फर्जी आय प्रमाण पत्र के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन फर्जी आय प्रमाण पत्र के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शाहाबाद (हरदोई)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खां की अगुआई तथा तहसील अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किसान-मजदूर साथियों ने उपजिलाधिकारी शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर बीपीएल श्रेणी का लाभ लेने के मामले की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। संगठन का आरोप है कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवार द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र लगाकर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे वास्तविक गरीब अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। वहीं ग्राम पंचायत बूटामऊ मजरा ज्ञानपुरवा निवासी नीतू पत्नी सुरजीत पर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि उनके पास कई वाहन और करीब 60 बीघा खेत होने के बावजूद लेखपाल द्वारा मात्र 46 हजार रुपये आय दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा संगठन ने ग्राम नेदुरा के मजरा महबूबपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र व बारात घर निर्माण तथा ग्राम उमर सेंडा में बबलू के मकान से पुराने पंचायत घर तक नाली व खड़ंजा निर्माण कराने की भी मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
फर्जी आय प्रमाण पत्र के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन फर्जी आय प्रमाण पत्र के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शाहाबाद (हरदोई)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खां की अगुआई तथा तहसील अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किसान-मजदूर साथियों ने उपजिलाधिकारी शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर बीपीएल श्रेणी का लाभ लेने के मामले की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। संगठन का आरोप है कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवार द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र लगाकर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे वास्तविक गरीब अभ्यर्थियों के अधिकारों
का हनन हो रहा है। वहीं ग्राम पंचायत बूटामऊ मजरा ज्ञानपुरवा निवासी नीतू पत्नी सुरजीत पर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि उनके पास कई वाहन और करीब 60 बीघा खेत होने के बावजूद लेखपाल द्वारा मात्र 46 हजार रुपये आय दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा संगठन ने ग्राम नेदुरा के मजरा महबूबपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र व बारात घर निर्माण तथा ग्राम उमर सेंडा में बबलू के मकान से पुराने पंचायत घर तक नाली व खड़ंजा निर्माण कराने की भी मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
- फर्जी आय प्रमाण पत्र के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शाहाबाद (हरदोई)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खां की अगुआई तथा तहसील अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में किसान-मजदूर साथियों ने उपजिलाधिकारी शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर बीपीएल श्रेणी का लाभ लेने के मामले की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। संगठन का आरोप है कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवार द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र लगाकर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे वास्तविक गरीब अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। वहीं ग्राम पंचायत बूटामऊ मजरा ज्ञानपुरवा निवासी नीतू पत्नी सुरजीत पर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि उनके पास कई वाहन और करीब 60 बीघा खेत होने के बावजूद लेखपाल द्वारा मात्र 46 हजार रुपये आय दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा संगठन ने ग्राम नेदुरा के मजरा महबूबपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र व बारात घर निर्माण तथा ग्राम उमर सेंडा में बबलू के मकान से पुराने पंचायत घर तक नाली व खड़ंजा निर्माण कराने की भी मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।2
- हरदोई जिला सवाजपुर में ग्राम पंचायत फजुल्लापुर मुजरा ककरा हुआ धौरहरा1
- जनपद वासियों से अपील: पेट्रोल डीजल और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है आप अफवाहों पर ध्यान ना दें कालाबाजारी करने वालों पर होगी दंडात्मक करवाई जिला अधिकारी की ओर से शांति और सहयोग की अपील1
- शाहाबाद, हरदोई— संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान से अधेड़ का सड़ा हुआ शव बरामद। कमरे के बाथरूम में पड़ा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मकान में पुलिस के जवान रहते थे। मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर तिराहा का।1
- खबर जरूर सुने1
- *खेत से पम्पसेट का इंजन चोरी, पहिया खेत में ही छोड़ गए चोर; इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* अमृतपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला ग्राम डंडीपुर का है, जहां एक किसान के खेत से पम्पसेट का इंजन चोरी कर लिया गया। ग्राम डंडीपुर निवासी भगवन्नु पुत्र मथुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 04 मार्च 2026 की रात किसी अज्ञात चोर ने उसके खेत में लगे पम्पसेट को खोल लिया। चोर पम्पसेट को पास के ही पड़ोसी खेत में ले गए, जहां उन्होंने पम्पसेट को खोलकर उसका इंजन निकाल लिया और पहिया वहीं खेत में छोड़ दिया। बताया गया कि 04 मार्च की सुबह करीब 9 बजे जब किसान खेत पर पहुंचा तो पम्पसेट गायब मिला। खोजबीन करने पर पता चला कि चोरों ने पास के खेत में पम्पसेट खोलकर इंजन चोरी कर लिया है, जबकि उसके पहिए वहीं पड़े मिले। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी विचपुरिया निवासी एक किसान के खेत से इसी तरह की चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें चोरों ने पम्पसेट खोलकर उसका सामान ले लिया था और पहिए वहीं छोड़ दिए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है और वे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है ।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- शाहाबाद,हरदोई —जनपद में विकास कार्यों और कार्यालय व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने तहसील दिवस के बाद अचानक शाहाबाद विकास खंड का निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही ब्लॉक परिसर में हलचल बढ़ गई और अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए। ब्लॉक पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, सेवा पुस्तिका सहित अन्य कार्यालयी अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने शाहाबाद ब्लॉक परिसर में बने सभागार का निरीक्षण किया तथा परिसर में चल रहे नव निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर जानकारी प्राप्त की और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1