सारागांव-कोसमबुड़ा सड़क पर पुलिया के पास शुरू हुआ मरम्मत कार्य, विधायक समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे, सारागांव-कोसमबुड़ा सड़क पर पुलिया के पास शुरू हुआ मरम्मत कार्य, विधायक समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे, गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक मुख्यालय से ओडिशा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर आखिरकार प्रशासन की नजर पड़ी है। सारागांव से कोसमबुड़ा मार्ग पर पेनका नाला के पास सड़क और पुल की बदहाल स्थिति को लेकर मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद अब मौके पर मरम्मत एवं सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, तहसीलदार, एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल आवागमन बहाल करने के लिए आवश्यक व्यवस्था शुरू कराई। दरअसल, बरसात की पहली ही बारिश में कोसमबुड़ा के पास पेनका नाला पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों का छुरा ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया था। यह मार्ग ओडिशा को भी जोड़ता है, इसलिए इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार ऐसी स्थिति बनी कि ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर पानी पार करने को मजबूर हुए। ग्रामीणों की परेशानी को लेकर मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया। विधायक रोहित साहू अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क तथा पुल की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तत्काल जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर मौके पर बुलाए गए और अस्थायी रूप से आवागमन सुचारू करने के लिए मरम्मत एवं सुधार कार्य शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व भी विधायक रोहित साहू ने इसी पुल का निरीक्षण किया था और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए सुधार के निर्देश दिए थे। हालांकि इसके बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब जब मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो विधायक ने दोबारा संज्ञान लेते हुए तत्काल अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराया है, ताकि बारिश के बीच ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके। सारागांव-कोसमबुड़ा मार्ग छुरा क्षेत्र को ओडिशा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ऐसे में सड़क और पुल की स्थिति में सुधार होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल मौके पर मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। हालांकि यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी बताई जा रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि पुल और सड़क की स्थायी समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।
सारागांव-कोसमबुड़ा सड़क पर पुलिया के पास शुरू हुआ मरम्मत कार्य, विधायक समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे, सारागांव-कोसमबुड़ा सड़क पर पुलिया के पास शुरू हुआ मरम्मत कार्य, विधायक समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे, गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक मुख्यालय से ओडिशा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर आखिरकार प्रशासन की नजर पड़ी है। सारागांव से कोसमबुड़ा मार्ग पर पेनका नाला के पास सड़क और पुल की बदहाल स्थिति को लेकर मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद अब मौके पर मरम्मत एवं सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, तहसीलदार, एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल आवागमन बहाल करने के लिए आवश्यक व्यवस्था शुरू कराई। दरअसल, बरसात की पहली ही बारिश में कोसमबुड़ा के पास पेनका नाला पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई
थी। इसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों का छुरा ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया था। यह मार्ग ओडिशा को भी जोड़ता है, इसलिए इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार ऐसी स्थिति बनी कि ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर पानी पार करने को मजबूर हुए। ग्रामीणों की परेशानी को लेकर मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया। विधायक रोहित साहू अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क तथा पुल की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तत्काल जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर मौके पर बुलाए गए और अस्थायी रूप से आवागमन सुचारू करने के लिए मरम्मत एवं सुधार कार्य शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व भी विधायक
रोहित साहू ने इसी पुल का निरीक्षण किया था और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए सुधार के निर्देश दिए थे। हालांकि इसके बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब जब मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो विधायक ने दोबारा संज्ञान लेते हुए तत्काल अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराया है, ताकि बारिश के बीच ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके। सारागांव-कोसमबुड़ा मार्ग छुरा क्षेत्र को ओडिशा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ऐसे में सड़क और पुल की स्थिति में सुधार होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल मौके पर मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। हालांकि यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी बताई जा रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि पुल और सड़क की स्थायी समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।
- Raipur News | रायपुर में इस बार दही हांडी उत्सव होने जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सिंगर B Praak और भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे। 5 सितंबर को गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक-गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर भी प्रस्तुति देंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों की करीब 26 टीमें हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा और विजेता टीम को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यानी रायपुर में इस बार दही हांडी के साथ भक्ति, संगीत और रोमांच का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। 🪔🎶1
- PRSU की परीक्षा व्यवस्था का नया कमाल ! पहले परीक्षा में PRESENT कराओ, फिर रिजल्ट में ABSENT दिखाओ! 2-4 नंबर के लिए ATKT/Year Back देकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और मानसिक परेशानी क्यों? PRSU की परीक्षा व्यवस्था का नया कमाल ! पहले परीक्षा में PRESENT कराओ, फिर रिजल्ट में ABSENT दिखाओ ! 2-4 नंबर के लिए ATKT/Year Back देकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और मानसिक परेशानी क्यों? और कुरुद में बिना परीक्षा दिलाए रिजल्ट जारी कर ATKT आखिर ये कैसी परीक्षा व्यवस्था है PRSU की? आपकी क्या राय है कॉमेंट में जरूर बताएं गलती व्यवस्था की, भुगते छात्र !1
- गुरुर सहित बालोद जिले मे संतान की दीर्घायु के लिए मनाया गया कमरछठ का पर्व आज गुरुर बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ मे बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ कमर छठ का पर्व मनाया जा रहा है, यह त्योहार मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए रखती है, धार्मिक मान्यताओ के अनुसार,यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है,जिनका प्रिय शस्त्र हल था, इस कारण इस पर्व को हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है, यह पर्व भगवान बलराम हलधर से जुड़ा है,इसलिए इस दिन व्रत रखने वाली माताएं केवल बिना हल चलाए उगने वाले पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों को मिलाकर तैयार किया गया प्रसाद ही ग्रहण करती है, गुरुर सहित ग्राम खैरवही,भरदा,धनोरा, कुलिया,कनेरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रमुख स्थानो पर एक छोटा सा तालाबनुमा गड्ढा बनकर उसमे पानी भरकर चारों ओर बेर,पलाश,कांस के फूल और पेड़ पौधो से सजाया जाता गया था,जहां मिट्टी के बर्तन,मिट्टी की नावें और छह प्रकार के खिलौने रखकर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की गई, पूजा के दौरान कमरछठ माता और भगवान बलराम से जुड़ी छह पौराणिक कहानियां का भी वाचन किया गया, पूजा का समापन होने के बाद माताएं अपनी संतान की पीठ पर कपड़े से छुही की सफेद मिट्टी के पानी की छाप लगाकर छह बार आशीर्वाद दी गई।1
- तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और अवैध शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एफसीआई गोदाम के पास बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही राखी देवार को पकड़ा गया। उसके पास से 2 किलो 555 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये है, बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया। दूसरे मामले में वार्ड क्रमांक 15, दलाल तालाब क्षेत्र से चुनिया देवार को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 86 पौवा अवैध शराब और बिक्री की 450 रुपये नगदी बरामद हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने 1 लाख 35 हजार रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी और एसडीओपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।2
- बेलदारपारा में अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लोहे का धारदार हथियार किया जप्त बेलदारपारा में अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लोहे का धारदार हथियार किया जप्त ▪️ *मुखबिर सूचना पर थाना दुर्ग पुलिस ने बेलदारपारा स्थित खाली मैदान में दबिश देकर धारदार हथियार रखने वाले आरोपी को पकड़ा।* ▪️ *पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया तथा पूछताछ की गई।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त कर विधिवत पुलिस कब्जे में लिया गया।* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है।* मुख्य बिंदु दिनांक 02.09.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बेलदारपारा क्षेत्र में धारदार हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 02.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बेलदारपारा स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति अपने पास लोहे का धारदार हथियार रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धनेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कंडरापारा, दुर्ग, थाना एवं जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से लोहे का धारदार हथियार अपने कब्जे में रखा गया था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ते हुए हथियार जप्त किया। घटना स्थल बेलदारपारा स्थित खाली मैदान, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र। आरोपी का नाम धनेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कंडरापारा, दुर्ग, थाना एवं जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जप्त सामग्री 1. एक नग लोहे का धारदार हथियार। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही। आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही नियमानुसार की गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की सूचना पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—2
- जर्जर सड़क दे रही हादसों को न्योता, 12 फीट के मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें बलोदी-रोहांसी मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण हलाकान, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी पलारी। बलौदा बाजार। पलारी विकासखंड के ग्राम बलोदी से होकर गुजरने वाला बलोदी-रोहांसी मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से मार्ग की स्थिति दलदल जैसी हो गई है। बस्ती से लगे इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चे, दोपहिया वाहन चालक और राहगीर आवाजाही करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के चलते यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। *जिला मुख्यालय जाने का प्रमुख मार्ग* ग्रामीणों के मुताबिक यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय बलौदाबाजार जाने का प्रमुख और सीधा रास्ता है। सड़क खराब होने के बावजूद लोगों को मजबूरी में इसी मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग से जाने पर करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ मरीजों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को समय और ईंधन की अतिरिक्त खपत उठानी पड़ रही है। *महज 12 फीट चौड़ी सड़क, सामने से वाहन आने पर बढ़ता खतरा* ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की चौड़ाई लगभग 12 फीट ही है। ऐसे में दो बड़े वाहनों अथवा कार और दोपहिया वाहन के एक साथ निकलने में काफी परेशानी होती है। सड़क के दोनों ओर गड्ढे और कीचड़ होने के कारण स्थिति और जोखिमपूर्ण हो जाती है। सामने से ट्रैक्टर, पिकअप या कार जैसे बड़े वाहन आने पर दोपहिया चालकों को सड़क से नीचे कीचड़ और गड्ढों वाली पटरी पर उतरना पड़ता है। इससे वाहन फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। *स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें* इस मार्ग से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर स्कूल स्थित है। रोजाना छोटे-छोटे स्कूली बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते हैं। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने के कारण बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ ही उनके फिसलकर गिरने और दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में भरे पानी के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। *धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है मार्ग* बलोदी-रोहांसी मार्ग केवल स्थानीय आवागमन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी इसका महत्व है। पलारी से रोहांसी-अमेठी होते हुए महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लव-कुश जन्मभूमि एवं प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता तुरतुरिया जाने वाले श्रद्धालु भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *गड्ढे में गिरकर बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त* स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले सड़क पर बने बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बावजूद अब तक सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? *मरम्मत के साथ चौड़ीकरण की मांग* ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था तथा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल अस्थायी रूप से गड्ढे भरने से समस्या का समाधान नहीं होगा। मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण किया जाना जरूरी है, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।2
- 5 साल से अधूरा पुल, 15 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़कर स्कूल जा रहे बच्चे; खबर के बाद भड़के विधायक जनक ध्रुव गरियाबंद गरियाबंद। मैनपुर विकासखंड के देहरागुड़ा-खामभाठा में पैरी नदी पर निर्माणाधीन पुल करीब पांच साल से अधूरा पड़ा है। पुल का काम पूरा नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पुल पर लगी सीढ़ियों के सहारे करीब 15 फीट ऊंचाई पर चढ़कर आवागमन करना पड़ रहा है। बच्चों के इस तरह पुल पार करने की तस्वीर और खबर सामने आने के बाद बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने शासन-प्रशासन को घेरा। विधायक ने निर्माण कार्य में देरी को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए वर्तमान शासन-प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। विधायक ने जल्द से जल्द पुल का निर्माण पूरा कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है। समाधान नहीं होने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। बाइट: 1. जनक ध्रुव, विधायक बिन्द्रानवागढ़3
- प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने मुखारविन्द से कथा सुनाने बम्हनीडीह, जांजगीर आ रहे हैं। 13 सितम्बर से 19 सितम्बर तक बम्हनीडीह, जांजगीर भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालुओं को अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के प्रवचन सुनने का अवसर मिलेगा।1
- शीतलापारा कोचवाही के घर में चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल 2 सितंबर शाम 6 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, जिले के नरहरपुर शीतलापारा कोचवाही में घर का ताला तोड़कर, चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को नरहरपुर पुलिस ने,ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार किया है। घटना 1 सितंबर की है। सत्यभामा कोरेटी अपने पुत्र के साथ खेत गई थीं। दोपहर में लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर से आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों को बुलाने पर एक व्यक्ति घर से भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान संजय कोरेटी उम्र 36 वर्ष, निवासी कोचवाही के रूप में हुई। पूछताछ में उसने चोरी की नीयत से घर में घुसकर,ताला तोड़ने का प्रयास करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गैती और टूटा हुआ ताला जब्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1