Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ! नाबालिग बच्चों से जबरन खून निकलवाकर बेचने का आरोप देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ! नाबालिग बच्चों से जबरन खून निकलवाकर बेचने का आरोप
Shakti भारत नेशन न्यूज
देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ! नाबालिग बच्चों से जबरन खून निकलवाकर बेचने का आरोप देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ! नाबालिग बच्चों से जबरन खून निकलवाकर बेचने का आरोप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया जिले में पिछले कुछ दिनों से गैस की कालाबाजारी के खिलाफ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कालाबजारी और अफवाह फैलाने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही का निर्देश दिया है।2
- देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ! नाबालिग बच्चों से जबरन खून निकलवाकर बेचने का आरोप2
- देवरिया जिले में हो रही रसोई गैस की किल्लत ,सदर तहसील में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार, आय जाति निवास प्रमाण पत्र में विलम्ब होने, दफा 24 या किसी भी प्रकार की पैमाईश बिना रुपए लिए नहीं करने, अंश निर्धारण में हुई त्रुटि को सही करने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा देवरिया सदर तहसीलदार कार्यालय पर किसान पंचायत लगाई गई। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि जनपद में रसोई गैस के लिए चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ हैं। एजेंसी मालिक मनमाना कर हैं और प्रशासन लाचार बना हुआ हैं जिसके कारण गरीब वर्ग बहुत ही परेशान हैं। श्री सिंह ने कहा कि एजेंसी मालिकों पर शिकंजा कसना जरूरी हैं । भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि देवरिया तहसील में तहसील कर्मियों द्वारा बिना रुपए लिए वरासत नहीं किया जा रहा एवं अंशनिर्धारण में सुधार नहीं किया जा रहा हैं जिससे किसानों को बहुत ही परेशानी हो रही हैं। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने कहा कि किसी भी प्रकार की सामान्य पैमाईश हो या दफा 24 की कच्ची नापी हो या पक्की नापी हो बिना रुपए लिए राजस्व कानूनगो कोई कार्य नहीं कर रहे हैं । श्री शाही ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों को जागरूक करके आने वाले समय में तहसील में बड़ी पंचायत लगाई जाएगी।पंचायत के अन्त में तहसीलदार के के मिश्र आए , भाकियू नेताओं से वार्ता किए तथा 6 सूत्रीय ज्ञापन लिए। पंचायत में मण्डल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी जिला संयोजक सदानंद यादव जिला महासचिव धनंजय सिंह जिला सलाहकार मदन चौहान जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह युवा जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव सत्याग्रह सरोज लल्लन कुशवाहा नियाज़ अहमद दुखी प्रसाद बृजेश सिंह विजय चौरसिया उमाशंकर सिंह शेषनाथ सिंह हदीश अंसारी सत्य नारायण कुशवाहा रामधनी प्रजापति महेन्द्र सिंह राजेंद्र सिंह समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।2
- चकियंवा ढाला मेन रोड पर लगा जमावड़ा, आम जनता के साथ स्थानीय लोग परेशान, जिम्मेदार मौन देवरिया। चकियंवा ढाला मेन रोड पर पिछले कई दिनों से लगने वाले जमावड़े के कारण आम जनता और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे और बीचों-बीच लोगों की भीड़ जमा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब दफ्तर जाने वाले लोग, स्कूली बच्चे और दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले नागरिक जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बेवजह खड़े रहने वाले लोगों और अस्थायी रूप से लगने वाली दुकानों के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है और कई बार लंबा जाम लग जाता है। राहगीरों को भी सुरक्षित तरीके से निकलने में कठिनाई होती है। कई बार बाइक और साइकिल सवारों के बीच टकराव की स्थिति भी बन जाती है। क्षेत्र के निवासियों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि चकियंवा ढाला मेन रोड पर लगने वाले इस अनियंत्रित जमावड़े को तुरंत हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। साथ ही नियमित रूप से पुलिस गश्त और निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो। अगर समय रहते प्रशासन ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी बिगड़ सकती है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।2
- थाना बनकटा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-06/2026 धारा 341 (2), 61 (2) A बीएनएस व 60/63 आबकारी अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव साकिनान जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 15.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 1. विशाल यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव साकिनान जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।1
- देवरिया । दिव्य शाकद्वीपीय समाज के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को होली उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पुष्प की होली खेल कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के विनय मिश्रा , अखिलेश शर्मा , श्री धर पाण्डेय , शिवानंदन शर्मा डा . प्रमोद नरायण मिश्रा , गोपाल जी पाण्डेय , नंद कुमार पाण्डेय , हिदय पाठक , अमन पाण्डेप , चंदन पाण्डेय , अमीत पाण्डेय , गुलाब पाठक , सतोष कुमार पाण्डेय , सत्य प्रकाश पाण्डेय , सूर्य प्रकाश पाण्डेय , गिरिश चन्द्र मिश्रा , सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया तथा समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।4
- 📍 अलीगढ़, उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल की छात्रा ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद इस नन्ही बच्ची ने सिर्फ थर्मोकोल के टुकड़ों की मदद से अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-22 रैप्टर का उड़ने वाला मॉडल तैयार कर दिया। ✈️ बिना किसी महंगे उपकरण या लैब के, अपने हुनर और जज़्बे के दम पर बनाए गए इस मॉडल ने शिक्षकों और स्थानीय लोगों को गर्व से भर दिया है। यह उदाहरण साबित करता है कि प्रतिभा साधनों की मोहताज नहीं होती — जरूरत होती है तो सिर्फ अवसर और सही मार्गदर्शन की। 🌟 शिक्षकों का कहना है कि यदि ऐसे बच्चों को उचित संसाधन और मंच मिले, तो यही प्रतिभाएं भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी। यह कहानी सिर्फ एक मॉडल विमान की नहीं, बल्कि उस नए भारत की है जहां सपने छोटे नहीं — अवसर छोटे पड़ जाते हैं। 🇮🇳 👉 सच में, देश बदल रहा है… और ये बच्चे उसका भविष्य हैं। #SundayMotivation #NewIndia #YoungTalent #GovernmentSchool #ProudMoment1
- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 अभिमित कुमार, आरक्षी बबलू गिरी व महिला आरक्षी रीना यादव द्वारा सरयू घाट पर आई हुई महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में थाना रामपुर कारखाना की मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 अंतिमा मौर्या व महिला आरक्षी आशा सरोज द्वारा कस्बा रामपुर कारखाना में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।1