Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडोखर थाना पुलिस ने ग्राम नटर्रा तिराहा स्थित प्रतीक्षालय के पास से वारदात की नीयत से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी पहाड़ सिंह केवट को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंडोखर थाने में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
Shahid Qureshi
दतिया जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडोखर थाना पुलिस ने ग्राम नटर्रा तिराहा स्थित प्रतीक्षालय के पास से वारदात की नीयत से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी पहाड़ सिंह केवट को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंडोखर थाने में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनजर दतिया पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक स्कूटी की डिग्गी से 3 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए। मौके पर स्कूटी चालक इस राशि से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर लगातार वाहन चेकिंग जारी है। इस दौरान अवैध हथियार, शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। दतिया पुलिस ने आमजन से चुनाव के दौरान कानून का पालन करने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।1
- दतिया उपचुनाव के दौरान एक वीडियो वायरल होने से सियासत गरमा गई है। इस वायरल वीडियो में एक युवक मंत्री राकेश शुक्ला के सामने कथित तौर पर वोट डलवाने और अपने साथ हुई मारपीट की बात कहता हुआ नज़र आ रहा है।1
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन 2026 के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और पात्र दिव्यांगजनों के लिए घर पर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की विशेष सुविधा प्रदान की गई। इस अभियान के तहत निर्वाचन दलों ने मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर गोपनीय, स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान भाग संख्या 160 के विजय किशोर गोस्वामी तथा भाग संख्या 163 की कमला देवी, रामरती नीखरा और रामकुमार श्रीवास्वात सहित अनेक वृद्धजनों एवं दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान की यह पूरी प्रक्रिया नियुक्त अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था उन मतदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई है जो शारीरिक कारणों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ थे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य "कोई भी मतदाता पीछे न छूटे" की भावना को साकार करना और हर पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन के तहत मतदान के दिन 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने की अधिसूचना भी जारी की गई है।1
- दतिया के गोराघाट थाना पुलिस ने ग्राम कंजर डेरा सीतापुर के पास दबिश देकर 170 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,000 बताई गई है। आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिलेभर में असामाजिक और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को थाना गोराघाट प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कंजर डेरा सीतापुर के पीछे नाले के किनारे छापेमारी की। पुलिस को देखकर एक अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मौके से तलाशी के दौरान दो नीले रंग की कैनों में 35-35 लीटर और दो सफेद रंग की कैनों में 50-50 लीटर, कुल 170 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित शराब बरामद की गई। गोराघाट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान 2.0” और “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 72 ग्राम स्मैक के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में गाडरवारा थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने 18 जुलाई और 21 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए इन दोनों स्मैक पैडलरों को गिरफ्तार किया। मामले की पूरी जानकारी देते हुए एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर और नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले स्थित ग्राम जिगना समेत लगभग 35 गांवों के लोग वर्षों से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र न बनने की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार आवेदन दिए, अधिकारियों के चक्कर लगाए और मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जिगना निवासी कमलेश प्रजापति का कहना है कि लगातार गुहार लगाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि हर गली और गांव में पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कराकर पात्र लोगों के डिजिटल जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाए जाएं, ताकि उन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।1
- दतिया उपचुनाव के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे ही डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया। इस प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन दल खुद घर-घर पहुंचे और पात्र मतदाताओं से मतदान कराया।1
- दतिया के थाना गोराघाट पुलिस ने ग्राम कंजर डेरा सीतापुर के पीछे नाले के किनारे दबिश देकर 170 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,000 है। आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में जिलेभर में असामाजिक व अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। 22 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही एक अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। स्थल की तलाशी लेने पर दो नीले रंग की कैनों में 35-35 लीटर और दो सफेद रंग की कैनों में 50-50 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित शराब बरामद हुई। थाना गोराघाट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- दतिया जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडोखर थाना पुलिस ने ग्राम नटर्रा तिराहा स्थित प्रतीक्षालय के पास से वारदात की नीयत से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी पहाड़ सिंह केवट को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंडोखर थाने में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है।1