डिंडोरी में हेलमेट को लेकर सख्ती, मुख्य मार्ग पर चला विशेष चेकिंग अभियान डिंडोरी — सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डिंडोरी–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जेल बिल्डिंग के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात थाना प्रभारी उइके ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का भी सहारा लिया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर की चोट से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
डिंडोरी में हेलमेट को लेकर सख्ती, मुख्य मार्ग पर चला विशेष चेकिंग अभियान डिंडोरी — सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डिंडोरी–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जेल बिल्डिंग के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात थाना प्रभारी उइके ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का भी सहारा लिया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर की चोट से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
- डिंडोरी में हेलमेट को लेकर सख्ती, मुख्य मार्ग पर चला विशेष चेकिंग अभियान डिंडोरी — सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डिंडोरी–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जेल बिल्डिंग के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात थाना प्रभारी उइके ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का भी सहारा लिया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर की चोट से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।1
- परसेल रै. टिकरा टोला में पानी की भारी समस्या। जल जीवन मिशन के तहत। लगभग 2 साल हो चुका है पानी की टंकी बना दिया गया और पाइप लाइन का कार्य हो गया है उसके बाद पूरी तरह से कार्य बंद कर दिया गया ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिला है की एक बूँद भी पानी अभी तक मिला नहीं। लाइट कनेक्शन भी नहीं हुआ है कार्य अभी तक अधूरा है तथा लाइट, पानी की बिल भी आ चुका है पंचायत में ऐसा जानकारी मिला है ये जाँच का विषय है ग्रामीणों के द्वारा मांग है कि शासन इस विषय पर जाँच कर समस्या का निराकरण कराने की कष्ट करें। गर्मी का समय है पानी की बहुत समस्या है1
- घुघुरी /डिजिटल इंडिया के ई पोर्टल फेल ! किसानों की आय दुगुनी करने का शिगूफा फेल किसान परेशान बेहाल मजबूरी में 20/21/22 सो रुपया में गेहूं बेचने को मजबूर। आज मेरे औचक निरीक्षण से किसानों ने अपनी पीड़ा बताया। ई पोर्टल के बहाने सरकार की नियत उजागर हुई। अधिकारी मौन कुछ बताने की स्थिति में नहीं? हमारी मांग है ई पोर्टल की जगह पर्ची और मैनुअल खरीदी रिकॉर्ड रखा जाए ! सीमांत बड़े किसानों के भेद की बजाय सभी की गेहूं msp पर लिया जाए 3) सभी की गेहूं खरीदी जायेगी इसके लिए समय बढ़ाकर डर खत्म करे ताकि किसान फ़सल को कम दामों में न बेचे1
- jaymala dekhne ke bad mein ghar chale jaenge1
- Post by Salim khan1
- मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में जहां बाघों की लगातार हो रही मौतों ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां बाघिन के आखिरी बचे शावक की भी मौत की सूचना सामने आई थी । इससे पहले इसी क्षेत्र में तीन शावकों की मौत हो चुकी थी, और बाद में उनकी मां बाघिन ने भी दम तोड़ दिया था। अब इस पूरे बाघ परिवार के खत्म हो जाने से वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता और आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते एक साल के दौरान कान्हा टाइगर रिजर्व में करीब 15 से 20 बाघों की मौत हो चुकी है। हर बार अलग-अलग कारण—जैसे टेरिटरी विवाद, बीमारी, भूख या शिकार—बताकर मामलों को शांत करने की कोशिश की गई, लेकिन अब इन घटनाओं की संख्या ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को शाम 4:30 बजे बाघिन के आखिरी बचे शावक की मौत के बाद डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम कर बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- बस ऑपरेटरों की मनमानी: आम आदमी पार्टी ने स्टिंग ऑपरेशन कर उजागर किया अवैध वसूली का खेल मंडला में परिवहन विभाग की चुप्पी पर आप का अल्टीमेटम, ज्यादा किराया वसूलने पर आंदोलन की चेतावनी मंडला। जिले में बस संचालकों द्वारा यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) मंडला ने इस भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक गुप्त वीडियो (स्टिंग ऑपरेशन) जारी किया है, जिसमें अवैध वसूली और परिवहन नियमों के उल्लंघन के पुख्ता प्रमाण दिए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 'आप' ने जिला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस वीडियो साक्ष्य के बाद भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जनहित में उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होगी।1
- जिला पंचायत में आयोजित हुई सामान्य सभा की बैठक डिंडौरी : 30 अप्रैल,2026 जिला पंचायत सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 25 मार्च 2026 को आयोजित पूर्व सामान्य सभा बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। साथ ही विकसित भारत अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993-94 के क्रियान्वयन तथा 15वें एवं 5वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु पूर्व सभी पानी की टंकियों एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि संक्रमण एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हो सके। उन्होंने घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने तथा संपत्ति राजसात करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी मजरे-टोलों के प्रत्येक घर तक शत-प्रतिशत पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए। f शक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु व्यौहार ने गुणवत्ताहीन साइकिल वितरण का मुद्दा सदन में उठाया। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्ता परीक्षण के बिना साइकिल वितरण न कराया जाए। खराब साइकिल पाए जाने पर शासन को प्रतिवेदन भेजा जाए तथा उपयुक्त साइकिलों का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण न होने की जानकारी विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने दी। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सामान्य सभा में जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सूचना समय पर नहीं मिलने की बात रखी। इस पर सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम तय होते ही पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों को सूचना उपलब्ध कराई जाए। जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय जनभागीदारी अभियान में जिले की प्रगति एवं उपलब्धियों पर सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अभियान पूर्ण होने तक उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि आगामी 15 दिवस में प्राचीन जल संरचनाओं एवं तालाबों का चिन्हांकन कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गहरीकरण, जीर्णाेद्धार एवं साफ-सफाई कार्य जनभागीदारी से कराया जाए। बैठक में पंचायतीराज अधिनियम के तहत पंच एवं सरपंच सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विधायक डिंडौरी श्री ओमकार मरकाम, विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अंजु जितेंद्र व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रुद्रेश परस्ते, श्री वीरेन्द्र बब्लू परस्ते, श्रीमती शकुन कुशराम, श्री प्रीतम सिंह मरावी, श्रीमती हेमवती राजपूत, अध्यक्ष अमरपुर श्री हन्नु सिंह पट्टा एवं अध्यक्ष करंजिया श्री राजू उद्दे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।2