logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घुघुरी /डिजिटल इंडिया के ई पोर्टल फेल ! किसानों की आय दुगुनी करने का शिगूफा फेल किसान परेशान बेहाल मजबूरी में 20/21/22 सो रुपया में गेहूं बेचने को मजबूर। आज मेरे औचक निरीक्षण से किसानों ने अपनी पीड़ा बताया। ई पोर्टल के बहाने सरकार की नियत उजागर हुई। अधिकारी मौन कुछ बताने की स्थिति में नहीं? हमारी मांग है ई पोर्टल की जगह पर्ची और मैनुअल खरीदी रिकॉर्ड रखा जाए ! सीमांत बड़े किसानों के भेद की बजाय सभी की गेहूं msp पर लिया जाए 3) सभी की गेहूं खरीदी जायेगी इसके लिए समय बढ़ाकर डर खत्म करे ताकि किसान फ़सल को कम दामों में न बेचे

10 hrs ago
user_Akash Chakarwarti
Akash Chakarwarti
Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

घुघुरी /डिजिटल इंडिया के ई पोर्टल फेल ! किसानों की आय दुगुनी करने का शिगूफा फेल किसान परेशान बेहाल मजबूरी में 20/21/22 सो रुपया में गेहूं बेचने को मजबूर। आज मेरे औचक निरीक्षण से किसानों ने अपनी पीड़ा बताया। ई पोर्टल के बहाने सरकार की नियत उजागर हुई। अधिकारी मौन कुछ बताने की स्थिति में नहीं? हमारी मांग है ई पोर्टल की जगह पर्ची और मैनुअल खरीदी रिकॉर्ड रखा जाए ! सीमांत बड़े किसानों के भेद की बजाय सभी की गेहूं msp पर लिया जाए 3) सभी की गेहूं खरीदी जायेगी इसके लिए समय बढ़ाकर डर खत्म करे ताकि किसान फ़सल को कम दामों में न बेचे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन के पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह हादसा धार जिले के चिकलिया इलाके में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम करीब 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक, लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कई लोग वाहन के नीचे दब गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन पर सवाल खड़े करती हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन के पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
यह हादसा धार जिले के चिकलिया इलाके में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम करीब 8:30 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक, लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसा इतना भीषण था कि कई लोग वाहन के नीचे दब गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्रशासन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
ऐसी घटनाएं एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन पर सवाल खड़े करती हैं।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद खरगोन जिले के कतरगांव में बनाए गए उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा केंद्र से संबंधित लोगों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश भोपाल/खरगोन। किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल यानी 29 अप्रैल को जो कहा था, वैसा ही 30 अप्रैल को किया। उन्होंने कहा था कि वे किसी भी गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक दौरा कर सकते हैं। और, हुआ भी यही। वे आज सुबह अचानक खरगोन जिले के कतरगांव में बनाए गए उपार्जन केंद्र के निरीक्षण लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां किसानों से चर्चा की और उनके साथ चाय भी पी। इसके अलावा उन्होंने केंद्र से संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में 29 अप्रैल को रात्रि विश्राम किया था। बता दें, मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए उपार्जन केंद्रों पर छाया, बैठक और कई अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की है। अब किसान जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय कर सकते हैं। इतना ही नहीं, किसानों को गेहूं की तौल के लिए इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है। सरकार जिलों में और भी तौल कांटे बढ़ा रही है। सरकार ने चमक विहीन गेहूं की सीमा भी 50 प्रतिशत कर दी है। सूकड़े दाने की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक की गई है। क्षतिग्रत दानों की सीमा बढ़ाकर 6 प्रतिशत तक की गई है। किसानों के उपज की तौल समय पर हो सके इसके लिए बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्यूंटर, नेट कनेक्शन, कूपन ,गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक इतने लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी गौरतलब है कि अभी तक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 9.83 लाख किसानों द्वारा 60.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं के विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। प्रदेश में अभी तक 5 लाख 8 हजार 657 किसानों से 22 लाख 70 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। पिछले साल समर्थन मूल्य पर 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष युद्ध की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों के हित में सरकार द्वारा 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।
    1
    कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद
खरगोन जिले के कतरगांव में बनाए गए उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रदेश के मुखिया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा
केंद्र से संबंधित लोगों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
भोपाल/खरगोन। किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल यानी 29 अप्रैल को जो कहा था, वैसा ही 30 अप्रैल को किया। उन्होंने कहा था कि वे किसी भी गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक दौरा कर सकते हैं। और, हुआ भी यही। वे आज सुबह अचानक खरगोन जिले के कतरगांव में बनाए गए उपार्जन केंद्र के निरीक्षण लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां किसानों से चर्चा की और उनके साथ चाय भी पी। इसके अलावा उन्होंने केंद्र से संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में 29 अप्रैल को रात्रि विश्राम किया था।
बता दें, मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए उपार्जन केंद्रों पर छाया, बैठक और कई अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की है। अब किसान जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय कर सकते हैं। इतना ही नहीं, किसानों को गेहूं की तौल के लिए इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है। सरकार जिलों में और भी तौल कांटे बढ़ा रही है। सरकार ने चमक विहीन गेहूं की सीमा भी 50 प्रतिशत कर दी है। सूकड़े दाने की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक की गई है। क्षतिग्रत दानों की सीमा बढ़ाकर 6 प्रतिशत तक की गई है। किसानों के उपज की तौल समय पर हो सके इसके लिए बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्यूंटर, नेट कनेक्शन, कूपन ,गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अब तक इतने लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी
गौरतलब है कि अभी तक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 9.83 लाख किसानों द्वारा 60.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं के विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। प्रदेश में अभी तक 5 लाख 8 हजार 657 किसानों से 22 लाख 70 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। पिछले साल समर्थन मूल्य पर 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष युद्ध की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों के हित में सरकार द्वारा 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by प्रशांत पटैल
    1
    Post by प्रशांत पटैल
    user_प्रशांत पटैल
    प्रशांत पटैल
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कान्हा में टाइगर की रहस्यमयी मौतें, ग्रामीणों ने बयां किया दर्दनाक मंजर
    1
    कान्हा में टाइगर की रहस्यमयी मौतें, ग्रामीणों ने बयां किया दर्दनाक मंजर
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • डिंडोरी में हेलमेट को लेकर सख्ती, मुख्य मार्ग पर चला विशेष चेकिंग अभियान डिंडोरी — सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डिंडोरी–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जेल बिल्डिंग के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात थाना प्रभारी उइके ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का भी सहारा लिया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर की चोट से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    1
    डिंडोरी में हेलमेट को लेकर सख्ती, मुख्य मार्ग पर चला विशेष चेकिंग अभियान
डिंडोरी — सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डिंडोरी–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जेल बिल्डिंग के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गई।
यातायात थाना प्रभारी उइके ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का भी सहारा लिया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर की चोट से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • परसेल रै. टिकरा टोला में पानी की भारी समस्या। जल जीवन मिशन के तहत। लगभग 2 साल हो चुका है पानी की टंकी बना दिया गया और पाइप लाइन का कार्य हो गया है उसके बाद पूरी तरह से कार्य बंद कर दिया गया ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिला है की एक बूँद भी पानी अभी तक मिला नहीं। लाइट कनेक्शन भी नहीं हुआ है कार्य अभी तक अधूरा है तथा लाइट, पानी की बिल भी आ चुका है पंचायत में ऐसा जानकारी मिला है ये जाँच का विषय है ग्रामीणों के द्वारा मांग है कि शासन इस विषय पर जाँच कर समस्या का निराकरण कराने की कष्ट करें। गर्मी का समय है पानी की बहुत समस्या है
    1
    परसेल रै. टिकरा टोला में पानी की भारी समस्या। जल जीवन मिशन के तहत। लगभग 2 साल हो चुका है पानी की टंकी बना दिया गया और पाइप लाइन का कार्य हो गया है उसके बाद पूरी तरह से कार्य बंद कर दिया गया ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिला है की एक बूँद भी पानी अभी तक मिला नहीं। लाइट कनेक्शन भी नहीं हुआ है कार्य अभी तक अधूरा है तथा लाइट, पानी की बिल भी आ चुका है पंचायत में ऐसा जानकारी मिला है ये जाँच का विषय है ग्रामीणों के द्वारा मांग है कि शासन इस विषय पर जाँच कर समस्या का निराकरण कराने की कष्ट करें। गर्मी का समय है पानी की बहुत समस्या है
    user_राजेश कुमार मरावी
    राजेश कुमार मरावी
    Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मंडला जिले से कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस विभाग ने अपराधों पर सख्ती और बेहतर नियंत्रण के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। गुरुवार को शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर की कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और विशेष अभियानों की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने जिले के लंबित महिला एवं पुरुष मर्ग प्रकरणों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों, गंभीर अपराधों, लंबित चालान, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित अपराधों का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को न्याय समय पर मिल सके। बैठक में 26 अप्रैल से संचालित विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान की भी समीक्षा की गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता अभियान और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और हादसों में कमी आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने NDPS एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने, महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ विवेचना करने और साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस बैठक में एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा, एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी, एसडीओपी नैनपुर मनीष राज, एसडीओपी निवास पी.एस. वालरे सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    मंडला जिले से कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस विभाग ने अपराधों पर सख्ती और बेहतर नियंत्रण के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। गुरुवार को शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर की कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और विशेष अभियानों की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने जिले के लंबित महिला एवं पुरुष मर्ग प्रकरणों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों, गंभीर अपराधों, लंबित चालान, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित अपराधों का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को न्याय समय पर मिल सके। बैठक में 26 अप्रैल से संचालित विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान की भी समीक्षा की गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता अभियान और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और हादसों में कमी आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने NDPS एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने, महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ विवेचना करने और साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस बैठक में एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा, एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी, एसडीओपी नैनपुर मनीष राज, एसडीओपी निवास पी.एस. वालरे सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वन विभाग की अनदेखी: ग्रामीणों में गहराता रोष प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण हेतु संवाद की मांग मंडला। कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच तालमेल की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विभाग द्वारा बैठकों का आयोजन नहीं किए जाने से बाघों के संरक्षण और क्षेत्र के विकास में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने पारदर्शिता और बेहतर संवाद की अपील की है। जनपद सदस्य, वन समिति अध्यक्ष
    1
    वन विभाग की अनदेखी: ग्रामीणों में गहराता रोष
प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण हेतु संवाद की मांग
मंडला। कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच तालमेल की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विभाग द्वारा बैठकों का आयोजन नहीं किए जाने से बाघों के संरक्षण और क्षेत्र के विकास में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने पारदर्शिता और बेहतर संवाद की अपील की है।
जनपद सदस्य, वन समिति अध्यक्ष
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प कार्यक्रम एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां जनजातीय परंपराओं और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न कराए गए। वहीं सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां अब बोझ नहीं बल्कि समाज की शक्ति हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री उइके का आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला, जब वे ढोल-नगाड़ों की धुन पर बारातियों के साथ थिरकती नजर आईं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। वहीं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का संगम होता है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आपसी विश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीने की सीख दी। बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने भी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए नशे से दूर रहने और सुखमय वैवाहिक जीवन जीने का संदेश दिया। समारोह के दौरान हितग्राहियों को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
    1
    मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प 
कार्यक्रम एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां जनजातीय परंपराओं और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न कराए गए। वहीं सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां अब बोझ नहीं बल्कि समाज की शक्ति हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री उइके का आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला, जब वे ढोल-नगाड़ों की धुन पर बारातियों के साथ थिरकती नजर आईं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया।
वहीं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का संगम होता है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आपसी विश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीने की सीख दी।
बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने भी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए नशे से दूर रहने और सुखमय वैवाहिक जीवन जीने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान हितग्राहियों को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.