logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मा मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या -259/2026 तामली–रूपालीगाड़–सीम मोटर मार्ग निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति। 79.44 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, प्रथम किश्त के रूप में 47.664 लाख रुपये जारी सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी: जिलाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-259/2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तामली से रूपालीगाड़ होते हुए सीम तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 79.44 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 47.664 लाख रुपये जारी किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कार्य का निष्पादन निर्धारित मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप किया जाएगा। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां प्राप्त की जाएंगी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यस्थल पर योजना से संबंधित सभी आवश्यक विवरणों का सूचना बोर्ड भी स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

20 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
20 hrs ago
125f0196-2eb1-4721-b609-cffdfe6e6dd6

मा मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या -259/2026 तामली–रूपालीगाड़–सीम मोटर मार्ग निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति। 79.44 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, प्रथम किश्त के रूप में 47.664 लाख रुपये जारी सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी: जिलाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-259/2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तामली से रूपालीगाड़ होते हुए सीम तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 79.44 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 47.664 लाख रुपये जारी किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कार्य का निष्पादन निर्धारित मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप किया जाएगा। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां प्राप्त की जाएंगी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यस्थल पर योजना से संबंधित सभी आवश्यक विवरणों का सूचना बोर्ड भी स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत टनकपुर | चम्पावत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।
    1
    टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
टनकपुर | चम्पावत
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और सशक्त पहल: जिलाधिकारी ने महिला समूह की फूड कैंटीन का किया शुभारंभ। चम्पावत, 31 जुलाई 2026 सूवि। महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विकास भवन परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित फूड कैंटीन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत डाड़ाबीस्ट निवासी श्रीमती रितु कुलेठा को अनटायड फंड से 65,000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से उन्होंने फूड कैंटीन की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया तथा महिला उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं से सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) श्रीमती विम्मी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाकर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कार्मिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। महिला समूहों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। *केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह बना प्रेरणा का उदाहरण* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह भी महिला उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है। समूह की सदस्य श्रीमती पार्वती सफलतापूर्वक "पार्वती टिफिन सर्विस" का संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए कैटरिंग एवं पार्टी ऑर्डर की सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं। समूह को आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु रिवॉल्विंग फंड से 25,000 रुपये तथा सीआईएफ (CIF) फंड से 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस सहयोग से समूह की आय में निरंतर वृद्धि हुई है तथा स्थानीय स्तर पर अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद चम्पावत की यह पहल मुख्यमंत्री की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम है।
    4
    आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और सशक्त पहल: जिलाधिकारी ने महिला समूह की फूड कैंटीन का किया शुभारंभ।
चम्पावत, 31 जुलाई 2026 सूवि।
महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विकास भवन परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित फूड कैंटीन का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत डाड़ाबीस्ट निवासी श्रीमती रितु कुलेठा को अनटायड फंड से 65,000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से उन्होंने फूड कैंटीन की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया तथा महिला उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं से सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) श्रीमती विम्मी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाकर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कार्मिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। महिला समूहों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
*केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह बना प्रेरणा का उदाहरण*
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह भी महिला उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है। समूह की सदस्य श्रीमती पार्वती सफलतापूर्वक "पार्वती टिफिन सर्विस" का संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए कैटरिंग एवं पार्टी ऑर्डर की सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं।
समूह को आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु रिवॉल्विंग फंड से 25,000 रुपये तथा सीआईएफ (CIF) फंड से 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस सहयोग से समूह की आय में निरंतर वृद्धि हुई है तथा स्थानीय स्तर पर अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद चम्पावत की यह पहल मुख्यमंत्री की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम है।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • चौकोड़ी पहुँचा कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल, लोकसंस्कृति और भजनों के बीच हुआ भव्य स्वागत। ‎​चौकोड़ी। पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा का 47 सदस्यीय चतुर्थ दल शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह, चौकोड़ी पहुँचा। आवास गृह आगमन पर यात्रियों का स्थानीय परंपरा और अपार उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। ‎​पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में क्षेत्र की मातृशक्ति और स्कूली बच्चों ने यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर तथा फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया। ‎​यात्रा की यादें देख भावुक हुए श्रद्धालु ‎​प्रबंधक दीपक पंत द्वारा यात्रा मार्ग के दौरान यात्रियों की एकत्र की गई तस्वीरों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से सरप्राइज के तौर पर दिखाया गया। अपनी यात्रा के इन सुखद क्षणों को अचानक पर्दे पर देखकर श्रद्धालु अत्यंत भावविभोर हो गए। ‎​शिव भजनों और लोकनृत्य से गूंजा परिसर ‎​स्वागत कार्यक्रम के दौरान भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कैलाश यात्रियों ने चौकोड़ी की मातृशक्ति के साथ मिलकर कुमाऊंनी और हिंदी शिव भजनों की प्रस्तुति दी। कुछ श्रद्धालुओं ने स्वयं भी अपनी सुरीली आवाज में भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ‎​इसके पश्चात स्थानीय स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मातृशक्ति ने अपनी पारंपरिक कुमाऊंनी पोशाक में प्रसिद्ध लोकनृत्य 'छोलिया/चांचरी' की प्रस्तुति दी, तो वहीं उत्साह में आकर यात्रियों ने भी जमकर गरबा किया। ‎​निगम, विदेश मंत्रालय और आईटीबीपी की सराहना ‎​चौकोड़ी में हुए इस आत्मीय और भव्य स्वागत से कैलाश यात्री बेहद उत्साहित और गदगद नज़र आए। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN), विदेश मंत्रालय तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के समर्पण और सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ‎​आगे का यात्रा कार्यक्रम ‎​यह चतुर्थ दल अपने अगले पड़ाव के लिए कल सुबह रवाना होगा। यात्री प्रसिद्ध सिद्धपीठ पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट और जागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुँचेंगे। ‎
    3
    चौकोड़ी पहुँचा कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल, लोकसंस्कृति और भजनों के बीच हुआ भव्य स्वागत। 
‎​चौकोड़ी। पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा का 47 सदस्यीय चतुर्थ दल शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह, चौकोड़ी पहुँचा। आवास गृह आगमन पर यात्रियों का स्थानीय परंपरा और अपार उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।
‎​पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में क्षेत्र की मातृशक्ति और स्कूली बच्चों ने यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर तथा फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
‎​यात्रा की यादें देख भावुक हुए श्रद्धालु
‎​प्रबंधक दीपक पंत द्वारा यात्रा मार्ग के दौरान यात्रियों की एकत्र की गई तस्वीरों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से सरप्राइज के तौर पर दिखाया गया। अपनी यात्रा के इन सुखद क्षणों को अचानक पर्दे पर देखकर श्रद्धालु अत्यंत भावविभोर हो गए।
‎​शिव भजनों और लोकनृत्य से गूंजा परिसर
‎​स्वागत कार्यक्रम के दौरान भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कैलाश यात्रियों ने चौकोड़ी की मातृशक्ति के साथ मिलकर कुमाऊंनी और हिंदी शिव भजनों की प्रस्तुति दी। कुछ श्रद्धालुओं ने स्वयं भी अपनी सुरीली आवाज में भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
‎​इसके पश्चात स्थानीय स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मातृशक्ति ने अपनी पारंपरिक कुमाऊंनी पोशाक में प्रसिद्ध लोकनृत्य 'छोलिया/चांचरी' की प्रस्तुति दी, तो वहीं उत्साह में आकर यात्रियों ने भी जमकर गरबा किया।
‎​निगम, विदेश मंत्रालय और आईटीबीपी की सराहना
‎​चौकोड़ी में हुए इस आत्मीय और भव्य स्वागत से कैलाश यात्री बेहद उत्साहित और गदगद नज़र आए। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN), विदेश मंत्रालय तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के समर्पण और सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
‎​आगे का यात्रा कार्यक्रम
‎​यह चतुर्थ दल अपने अगले पड़ाव के लिए कल सुबह रवाना होगा। यात्री प्रसिद्ध सिद्धपीठ पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट और जागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुँचेंगे।
‎
    user_Govind Chawla
    Govind Chawla
    बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    14 hrs ago
  • मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण
अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है।
विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    15 hrs ago
  • गाजीपुर में गरजे CM योगी! माफियाओं को खुली चेतावनी | "मिट्टी में दफन कर देंगे!" | 268 परियोजनाओं की सौगात गाजीपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा और सख्त संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। अपने संबोधन में CM Yogi ने माफियाओं और अपराधियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कृष्णानंद राय का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति दोहराई। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजीपुर को 268 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी, जिनमें सड़क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, राजकीय ITI कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस और कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। 📌 इस वीडियो में देखें: - गाजीपुर में CM योगी का पूरा भाषण - माफियाओं पर सबसे बड़ी चेतावनी - कृष्णानंद राय का जिक्र - 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण - यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़ा संदेश - Ghazipur Latest News Today 👍 वीडियो पसंद आए तो Like,Share और G Express को Subscribe करना न भूलें।
    1
    गाजीपुर में गरजे CM योगी! माफियाओं को खुली चेतावनी | "मिट्टी में दफन कर देंगे!" | 268 परियोजनाओं की सौगात
गाजीपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा और सख्त संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। अपने संबोधन में CM Yogi ने माफियाओं और अपराधियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कृष्णानंद राय का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति दोहराई।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजीपुर को 268 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी, जिनमें सड़क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, राजकीय ITI कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस और कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
📌 इस वीडियो में देखें:
- गाजीपुर में CM योगी का पूरा भाषण
- माफियाओं पर सबसे बड़ी चेतावनी
- कृष्णानंद राय का जिक्र
- 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
- यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़ा संदेश
- Ghazipur Latest News Today
👍 वीडियो पसंद आए तो Like,Share और G Express  को Subscribe करना न भूलें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि* चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि*
    1
    चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली  मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि*
चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली  मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.