Shuru
Apke Nagar Ki App…
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय1
- दमोह-कटनी क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात ,, मंत्री लखन पटेल ने दी जानकारी दमोह- माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में आज कैबिनेट ने ₹4,470 करोड़ की लागत से बनने वाले 105 किमी लंबे दमोह-कटनी फोरलेन मार्ग को मंजूरी मिली है। बुंदेलखंड और महाकौशल को जोड़ने वाला यह मार्ग सुरक्षित व तीव्र आवागमन सुनिश्चित करेगा और क्षेत्र में व्यापार, परिवहन तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। दमोह एवं कटनी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार।1
- 105 किमी लंबे फोरलेन मार्ग से बुंदेलखंड-महाकौशल की सड़क कनेक्टिविटी होगी मजबूत : सांसद राहुल सिंह लोधी बुंदेलखंड-महाकौशल की सड़क कनेक्टिविटी होगी मजबूत : सांसद राहुल सिंह लोधी दमोह-कटनी फोरलेन को मिली मंजूरी, 4,470 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर दमोह। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। लगभग 4,470 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को दमोह संसदीय क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वीकृति पर आभार व्यक्त करते हुए दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि दमोह को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले खजुराहो में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-सागर 75 किलोमीटर फोरलेन मार्ग को मंजूरी मिली थी, जिसका टेंडर ओपन हो चुका है और आगामी दो से तीन माह में इसके निर्माण कार्य के प्रारंभ होने की उम्मीद है। सांसद ने बताया कि दमोह-जबलपुर फोरलेन को भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं छतरपुर-बक्सवाहा से दमोह तक फोरलेन कनेक्टिविटी की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब अगला संकल्प दमोह-पन्ना फोरलेन का है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से दमोह की आसपास के प्रमुख जिलों से सड़क कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि “बेहतर दमोह, कनेक्टिंग दमोह” के संकल्प के साथ वे लगातार प्रयासरत हैं। दमोह-कटनी फोरलेन के निर्माण से दोनों शहरों के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क का सीधा लाभ क्षेत्र के व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा। बुंदेलखंड और महाकौशल के बीच मजबूत सड़क नेटवर्क बनने से आवागमन के साथ-साथ रोजगार एवं व्यवसायिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है। दमोह-कटनी फोरलेन परियोजना की मंजूरी को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना दमोह संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।2
- दमोह के अभाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पशु तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार राजघाट गांधी ग्राम स्थित गोंची नाला के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पशु तस्करों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।1
- ट्रक से 500 लीटर डीजल चोरी! CCTV में कैद पूरी वारदात इमलिया में चोरों का कारनामा!.. कटनी1
- कैबिनेट द्वारा आज दमोह-कटनी 105 किमी मार्ग निर्माण, सिंगरौली के लिए 155 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए भी राशि की स्वीकृति दी गई है। -केबिनेट मंत्री चेतन कश्यप1
- खर्रा घाट इमलिया में नदी में बहता मिला मगरमच्छ का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप खर्रा घाट इमलिया में नदी में बहता मिला मगरमच्छ का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो पर मिला शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दमोह। दमोह रेंज के खर्रा घाट इमलिया स्थित बड़े पुल के पास मंगलवार सुबह व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो हिस्से में मगरमच्छ का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में मगरमच्छ का शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर विक्रम चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि मगरमच्छ नदी के बहाव में बहकर यहां पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम और आवश्यक सैंपलिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।1
- खर्रा घाट इमलिया में नदी में बहता मिला मगरमच्छ का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो पर मिला शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दमोह। दमोह रेंज के खर्रा घाट इमलिया स्थित बड़े पुल के पास मंगलवार सुबह व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो हिस्से में मगरमच्छ का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में मगरमच्छ का शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर विक्रम चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि मगरमच्छ नदी के बहाव में बहकर यहां पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम और आवश्यक सैंपलिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।3
- पाखंड अंधविश्वासमें फसा दीपक लोधी बाबा संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में कुछ खटमलों मनुवादियों ने मिलकर दीपक लोधी की हत्या कर दी प्राइवेट पार्ट को गलेंडर से कटकर कमरे में खून छत से फेंक दिया प्रेमनन्द महाराज के शिष्य दीपक लोधी,, हत्या पुलिस प्रशासन शीघ्र निष्पक्ष जांच करके कार्यवाही करें दोषियों पर1