logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर जिला के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत राघोपुर शंकरपुर आलालपुर मैं गंगा का कटाव जारी है इस संदर्भ में कटाव संघर्ष समिति अपना विचार रख रही है जिला प्रशासन से कटाव के संबंध में विस्तृत खर्च का विवरण करने की मांग संघर्ष समिति द्वारा किया गया है वीडियो में उनके द्वारा पूरी जानकारी दी रही है उसे हम सुनकर और देखकर समझ सकते हैं

11 hrs ago
user_Journalist Raman
Journalist Raman
बिहारीगंज, मधेपुरा, बिहार•
11 hrs ago

भागलपुर जिला के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत राघोपुर शंकरपुर आलालपुर मैं गंगा का कटाव जारी है इस संदर्भ में कटाव संघर्ष समिति अपना विचार रख रही है जिला प्रशासन से कटाव के संबंध में विस्तृत खर्च का विवरण करने की मांग संघर्ष समिति द्वारा किया गया है वीडियो में उनके द्वारा पूरी जानकारी दी रही है उसे हम सुनकर और देखकर समझ सकते हैं

More news from बिहार and nearby areas
  • भागलपुर जिला के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत राघोपुर शंकरपुर आलालपुर मैं गंगा का कटाव जारी है इस संदर्भ में कटाव संघर्ष समिति अपना विचार रख रही है जिला प्रशासन से कटाव के संबंध में विस्तृत खर्च का विवरण करने की मांग संघर्ष समिति द्वारा किया गया है वीडियो में उनके द्वारा पूरी जानकारी दी रही है उसे हम सुनकर और देखकर समझ सकते हैं
    1
    भागलपुर जिला के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत राघोपुर शंकरपुर आलालपुर मैं गंगा का कटाव जारी है इस संदर्भ में कटाव संघर्ष समिति अपना विचार रख रही है
जिला प्रशासन से कटाव के संबंध में विस्तृत खर्च का विवरण करने की मांग संघर्ष समिति द्वारा किया गया है वीडियो में उनके द्वारा पूरी जानकारी दी रही है उसे हम सुनकर और  देखकर समझ सकते हैं
    user_Journalist Raman
    Journalist Raman
    बिहारीगंज, मधेपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के नगर प्रखंड क्षेत्र का मामला है। पंडित लड़की पासवान लड़का से शादी की पूरा वीडियो देखिए ओर अपना राय कमेंट में जरूर दीजिएगा l
    1
    धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  के नगर प्रखंड क्षेत्र का मामला है। पंडित लड़की पासवान लड़का से शादी की पूरा वीडियो देखिए ओर अपना राय कमेंट में जरूर दीजिएगा l
    user_जाप सोशल मीडिया प्रभारी त्रिभुवन कुमार बी कोठी पूणि॔याँ Kumar
    जाप सोशल मीडिया प्रभारी त्रिभुवन कुमार बी कोठी पूणि॔याँ Kumar
    Voice of people बरहरा, पूर्णिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीविका की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला रोजगार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
    1
    सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीविका की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला रोजगार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
    user_SANU SAURABH
    SANU SAURABH
    Sonbarsa, Saharsa•
    3 hrs ago
  • मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 15 लाख की संपत्ति का नुकसान रात का सन्नाटा घड़ी में करीब डेढ़ बजा था। ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे।तभी अचानक धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पांच परिवारों की पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। मधेपुरा शहर के पानी टंकी चौक के पास सोमवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते फूस के घर धू-धूकर जलने लगे। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज कुमार, छोटू महतो, विकास महतो, संगीता देवी और जूली देवी के घर पूरी तरह प्रभावित हो गए। घर में रखा कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, जरूरी कागजात और घरेलू सामान सब कुछ आग की लपटों में समा गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आ रही है।लेकिन इस अग्निकांड में सबसे बड़ा नुकसान सिर्फ सामान का नहीं हुआ। बल्कि उन परिवारों की उम्मीदें जल गईं, जो मजदूरी और ठेला चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पेट पाल रहे थे।सबसे दर्दनाक कहानी छोटू महतो की है।करीब एक महीने बाद उनकी बेटी की शादी होनी थी। परिवार ने बड़ी मुश्किल से शादी का सामान जुटाया था। जेवर, कपड़े, फर्नीचर और दूसरी जरूरी चीजें घर में रखी थीं। लेकिन जिस घर से कुछ दिनों बाद बेटी की डोली उठनी थी, उसी घर से आधी रात आग की लपटें उठने लगीं। छोटू महतो के मुताबिक आग में शादी का पूरा सामान जल गया। करीब एक लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। गैस सिलेंडर और घर का बाकी सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। यानी एक परिवार ने जिस शादी के लिए महीनों मेहनत करके सामान जुटाया था, वो सब कुछ कुछ ही मिनटों में राख हो गया। बाइट --बाबुल पटेल, स्थानीय स्थानीय निवासी बाबुल पटेल बताते हैं कि रात में अचानक घरों में धुआं भरने लगा। लोगों की नींद खुली तो बाहर निकलकर देखा कि घर आग की लपटों से घिरे हुए हैं। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। करीब 15 मिनट बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पांच परिवारों की जिंदगी भर की जमा-पूंजी राख हो चुकी थी। अब इन परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल है।आखिर जाएं तो जाएं कहां? घर जल गया। सामान जल गया। खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया और बेटी की शादी के लिए जुटाई गई पूंजी भी खत्म हो गई। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। आधी रात लगी इस आग ने पांच परिवारों को बेघर कर दिया है। अब इन परिवारों को इंतजार है प्रशासन की मदद का ताकि राख के ढेर से एक बार फिर इनकी जिंदगी की शुरुआत हो सके।
    4
    मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 15 लाख की संपत्ति का नुकसान
रात का सन्नाटा घड़ी में करीब डेढ़ बजा था। ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे।तभी अचानक धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पांच परिवारों की पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया।
मधेपुरा शहर के पानी टंकी चौक के पास सोमवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते फूस के घर धू-धूकर जलने लगे।
लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज कुमार, छोटू महतो, विकास महतो, संगीता देवी और जूली देवी के घर पूरी तरह प्रभावित हो गए। घर में रखा कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, जरूरी कागजात और घरेलू सामान सब कुछ आग की लपटों में समा गया।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आ रही है।लेकिन इस अग्निकांड में सबसे बड़ा नुकसान सिर्फ सामान का नहीं हुआ। बल्कि उन परिवारों की उम्मीदें जल गईं, जो मजदूरी और ठेला चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पेट पाल रहे थे।सबसे दर्दनाक कहानी छोटू महतो की है।करीब एक महीने बाद उनकी बेटी की शादी होनी थी। परिवार ने बड़ी मुश्किल से शादी का सामान जुटाया था। जेवर, कपड़े, फर्नीचर और दूसरी जरूरी चीजें घर में रखी थीं।
लेकिन जिस घर से कुछ दिनों बाद बेटी की डोली उठनी थी, उसी घर से आधी रात आग की लपटें उठने लगीं।
छोटू महतो के मुताबिक आग में शादी का पूरा सामान जल गया। करीब एक लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। गैस सिलेंडर और घर का बाकी सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।
यानी एक परिवार ने जिस शादी के लिए महीनों मेहनत करके सामान जुटाया था, वो सब कुछ कुछ ही मिनटों में राख हो गया।
बाइट --बाबुल पटेल, स्थानीय
स्थानीय निवासी बाबुल पटेल बताते हैं कि रात में अचानक घरों में धुआं भरने लगा। लोगों की नींद खुली तो बाहर निकलकर देखा कि घर आग की लपटों से घिरे हुए हैं।
इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।
करीब 15 मिनट बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
लेकिन तब तक पांच परिवारों की जिंदगी भर की जमा-पूंजी राख हो चुकी थी।
अब इन परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल है।आखिर जाएं तो जाएं कहां?
घर जल गया। सामान जल गया। खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया और बेटी की शादी के लिए जुटाई गई पूंजी भी खत्म हो गई।
पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
आधी रात लगी इस आग ने पांच परिवारों को बेघर कर दिया है। अब इन परिवारों को इंतजार है प्रशासन की मदद का ताकि राख के ढेर से एक बार फिर इनकी जिंदगी की शुरुआत हो सके।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • जमुई जिला का छेड़छाड़ का मामला वायरल वीडियो आरोपी को पकड़ लिया जमुई पुलिस युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णिया लाइक फॉलो शेयर करें
    1
    जमुई जिला का छेड़छाड़ का मामला वायरल वीडियो आरोपी को पकड़ लिया जमुई पुलिस
युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णिया 
लाइक फॉलो शेयर करें
    user_युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    Youth Social Services Organisation रुपौली, पूर्णिया, बिहार•
    14 hrs ago
  • पांच पंचायत में प्रारुप प्रतीक्षा सूची जांच को आयोजित किया गया ग्राम सभा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा रौता पंचायत स्थित कावेश्वर प्लस टू हाईस्कूल परिसर में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा वृंदावन मथुरा से आए कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी करेंगे कथावाचक कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के रौता पंचायत स्थित कावेश्वर उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल परिसर में 21 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार को 251 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। मुख्य यजमान मिथिलेश कुमार यादव व पत्नी वनिता कुमारी के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से सुरसर नदी तट पर पहुंचकर विधिविधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर सभी कलश यात्री व आयोजन से जुड़े लोगों एवं सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान राधे राधे जय श्री कृष्णा, कृष्ण कन्हैया लाल की राधे रानी सरकार की, हर-हर महादेव, जयश्री राम के नारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन दोपहर दो बजे से लगातार नौ दिन तक कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी महाराज द्वारा कथावाचन किया जाएगा। जिसको लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं और सभी तरह की व्यवस्था जैसे पेयजल, रौशनी, शौचालय आदि की गई है। समस्त गा्रामीणोंके सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रभु यादव, दिनेश यादव, पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव, पूर्व मुखिया अशोक कुमार मेहता, सुरज यादव, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, हरिनंदन यादव, रामेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, महेश कुमार, वासुदेव मेहता, नारायण यादव फौजी, मुन्ना मंडल, शिवम यादव, सिकेंदर मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त कलश शोभायात्रा में शामिल रहे। फोटो - रौता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं व श्रद्धालु
    2
    पांच पंचायत में प्रारुप प्रतीक्षा सूची जांच को आयोजित किया गया ग्राम सभा 

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
रौता पंचायत स्थित कावेश्वर प्लस टू हाईस्कूल परिसर में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा 
वृंदावन मथुरा से आए कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी करेंगे कथावाचक
कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के रौता पंचायत स्थित कावेश्वर उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल परिसर में 21 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार को 251 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। मुख्य यजमान मिथिलेश कुमार यादव व पत्नी वनिता कुमारी के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से सुरसर नदी तट पर पहुंचकर विधिविधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर सभी कलश यात्री व आयोजन से जुड़े लोगों एवं सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान राधे राधे जय श्री कृष्णा, कृष्ण कन्हैया लाल की राधे रानी सरकार की, हर-हर महादेव, जयश्री राम के नारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन दोपहर दो बजे से लगातार नौ दिन तक कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी महाराज द्वारा कथावाचन किया जाएगा। जिसको लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं और सभी तरह की व्यवस्था जैसे पेयजल, रौशनी, शौचालय आदि की गई है। समस्त गा्रामीणोंके सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया है।  इस दौरान प्रभु यादव, दिनेश यादव, पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव, पूर्व मुखिया अशोक कुमार मेहता, सुरज यादव, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, हरिनंदन यादव, रामेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, महेश कुमार, वासुदेव मेहता, नारायण यादव फौजी, मुन्ना मंडल, शिवम यादव, सिकेंदर मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त कलश शोभायात्रा में शामिल रहे। 
फोटो - रौता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं व श्रद्धालु
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • कलम का सिपाही चला गया, यादें छोड़ गया, दिवंगत पत्रकार शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें मधेपुरा की पत्रकारिता के एक बेबाक और निर्भीक चेहरे को याद कर आज कई आंखें नम हो गईं। वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा मुख्यालय से लेकर मुरलीगंज तक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि शंकर कुमार सुमन का जाना सिर्फ पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी कमी है। तस्वीर में दिख रही ये तस्वीरें सिर्फ एक दिवंगत पत्रकार की याद नहीं हैं, बल्कि उस शख्सियत को याद करने का मौका हैं, जिसने अपनी कलम से मधेपुरा और पूरे कोसी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया। मधेपुरा मुख्यालय सहित मुरलीगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बाइट — सुलेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष, NJA शंकर कुमार सुमन ने करीब डेढ़ दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं के साथ-साथ बड़े समाचार चैनलों से भी जुड़े रहे। उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में रही, जो जनसमस्याओं को बेबाकी से सामने रखने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय मुद्दों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, उनकी रिपोर्टिंग में आम लोगों की आवाज प्रमुखता से दिखाई देती थी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा याद की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों ने शंकर कुमार सुमन के साथ बिताए अपने अनुभवों को भी साझा किया। बाइट — शुभकरण कुमार, पत्रकार इस दौरान मुरलीगंज NJA के प्रखंड अध्यक्ष शुभकरण कुमार ने कहा कि 21 सितंबर 2025 को शंकर कुमार सुमन के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा कि उनकी कमी आज भी महसूस होती है और उनकी स्मृतियां पत्रकारों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि एक पत्रकार की असली पहचान उसकी खबरों से होती है और शंकर कुमार सुमन ने अपनी खबरों के जरिए लंबे समय तक समाज की आवाज को सामने रखा। एक साल गुजर गया, लेकिन उनकी यादें आज भी साथ हैं। उनकी तस्वीर पर चढ़े फूल यही बता रहे थे कि वक्त भले गुजर जाता है, लेकिन समाज के लिए काम करने वाले लोगों की स्मृतियां लंबे समय तक जिंदा रहती हैं।
    4
    कलम का सिपाही चला गया, यादें छोड़ गया, दिवंगत पत्रकार शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें
मधेपुरा की पत्रकारिता के एक बेबाक और निर्भीक चेहरे को याद कर आज कई आंखें नम हो गईं। वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा मुख्यालय से लेकर मुरलीगंज तक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि शंकर कुमार सुमन का जाना सिर्फ पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी कमी है।
तस्वीर में दिख रही ये तस्वीरें सिर्फ एक दिवंगत पत्रकार की याद नहीं हैं, बल्कि उस शख्सियत को याद करने का मौका हैं, जिसने अपनी कलम से मधेपुरा और पूरे कोसी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया।
मधेपुरा मुख्यालय सहित मुरलीगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
बाइट — सुलेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष, NJA
शंकर कुमार सुमन ने करीब डेढ़ दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं के साथ-साथ बड़े समाचार चैनलों से भी जुड़े रहे।
उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में रही, जो जनसमस्याओं को बेबाकी से सामने रखने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय मुद्दों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, उनकी रिपोर्टिंग में आम लोगों की आवाज प्रमुखता से दिखाई देती थी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा याद की जाएगी।
श्रद्धांजलि सभा में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों ने शंकर कुमार सुमन के साथ बिताए अपने अनुभवों को भी साझा किया।
बाइट — शुभकरण कुमार, पत्रकार
इस दौरान मुरलीगंज NJA के प्रखंड 
अध्यक्ष शुभकरण कुमार ने कहा कि 21 सितंबर 2025 को शंकर कुमार सुमन के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा कि उनकी कमी आज भी महसूस होती है और उनकी स्मृतियां पत्रकारों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी।
इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन को श्रद्धांजलि दी।
लोगों ने कहा कि एक पत्रकार की असली पहचान उसकी खबरों से होती है और शंकर कुमार सुमन ने अपनी खबरों के जरिए लंबे समय तक समाज की आवाज को सामने रखा।
एक साल गुजर गया, लेकिन उनकी यादें आज भी साथ हैं। उनकी तस्वीर पर चढ़े फूल यही बता रहे थे कि वक्त भले गुजर जाता है, लेकिन समाज के लिए काम करने वाले लोगों की स्मृतियां लंबे समय तक जिंदा रहती हैं।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोका, बदसलूकी का आरोप; 3 गिरफ्तार बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को समूह के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र के साथ मारपीट और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए
    1
    जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोका, बदसलूकी का आरोप; 3 गिरफ्तार बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में
दोनों को समूह के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र के साथ मारपीट और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार दिखाई देता है।
वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए
    user_Bihari bhai
    Bihari bhai
    पत्रकार Kumarkhand, Madhepura•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.