Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए छाता एसडीएम को दिया ज्ञापन मथुरा जनपद के छाता तहसील में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर राष्ट्रपति के नाम छाता एसडीएम को दिया ज्ञापन
Lokesh Garg
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए छाता एसडीएम को दिया ज्ञापन मथुरा जनपद के छाता तहसील में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर राष्ट्रपति के नाम छाता एसडीएम को दिया ज्ञापन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोमवार 27 अप्रैल जनपद मथुरा के कस्बा छाता में स्थानीय गौ भक्तों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 'गौ माँ सम्मान आवाहन' के बैनर तले एक विशाल पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने और उनके संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने की माँग करना था। तहसील छाता से कस्बा के प्रमुख मार्गो होते हुए भक्ति और उत्साह के साथ सैकड़ों की संख्या में एकत्रित गौ भक्तों ने पदयात्रा निकाली। "गौ माता की जय" और "गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो" जैसे नारों से पूरा कस्बा छाता वातावरण गूँज उठा। भक्तों का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें संवैधानिक रूप से सर्वोच्च सम्मान मिलना अनिवार्य है। इस रैली में ब्रज के तमाम संत बड़े-बड़े साधु संत भी पधारे। स्वयं रमेश बाबा भी बरसाना से चलकर रैली में सम्मिलित हुए, रैली के समापन पर सभी प्रदर्शनकारी तहसील कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने उप जिला अधिकारी (SDM) वैभव गुप्ता को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, राज्यपाल उत्तर प्रदेश,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख माँगें रखी गईं: गौ माता को अविलंब 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए। गौ तस्करी और गौ हत्या के विरुद्ध देशव्यापी सख्त कानून बने। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी गौशालाओं का प्रभावी संचालन हो। सड़कों पर लावारिस घूम रहे गोवंश के लिए उचित आश्रय और चारे की व्यवस्था की जाए। रैली को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि पर्यावरण और कृषि की रक्षा के लिए भी गौ रक्षा आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आगामी दिनों में यह राम मंदिर जैसा आंदोलन बन व्यापक रूप लेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।4
- अभी न्यूज़ के लिए अमरदीप सेन जिला डीग राजस्थान सिनसिनी गांव में 22 वर्षीय महिला ने लगाया फांसी का फन्दा अमर दीप सेन डीग जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिनसिनी गांव में सोमवार सुबह एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान सोनी (22) पत्नी देवेंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीग जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है, जो इलाहाबाद के पास सासाराम में रहते हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पति देवेंद्रउर्फ देवो ने बताया कि वह सुबह दवाई लेने गया था, जिसके बाद सोनी ने कमरे में कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देवेंद्र ने परिवार के सदस्यों को बुलाकर शव को फंदे से नीचे उतारा। देवेंद्र के अनुसार, सोनी को माइग्रेन और दौरे पड़ने की बीमारी थी, जिसका इलाज शादी से पहले से चल रहा था। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।4
- Post by Rahul1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- Post by Brajvir Singh1
- देश के अन्नदाता को खाद-बीज उपलब्ध कराने वाले करीब 5 लाख व्यापारी आज सड़कों पर हैं। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आज पूरे भारत के साथ-साथ मथुरा में भी खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी है। और मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा व्यापारियों का आरोप है कि पिछले 10 सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वही व्यापारियों के साथ सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे डीएम दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहां की इससे पहले भी इन व्यापारियों ने 6 महीने पहले प्रदर्शन किया था उस वक्त आश्वासन मिला लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ उन्होंने तर्क दिया कि डीलर इन व्यापारियों से अवैध वसूली करते हैं जिसके चलते व्यापारियों को महंगे दामों में खाद बीज बेचना पड़ता हे जिस वजह से किसान परेशान होते है इसी के चलते व्यापारियों ने आज 13 सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन सोपते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी जायज मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो यह सांकेतिक विरोध आने वाले समय में एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप लेगा1
- वृंदावन । भीषण गर्मी से राहत के लिए मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में कृष्णा कुटीर आश्रम में वृद्ध विधवा माताओं को गर्मी से राहत के लिए गरीबों का फ्रिज मटका वितरण साथ में पौष्टिक सत्तू चीनी वितरण किया गया। राधा प्रसाद देव जू ने कहा कि आज के पावन मौके पर सभी वृद्ध विधवा माता के लिए गर्मी से बचाव हेतु मटके और जरूरत की सामग्री श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में वितरण किया गया है मोहिनी बिहारी ने बताया कि जीवात्मा की सेवा सचिव परमात्मा की सेवा होती है। इन सभी वृद्ध विधवा माताओ के साथ उत्सव मना कर मन को बहुत ही शांति प्राप्त हुई है। यह वृद्ध विधवा माताये अपने घर से दूर रहकर अपना जीवन यापन कर रही है। इन वृद्ध माताओं के जीवन में कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जिन पलों में यह अपने पारिवारिक जनों को बहुत याद करती है, लेकिन इनके साथ हम सभी को समय-समय पर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए, क्योंकि यह विधवा माताएं भी हमारे समाज का एक हिस्सा है। सुनील ने कहा कि महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में समय-समय पर इन वृद्ध विधवा माताओं के लिए कई सेवाओं का आयोजन किया जाता है। समय-समय पर इन माताओं के लिए जरूरत की सामग्री इन तक पहुंचाई जाती है और उनके जीवन में कुछ हंसी के पल भी हमारे द्वारा लाए जाते हैं। वैष्णो दास ने कहा कि श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट अबतक गरीब असहाय नेत्रहीन विधवा माताओ को 1500 से अधिक मटके वितरण कर चुके हैं जीवात्मा की सेवा ठाकुर जी की सच्ची सेवा है। इस मौके पर वैष्णो दास जी, अचल दास जी, योगेश भाई राजस्थान श्याम दास, विराज दुबे, शिल्पा जी, श्याम दास जी, डॉक्टर डीडी गर्ग, नीतू झांसी आदि मौजूद रहे4
- डीएम दफ्तर पर खाद-बीज व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन PM के नाम सोपा ज्ञापन अधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप देश के अन्नदाता को खाद-बीज उपलब्ध कराने वाले करीब 5 लाख व्यापारी आज सड़कों पर हैं। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आज पूरे भारत के साथ-साथ मथुरा में भी खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी है। और मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा व्यापारियों का आरोप है कि पिछले 10 सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वही व्यापारियों के साथ सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे डीएम दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहां की इससे पहले भी इन व्यापारियों ने 6 महीने पहले प्रदर्शन किया था उस वक्त आश्वासन मिला लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ उन्होंने तर्क दिया कि डीलर इन व्यापारियों से अवैध वसूली करते हैं जिसके चलते व्यापारियों को महंगे दामों में खाद बीज बेचना पड़ता हे जिस वजह से किसान परेशान होते है इसी के चलते व्यापारियों ने आज 13 सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन सोपते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी जायज मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो यह सांकेतिक विरोध आने वाले समय में एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप लेगा1
- शादी से एक दिन पहले युवती का हुआ अपहरण, पिता दर दर भटक रहा1