Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा के तलवंडी सेक्टर-2 में चोरी की वारदात के दौरान एक आरोपी ने मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमका दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ और विद्युत वायरिंग काटने के साथ पानी की मोटर व मीटर चोरी कर लिया। आरोपी ने DVR और बैटरी भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान मकान मालिक के पहुंचने पर उसने चाकू दिखाकर धमकाया और दूसरे गेट से फरार हो गया। मामले में जवाहर नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है।
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
कोटा के तलवंडी सेक्टर-2 में चोरी की वारदात के दौरान एक आरोपी ने मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमका दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ और विद्युत वायरिंग काटने के साथ पानी की मोटर व मीटर चोरी कर लिया। आरोपी ने DVR और बैटरी भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान मकान मालिक के पहुंचने पर उसने चाकू दिखाकर धमकाया और दूसरे गेट से फरार हो गया। मामले में जवाहर नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा में स्कूलों एवं छात्रावासों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालयों एवं छात्रावासों में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। कोटा में स्कूलों एवं छात्रावासों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालयों एवं छात्रावासों में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।1
- सुल्तानपुर मामले में कांग्रेस का प्रशासन पर पद के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीण एसपी को सौंपा ज्ञापन सुल्तानपुर में नगर पालिका पार्षदों की वोटिंग के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पार्षदों तथा नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें वापस लेने की मांग की। कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस के पार्षद पैदल वोट डालने जा रहे थे। बैरिकेडिंग के पास पुलिस से विवाद होने पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन की ओर से कांग्रेस पार्षदों और नेताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। कांग्रेस नेताओं ने विधायक चेतन पटेल के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किए जाने का भी विरोध किया। उनका कहना है कि विधायक उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे इटावा से लौटे थे। कांग्रेस ने एसपी से चेतन पटेल और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की सोच नहीं रखती। उन्होंने पूरे मामले की गंभीर व निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सुल्तानपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।1
- क्या छोटी बहन यशोधरा राजे के संन्यास लेने के बाद अब उनकी बड़ी बहन वसुंधरा राजे भी ले सकती है राजनीति से संन्यास ले सकतीं हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के आला कमान द्वारा कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है। इसलिए उन्होंने अपने गृह नगर की नगर परिषद हरवा दी। और नगर निगम और नगर पालिका में कोई दिलचस्पी नहीं है।1
- अरलाई में निकली जलझुलनी एकादशी पर भगवान श्री चारभुजा नाथ कि भव्य शोभायात्रा निकलीं चेचट क्षेत्र के अरलाई गांव में मंगलवार को डोल ग्यारस जलझूलनी एकादशी पर भगवान श्री चारभुजा नाथ कों विशेष श्रृंगार से सजाया और पुष्प माला पोशाकों से सुसज्जित किया गया , जिसके बाद गाजे बाजे के साथ देव विमानों का गांव का भ्रमण करवाया गया इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने नाचते झुमते हुएं नज़र आएं बाजे पर एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों पर महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग आदि ने भजनों पर थिरके भक्तिमय भाव विभोर होकर खुब थिरके इसके साथ हीं देवविमानों कों सम्पूर्ण गांव में नगर भ्रमण करवाया गया , ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत कर जगह जगहों पर विमानों के परिक्रमा करते सभी ने भगवान चारभुजा नाथ से सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों द्वारा धार्मिक भजनों कि धुनों पर झुमते गाते हुएं हाजरी लगाईं जिसके बाद भगवान श्री । उसके बाद गांव के समीप सरोवर पर ले जाकर भगवान चारभुजा नाथ और ठाकुरजी महाराज जलविहार स्नान करवाया और विधिः विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर महाआरती कि गई,नगर भ्रमण के बाद देव विमानों का मन्दिर प्रवेश करवाया और आरती के बाद सभी को महाप्रसादी का वितरण किया गया।4
- लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।1
- झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।2
- कोटा के तलवंडी सेक्टर-2 में चोरी की वारदात के दौरान एक आरोपी ने मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमका दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ और विद्युत वायरिंग काटने के साथ पानी की मोटर व मीटर चोरी कर लिया। आरोपी ने DVR और बैटरी भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान मकान मालिक के पहुंचने पर उसने चाकू दिखाकर धमकाया और दूसरे गेट से फरार हो गया। मामले में जवाहर नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है।1
- जगपुरा में प्याज से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला मंडाना। कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर जगपुरा स्थित मुकंदरा सरोवर होटल के सामने बुधवार को प्याज से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर प्याज की बोरियां बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शी बंटी गुर्जर ने बताया कि पिकअप झालावाड़ की ओर से कोटा की तरफ आ रही थी। मुकंदरा सरोवर होटल के सामने अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पिकअप सड़क पर पलट गई। पिकअप के पलटते ही उसमें भरी प्याज की बोरियां सड़क और डिवाइडर पर फैल गईं। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।4
- पीपल्दा के मियाणा में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल का ऐतिहासिक स्वागत पीपल्दा के मियाणा गांव में पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल का हुआ भव्य स्वागत: ग्रामीणों ने घोड़े पर बिठाकर निकाला जुलूस: हाड़ौती में पिछले हफ्ते से हर गांव और कस्बों में तेजाजी के मेले चल रहे हैं: कल तेजा दशमी के साथ ही कई गांवों में मेलों का समापन हो गया: वहीं इटावा में कल से सात दिनी मेला शुरू हुआ है जिसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है: इसके अलावा बारां डोल मेला भी शुरू हो गया है जो देश भर में मशहूर है: यहां मेले के समापन के साथ ही कोटा का दशहरा मेला शुरू हो जाएगा: गुंजल साहब गांवों में इन मेलों में शिरकत कर रहे हैं: इससे पहले वो सीमलिया भी गए थे जिसमें चीफ गेस्ट के तौर पर शरीक हुए थे: हर जगह लोग उनका जिस तरह सम्मान करते हैं उससे कहीं ना कहीं उनकी हाड़ौती का एकछत्र नेता होने की तस्दीक होती है...1