logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऋषिकेश में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोल चक्कर, आईडीपीएल ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 आरोपियों को 4 किलो 309 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस (उत्तर प्रदेश) निवासी 54 वर्षीय नौरंगी लाल और चन्द्रेश्वर नगर (ऋषिकेश) निवासी 24 वर्षीय रोहित साहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नौरंगी लाल के कब्जे से 3 किलो 95 ग्राम और रोहित साहनी के पास से 1 किलो 214 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (UK-07-DY-8716) को पुलिस ने सीज कर दिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से गांजा खरीदकर स्थानीय नशेड़ियों और मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी अहम सुराग मिले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 बिनेश कुमार, का0 शैलेन्द्र, का0 अंकुर, का0 विनित एवं का0 रुपेश शामिल रहे।

4 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
4 hrs ago

ऋषिकेश में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोल चक्कर, आईडीपीएल ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 आरोपियों को 4 किलो 309 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस (उत्तर प्रदेश) निवासी 54 वर्षीय नौरंगी लाल और चन्द्रेश्वर नगर (ऋषिकेश) निवासी 24 वर्षीय रोहित साहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नौरंगी लाल के कब्जे से 3 किलो 95 ग्राम और रोहित साहनी के पास से 1 किलो 214 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (UK-07-DY-8716) को पुलिस ने सीज कर दिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से गांजा खरीदकर स्थानीय नशेड़ियों और मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी अहम सुराग मिले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 बिनेश कुमार, का0 शैलेन्द्र, का0 अंकुर, का0 विनित एवं का0 रुपेश शामिल रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • न्यूज़ इंडिया अपडेट (NIU) पर कल सुबह आम आदमी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ एक खास वार्ता का प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की कमान संभालने वाली वह पहली महिला नेता हैं। "आप" उत्तराखंड अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ इस विशेष साक्षात्कार को कल सुबह सिर्फ न्यूज़ इंडिया अपडेट - NIU पर देखा जा सकता है।
    1
    न्यूज़ इंडिया अपडेट (NIU) पर कल सुबह आम आदमी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ एक खास वार्ता का प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की कमान संभालने वाली वह पहली महिला नेता हैं। "आप" उत्तराखंड अध्यक्ष उमा सिसोदिया के साथ इस विशेष साक्षात्कार को कल सुबह सिर्फ न्यूज़ इंडिया अपडेट - NIU पर देखा जा सकता है।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की विशेष टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टांडा भनेड़ा (थाना मंगलौर, हरिद्वार) निवासी हसीन पुत्र रईस और सोनू पुत्र अल्हादिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जनपद हरिद्वार और सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दिन-रात परिश्रम करते हुए करीब 521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपने कपड़े, मास्क और हेयर स्टाइल बदल लेते थे। वे पैदल ही क्षेत्रों में पहुंचते थे और मौका मिलते ही बाइक चुराकर फरार हो जाते थे। दिनांक 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमे (370/2026 व 372/2026) से संबंधित दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में उनके कब्जे से 2 चोरी की बाइक बरामद हुईं, जिसकी निशानदेही पर बाद में अलग-अलग स्थानों से 16 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। बरामद वाहनों में मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, कलियर शरीफ, झबरेड़ा, देहरादून के साथ-साथ देवबंद, मुजफ्फरनगर और पानीपत (हरियाणा) से चुराई गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और अन्य जनपदों तथा थानों को इस संबंध में जानकारी भेजी जा रही है।
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की विशेष टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टांडा भनेड़ा (थाना मंगलौर, हरिद्वार) निवासी हसीन पुत्र रईस और सोनू पुत्र अल्हादिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जनपद हरिद्वार और सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने दिन-रात परिश्रम करते हुए करीब 521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपने कपड़े, मास्क और हेयर स्टाइल बदल लेते थे। वे पैदल ही क्षेत्रों में पहुंचते थे और मौका मिलते ही बाइक चुराकर फरार हो जाते थे।

दिनांक 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमे (370/2026 व 372/2026) से संबंधित दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में उनके कब्जे से 2 चोरी की बाइक बरामद हुईं, जिसकी निशानदेही पर बाद में अलग-अलग स्थानों से 16 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। बरामद वाहनों में मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, कलियर शरीफ, झबरेड़ा, देहरादून के साथ-साथ देवबंद, मुजफ्फरनगर और पानीपत (हरियाणा) से चुराई गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और अन्य जनपदों तथा थानों को इस संबंध में जानकारी भेजी जा रही है।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर और ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से इन आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने इन मशीनों के माध्यम से घाटों के सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से घाटों की सफाई पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता और बेहतर बनी रहेगी।
    1
    हरिद्वार के गंगा घाटों की सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर और ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से इन आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने इन मशीनों के माध्यम से घाटों के सफाई अभियान का शुभारंभ किया।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से घाटों की सफाई पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, तेज और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता और बेहतर बनी रहेगी।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही नई टिहरी के साईं चौक पर छात्र-छात्राओं ने खुशी का इज़हार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान छात्रों ने 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए और इसे देशभर के विद्यार्थियों के संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत बताया। साईं चौक पर जुटे छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से खुशी मनाई और उम्मीद जताई कि अब शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से विभिन्न परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आवाज़ उठाई जा रही थी। उनका मानना है कि यह फैसला छात्रों की आवाज़ और लोकतांत्रिक संघर्ष की ताकत को दर्शाता है। हालांकि, कई छात्रों ने यह भी कहा कि केवल इस्तीफा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों का विश्वास कायम रह सके। वहीं छात्र नेता दिव्यांशु रावत ने कहा कि आज छात्रों के सामने सरकार को झुकना पड़ा और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी जो भी सरकार छात्रों के खिलाफ रहेगी, पेपर लीक करेगी या किसी भी तरह से विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ करेगी, वे उसका कड़ा विरोध करेंगे।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही नई टिहरी के साईं चौक पर छात्र-छात्राओं ने खुशी का इज़हार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान छात्रों ने 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए और इसे देशभर के विद्यार्थियों के संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत बताया। साईं चौक पर जुटे छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से खुशी मनाई और उम्मीद जताई कि अब शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

छात्रों का कहना था कि लंबे समय से विभिन्न परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आवाज़ उठाई जा रही थी। उनका मानना है कि यह फैसला छात्रों की आवाज़ और लोकतांत्रिक संघर्ष की ताकत को दर्शाता है। हालांकि, कई छात्रों ने यह भी कहा कि केवल इस्तीफा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों का विश्वास कायम रह सके।

वहीं छात्र नेता दिव्यांशु रावत ने कहा कि आज छात्रों के सामने सरकार को झुकना पड़ा और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी जो भी सरकार छात्रों के खिलाफ रहेगी, पेपर लीक करेगी या किसी भी तरह से विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ करेगी, वे उसका कड़ा विरोध करेंगे।
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद भवन के सामने पेपर लीक के मामले को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान हड़ताल पर बैठकर चंद्रशेखर आजाद ने सीधी चेतावनी दी है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद भवन के सामने पेपर लीक के मामले को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान हड़ताल पर बैठकर चंद्रशेखर आजाद ने सीधी चेतावनी दी है।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उत्तराखंड के डोईवाला स्थित जॉलीग्रांट के सुमन चौक में टिहरी क्रांति के जननायक अमर शहीद श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सभी लोगों ने देव सुमन जी के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
    1
    उत्तराखंड के डोईवाला स्थित जॉलीग्रांट के सुमन चौक में टिहरी क्रांति के जननायक अमर शहीद श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सभी लोगों ने देव सुमन जी के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार नगर कोतवाली के सामने शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर हंगामा किया और कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसों के बाद चालक ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश की, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा करके चालक को पकड़ लिया और गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को भीड़ से छुड़ाया और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस हादसे में घायल लोगों की जानकारी जुटाने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौके पर जमा भारी भीड़ को हटाकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई और स्थिति पर नियंत्रण पाया।
    1
    हरिद्वार नगर कोतवाली के सामने शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर हंगामा किया और कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसों के बाद चालक ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश की, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा करके चालक को पकड़ लिया और गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को भीड़ से छुड़ाया और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस हादसे में घायल लोगों की जानकारी जुटाने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौके पर जमा भारी भीड़ को हटाकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई और स्थिति पर नियंत्रण पाया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.