Shuru
Apke Nagar Ki App…
यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लाट का अधिकार किसानों का वाजिब अधिकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति
Bku lokshakti master sheoraj singh
यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लाट का अधिकार किसानों का वाजिब अधिकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति
More news from Gautam Buddha Nagar and nearby areas
- यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लाट का अधिकार किसानों का वाजिब अधिकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति1
- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में पूर्व अभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया। रिहर्सल में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, पीटी शो तथा अन्य प्रस्तुतियों का भी पूर्वाभ्यास किया गया। पलवल पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, समूह नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी का प्रदर्शन किया। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर तेवतिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियों, विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।4
- फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के पाँच अपराधी गिरफ्तार फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 29 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के पाँच अपराधी गिरफ्तार कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नगद,4 लाख 50 हजार रुपये के सोने चाँदी के आभूषण बरामद ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने सर्विलांस,सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जीएसटी के अधिकारी बनकर जीएसटी कंसलटेन्ट वादी को दो कम्पनीयों का नाम लेकर फर्जी ई-वे बिल सत्यापन का कार्य करने के लिए ब्लैकमेल करके वादी से 29 लाख रुपये हड़पने की घटना का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के पाँच अभियुक्तगणों कशिश चौहान उर्फ ईशु पुत्र राकेश चौहान निवासी असगरीपुर गोहवार थाना नूरपुर बिजनौर हालपता ग्राम सलारपुर नोएडा, राजेश पवार पुत्र स्वर्गीय विशंभर सिंह निवासी के 223 अर्पण विहार जैतपुर एक्सटेंशन जिला महरौली दिल्ली, विवेक शर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी पचेहरा थाना नौझील जनपद मथुरा, अंकित शाही पुत्र उमाशंकर शाही निवासी निशानियाँ पेकोली थाना खामपार देवरिया यूपी, अंशुल पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी शांति नगर एटा को जलपुरा रोड स्कॉन मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने वादी से वसूले गये रूपयों में से 24 लाख 50 हजार रुपये नगद, 4 लाख 50 हजार रुपये से सोने की चैन,चांदी का कडा एंव अगूंठी (कुल शत प्रतिशत बरामदगी 29 लाख रुपये सुनिश्चित की गयी है), सात मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के, एक जोड़ी पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी, एक जोड़ी दिल्ली पुलिस सिविल डिफेन्स वर्दी और घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद की है।घटना के अनावरण के दौरान विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच के दौरान प्रकाश में आया कि वादी के जीएसटी कंसलटेन्ट के रूप में कार्य करने के दौरान जीएसटी से सम्बन्धित बिलों में फर्जी कार्य करने पर जीएसटी विभाग द्वारा निर्गत नोटिस को निस्तारित कराने के उपक्रम में वादी प्रश्नगत घटना में मुख्य अभियुक्त कशिश उर्फ ईशू चौहान से वर्ष 2021 से सम्पर्क में आया था। घटना 20 जुलाई 2026 को जब वादी अपने घर से कार से निकले थे उस समय घटना का मुख्य अभियुक्त कशिश उर्फ ईशू चौहान वादी की कार में बैठ गया था। इससे प्रकाश में आया कि वादी संदीप और मुख्य अभियुक्त कशिश चौहान आपस में पूर्व से परिचित थे। अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो मुख्य अभियुक्त कशिश चौहान द्वारा बताया गया कि मैं तथा मेरे साथी हम एक दूसरे को लगभग कई वर्षों से जानते है। मुझे वर्ष 2021 में ज्ञात हुआ था कि वादी जीएसटी के अभिलेखों/बिलों में हेरफेर करके मोटा मुनाफा कमाते हैं। वादी की इस कमी का फायदा उठाने के लिए हम लोगों ने मोटा पैसा हडपने की योजना बनाई और प्लान के मुताबिक हम लोगों ने लगातर वादी की हर गतिविधि की रेकी की। दिनांक 20 जुलाई 2026 को हमने वादी की कार ग्रान्ड विटारा को एस एस्पायर सोसायटी के पास रोक कर मेरे साथी द्वारा अपने को जीएसटी अधिकारी बता कर उसकी गाड़ी में बैठ गया। हम सब भी वहां से चल दिये। हमने वादी के कुत्ते को एक्सप्रेस-वे पर अपने साथी विवेक को बुलाकर सपुर्द कर दिया था। उप निरीक्षक की वर्दी पहने कशिश उर्फ ईशू चौहान द्वारा गाडी़ को चलाया गया और वादी को पिछली वाली सीट पर चांद के साथ बैठाया गया। राजेश कुमार आगे वाली सीट पर था। प्लान के मुताबिक हमने वादी को जीएसटी की धनराशि वसूलने के लिए ब्लैकमेल किया और जीएसटी के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी जिस पर वादी तैयार हो गया और वादी के फोन से पैसा मंगवाया। हम लोग वादी को उसकी ही गाड़ी में इधर उधर घुमाते रहे जब वादी का भाई 29 लाख रुपये कैश लेकर आया तब हमने वादी को उसकी गाड़ी सहित छोड दिया और अपनी गाड़ी बुलाकर उस गाड़ी से चले गये थे।उल्लेखनीय है कि उक्त घटना में शामिल कोई भी अभियुक्त पुलिस कर्मी नहीं है। जॉच के दौरान ज्ञात हुआ है कि घटना में शामिल एक मुख्य अभियुक्त कशिश उर्फ इशू चौहान यशोभूमि द्वारका दिल्ली में डीसीपीओ (ड्राइवर कम पम्प ऑपरेटर) के पद पर कार्यरत है अभियुक्त राजेश पंवार दिल्ली नागरिक सुरक्षा बल (डीसीडी) से जुडा हुआ है। विवेक शर्मा एस्कोर्ट मजेसर बल्लभगढ में डीसीपीओ (ड्राइवर कम पम्प ऑपरेटर) के पद पर कार्यरत रहा है। अंकित ग्राम सलारपुर में लोहे की ग्रिल/गेट बनाने का काम करता है एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सएल-6 का स्वामी है जो मूलरूप से देवरिया का रहने वाला है अंशुल दिल्ली में प्रोपर्टी का काम करता है जो मूलरूप से जनपद एटा का रहने वाला है।गौरतलब है कि 20 जुलाई 2026 को जीएसटी कंसलटेन्ट वादी अपनी आवासीय सोसायटी से उतरकर अपने पालतू डॉग के साथ व अपने लैपटाप को लेकर कार से निकले उसी समय एस एस्पायर सोसायटी के पास कार सवार व्यक्तियों द्वारा वादी की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर जीएसटी अधिकारी बनकर वादी की गाड़ी में बैठ गये वादी को दो फर्मों/कम्पनीयों का नाम बताकर उनका फर्जी ई-वे बिल/सत्यापन का कार्य करने के लिए ब्लैकमेल करके उसके एवज में वादी से 29 लाख रुपये नकद वसूल लिये। इस घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना बिसरख पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण शातिर किस्म के जालसाज अपराधी है।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।4
- हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष के कुर्ता पजामा वाले बयान पर पलवल की धाकड़ महिला जगीता रावत ने क्या कहा1
- "ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत थाना सदर पुलिस को मिली सफलता, दीघोट गांव में हुए हमले व जानलेवा हमले के मामले में थाना सदर पलवल पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली पर कसा शिकंजा *आरोपी से वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद, भेजा जेल की सलाखों के पीछे।* पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर पलवल पुलिस द्वारा जून 2026 में दीघोट गांव में परचून की दुकान के पास हुए जानलेवा हमले और हथियार लहराने के मामले में फरार चल रहे वांछित मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली निवासी गांव दीघोट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा भी बरामद कर लिया है। थाना सदर पलवल प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन ने बताया कि दिनांक 19 जून 2026 को शिकायतकर्ता दीपक पुत्र राजबीर निवासी दीघोट ने थाना सदर पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बलराम उर्फ बबली, अरुण पुत्र बंसी, और रवींद्र पुत्र संतराम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बलैनो गाड़ी में आकर दुकान पर बैठे दीपक, सोनू पर लोहे की फरसा व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया था। इस दौरान देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। पुलिस द्वारा वारदात में इस्तेमाल बलैनो कार पहले ही बरामद की जा चुकी है। पुलिस कार्रवाई व बरामदगी: 1- पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरुण पुत्र बंसी से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद कर उसे जेल भेजा जा चुका है। 2- मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली को दिनांक 11 अगस्त को अभियोग में नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया। 3- आरोपी बलराम उर्फ बबली के एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान घटना में प्रयुक्त फरसा (हथियार) बरामद किया गया है। आज दिनांक 12.08.2026 को आरोपी बलराम उर्फ बबली की एक दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। *अपराधिक रिकॉर्ड-* आरोपी वर्ष 2013 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पलवल में जानलेवा हमला आदि संगीन धाराओं अंतर्गत 6 मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित था।1
- टप्पल मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र टप्पल। देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टप्पल मंडल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर गौर, टप्पल मंडल अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह, योगेश प्रधान, सुधीर शर्मा, मालव अरविंद तालान, बंटी शर्मा, सुमित, पूर्व मंडल अध्यक्ष चौधरी देवराज, धीरज, रविंद्र, कन्हैया निषाद, सोनू प्रधान, आशीष गौड़, अर्चना शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को प्रबल करने का आह्वान किया। — चौधरी मनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा टप्पल विष्णु शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी, टप्पल1
- पलवल में भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा यात्रा को लेकर क्या बोले पलवल के प्रमुख समाज सेवी शिवदत्त शर्मा1
- बुलंदशहर: ADO पंचायत की ब्रेजा चोरी, घर के बाहर खड़ी हुई थी कार बुलन्दशहर सिटी की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में हुई चोरी की वारदात, सीसीटीवी कैमरों में कैद बेखौफ कार सवार बदमाश काफी मशक्कत के बाद हुए चोरी में कामयाब ADO पंचायत राजकुमार शर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है चोरों की तलाश सिटी कोतवाली क्षेत्र के यमुनापुरम की घटना। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1