Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश मऊ । मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।4
- Post by SONI DEVI1
- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।1
- बेल्थरा रोड में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 'द एपेक्स नर्सिंग होम' बेल्थरा रोड (बलिया)। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेल्थरा रोड में द एपेक्स नर्सिंग होम अपनी सेवाओं के साथ शुरू हो गया है। नर्सिंग होम में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में विभिन्न रोगों का उपचार, सामान्य एवं जटिल ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना संस्थापन का प्रमुख उद्देश्य है। द एपेक्स नर्सिंग होम का पता यादव नगर, इमिलिया रोड, सोनाडीह मार्ग, बेल्थरा रोड, जनपद-बलिया2
- प्रथम श्रावण सोमवार पर भंवरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा आजमगढ़ श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को शहर के प्राचीन भंवरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएम ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण और सुगम ढंग से दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में आयोजित शिव लीला की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार गौतम को अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा 8-8 घंटे की शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार प्रथम श्रावण सोमवार पर जनपद के प्रमुख शिवालयों और अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।2
- पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने साफ सफाई को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, चेयरमैन से इस्तीफा की करेंगे मांग पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताते हुए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुनव्वर अली ने ज्ञापन में मांग की कि नगर में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन नगरपालिका की होगी। मुनव्वर अली ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- आजमगढ़: पुलिस के लाख दावों के बावजूद थम नहीं रही हर्ष फायरिंग, सिधारी क्षेत्र का वीडियो वायरल पुलिस जांच मे जुटी आजमगढ़: पुलिस के लाख दावों के बावजूद थम नहीं रही हर्ष फायरिंग, सिधारी क्षेत्र का वीडियो वायरल आजमगढ़: जनपद में अवैध असलहों की बरामदगी और हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। समय-समय पर अवैध हथियारों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद जिले में पुलिस कार्रवाई का अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा है। आए दिन हर्ष फायरिंग और अवैध असलहों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। सिधारी थाना क्षेत्र का मामला आया सामने इसी क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम असलहे से लगातार फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक बिना किसी डर के हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं और दहशत का माहौल है। आरोपी की हुई पहचान बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान अभिनव सिंह उर्फ मंटू, निवासी तिवारीपुर, थाना सिधारी के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में उसके द्वारा खुलेआम असलहे से फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों में कानून का भय कितना प्रभावी है, इस पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की पुष्टि के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सीओ सिटी शुभम तोड़ी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हो चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हर्ष फायरिंग करना एक गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1