logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक एडवोकेट ने फैज़ल ख़ान की पोल खोल दी l #raushansirvskhansir

7 hrs ago
user_Talk On Chair
Talk On Chair
Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
7 hrs ago

एक एडवोकेट ने फैज़ल ख़ान की पोल खोल दी l #raushansirvskhansir

More news from बिहार and nearby areas
  • एक एडवोकेट ने फैज़ल ख़ान की पोल खोल दी l #raushansirvskhansir
    1
    एक एडवोकेट ने फैज़ल ख़ान की पोल खोल दी l #raushansirvskhansir
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • सिमरन नामक एक व्यक्ति को रिश्र्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस घटना ने एक बार फिर इस बात पर चिंता बढ़ा दी है कि भ्रष्टाचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
    1
    सिमरन नामक एक व्यक्ति को रिश्र्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस घटना ने एक बार फिर इस बात पर चिंता बढ़ा दी है कि भ्रष्टाचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
    user_Rupak kumar jha
    Rupak kumar jha
    Video Creator पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • नालंदा के नगरनौसा में 18 जून 2026 को डिग्री कॉलेज की शिफ्टिंग को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे छात्रों और स्थानीय लोगों का पुलिस से सीधा टकराव हुआ, जिसके दौरान दोनों पक्षों की ओर से भारी पथराव देखा गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएफआई की राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी के आह्वान पर स्थानीय छात्रों और विभिन्न संगठनों ने नगरनौसा में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से ही तैनात था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कुछ नेताओं को एहतियातन हिरासत में लेना शुरू करते ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद काफी देर तक दोनों ओर से पथराव जारी रहा। पुलिस ने इस उपद्रव में शामिल 48 लोगों को गिरफ्तार किया है और वीडियो फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह विवाद नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की स्थायी इमारत के निर्माण न होने और उसके संचालन स्थल को लेकर कई वर्षों से चल रहा है। 11 मई को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. संजय कुमार को कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया था और लोदीपुर स्थित परिसर से कॉलेज का संचालन शुरू किया गया। इसके बाद 20 मई को युवाओं ने चक्का जाम किया था, 21 मई से प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया, और 30 मई को भी बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में लोग दो खेमों में बंटे हुए हैं: प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कॉलेज का संचालन नगरनौसा बाजार स्थित बालिका उच्च विद्यालय से शुरू हो और मुख्यालय के आसपास की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर स्थायी भवन बनाया जाए। वहीं, स्थानीय लोगों और छात्रों का एक बड़ा वर्ग लोदीपुर में ही कॉलेज संचालन के पक्ष में है, उनका तर्क है कि लोदीपुर परिसर में 4 एकड़ 63 डिसमिल भूमि और 20 पक्के कमरे उपलब्ध हैं, इसलिए कॉलेज को स्थानांतरित करना उचित नहीं है। डीएसपी हिलसा डीएसपी-1 शैलजा ने बताया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने पुष्टि की कि उपद्रव और रोड़ेबाजी की घटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए लगातार वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    2
    नालंदा के नगरनौसा में 18 जून 2026 को डिग्री कॉलेज की शिफ्टिंग को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे छात्रों और स्थानीय लोगों का पुलिस से सीधा टकराव हुआ, जिसके दौरान दोनों पक्षों की ओर से भारी पथराव देखा गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएफआई की राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी के आह्वान पर स्थानीय छात्रों और विभिन्न संगठनों ने नगरनौसा में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से ही तैनात था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कुछ नेताओं को एहतियातन हिरासत में लेना शुरू करते ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद काफी देर तक दोनों ओर से पथराव जारी रहा। पुलिस ने इस उपद्रव में शामिल 48 लोगों को गिरफ्तार किया है और वीडियो फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह विवाद नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की स्थायी इमारत के निर्माण न होने और उसके संचालन स्थल को लेकर कई वर्षों से चल रहा है। 11 मई को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. संजय कुमार को कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया था और लोदीपुर स्थित परिसर से कॉलेज का संचालन शुरू किया गया। इसके बाद 20 मई को युवाओं ने चक्का जाम किया था, 21 मई से प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया, और 30 मई को भी बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में लोग दो खेमों में बंटे हुए हैं: प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कॉलेज का संचालन नगरनौसा बाजार स्थित बालिका उच्च विद्यालय से शुरू हो और मुख्यालय के आसपास की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर स्थायी भवन बनाया जाए। वहीं, स्थानीय लोगों और छात्रों का एक बड़ा वर्ग लोदीपुर में ही कॉलेज संचालन के पक्ष में है, उनका तर्क है कि लोदीपुर परिसर में 4 एकड़ 63 डिसमिल भूमि और 20 पक्के कमरे उपलब्ध हैं, इसलिए कॉलेज को स्थानांतरित करना उचित नहीं है।

डीएसपी हिलसा डीएसपी-1 शैलजा ने बताया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने पुष्टि की कि उपद्रव और रोड़ेबाजी की घटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए लगातार वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • यह आग्रह किया गया है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण घटना, दुर्घटना, सामाजिक कार्यक्रम, सरकारी गतिविधि, खेल, शिक्षा से संबंधित या अन्य कोई समाचार हो, तो कृपया उसका वीडियो भेजें। वीडियो 9:16 फॉर्मेट में होना चाहिए और उसे व्हाट्सएप पर भेजा जाना है, जिसके साथ घटना की पूरी जानकारी भी देना अनिवार्य है।
    1
    यह आग्रह किया गया है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण घटना, दुर्घटना, सामाजिक कार्यक्रम, सरकारी गतिविधि, खेल, शिक्षा से संबंधित या अन्य कोई समाचार हो, तो कृपया उसका वीडियो भेजें। वीडियो 9:16 फॉर्मेट में होना चाहिए और उसे व्हाट्सएप पर भेजा जाना है, जिसके साथ घटना की पूरी जानकारी भी देना अनिवार्य है।
    user_Khabar Of Point
    Khabar Of Point
    प्रेस रिर्पोटर पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • पूर्वी चम्पारण के कोटवा थाना क्षेत्र के दीपऊ गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 46.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दीपऊ गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव ने अपने भूसा घर में अंग्रेजी शराब छिपा रखी है। सूचना के सत्यापन के बाद, पुलिस टीम ने छापेमारी की और कुल 46.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार यादव, जो विद्यासागर राय के पुत्र और दीपऊ गांव, थाना- कोटवा, जिला- पूर्वी चम्पारण का निवासी है, उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कोटवा थाना में कांड संख्या 153/25, दिनांक 25 अप्रैल 2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में पहले से ही एक मामला दर्ज है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। मामले में कानून के अनुसार अग्रिम कार्रवाई जारी है।
    1
    पूर्वी चम्पारण के कोटवा थाना क्षेत्र के दीपऊ गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 46.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि दीपऊ गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव ने अपने भूसा घर में अंग्रेजी शराब छिपा रखी है। सूचना के सत्यापन के बाद, पुलिस टीम ने छापेमारी की और कुल 46.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार यादव, जो विद्यासागर राय के पुत्र और दीपऊ गांव, थाना- कोटवा, जिला- पूर्वी चम्पारण का निवासी है, उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कोटवा थाना में कांड संख्या 153/25, दिनांक 25 अप्रैल 2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में पहले से ही एक मामला दर्ज है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। मामले में कानून के अनुसार अग्रिम कार्रवाई जारी है।
    user_LOCAL PUBLIC NEWS
    LOCAL PUBLIC NEWS
    Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली स्थित नायका टोला परिसर में छह दिवसीय योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया है। विश्व योग दिवस के अवसर पर शुरू हुए इस शिविर में दर्जनों लोग योग से लाभ उठा रहे हैं।
    1
    पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली स्थित नायका टोला परिसर में छह दिवसीय योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया है। विश्व योग दिवस के अवसर पर शुरू हुए इस शिविर में दर्जनों लोग योग से लाभ उठा रहे हैं।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का जोरदार प्रदर्शन, मेडिकल छात्रों की गिरफ्तारी की मांग पश्चिम चंपारण जिले के सबसे बड़े गवर्मेंट हॉस्पिटल (GMCH) में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है.पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी डॉक्टर्स और मेडिकल छात्रों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि बुधवार 17 जून को अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत के बाद मेडिकल छात्रों और परिजनों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. मामले की जानकारी के लिए अस्पताल में जब पत्रकार पहुंचे, तो मेडिकल छात्रों द्वारा उनसे भी मार पीट की घटना को अंजाम दिया गया.हद तो तब हो गई जब कुछ पत्रकारों को अस्पताल में ही घंटों तक बंधक बनाकर उनके फोन छीन लिए गए और फिर उन्हें तोड़ दिया गया एवं एक पत्रकार के ऊपर आपरेशन में प्रयोग किए जाने वाले ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। बकौल ओम प्रकाश, आश्चर्य की बात तो यह है कि GMCH में मेंडिकल छात्रों की दबंगई का यह कोई पहला मामला नहीं है.इसके पहले भी अस्पताल परिसर में मरीज के परिजनों और जीविका दीदियों के साथ मारपीट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.जिनमें प्रशासन ने न तो कोई संज्ञान लिया और न ही मेडिकल छात्रों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाई की. भाकपा नेता ने ज़िले के सिविल सर्जन पर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.उनका कहना है कि ज़िले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अधिकारी का कोई भी नियंत्रण नहीं है.यही कारण है कि GMCH ही नहीं, बल्कि योगपट्टी स्थित PHC से भी परिजनों के साथ डॉक्टर्स के मुठभेड़ के मामले सामने आ चुके हैं. फिलहाल स्थिति ये है कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, जिसका खामियाजा मरीज़ सहित उनके परिजनों को भी भुगतना पड़ रहा है.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पार्टी (भाकपा) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषी छात्रों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।गौरतलब है कि यदि इस मामले पर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पत्रकारों और स्थानीय लोगों के समर्थन में जिले भर में और तेज आंदोलन करने को तैयार है. बाइट_ओमप्रकाश क्रांति, भाकपा जिला सचिव पश्चिम चंपारण बेतिया
    4
    पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का जोरदार प्रदर्शन, मेडिकल छात्रों की गिरफ्तारी की मांग
पश्चिम चंपारण जिले के सबसे बड़े गवर्मेंट हॉस्पिटल (GMCH) में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है.पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी डॉक्टर्स और मेडिकल छात्रों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि बुधवार 17 जून को अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत के बाद मेडिकल छात्रों और परिजनों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. मामले की जानकारी के लिए अस्पताल में जब पत्रकार पहुंचे, तो मेडिकल छात्रों द्वारा उनसे भी मार पीट की घटना को अंजाम दिया गया.हद तो तब हो गई जब कुछ पत्रकारों को अस्पताल में ही घंटों तक बंधक बनाकर उनके फोन छीन लिए गए और फिर उन्हें तोड़ दिया गया एवं एक पत्रकार के ऊपर आपरेशन में प्रयोग किए जाने वाले ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
बकौल ओम प्रकाश, आश्चर्य की बात तो यह है कि GMCH में मेंडिकल छात्रों की दबंगई का यह कोई पहला मामला नहीं है.इसके पहले भी अस्पताल परिसर में मरीज के परिजनों और जीविका दीदियों के साथ मारपीट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.जिनमें प्रशासन ने न तो कोई संज्ञान लिया और न ही मेडिकल छात्रों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाई की.
भाकपा नेता ने ज़िले के सिविल सर्जन पर भी कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.उनका कहना है कि ज़िले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अधिकारी का कोई भी नियंत्रण नहीं है.यही कारण है कि GMCH ही नहीं, बल्कि योगपट्टी स्थित PHC से भी परिजनों के साथ डॉक्टर्स के मुठभेड़ के मामले सामने आ चुके हैं.
फिलहाल स्थिति ये है कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, जिसका खामियाजा मरीज़ सहित उनके परिजनों को भी भुगतना पड़ रहा है.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पार्टी (भाकपा) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषी छात्रों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।गौरतलब है कि यदि इस मामले पर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पत्रकारों और स्थानीय लोगों के समर्थन में जिले भर में और तेज आंदोलन करने को तैयार है.
बाइट_ओमप्रकाश क्रांति, भाकपा जिला सचिव पश्चिम चंपारण बेतिया
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान पार्टी ने सड़क पर उतरकर सरकार से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगा। राजद ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा और उसे कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया।
    1
    बिहार में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान पार्टी ने सड़क पर उतरकर सरकार से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगा। राजद ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा और उसे कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.