logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के छरिबना गांव में एक आवारा सांड सीढ़ी के सहारे शिव लाल पांडेय के कच्चे खपरैल मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। सांड के छत पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सांड को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब सांड नीचे नहीं आया, तो ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नीचे भूसे से भरे बोरे रखे और सांड को नीचे कूदने के लिए प्रेरित किया। आज सुबह करीब 10 बजे सांड सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया, जिसके बाद ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली।

1 hr ago
user_दिवाकर पाल
दिवाकर पाल
करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के छरिबना गांव में एक आवारा सांड सीढ़ी के सहारे शिव लाल पांडेय के कच्चे खपरैल मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। सांड के छत पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सांड को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब सांड नीचे नहीं आया, तो ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नीचे भूसे से भरे बोरे रखे और सांड को नीचे कूदने के लिए प्रेरित किया। आज सुबह करीब 10 बजे सांड सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया, जिसके बाद ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के छरिबना गांव में एक आवारा सांड सीढ़ी के सहारे शिव लाल पांडेय के कच्चे खपरैल मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। सांड के छत पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सांड को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब सांड नीचे नहीं आया, तो ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नीचे भूसे से भरे बोरे रखे और सांड को नीचे कूदने के लिए प्रेरित किया। आज सुबह करीब 10 बजे सांड सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया, जिसके बाद ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के छरिबना गांव में एक आवारा सांड सीढ़ी के सहारे शिव लाल पांडेय के कच्चे खपरैल मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। सांड के छत पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सांड को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब सांड नीचे नहीं आया, तो ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नीचे भूसे से भरे बोरे रखे और सांड को नीचे कूदने के लिए प्रेरित किया। आज सुबह करीब 10 बजे सांड सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया, जिसके बाद ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली।
    user_दिवाकर पाल
    दिवाकर पाल
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और सरकार व शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुभाष चौराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान महिला सभा की नेताओं ने कहा कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है, जिससे छात्रों और युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजामों के बीच यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
    2
    प्रयागराज में विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और सरकार व शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुभाष चौराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान महिला सभा की नेताओं ने कहा कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है, जिससे छात्रों और युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजामों के बीच यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
    user_Anil kumar prajapati
    Anil kumar prajapati
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी निकिता श्रीवास्तव खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं। उन्होंने आज देर शाम शहर के मिश्रा भवन चौराहे के पास स्वयं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया। चेकिंग के दौरान एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
    2
    प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी निकिता श्रीवास्तव खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं। उन्होंने आज देर शाम शहर के मिश्रा भवन चौराहे के पास स्वयं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया।

चेकिंग के दौरान एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज के विरोध में अब प्रयागराज के लोगों और छात्रों में घोर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर मंतर पर छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
    1
    20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज के विरोध में अब प्रयागराज के लोगों और छात्रों में घोर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर मंतर पर छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
    user_Kewala Prasad Gautam News pray
    Kewala Prasad Gautam News pray
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के करछना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मेडरा में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) करछना ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं को रखा और ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कई मकान आज भी अधूरे पड़े हैं, जिसके कारण पात्र लाभार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक द्वारा विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि रोजगार सेवक स्वयं प्रधान का पुत्र है, जिसके चलते पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। इसके अलावा आशा बहन के लिए उपलब्ध कराई गई कुर्सी, मेज एवं अन्य आवश्यक सामग्री का भी सही उपयोग नहीं किया गया और उसमें भी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों की तमाम शिकायतों को सुनने के बाद एसडीएम ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण धीरज कुमार पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
    1
    प्रयागराज के करछना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मेडरा में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) करछना ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं को रखा और ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए।

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कई मकान आज भी अधूरे पड़े हैं, जिसके कारण पात्र लाभार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक द्वारा विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि रोजगार सेवक स्वयं प्रधान का पुत्र है, जिसके चलते पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। इसके अलावा आशा बहन के लिए उपलब्ध कराई गई कुर्सी, मेज एवं अन्य आवश्यक सामग्री का भी सही उपयोग नहीं किया गया और उसमें भी अनियमितता बरती गई है।

ग्रामीणों की तमाम शिकायतों को सुनने के बाद एसडीएम ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण धीरज कुमार पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नीट यूजी पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में अब किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी है और धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का पूरा समर्थन किया है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने जंतर-मंतर पर नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। अपने वीडियो संदेश में महामंडलेश्वर ने कहा कि वे छात्रों के साथ की गई इस बर्बरता के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं।
    1
    नीट यूजी पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में अब किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी है और धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का पूरा समर्थन किया है।

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने जंतर-मंतर पर नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। अपने वीडियो संदेश में महामंडलेश्वर ने कहा कि वे छात्रों के साथ की गई इस बर्बरता के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज में दिल्ली आंदोलन मामले को लेकर छात्रों की नाराजगी लगातार देखी जा रही है। कल से जारी इस विरोध के बीच छात्र स्टेनली रोड स्थित कलश चौराहे से सुभाष चौराहे की ओर बढ़ते हुए अपना आक्रोश जता रहे हैं।
    1
    प्रयागराज में दिल्ली आंदोलन मामले को लेकर छात्रों की नाराजगी लगातार देखी जा रही है। कल से जारी इस विरोध के बीच छात्र स्टेनली रोड स्थित कलश चौराहे से सुभाष चौराहे की ओर बढ़ते हुए अपना आक्रोश जता रहे हैं।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज की हंडिया तहसील प्रांगण में राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन की हंडिया इकाई द्वारा नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (SDM) सुश्री नंदनी शाह का शिष्टाचार भेंट के दौरान भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने SDM नंदनी शाह को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंट कर माल्यार्पण किया। इस स्नेह और सम्मान से आल्हादित होकर SDM नंदनी शाह ने कहा कि समाज के प्रति सजग इस संगठन के साथ वे समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और संगठन की राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती सीता निषाद ने कहा कि जब देश की बेटियां ऐसे दायित्वपूर्ण पद पर रहकर समाज को दिशा देती हैं तो राष्ट्र और समाज का उत्थान सुनिश्चित है। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता को मुख्य जरिया बताया और अधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान यूपी साइबर सेल प्रभारी एसपी ठाकुर, जिलाध्यक्ष पूनम यादव, खेल प्रभारी आनंद राय, गंगानगर प्रभारी रत्नेश जयसवाल, उपाध्यक्ष प्रथम अरुण केशरवानी और सचिन सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    प्रयागराज की हंडिया तहसील प्रांगण में राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन की हंडिया इकाई द्वारा नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (SDM) सुश्री नंदनी शाह का शिष्टाचार भेंट के दौरान भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने SDM नंदनी शाह को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंट कर माल्यार्पण किया। इस स्नेह और सम्मान से आल्हादित होकर SDM नंदनी शाह ने कहा कि समाज के प्रति सजग इस संगठन के साथ वे समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और संगठन की राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती सीता निषाद ने कहा कि जब देश की बेटियां ऐसे दायित्वपूर्ण पद पर रहकर समाज को दिशा देती हैं तो राष्ट्र और समाज का उत्थान सुनिश्चित है। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता को मुख्य जरिया बताया और अधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान यूपी साइबर सेल प्रभारी एसपी ठाकुर, जिलाध्यक्ष पूनम यादव, खेल प्रभारी आनंद राय, गंगानगर प्रभारी रत्नेश जयसवाल, उपाध्यक्ष प्रथम अरुण केशरवानी और सचिन सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.