गुरसराय-गरोठा पुनर्गठन पेयजल योजना अधूरी, लोगों को अब भी नहीं मिला पानी गुरसराय-गरोठा पुनर्गठन पेयजल योजना अधूरी, लोगों को अब भी नहीं मिला पानी गुरसराय (झांसी)। वर्ष 2019 में शुरू हुई गुरसराय-गरोठा पुनर्गठन पेयजल योजना के बावजूद नगर में अब तक पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी है। योजना के शुरू होने के बाद से ही संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द ही घर-घर पानी पहुंचाने का आश्वासन देते रहे, लेकिन कई वर्षों बाद भी यह योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी है। नगर के विभिन्न वार्डों में अभी भी पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बुधवार को भी नगर के मोहल्ला पटकाना सहित कई स्थानों पर पाइपलाइन जोड़ने और खुदाई का कार्य जारी रहा। कई इलाकों में अभी तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है, जबकि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन डाली गई है वहां जगह-जगह लीकेज की समस्या सामने आ रही है। इसके चलते पानी की आपूर्ति घरों तक नहीं पहुंच पा रही और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राकेश खरे, गगन माते, सार्थक नायक, कुलदीप खरे, आलोक खरे और शिवेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि नगरवासी पिछले कई वर्षों से इस योजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द कार्य पूरा कर नगर में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। वहीं योजना से जुड़े प्रोजेक्ट मैनेजर कुश शाह ने बताया कि नगर के पटकाना और पाएगा मोहल्ले की पेयजल लाइन को जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में जलापूर्ति शुरू होने की संभावना है और पाइपलाइन में आ रही लीकेज की समस्या को भी जल्द ठीक कर दिया जाएगा। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- महाराष्ट्र में हैरान करने वाला मामला: दसवीं का पेपर छठवीं की छात्राओं से चेक करवाया जा रहा है #spanishfootball #smallbusiness #personalgrowth #lifelessons #housing #entrepreneurship #HomeMaintenance #BudgetFriendly #celebritynews #TruckForSale1
- टहरौली में यूजीसी एक्ट के समर्थन में युवाओं ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन1
- ब्रेकिंग न्यूज जालौन से जनपद में एक बार फिर देखने को मिला नाबालिग हुक्का पीते हुए सरकार द्वारा पाबंदी लगाने के बाबजूद धड़ल्ले चल रहे है हुक्का बार जनपद का प्रशासन नहीं लगा पा रहा है हुक्का कैफे पर लगाम बड़ा सवाल आखिर में कब होगी इन कैफे पर कार्यवाही या फिर ऐसे ही चलते रहेंगे कैफे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है नाबालिग हुक्का पीते हुए पूरा मामला warshouse कैफे का बताया जा रहा है रोहितसोनी1
- जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।1
- लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने डेढ़ हजार रुपये की राशि पहुंच रही है। बहनों ने भी इस राशि को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को संवारने, परिवार की जरूरतें पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उपयोग किया है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं मासिक किश्त की राशि का सिंगल के माध्यम से किया अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का किया अंतरण, निवाड़ी जिले की 79208 लाड़ली बहनें लाभान्वित -- सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मध्यप्रदेश... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का अंतरण किया एवं ₹121.95 करोड़ लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने डेढ़ हजार रुपये की राशि पहुंच रही है।बहनों ने भी इस राशि को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को संवारने, परिवार की जरूरतें पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और भी शसक्त हों। प्रगति की दिशा में आगे बढ़ें। महिलाओं को और भी शसक्त करने हेतु प्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ है। लाड़ली बहना योजना की 34 वीं किश्त के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में ₹1500 की राशि अंतरित की। निवाड़ी जिले की 79208 लाड़ली बहनों के खाते में ₹117048400 (₹11 करोड़ 70 लाख 48 हजार 400) की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती ज्योति पांडे के मार्गदर्शन में आज निवाड़ी के वार्ड क्रमांक 5 की आंगनवाड़ी केन्द्र में लाड़ली बहना योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री अरुण कुमार सेन एवं संबंधित अधिकारियों ने लाड़ली बहनों के साथ राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना राशि अंतरण समारोह को देखा और सुना। इस अवसर पर लाड़ली बहनों ने राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझे लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने जो राशि प्राप्त हो रही है, उससे मैं काफी सशक्त महसूस कर रही हूँ। अब मुझे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इस राशि से घर के खर्चों में भी सहयोग हो जाता है और बच्चों की पढ़ाई में भी मदद मिल जाती है। यह योजना हमारे जैसी महिलाओं के लिए बहुत सहारा बनी है। इसके लिए मैं भैया डॉ. मोहन यादव का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ।1
- निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने अवैध निवाड़ी जिले की अवैध कॉलोनीयों को लेकर पांच अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस किया जारी 17 मार्च को साक्ष सहित उपस्थित होने के दिए निर्देश,,,,1
- लखनऊ। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे के नेतृत्व में संस्था ने समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है। संस्था ने निर्धन कन्याओं के विवाह में निशुल्क मेकअप सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद अब संस्था ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस नई पहल की शुरुआत की है, जिसकी शहरभर में सराहना हो रही है। संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी में बुनियादी व्यवस्थाएं भी ठीक से नहीं कर पाते। ऐसे में संस्था ने निर्णय लिया है कि जरूरतमंद कन्याओं को उनके विवाह के अवसर पर निशुल्क मेकअप और आवश्यक सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने जीवन के इस खास दिन पर आत्मविश्वास और सम्मान के साथ नई शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण अभियान, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। अब विवाह जैसी महत्वपूर्ण घड़ी में सहयोग देकर संस्था सामाजिक जिम्मेदारी का एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। संस्था की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। जरूरतमंद परिवार संस्था से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। शहर के समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में समानता, सहयोग और मानवीय संवेदना को मजबूत करते हैं। लखनऊ से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- मैनपुरी में इंसानियत शर्मसार, दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, बेल्टों से बेरहमी से पीटा मैनपुरी। जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहा पर एक युवक को कथित अवैध संबंधों के शक में दर्जन भर दबंगों ने तालिबानी सजा देते हुए बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर बेल्टों से जमकर मारपीट की। युवक अचेत होने तक उसे लगातार पीटा जाता रहा। इस दौरान पीड़ित युवक लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ की जा रही बेरहमी साफ दिखाई दे रही है। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अचेत हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ उरई: मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद! रात के अंधेरे में कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध मिट्टी खनन, ट्रैक्टरों से ले जाते हैं माल उरई, मिट्टी माफिया रात के साये में सक्रिय हो गए हैं। कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों से माल ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि यह अवैध खनन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और सड़कों पर खतरा बढ़ा रहा है।प्रशासन की लापरवाही से माफिया बेखौफ हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। क्या होगा अगला कदम?1