logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा मंडल में स्वच्छता अभियान 17 सितम्बर से शुरू होगा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान स्टेशन, ट्रेनों और रेलवे परिसरों में चलेगा विशेष सफाई अभियान कोटा मंडल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ और 1 से 15 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ आयोजित होगा। अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। जनभागीदारी, कचरा प्रबंधन तथा सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर रहेगा। 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे सामूहिक श्रमदान और 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

3 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
3 hrs ago
9e9c0191-e370-44c0-96d0-c04c087454d4

कोटा मंडल में स्वच्छता अभियान 17 सितम्बर से शुरू होगा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान स्टेशन, ट्रेनों और रेलवे परिसरों में चलेगा विशेष सफाई अभियान कोटा मंडल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ और 1 से 15 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ आयोजित होगा। अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। जनभागीदारी, कचरा प्रबंधन तथा सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर रहेगा। 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे सामूहिक श्रमदान और 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा
    1
    गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    21 hrs ago
  • गांव खेड़ा में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस बाइक, पुलिस को दी सूचना ​हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक अज्ञात मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में खड़ी मिलने से ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बन गई।बाइक के मालिक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे ​मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा में स्थानीय निवासी लोकेश के घर के बाहर सुबह से ही एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई बाइक को लेने नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों ने आसपास पूछताछ की, लेकिन वाहन स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने तत्काल हिंडौन सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाइक के मालिक का पता लगाने और मामले की जांच करने की मांग की है।
    1
    गांव खेड़ा में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस बाइक, पुलिस को दी सूचना
​हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक अज्ञात मोटरसाइकिल संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में खड़ी मिलने से ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बन गई।बाइक के मालिक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे 
​मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा में स्थानीय निवासी लोकेश के घर के बाहर सुबह से ही एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई बाइक को लेने नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों ने आसपास पूछताछ की, लेकिन वाहन स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने तत्काल हिंडौन सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाइक के मालिक का पता लगाने और मामले की जांच करने की मांग की है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    19 min ago
  • किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।
    4
    किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन  दी जानकारी 
*किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन*
लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई  निबंध प्रतियोगिता,  पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। 
विद्यालय की व्याख्याता  सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने  छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही  सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की  विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। 
इस अवसर पर  व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए  उपस्थिति रही।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... ​हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। ​इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।​विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas
    1
    हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़...
​हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। ​इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।​विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।​आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। ​नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। ​इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
    2
    नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत...
हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को  समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।​आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। ​नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। ​इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    21 hrs ago
  • शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
    2
    शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल
शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान 
उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।
    1
    गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन
हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 
महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.