Shuru
Apke Nagar Ki App…
शासन प्रशासन से नाराज किसानों का आंदोलन हुआ सफल गेहूं खरीदी को लेकर किसान हो रहा परेशान शासन प्रशासन से नाराज किसानों का आंदोलन हुआ सफल गेहूं खरीदी को लेकर किसान हो रहा परेशान
Sanjay yaduwanshi
शासन प्रशासन से नाराज किसानों का आंदोलन हुआ सफल गेहूं खरीदी को लेकर किसान हो रहा परेशान शासन प्रशासन से नाराज किसानों का आंदोलन हुआ सफल गेहूं खरीदी को लेकर किसान हो रहा परेशान
More news from Narmadapuram and nearby areas
- घटना की मुख्य बातें:विवाद की वजह: पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके (ससुराल) चली गई और कई दिनों तक वापस नहीं लौटी।पति की 'अनूठी' कोशिश: पति ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने एक सपेरे और उसकी बीन का सहारा लिया।ससुराल का नजारा: पति सपेरे को लेकर सीधे ससुराल के गेट पर पहुँच गया और वहां बीन बजवाने लगा। इस अजीबोगरीब नजारे को देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और वीडियो बनाने लगे।सोशल मीडिया पर वायरल: इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग "देसी जुगाड़" या "निंजा तकनीक" बताकर मजे ले रहे हैं।1
- सोहागपुर के शास्त्री वार्ड स्थित सिंधी कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय मनीष छाबड़िया शनिवार सुबह से लापता हैं। वे सोहागपुर मार्केट में “विजय ड्रेसेस” नाम से कपड़े की दुकान संचालित करते हैं। परिजनों के अनुसार, मनीष सुबह करीब 7:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने आसपास और रेलवे स्टेशन पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उनके पिता रमेश छाबड़िया ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- सोहागपुर थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से हटवाया पेड़, यातायात हुआ बहाल नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। आंधी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवा के कारण नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर कई जगह पेड़ गिर गए। सोहागपुर के पास सड़क किनारे स्थित एक बड़ा नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलवाकर सड़क पर गिरे नीम के पेड़ को हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारू हो सका। बारिश और तेज हवा के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है।4
- शासन प्रशासन से नाराज किसानों का आंदोलन हुआ सफल गेहूं खरीदी को लेकर किसान हो रहा परेशान1
- नर्मदापुरम और बुधनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।1
- भोपाल में पत्रकारों का सैलाब: श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांगों को लेकर विशाल रैली, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन भोपाल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आह्वान पर राजधानी भोपाल में पत्रकारों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेशभर से आए हजारों पत्रकारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली निकाली और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। रैली का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से हुआ, जहां से पत्रकार हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए निर्धारित मार्गों से गुजरे। रैली में शामिल पत्रकारों ने अपनी प्रमुख मांगों को जोर-शोर से उठाया और सरकार से शीघ्र निराकरण की अपील की। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और एकता का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से श्रमजीवी पत्रकारों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें सुरक्षा, आर्थिक सहायता, पेंशन योजना, बीमा सुविधा और मान्यता संबंधी मुद्दे प्रमुख हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अब यह बड़ा आंदोलन करना पड़ा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकारों के हित में ठोस नीतियां बनाने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, ग्रामीण एवं छोटे शहरों के पत्रकारों को विशेष सुविधाएं देने, और पत्रकार कल्याण योजनाओं का विस्तार करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। इस दौरान संघ के नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी समय में प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों की बड़ी भागीदारी रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पत्रकारों के मुद्दे अब व्यापक रूप से सामने आ रहे हैं और इनके समाधान के लिए ठोस पहल की आवश्यकता है। *मध्य प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ* *जिला उपाध्यक्ष, संजू नामदेव हरदा*1
- बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, खरीदी केंद्रों पर भीगा गेहूं सिवनी मालवा तहसील में अचानक बारिश से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखा अनाज भीगा, किसानों को भारी नुकसान की आशंका1
- नर्मदापुरम, 2 मई 2026। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के पालन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा के सहयोग एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त पिपरिया क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने अंबेडकर वार्ड, पुरानी बस्ती, रायखेड़ी रोड, बनखेड़ी आवास कॉलोनी, पलियापीपरिया एवं दुधी नदी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 150 लीटर हाथभट्टी अवैध मदिरा तथा लगभग 4000 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 4 लाख 30 हजार रुपये आंका गया है। यह कार्रवाई आबकारी वृत्त पिपरिया प्रभारी हितेश कुमार बिशोरिया के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, उपनिरीक्षक, आरक्षक एवं पुलिस बल का सराहनीय सहयोग रहा।1