logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला प्रशासन के अनोखे कृषि ड्रोन प्रयोग को राष्ट्रीय स्तर पर भारी सराहना और सम्मान मिला है। कोलकाता में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना समारोह में धमतरी प्रशासन को यह गौरव हासिल हुआ, जहाँ भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि विभागों के आला अफसर मौजूद रहे। धमतरी जिला प्रशासन ने प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति (PACS) के माध्यम से गाँवों में ड्रोन सेवा की अनूठी पहल की है। इसके तहत किसानों को बेहद कम खर्च पर फसल छिड़काव के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे कम समय और कम लागत में बेहतरीन छिड़काव हो जाता है। इस आधुनिक तकनीक से स्थानीय युवाओं को ड्रोन उड़ाने का रोजगार भी मिल रहा है। धमतरी कलेक्टर ने बताया है कि आने वाले दिनों में PACS के जरिए किसानों के लिए ऐसी कई और आधुनिक सुविधाएं शुरू करने की योजना है। इस मॉडल की सफलता को खुद जमीनी स्तर पर देखने छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप धमतरी के लोहरसी सहकारी समिति पहुँचे। उन्होंने PACS द्वारा संचालित ड्रोन के जरिए यूरिया छिड़काव के इस सफल मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति में शासकीय खाद दुकान का उद्घाटन किया और परिसर में पौधारोपण भी किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है और धमतरी में शुरू हुए इस नवाचार को अब पूरे प्रदेश भर में अपनाने की अपील की जाएगी।

4 hrs ago
user_Pawan Sahu
Pawan Sahu
धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला प्रशासन के अनोखे कृषि ड्रोन प्रयोग को राष्ट्रीय स्तर पर भारी सराहना और सम्मान मिला है। कोलकाता में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना समारोह में धमतरी प्रशासन को यह गौरव हासिल हुआ, जहाँ भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि विभागों के आला अफसर मौजूद रहे। धमतरी जिला प्रशासन ने प्राथमिक कृषि सहकारी साख

समिति (PACS) के माध्यम से गाँवों में ड्रोन सेवा की अनूठी पहल की है। इसके तहत किसानों को बेहद कम खर्च पर फसल छिड़काव के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे कम समय और कम लागत में बेहतरीन छिड़काव हो जाता है। इस आधुनिक तकनीक से स्थानीय युवाओं को ड्रोन उड़ाने का रोजगार भी मिल रहा है। धमतरी कलेक्टर ने

बताया है कि आने वाले दिनों में PACS के जरिए किसानों के लिए ऐसी कई और आधुनिक सुविधाएं शुरू करने की योजना है। इस मॉडल की सफलता को खुद जमीनी स्तर पर देखने छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप धमतरी के लोहरसी सहकारी समिति पहुँचे। उन्होंने PACS द्वारा संचालित ड्रोन के जरिए यूरिया छिड़काव के इस सफल मॉडल का बारीकी

से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति में शासकीय खाद दुकान का उद्घाटन किया और परिसर में पौधारोपण भी किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है और धमतरी में शुरू हुए इस नवाचार को अब पूरे प्रदेश भर में अपनाने की अपील की जाएगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मानसून बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह जनजागरूकता रैली सुबह 7 बजे रुद्री चौक से नरहरा जलप्रपात तक निकाली गई। इस बाइक रैली के माध्यम से लोगों को पर्यटन, स्वच्छता और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।
    2
    धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मानसून बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह जनजागरूकता रैली सुबह 7 बजे रुद्री चौक से नरहरा जलप्रपात तक निकाली गई। इस बाइक रैली के माध्यम से लोगों को पर्यटन, स्वच्छता और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाटकर्रा और डोमाहर्रा के बीच हुए सड़क हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बारवी निवासी संजय दर्रो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संजय दर्रो 19 फरवरी को मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 वी 0227 से जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी, जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था, जहां 22 फरवरी को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 23 जुलाई सुबह 9 बजे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) और 281 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाटकर्रा और डोमाहर्रा के बीच हुए सड़क हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बारवी निवासी संजय दर्रो के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, संजय दर्रो 19 फरवरी को मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 वी 0227 से जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी, जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था, जहां 22 फरवरी को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 23 जुलाई सुबह 9 बजे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) और 281 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • नवापारा-राजिम स्थित शीतला मंदिर में बाबा हरदेव लाल माँ शीतला सेवा समिति के तत्वावधान में शीतला जुड़वास का पारंपरिक पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे माँ शीतला की विशेष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद समिति के सदस्य बैलगाड़ी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक जसगीत गाते हुए माँ शीतला के जयकारों के साथ नगरवासियों को आस्था और सद्भाव का संदेश दिया। वहीं शाम को मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और आरती के बाद सभी भक्तों में प्रसादी वितरित की गई। पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समिति के वरिष्ठ सदस्य रूपेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शीतला जुड़वास लोक आस्था एवं परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। छत्तीसगढ़ में माँ शीतला को ग्राम देवी एवं रोग निवारण की देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि माँ शीतला की कृपा से गांव और नगर में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा पशु-पक्षियों और फसलों की रक्षा होती है। इसी परंपरा के अनुसार लोग इस दिन कृषि एवं अन्य व्यावसायिक कार्यों से विराम लेकर देवी की आराधना करते हैं। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष बल्लू सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नवल साहू वर्मा, नम्मू ध्रुव, एल्डरमैन श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, पार्षद श्रीमती पूजा कंसारी एवं परदेसी साहू उपस्थित रहे। साथ ही समिति के अध्यक्ष पूरन लाल साहू, संरक्षक बिसाहू राम साहू, उपाध्यक्ष महेश निषाद, सचिव ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष शिव दयाल साहू, पंडा पंचूराम निषाद, देवेंद्र साहू, कमल कंसारी, गोवर्धन कंसारी सहित अनेक सदस्य और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर समिति ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
    2
    नवापारा-राजिम स्थित शीतला मंदिर में बाबा हरदेव लाल माँ शीतला सेवा समिति के तत्वावधान में शीतला जुड़वास का पारंपरिक पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे माँ शीतला की विशेष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद समिति के सदस्य बैलगाड़ी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक जसगीत गाते हुए माँ शीतला के जयकारों के साथ नगरवासियों को आस्था और सद्भाव का संदेश दिया। वहीं शाम को मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और आरती के बाद सभी भक्तों में प्रसादी वितरित की गई।

पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समिति के वरिष्ठ सदस्य रूपेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शीतला जुड़वास लोक आस्था एवं परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। छत्तीसगढ़ में माँ शीतला को ग्राम देवी एवं रोग निवारण की देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि माँ शीतला की कृपा से गांव और नगर में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा पशु-पक्षियों और फसलों की रक्षा होती है। इसी परंपरा के अनुसार लोग इस दिन कृषि एवं अन्य व्यावसायिक कार्यों से विराम लेकर देवी की आराधना करते हैं।

आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष बल्लू सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नवल साहू वर्मा, नम्मू ध्रुव, एल्डरमैन श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, पार्षद श्रीमती पूजा कंसारी एवं परदेसी साहू उपस्थित रहे। साथ ही समिति के अध्यक्ष पूरन लाल साहू, संरक्षक बिसाहू राम साहू, उपाध्यक्ष महेश निषाद, सचिव ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष शिव दयाल साहू, पंडा पंचूराम निषाद, देवेंद्र साहू, कमल कंसारी, गोवर्धन कंसारी सहित अनेक सदस्य और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर समिति ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • 'किसान, मजदूर बचाओ अभियान, फेस-3' के तहत जारी किया गया पूरा वीडियो 'AnnaPurna Muhim' यूट्यूब चैनल पर अवश्य देखने की अपील की गई है।
    1
    'किसान, मजदूर बचाओ अभियान, फेस-3' के तहत जारी किया गया पूरा वीडियो 'AnnaPurna Muhim' यूट्यूब चैनल पर अवश्य देखने की अपील की गई है।
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। वे 28 जून से अनशन पर बैठे हुए थे।
    1
    जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। वे 28 जून से अनशन पर बैठे हुए थे।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों और दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन व 'संसद मार्च' के समर्थन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विशाल आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्थानीय भानुप्रतापपुर कॉलेज से शुरू होकर यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक पहुंची, जहां एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने 'छात्र एकता जिंदाबाद' और 'लड़ेंगे... जीतेंगे...' के गगनभेदी नारों के साथ परीक्षा प्रणाली में धांधली को लेकर कड़ा विरोध जताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जोरदार मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद छात्रों की विशाल रैली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पहुंची और एसडीएम की गैरमौजूदगी में भानुप्रतापपुर के नायब तहसीलदार को भारत के माननीय राष्ट्रपति और छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम एक विस्तृत लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की एक निश्चित समय-सीमा के भीतर उच्च स्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे और भविष्य की परीक्षाओं की पारदर्शिता के लिए अचूक व सुरक्षित राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने की प्रमुख मांगें रखी गईं। इस आंदोलन को क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं चंद्रमौली मिश्रा, हरेश चक्रधारी और धर्मेंद्र यादव का भी पूरा समर्थन मिला। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्र नेताओं ने सरकार और परीक्षा प्रणाली पर तीखे प्रहार किए। छात्र नेता भूमिका कोरेटी ने कहा कि नीट पेपर लीक के सदमे के कारण देश में 20 से अधिक बच्चों ने आत्महत्या कर ली है और सरकार को इस अनियमितता का जवाब देना होगा। युवा छात्र नेता सितेश हिडको और अजय उसेंडी ने आरोप लगाया कि तीन-तीन बार नीट परीक्षा का पेपर लीक होना शर्मनाक है और शिक्षा को व्यापार तथा कमाई का जरिया बना दिया गया है। छात्र नेता ईश्वर गावड़े और कुमारी अर्चना चुरेंद्र ने सोनम वांगचुक के सत्याग्रह के साथ खड़े रहने की बात कही। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि नीट और नेट परीक्षाओं में हुई धांधली पर तुरंत सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर और उग्र किया जाएगा।
    1
    छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों और दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन व 'संसद मार्च' के समर्थन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विशाल आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्थानीय भानुप्रतापपुर कॉलेज से शुरू होकर यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक पहुंची, जहां एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने 'छात्र एकता जिंदाबाद' और 'लड़ेंगे... जीतेंगे...' के गगनभेदी नारों के साथ परीक्षा प्रणाली में धांधली को लेकर कड़ा विरोध जताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जोरदार मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद छात्रों की विशाल रैली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पहुंची और एसडीएम की गैरमौजूदगी में भानुप्रतापपुर के नायब तहसीलदार को भारत के माननीय राष्ट्रपति और छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम एक विस्तृत लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की एक निश्चित समय-सीमा के भीतर उच्च स्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे और भविष्य की परीक्षाओं की पारदर्शिता के लिए अचूक व सुरक्षित राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने की प्रमुख मांगें रखी गईं। इस आंदोलन को क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं चंद्रमौली मिश्रा, हरेश चक्रधारी और धर्मेंद्र यादव का भी पूरा समर्थन मिला।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्र नेताओं ने सरकार और परीक्षा प्रणाली पर तीखे प्रहार किए। छात्र नेता भूमिका कोरेटी ने कहा कि नीट पेपर लीक के सदमे के कारण देश में 20 से अधिक बच्चों ने आत्महत्या कर ली है और सरकार को इस अनियमितता का जवाब देना होगा। युवा छात्र नेता सितेश हिडको और अजय उसेंडी ने आरोप लगाया कि तीन-तीन बार नीट परीक्षा का पेपर लीक होना शर्मनाक है और शिक्षा को व्यापार तथा कमाई का जरिया बना दिया गया है। छात्र नेता ईश्वर गावड़े और कुमारी अर्चना चुरेंद्र ने सोनम वांगचुक के सत्याग्रह के साथ खड़े रहने की बात कही। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि नीट और नेट परीक्षाओं में हुई धांधली पर तुरंत सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर और उग्र किया जाएगा।
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला प्रशासन के अनोखे कृषि ड्रोन प्रयोग को राष्ट्रीय स्तर पर भारी सराहना और सम्मान मिला है। कोलकाता में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना समारोह में धमतरी प्रशासन को यह गौरव हासिल हुआ, जहाँ भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि विभागों के आला अफसर मौजूद रहे। धमतरी जिला प्रशासन ने प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति (PACS) के माध्यम से गाँवों में ड्रोन सेवा की अनूठी पहल की है। इसके तहत किसानों को बेहद कम खर्च पर फसल छिड़काव के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे कम समय और कम लागत में बेहतरीन छिड़काव हो जाता है। इस आधुनिक तकनीक से स्थानीय युवाओं को ड्रोन उड़ाने का रोजगार भी मिल रहा है। धमतरी कलेक्टर ने बताया है कि आने वाले दिनों में PACS के जरिए किसानों के लिए ऐसी कई और आधुनिक सुविधाएं शुरू करने की योजना है। इस मॉडल की सफलता को खुद जमीनी स्तर पर देखने छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप धमतरी के लोहरसी सहकारी समिति पहुँचे। उन्होंने PACS द्वारा संचालित ड्रोन के जरिए यूरिया छिड़काव के इस सफल मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति में शासकीय खाद दुकान का उद्घाटन किया और परिसर में पौधारोपण भी किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है और धमतरी में शुरू हुए इस नवाचार को अब पूरे प्रदेश भर में अपनाने की अपील की जाएगी।
    4
    छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला प्रशासन के अनोखे कृषि ड्रोन प्रयोग को राष्ट्रीय स्तर पर भारी सराहना और सम्मान मिला है। कोलकाता में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना समारोह में धमतरी प्रशासन को यह गौरव हासिल हुआ, जहाँ भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि विभागों के आला अफसर मौजूद रहे।

धमतरी जिला प्रशासन ने प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति (PACS) के माध्यम से गाँवों में ड्रोन सेवा की अनूठी पहल की है। इसके तहत किसानों को बेहद कम खर्च पर फसल छिड़काव के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे कम समय और कम लागत में बेहतरीन छिड़काव हो जाता है। इस आधुनिक तकनीक से स्थानीय युवाओं को ड्रोन उड़ाने का रोजगार भी मिल रहा है। धमतरी कलेक्टर ने बताया है कि आने वाले दिनों में PACS के जरिए किसानों के लिए ऐसी कई और आधुनिक सुविधाएं शुरू करने की योजना है।

इस मॉडल की सफलता को खुद जमीनी स्तर पर देखने छत्तीसगढ़ के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप धमतरी के लोहरसी सहकारी समिति पहुँचे। उन्होंने PACS द्वारा संचालित ड्रोन के जरिए यूरिया छिड़काव के इस सफल मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति में शासकीय खाद दुकान का उद्घाटन किया और परिसर में पौधारोपण भी किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है और धमतरी में शुरू हुए इस नवाचार को अब पूरे प्रदेश भर में अपनाने की अपील की जाएगी।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • दुर्ग के गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं और उनके पास धारदार हथियार भी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्कल कॉलोनी गंजपारा निवासी दिपेश उर्फ आयुषदीप (21 वर्ष) और डिपरापारा निवासी कृष्णा कुमार सेन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा आरोपी कृष्णा कुमार सेन के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से बरामद 300 नशीली गोलियों, दो हथियारों और दोनों मोबाइल फोन सहित कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,36,000 है। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 के अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    दुर्ग के गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं और उनके पास धारदार हथियार भी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्कल कॉलोनी गंजपारा निवासी दिपेश उर्फ आयुषदीप (21 वर्ष) और डिपरापारा निवासी कृष्णा कुमार सेन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा आरोपी कृष्णा कुमार सेन के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से बरामद 300 नशीली गोलियों, दो हथियारों और दोनों मोबाइल फोन सहित कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,36,000 है।

मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 के अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.