Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनगणना 2027 की तैयारियों पर मुंगेली में समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश मुंगेली में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्टोरेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रगणकों की नियुक्ति, मकान सूचीकरण, मैपिंग कार्य और समय-सीमा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी अधिकारियों को तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
CG RIGHT TIMES NEWS
जनगणना 2027 की तैयारियों पर मुंगेली में समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश मुंगेली में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्टोरेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रगणकों की नियुक्ति, मकान सूचीकरण, मैपिंग कार्य और समय-सीमा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी अधिकारियों को तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
More news from Mungeli and nearby areas
- मुंगेली में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्टोरेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रगणकों की नियुक्ति, मकान सूचीकरण, मैपिंग कार्य और समय-सीमा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी अधिकारियों को तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए1
- हिर्री माइंस के श्याम वाटिका होटल के आगे अनियंत्रित शराबी कार चालक साइकिल चालक को ठोकर मारकर डिवाइड पर चढ़ाया कार गुरुवार की रात 10:30 पर ग्राम बड़ोसरा के कालर निखिल कौशिक से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 10 बजे के करीब बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे सड़क पर हिररी माइंस के होटल श्याम वाटिका और शेरे पंजाब के बीच में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया शुक्र है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई हादसा इतना जबरदस्त था की साइकिल चालक की जान जाते-जाते बची घायल सायकल चालक लक्ष्मण कौशिक पता ग्राम बोड़सरा अपनी साइकिल से सड़क के किनारे किनारे बिलासपुर की ओर से रायपुर रोड की ओर अपने गांव बोड़सरा जा रहा था तभी श्याम वाटिका होटल के आगे पहुंचा था की पीछे से एक कार बहुत तेज गति से आ रही थी जिसने पहले तो सायकल चालक को टक्कर मारी उसके बाद शराबी कार चालक कार को कंट्रोल करने के चक्कर में नियंत्रण खोकर डिवाइडर के बीच में चढ़ा दिया इस दुर्घटना में साइकिल चालक के पैर में मामूली चोटे आई है और साइकिल क्षतिग्रस्त हुआ है तो वही कार क्रमांक सीजी 04 एलएक्स 1001 डिवाइडर पर बीचो-बीच फंस गई थी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी कार का एयरबैग खुल चुका था एवं कार चालक ने बताया की वह बिलासपुर की ओर से ग्राम भोजपुरी रायपुर रोड की ओर जा रहा था जिसने अपना नाम राजा साहू तथा ग्राम भोजपुरी का रहने वाला बताया उसने बताया कि वह बनारस से वापस लौट रहा था 2 दिनों से सोया नहीं है इसलिए नींद की झप्पी आने के कारण यह घटना घटित हुई है एवं कार चालक शराब के नशे में था होंडा सिटी कार तिफरा निवासी सरोज साहू की बताई जा रही है कार में कार मालिक का भाई खेमू साहू पिता शंकर साहू उम्र 23 वर्ष पता भोजपुरी भी सवार था जो वाहन को दुर्घटना करित किया था भीड़ होता देख वह घटना इस्थल से चला गया था घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटना इस्थल पहुंच चुकी थी तत्पश्चात चकरभाठा पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और पूछ ताछ की गई जहा सायकल चालक और कार चालक का आपसी समझौता हो गया जिसने इलाज करवाने की बात कही तो वहीं चकरभाठा पुलिस ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया एवम इस दुर्घटना में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है वरना बहुत बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी एवं साइकिल चालक मौत भी हो सकती थी आपको बता दें कि इस नेशनल हाईवे सड़क पर आए दिन इस तरह की दुर्घटना घटती होती रहती हैं बड़े वाहन चालक अनियंत्रित वाहन चलाते हैं जो इस कार चालक की तरह शराब के नशे में बड़ी दुर्घटनाओं को भी अंजाम दे देते हैं1
- तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन "निश्चय" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने गांजे को अपने शरीर में सिलाई कर छिपा रखा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।2
- रायपुर/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जोरदार चर्चा देखने को मिली। विधानसभा के चौदहवें दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि जबरन, लालच या प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की आस्था की रक्षा करना है, न कि उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को सीमित करना। नई व्यवस्था के तहत अब धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को पहले अधिकृत अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा और संबंधित अधिकारी एक महीने के अंदर पूरे मामले की गहन जांच करेंगे। जांच पूरी होने के बाद ही धर्म परिवर्तन को मंजूरी दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया से अवैध और दबाव में कराए जा रहे धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। इस विधेयक को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। हालांकि, सरकार इसे पारदर्शिता और जनहित की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है।2
- चैत्र नवरात्रि अवसर पर हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ सनातन धर्म के लोगों ने आज भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बजरंगबली मंदिर में समाप्त हुई जहां पर भारत माता की आरती की गई1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान बैठक सरगांव तहसील जिला मुंगेली मे आयोजित हुआ है जिसमे आप सबका स्वागत है1
- Post by Rameshwar sahu1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला में बाल श्रम उन्मूलन और बाल तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने “बाल श्रम मुक्ति रथ” की शुरुआत की। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के तहत जागरूकता अभियान चलाकर बाल श्रम में संलिप्त बच्चों का रेस्क्यू और पुनर्वास किया जाएगा।1