logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Gram Panchayat mazgama mein Aaj 30 tarikh ko shaadi Hai jismein sab Ham Aaye Hain jaymala dekhne ke bad mein ghar chale jaenge

1 hr ago
user_Ajeet Kumar Singh
Ajeet Kumar Singh
पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

Gram Panchayat mazgama mein Aaj 30 tarikh ko shaadi Hai jismein sab Ham Aaye Hain jaymala dekhne ke bad mein ghar chale jaenge

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • jaymala dekhne ke bad mein ghar chale jaenge
    1
    jaymala dekhne ke bad mein ghar chale jaenge
    user_Ajeet Kumar Singh
    Ajeet Kumar Singh
    पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • परसेल रै. टिकरा टोला में पानी की भारी समस्या। जल जीवन मिशन के तहत। लगभग 2 साल हो चुका है पानी की टंकी बना दिया गया और पाइप लाइन का कार्य हो गया है उसके बाद पूरी तरह से कार्य बंद कर दिया गया ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिला है की एक बूँद भी पानी अभी तक मिला नहीं। लाइट कनेक्शन भी नहीं हुआ है कार्य अभी तक अधूरा है तथा लाइट, पानी की बिल भी आ चुका है पंचायत में ऐसा जानकारी मिला है ये जाँच का विषय है ग्रामीणों के द्वारा मांग है कि शासन इस विषय पर जाँच कर समस्या का निराकरण कराने की कष्ट करें। गर्मी का समय है पानी की बहुत समस्या है
    1
    परसेल रै. टिकरा टोला में पानी की भारी समस्या। जल जीवन मिशन के तहत। लगभग 2 साल हो चुका है पानी की टंकी बना दिया गया और पाइप लाइन का कार्य हो गया है उसके बाद पूरी तरह से कार्य बंद कर दिया गया ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिला है की एक बूँद भी पानी अभी तक मिला नहीं। लाइट कनेक्शन भी नहीं हुआ है कार्य अभी तक अधूरा है तथा लाइट, पानी की बिल भी आ चुका है पंचायत में ऐसा जानकारी मिला है ये जाँच का विषय है ग्रामीणों के द्वारा मांग है कि शासन इस विषय पर जाँच कर समस्या का निराकरण कराने की कष्ट करें। गर्मी का समय है पानी की बहुत समस्या है
    user_राजेश कुमार मरावी
    राजेश कुमार मरावी
    Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डिंडोरी में हेलमेट को लेकर सख्ती, मुख्य मार्ग पर चला विशेष चेकिंग अभियान डिंडोरी — सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डिंडोरी–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जेल बिल्डिंग के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात थाना प्रभारी उइके ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का भी सहारा लिया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर की चोट से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है। अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    1
    डिंडोरी में हेलमेट को लेकर सख्ती, मुख्य मार्ग पर चला विशेष चेकिंग अभियान
डिंडोरी — सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डिंडोरी–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जेल बिल्डिंग के समीप लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गई।
यातायात थाना प्रभारी उइके ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का भी सहारा लिया और वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अधिकांश सड़क हादसों में सिर की चोट से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यातायात पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रीवा जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सीमांकन कार्य के दौरान पटवारी के साथ मारपीट ने पूरे राजस्व अमले को आक्रोशित कर दिया है। घटना हल्का बौना की बताई जा रही है, जहां पदस्थ पटवारी प्रमेन्द्र कुमार पर कथित रूप से हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल को जब पटवारी सीमांकन की कार्रवाई कर रहे थे, उसी दौरान एक पक्ष के साथ पहुंचे अधिवक्ता अशोक तिवारी ने न केवल शासकीय कार्य में बाधा डाली, बल्कि पटवारी के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। घटना के बाद जिले भर के पटवारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आक्रोशित पटवारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। ⚠️ इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    1
    रीवा जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सीमांकन कार्य के दौरान पटवारी के साथ मारपीट ने पूरे राजस्व अमले को आक्रोशित कर दिया है। घटना हल्का बौना की बताई जा रही है, जहां पदस्थ पटवारी प्रमेन्द्र कुमार पर कथित रूप से हमला किया गया।
जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल को जब पटवारी सीमांकन की कार्रवाई कर रहे थे, उसी दौरान एक पक्ष के साथ पहुंचे अधिवक्ता अशोक तिवारी ने न केवल शासकीय कार्य में बाधा डाली, बल्कि पटवारी के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
घटना के बाद जिले भर के पटवारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आक्रोशित पटवारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे।
⚠️ इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शराब पर एक ही पार्टी की दो अलग नजरिया,आखिर क्यों?
    1
    शराब पर एक ही पार्टी की दो अलग नजरिया,आखिर क्यों?
    user_SM NEWS LIVE
    SM NEWS LIVE
    पत्रकार Chirmiri, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    4 hrs ago
  • === शहडोल 30 अप्रैल 2026- मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर ने बताया कि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में नगरपालिका धनपुरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पॉलिथिन के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की गई है। नगरपालिका धनपुरी द्वारा नगर क्षेत्र के 5 प्रमुख स्थानों पर बैग वेंडिंग मशीन स्थापित की गई हैं। इन मशीनों में नागरिक प्लास्टिक की खाली बोतल डालकर इसके बदले उपयोगी बैग प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को कम करना, नागरिकों को जागरूक बनाना तथा स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस नवाचार का अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बेग वेंडिग मशीन से न केवल पॉलीथिन के उपयोग में पूर्णतः प्रतिबंध लगाने में सहयोग होगा अपितु थैले सिलने हेतु स्व सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी जिससे उन्हें आर्थिक सम्बल भी मिलेगा।
    1
    ===
शहडोल 30 अप्रैल 2026- मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर ने बताया कि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में नगरपालिका धनपुरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पॉलिथिन के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की गई है।
नगरपालिका धनपुरी द्वारा नगर क्षेत्र के 5 प्रमुख स्थानों पर बैग वेंडिंग मशीन स्थापित की गई हैं। इन मशीनों में नागरिक प्लास्टिक की खाली बोतल डालकर इसके बदले उपयोगी बैग प्राप्त कर सकते हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को कम करना, नागरिकों को जागरूक बनाना तथा स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस नवाचार का अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बेग वेंडिग मशीन से न केवल पॉलीथिन के उपयोग में पूर्णतः प्रतिबंध लगाने में सहयोग होगा अपितु थैले सिलने हेतु स्व सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी जिससे उन्हें आर्थिक सम्बल भी मिलेगा।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • घुघुरी /डिजिटल इंडिया के ई पोर्टल फेल ! किसानों की आय दुगुनी करने का शिगूफा फेल किसान परेशान बेहाल मजबूरी में 20/21/22 सो रुपया में गेहूं बेचने को मजबूर। आज मेरे औचक निरीक्षण से किसानों ने अपनी पीड़ा बताया। ई पोर्टल के बहाने सरकार की नियत उजागर हुई। अधिकारी मौन कुछ बताने की स्थिति में नहीं? हमारी मांग है ई पोर्टल की जगह पर्ची और मैनुअल खरीदी रिकॉर्ड रखा जाए ! सीमांत बड़े किसानों के भेद की बजाय सभी की गेहूं msp पर लिया जाए 3) सभी की गेहूं खरीदी जायेगी इसके लिए समय बढ़ाकर डर खत्म करे ताकि किसान फ़सल को कम दामों में न बेचे
    1
    घुघुरी /डिजिटल इंडिया के ई पोर्टल फेल ! किसानों की आय दुगुनी करने का शिगूफा फेल किसान परेशान बेहाल मजबूरी में 20/21/22 सो रुपया में गेहूं बेचने को मजबूर।
आज मेरे औचक निरीक्षण से किसानों ने अपनी पीड़ा बताया।
ई पोर्टल के बहाने सरकार की नियत उजागर हुई। अधिकारी मौन कुछ बताने की स्थिति में नहीं?
हमारी मांग है
ई पोर्टल की जगह पर्ची और मैनुअल खरीदी रिकॉर्ड रखा जाए !
सीमांत बड़े किसानों के भेद की बजाय सभी की गेहूं msp पर लिया जाए
3) सभी की गेहूं खरीदी जायेगी इसके लिए समय बढ़ाकर डर खत्म करे ताकि किसान फ़सल को कम दामों में न बेचे
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिला पंचायत में आयोजित हुई सामान्य सभा की बैठक डिंडौरी : 30 अप्रैल,2026 जिला पंचायत सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 25 मार्च 2026 को आयोजित पूर्व सामान्य सभा बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। साथ ही विकसित भारत अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993-94 के क्रियान्वयन तथा 15वें एवं 5वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु पूर्व सभी पानी की टंकियों एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि संक्रमण एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हो सके। उन्होंने घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने तथा संपत्ति राजसात करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी मजरे-टोलों के प्रत्येक घर तक शत-प्रतिशत पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए। f शक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु व्यौहार ने गुणवत्ताहीन साइकिल वितरण का मुद्दा सदन में उठाया। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्ता परीक्षण के बिना साइकिल वितरण न कराया जाए। खराब साइकिल पाए जाने पर शासन को प्रतिवेदन भेजा जाए तथा उपयुक्त साइकिलों का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण न होने की जानकारी विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने दी। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सामान्य सभा में जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सूचना समय पर नहीं मिलने की बात रखी। इस पर सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम तय होते ही पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों को सूचना उपलब्ध कराई जाए। जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय जनभागीदारी अभियान में जिले की प्रगति एवं उपलब्धियों पर सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अभियान पूर्ण होने तक उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि आगामी 15 दिवस में प्राचीन जल संरचनाओं एवं तालाबों का चिन्हांकन कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गहरीकरण, जीर्णाेद्धार एवं साफ-सफाई कार्य जनभागीदारी से कराया जाए। बैठक में पंचायतीराज अधिनियम के तहत पंच एवं सरपंच सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विधायक डिंडौरी श्री ओमकार मरकाम, विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अंजु जितेंद्र व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रुद्रेश परस्ते, श्री वीरेन्द्र बब्लू परस्ते, श्रीमती शकुन कुशराम, श्री प्रीतम सिंह मरावी, श्रीमती हेमवती राजपूत, अध्यक्ष अमरपुर श्री हन्नु सिंह पट्टा एवं अध्यक्ष करंजिया श्री राजू उद्दे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    2
    जिला पंचायत में आयोजित हुई सामान्य सभा की बैठक
डिंडौरी : 30 अप्रैल,2026
जिला पंचायत सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 25 मार्च 2026 को आयोजित पूर्व सामान्य सभा बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। साथ ही विकसित भारत अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993-94 के क्रियान्वयन तथा 15वें एवं 5वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु पूर्व सभी पानी की टंकियों एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि संक्रमण एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हो सके। उन्होंने घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने तथा संपत्ति राजसात करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी मजरे-टोलों के प्रत्येक घर तक शत-प्रतिशत पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए।
f शक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु व्यौहार ने गुणवत्ताहीन साइकिल वितरण का मुद्दा सदन में उठाया। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्ता परीक्षण के बिना साइकिल वितरण न कराया जाए। खराब साइकिल पाए जाने पर शासन को प्रतिवेदन भेजा जाए तथा उपयुक्त साइकिलों का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक कराया जाए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण न होने की जानकारी विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने दी। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सामान्य सभा में जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सूचना समय पर नहीं मिलने की बात रखी। इस पर सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम तय होते ही पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों को सूचना उपलब्ध कराई जाए।
जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय जनभागीदारी अभियान में जिले की प्रगति एवं उपलब्धियों पर सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अभियान पूर्ण होने तक उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि आगामी 15 दिवस में प्राचीन जल संरचनाओं एवं तालाबों का चिन्हांकन कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गहरीकरण, जीर्णाेद्धार एवं साफ-सफाई कार्य जनभागीदारी से कराया जाए।
बैठक में पंचायतीराज अधिनियम के तहत पंच एवं सरपंच सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विधायक डिंडौरी श्री ओमकार मरकाम, विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अंजु जितेंद्र व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रुद्रेश परस्ते, श्री वीरेन्द्र बब्लू परस्ते, श्रीमती शकुन कुशराम, श्री प्रीतम सिंह मरावी, श्रीमती हेमवती राजपूत, अध्यक्ष अमरपुर श्री हन्नु सिंह पट्टा एवं अध्यक्ष करंजिया श्री राजू उद्दे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.