सेवतापुर में डाक महा मेला आयोजित, हर घर तक योजनाएं पहुंचाने की तैयारी सेवतापुर में डाक महा मेला आयोजित, हर घर तक योजनाएं पहुंचाने की तैयारी मैरवा: सेवतापुर शाखा डाकघर में बुधवार को डाक विभाग की ओर से “डाक महा मेला” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक सिवान अभिषेक कुमार सिंह और डाक निरीक्षक (पश्चिमी अनुमंडल) राजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। इस दौरान डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनसे जोड़ने पर जोर दिया गया। मेला में नए खाते खोलने के साथ आरपीएलआई/पीएलआई, सुकन्या समृद्धि योजना और जीवन बीमा योजनाओं की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने डाक कर्मियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने, जनसंपर्क बढ़ाने और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया, ताकि डाकघर की सुविधाएं हर घर तक पहुंच सकें। कार्यक्रम में दरौली, मैरवा, शाहपुर, गुठनी और जीरादेई के डाकपाल व उपडाकपाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कई डाक कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सेवतापुर में डाक महा मेला आयोजित, हर घर तक योजनाएं पहुंचाने की तैयारी सेवतापुर में डाक महा मेला आयोजित, हर घर तक योजनाएं पहुंचाने की तैयारी मैरवा: सेवतापुर शाखा डाकघर में बुधवार को डाक विभाग की ओर से “डाक महा मेला” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक सिवान अभिषेक कुमार सिंह और डाक निरीक्षक (पश्चिमी अनुमंडल) राजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। इस दौरान डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनसे जोड़ने पर जोर दिया गया। मेला में नए खाते खोलने के साथ आरपीएलआई/पीएलआई, सुकन्या समृद्धि योजना और जीवन बीमा योजनाओं की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने डाक कर्मियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने, जनसंपर्क बढ़ाने और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया, ताकि डाकघर की सुविधाएं हर घर तक पहुंच सकें। कार्यक्रम में दरौली, मैरवा, शाहपुर, गुठनी और जीरादेई के डाकपाल व उपडाकपाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कई डाक कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
- सेवतापुर में डाक महा मेला आयोजित, हर घर तक योजनाएं पहुंचाने की तैयारी मैरवा: सेवतापुर शाखा डाकघर में बुधवार को डाक विभाग की ओर से “डाक महा मेला” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक सिवान अभिषेक कुमार सिंह और डाक निरीक्षक (पश्चिमी अनुमंडल) राजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। इस दौरान डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनसे जोड़ने पर जोर दिया गया। मेला में नए खाते खोलने के साथ आरपीएलआई/पीएलआई, सुकन्या समृद्धि योजना और जीवन बीमा योजनाओं की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने डाक कर्मियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने, जनसंपर्क बढ़ाने और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया, ताकि डाकघर की सुविधाएं हर घर तक पहुंच सकें। कार्यक्रम में दरौली, मैरवा, शाहपुर, गुठनी और जीरादेई के डाकपाल व उपडाकपाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कई डाक कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- Post by Tk singh Singh1
- *विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले में टॉप-5 में स्थान बनाकर खिल उठे कंपोजिट विद्यालय पन्दह के बाल वैज्ञानिक* सिकंदरपुर (बलिया) राष्ट्रीय आविष्कार अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पन्दह के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के टॉप-5 में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए वैज्ञानिक मॉडल, नवाचार एवं तार्किक प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया। उनकी सृजनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति सराहनीय रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप टैबलेट प्रदान किए गए। टैबलेट प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने इसे अपने भविष्य की पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं समस्त अध्यापकों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर रणवीर सिंह सोडी, अंशु वर्मा, मुस्कान, शिवानी, रितेश कुमार, किंजल गुप्ता एवं प्रिया यादव आदि विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।1
- जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय के द्वारा हसनपुरा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।1
- सिवान मे वरिष्ठ साहित्यकार मनोज वर्मा के घर चोरी, अयोध्यापुरी में बढ़ा दहशत का माहौल सिवान के अयोध्यापुरी मुहल्ले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गली नंबर-4 निवासी वरिष्ठ साहित्यकार व बैंकर मनोज कुमार वर्मा के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया जब वे सपरिवार लखनऊ गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आभूषण, नकद समेत सिलेंडर तक चोरी हो चुका था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस सिर्फ औपचारिक कार्रवाई कर रही है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और स्थायी पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। #Siwan #Chori #CrimeNews #Ayodhyapuri #BiharNews #BreakingNews #Police #LawAndOrder4
- पाकिस्तानी नागरिक गोपालगंज में है,, या नहीं अगर है तो कबसे है,, बिहार प्रशासन के साथ साथ,, बिहार सरकार जांच कराएगी,,1
- हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं एक घंटे तक बुरी तरह प्रभावित रहीं। भाव्या पोर्टल में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका, जिससे ओपीडी व्यवस्था अस्थायी रूप से बाधित हो गई। #gopalganj #hospital #hathua1
- सहारे की आस में पहुंचे दिव्यांग, सिस्टम की बेरुखी ने तोड़ दी उम्मीदें मैरवा, सीवान: सहूलियत और सम्मान की उम्मीद लेकर यूडीआईडी कार्ड बनवाने पहुंचे दिव्यांगजनों को मंगलवार को मैरवा में बदइंतजामी और प्रशासनिक उदासीनता का सामना करना पड़ा। सरकार की योजनाओं से जुड़ने का सपना लिए आए ये लोग पूरे दिन इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन कई की उम्मीदें शाम होते-होते निराशा में बदल गईं। विशेष कैंप में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे थे। कोई बैसाखियों के सहारे आया था, तो कोई परिजनों का हाथ थामे लंबी दूरी तय कर यहां तक पहुंचा था। उन्हें भरोसा था कि इस कैंप के जरिए उनका यूडीआईडी कार्ड बन जाएगा और सरकारी सुविधाओं का रास्ता आसान होगा। लेकिन कैंप में फैली अव्यवस्था ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दीं। छोटी-छोटी कमियों के नाम पर दिव्यांगजनों को बार-बार साइबर कैफे और कैंप के चक्कर लगाने पड़े। स्पष्ट जानकारी और उचित मार्गदर्शन के अभाव में वे घंटों लाइन में खड़े रहे, फिर भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। हालत यह रही कि करीब दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजनों का आवेदन तक नहीं हो पाया। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब आरोप लगा कि अधिकारी निर्धारित समय से पहले ही कैंप बंद कर चले गए। सुबह से इंतजार कर रहे कई लोगों के आवेदन अधूरे रह गए और वे मायूस होकर लौटने को मजबूर हो गए। चेहरों पर थकान, आंखों में निराशा और मन में सिस्टम के प्रति नाराजगी साफ झलक रही थी। दिव्यांगजनों का कहना है कि सरकार उनकी सुविधा के लिए योजनाएं तो बनाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर लापरवाही उनकी राह में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। जरूरी दस्तावेजों को लेकर बार-बार टोकाटाकी और अव्यवस्थित व्यवस्था ने उन्हें हताश कर दिया। इस संबंध में सामुदायिक प्रखंड प्रबंधक शहीद अली अंसारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी बात करने की कोशिश की गई, पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। आहत दिव्यांगजनों ने प्रशासन से सवाल किया है कि जब कैंप उनकी सुविधा के लिए लगाया गया था, तो फिर उन्हें इतनी परेशानियों से क्यों गुजरना पड़ा? उन्होंने मांग की है कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जहां उन्हें सम्मान और सहूलियत के साथ सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।1