Shuru
Apke Nagar Ki App…
उनियारा, सवाई माधोपुर मार्ग स्थित एक निजी गार्डन में ज्योतिबा अंबेडकर मंच की ओर से एवं ज्योतिबा फुले बी ग्रेड उनियारा की ओर से जयंती मनाई गई। इस दौरान ज्योतिबा फुले जी के जीवन पर लोगों ने प्रकाश डाला और कहा कि समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहे ज्योतिबा जी का नाम आज भी दुनिया में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है। आज सर्व समाज के लोग ज्योतिबा जी को अपना आदर्श मानते हैं। इस दौरान वहां हंसराज बैरवा, महेंद्र बैरवा ,सत्यनारायण बैरवा, चिरंजी लाल सैनी, राधे सैनी,वृद्धि लाल सैनी संजीव गुप्ता,, नरेश गुर्जर, सहित सैनी समाज के कई लोग एवं अन्य समाजों के लोग भी वहां उपस्थित थे।
Sandeep Gupta
उनियारा, सवाई माधोपुर मार्ग स्थित एक निजी गार्डन में ज्योतिबा अंबेडकर मंच की ओर से एवं ज्योतिबा फुले बी ग्रेड उनियारा की ओर से जयंती मनाई गई। इस दौरान ज्योतिबा फुले जी के जीवन पर लोगों ने प्रकाश डाला और कहा कि समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहे ज्योतिबा जी का नाम आज भी दुनिया में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है। आज सर्व समाज के लोग ज्योतिबा जी को अपना आदर्श मानते हैं। इस दौरान वहां हंसराज बैरवा, महेंद्र बैरवा ,सत्यनारायण बैरवा, चिरंजी लाल सैनी, राधे सैनी,वृद्धि लाल सैनी संजीव गुप्ता,, नरेश गुर्जर, सहित सैनी समाज के कई लोग एवं अन्य समाजों के लोग भी वहां उपस्थित थे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- कापरेन कृषि मंडी में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र का विधायक सीएल प्रेमी ने दौरा कर लिया जायजा, किसानों से की मुलाकात। 111
- राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के काफिले का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह किया भव्य स्वागत। करौली से लौटते समय श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स, लखदातार होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल व जमात चौराहे पर पुष्प वर्षा और मालाओं से किया गया अभिनंदन, इस दौरान दोसा सांसद मुरारी लाल मीणा का भी हुआ स्वागत और पीसीसी सदस्य कमल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।4
- आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का काफिला पूर्व विधायक लाखन सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह से आते समय लालसोट क्षेत्र से गुजरा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लालसोट सीमा पर पीसीसी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर एवं फूल-मालाओं से पायलट का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काफिले के साथ चलते नजर आए। इस दौरान एडवोकेट सुदीप मिश्रा,श्यामसुन्दर मिश्रा,पूर्व प्रधान नाथूलाल मीना,पूर्व सरपंच दीपक पटेल,रामविलास खेमावास,हेमराज सरपंच,सुनील चतुर्वेदी,अंशुल सोनी,चंद्र मोहन मीणा, पदम सैनी फडक्लया, विश्वनाथ शर्मा,कपिल पुरोहित, भव्या व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । स्वागत श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स , लखदातर होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल, जमात चौराहा सहित सैकड़ों जगह किया ।2
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- कोटा 12 अप्रैल। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां द्वारा अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम करना है। इसी कड़ी में रविवार को कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रवेशोत्सव अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षा सहकारी, स्काउट-गाइड और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष स्काउट गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कोटा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पीईईओ स्तर तक व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का एक जनआंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती आशा मंडावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण जोशी , जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा, सीबीईओ गायत्री मीणा, स्नेहलता शर्मा, शिक्षा सहकारी के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर गायत्री मीणा, सी. दिनेश कुमार मीणा, सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा, जिला उप प्रधान विजय माहेश्वरी, डॉ. मुकेश मोहन दाधीच, यज्ञदत्त हाड़ा, एनसीसी अधिकारी देवेंद्र गौतम, मनराज गुर्जर, सूरज दारोकर, मदन मोहन सिंह, पुरुषोत्तम मालव, सारिका सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। डायरेक्टर श्रीमती गायत्री मीणा एवं दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्सव के रूप में किया जाएगा, वहीं नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स की मदद से रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बने।2
- सवाई माधोपुर, 10 अप्रैल। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को ईसरदा बांध (PKC-ERCP) परियोजना स्थल का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की समीक्षा की तथा साइट इंजीनियर्स एवं फील्ड स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- लाखेरी में विषाक्त पदार्थ के सेवन से उपचार के दौरान अधेड़ की हुई मौत,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 61