, उत्तराधिकारी  बस्तीराम ,  चौकी प्रभारी  रामप्रकाश, सरपंच  मोहन सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी  मोहनलाल, व्याख्याता  सुखराम,  रमेश्वर,  गोपालराम, ओमप्रकाश, श्री रामकिशोर, श्री सहदेव एवं श्री रामस्वरूप सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_M tailor
    M tailor
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • 72 घंटे तक पहचान का इंतजार... फिर सम्मान के साथ हुआ अज्ञात वृद्ध का अंतिम संस्का कोलायत। कपिल मुनि सरोवर घाट के पास मिले करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के शव की पहचान के लिए पुलिस ने 72 घंटे तक हरसंभव प्रयास किए, लेकिन कोई परिजन सामने नहीं आया। आखिरकार पुलिस ने नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाकर डीएनए नमूने सुरक्षित रखवाए और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वृद्ध का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करवाया। जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे कपिल मुनि सरोवर घाट के पास एक वृद्ध व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उप जिला अस्पताल कोलायत की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान के लिए थानाधिकारी निरीक्षक जसवीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रयास किए। एएसआई रोहिताश भारी सहित पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने और मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन 72 घंटे बीतने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाया तथा भविष्य में पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएनए नमूने सुरक्षित रखवाए। इसके बाद वृद्ध का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करवाया गया। इस पूरी प्रक्रिया में थानाधिकारी जसवीर कुमार, एएसआई रोहिताश भारी, कांस्टेबल अनिल कुमार, चालक कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, चालक सज्जन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी गोविंद, राजकुमार खड़गावत तथा खिदमतगार खादिम समिति बीकानेर की असहाय सेवा संस्थान से जुड़े जुनेद खान सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। थानाधिकारी जसवीर कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो पुलिस थाना कोलायत को सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
    1
    72 घंटे तक पहचान का इंतजार... फिर सम्मान के साथ हुआ अज्ञात वृद्ध का अंतिम संस्का
कोलायत। कपिल मुनि सरोवर घाट के पास मिले करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के शव की पहचान के लिए पुलिस ने 72 घंटे तक हरसंभव प्रयास किए, लेकिन कोई परिजन सामने नहीं आया। आखिरकार पुलिस ने नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाकर डीएनए नमूने सुरक्षित रखवाए और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वृद्ध का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करवाया।
जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे कपिल मुनि सरोवर घाट के पास एक वृद्ध व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उप जिला अस्पताल कोलायत की मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान के लिए थानाधिकारी निरीक्षक जसवीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रयास किए। एएसआई रोहिताश भारी सहित पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने और मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन 72 घंटे बीतने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी।
शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाया तथा भविष्य में पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएनए नमूने सुरक्षित रखवाए। इसके बाद वृद्ध का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करवाया गया।
इस पूरी प्रक्रिया में थानाधिकारी जसवीर कुमार, एएसआई रोहिताश भारी, कांस्टेबल अनिल कुमार, चालक कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, चालक सज्जन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी गोविंद, राजकुमार खड़गावत तथा खिदमतगार खादिम समिति बीकानेर की असहाय सेवा संस्थान से जुड़े जुनेद खान सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
थानाधिकारी जसवीर कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो पुलिस थाना कोलायत को सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    1
    देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    13 min ago
  • आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक मांगलियावास: आगामी दिनों में धनतेरस ,दीपावली ,भैया दूज सहित अन्य त्योहार को देखते हुए मांगलियावास पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी पीसांगन नीरज गुप्ता और सीआई मांगलियावास पुलिस थाना मनीष गुप्ता ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, किसी भी असामाजिक गतिविधियां करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी पुलिस को दे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सरपंच प्रतिनिधि और वार्ड पंचों सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। मांगलियावास भाजपामंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भीमपुरा सरपंच अब्दुल रशीद, मांगलियावास सरपंच प्रतिनिधि अशोक जाखड़, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल, मकरेड़ा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान वैष्णव, बिडिकचावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर पूर्व उपसरपंच, छोटू लाल जाखड़ समाजसेवी मांगलियावास, देवी सिंह रावत समाज सेवी अमरगढ़, पूर्व प्रधान दिलीप पचार सहित महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
    2
    आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक 
आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक 
मांगलियावास: आगामी दिनों में धनतेरस ,दीपावली ,भैया दूज सहित अन्य त्योहार को देखते हुए मांगलियावास पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी पीसांगन नीरज गुप्ता और सीआई मांगलियावास पुलिस थाना मनीष गुप्ता ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, किसी भी असामाजिक गतिविधियां करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी पुलिस को दे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सरपंच प्रतिनिधि और वार्ड पंचों सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। मांगलियावास भाजपामंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भीमपुरा सरपंच अब्दुल रशीद, मांगलियावास सरपंच प्रतिनिधि अशोक जाखड़, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल, मकरेड़ा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान वैष्णव, बिडिकचावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर पूर्व उपसरपंच, छोटू लाल जाखड़ समाजसेवी मांगलियावास, देवी सिंह रावत समाज सेवी अमरगढ़, पूर्व प्रधान दिलीप पचार सहित महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    49 min ago
  • निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश* ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस 1. अनिल कुमार जीनगर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी
मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश*
ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस
1. अनिल कुमार जीनगर –PO1,  शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 
2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 
3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 
4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 
5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 
6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 
7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 
8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 
9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 
10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। 
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, सपनों को मिली नई उड़ान नागौर,,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनाने के उद्देश्य से एयू फाउंडेशन एवं ईताशा सोसाइटी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संचालित उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ आज नागौर स्थित सारस्वत भवन, मानसर रेलवे क्रॉसिंग के निकट, उत्साह एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग से आशुतोष ठाकुर, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, यूको बैंक विकास जैन, महिला समन्वय समिति की अध्यक्ष मंजू सारस्वत, पूर्व राजीविका हेड पुष्पलता व्यास, ईताशा सोसाइटी, दिल्ली की प्रोजेक्ट हेड पारुल मेहरा, कोऑपरेटिव बैंक से उमा व्यास, जिला रोजगार कार्यालय से जीवराज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कविराज तथा क्लस्टर हेड वर्धमान जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत अपना उद्यम स्थापित कर चुकीं 50 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त गोगेलाव एवं चुंटीसरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर महिला उद्यमियों ने अपने संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा साझा की। उनकी कहानियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन, अवसर एवं दृढ़ संकल्प से महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को ₹12,500 की सहायता से ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक्स, कपड़ों की दुकान, सिलाई शॉप, सिलाई सेंटर, टिफिन सेंटर तथा फल-सब्जी की दुकान जैसे छोटे व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग दिया गया है। आज ये महिलाएं अपने उद्यमों के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनकी यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में महिला उद्यमियों को निरंतर आगे बढ़ने, अपने व्यवसाय का विस्तार करने तथा आत्मविश्वास के साथ नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं, उद्यम पंजीकरण कार्ड और उसके लाभों की जानकारी भी साझा की। वक्ताओं ने उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर लगभग 40 महिला उद्यमियों को अतिथियों द्वारा फ्रेम सहित उद्यम कार्ड प्रदान किए गए। कार्ड प्राप्त कर महिलाएं उत्साहित एवं प्रफुल्लित नजर आईं। यह सम्मान उनके व्यवसाय को नई पहचान देने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में महिला उद्यमियों के माध्यम से ईताशा सोसाइटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर पूनम चंद सैन ने किया। आयोजन में महावीर नागर, भागीरथ खीचड़, कोऑर्डिनेटर तथा फील्ड कार्यकर्ता गजराजकंवर, बबलू प्रसाद एवं परवेज कुमार ने सहयोग किया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को केवल व्यवसाय शुरू करने का अवसर ही नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने, परिवार की खुशहाली में योगदान देने और समाज में नई पहचान बनाने का आत्मविश्वास भी मिल रहा है।
    4
    उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, सपनों को मिली नई उड़ान
नागौर,,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनाने के उद्देश्य से एयू फाउंडेशन एवं ईताशा सोसाइटी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संचालित उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ आज नागौर स्थित सारस्वत भवन, मानसर रेलवे क्रॉसिंग के निकट, उत्साह एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग से आशुतोष ठाकुर, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, यूको बैंक  विकास जैन, महिला समन्वय समिति की अध्यक्ष  मंजू सारस्वत, पूर्व राजीविका हेड पुष्पलता व्यास, ईताशा सोसाइटी, दिल्ली की प्रोजेक्ट हेड  पारुल मेहरा, कोऑपरेटिव बैंक से  उमा व्यास, जिला रोजगार कार्यालय से  जीवराज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता  कविराज तथा क्लस्टर हेड वर्धमान जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत अपना उद्यम स्थापित कर चुकीं 50 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त गोगेलाव एवं चुंटीसरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर महिला उद्यमियों ने अपने संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा साझा की। उनकी कहानियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन, अवसर एवं दृढ़ संकल्प से महिलाएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को ₹12,500 की सहायता से ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक्स, कपड़ों की दुकान, सिलाई शॉप, सिलाई सेंटर, टिफिन सेंटर तथा फल-सब्जी की दुकान जैसे छोटे व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग दिया गया है। आज ये महिलाएं अपने उद्यमों के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनकी यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में महिला उद्यमियों को निरंतर आगे बढ़ने, अपने व्यवसाय का विस्तार करने तथा आत्मविश्वास के साथ नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं, उद्यम पंजीकरण कार्ड और उसके लाभों की जानकारी भी साझा की। वक्ताओं ने उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर लगभग 40 महिला उद्यमियों को अतिथियों द्वारा फ्रेम सहित उद्यम कार्ड प्रदान किए गए। कार्ड प्राप्त कर महिलाएं उत्साहित एवं प्रफुल्लित नजर आईं। यह सम्मान उनके व्यवसाय को नई पहचान देने और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने वाला साबित हुआ।
कार्यक्रम के अंत में महिला उद्यमियों के माध्यम से ईताशा सोसाइटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर  पूनम चंद सैन ने किया। आयोजन में महावीर नागर, भागीरथ खीचड़, कोऑर्डिनेटर तथा फील्ड कार्यकर्ता  गजराजकंवर, बबलू प्रसाद एवं  परवेज कुमार ने सहयोग किया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
उद्योगिनी-समृद्धि कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को केवल व्यवसाय शुरू करने का अवसर ही नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने, परिवार की खुशहाली में योगदान देने और समाज में नई पहचान बनाने का आत्मविश्वास भी मिल रहा है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.