logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकली भव्य रामधुन, जयघोष से गूंजा साईंखेड़ा संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकली भव्य रामधुन, जयघोष से गूंजा साईंखेड़ा साईंखेड़ा। चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार शाम नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति साईंखेड़ा के तत्वावधान में संकट मोचन हनुमान मंदिर से भव्य श्री रामधुन यात्रा निकाली गई। यह आयोजन नवरात्रारंभ, हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में किया गया। रामधुन की शुरुआत किसानी वार्ड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से श्रीराम नाम संकीर्तन एवं राम अर्चन के साथ हुई। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए “जय श्री राम” के जयघोष करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान समिति सदस्यों द्वारा नगर के व्यापारी बंधुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों को तिलक वंदन कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं। भक्तिमय वातावरण में ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ रामधुन आगे बढ़ती हुई अखाड़े वाले दादा मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां सामूहिक रूप से भव्य महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु,युवा एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे नगर में आध्यात्मिक उत्साह और नववर्ष की उमंग स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

2 hrs ago
user_Ranjeet Tomar
Ranjeet Tomar
पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
2 hrs ago

संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकली भव्य रामधुन, जयघोष से गूंजा साईंखेड़ा संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकली भव्य रामधुन, जयघोष से गूंजा साईंखेड़ा साईंखेड़ा। चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार शाम नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति साईंखेड़ा के तत्वावधान में संकट मोचन हनुमान मंदिर से भव्य श्री रामधुन यात्रा निकाली गई। यह आयोजन नवरात्रारंभ, हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में किया गया। रामधुन की शुरुआत किसानी वार्ड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से श्रीराम नाम संकीर्तन एवं राम अर्चन के साथ हुई। श्रद्धालु हाथों में

भगवा ध्वज लिए “जय श्री राम” के जयघोष करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान समिति सदस्यों द्वारा नगर के व्यापारी बंधुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों को तिलक वंदन कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं। भक्तिमय वातावरण में ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ रामधुन आगे बढ़ती हुई अखाड़े वाले दादा मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां सामूहिक रूप से भव्य महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु,युवा एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे नगर में आध्यात्मिक उत्साह और नववर्ष की उमंग स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • ₹65 लाख की सीसी रोड में दो साल से पहले दरारें — घटिया निर्माण का आरोप, जांच की मांग स्वदेश समाचार साईंखेड़ा। आपको बता दें नगर परिषद साईंखेड़ा में तहसील के आगे तक निर्मित सी.सी. रोड (कार्य W-6) पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। लगभग ₹65,27,125.81 की लागत वाले इस कार्य (प्रोजेक्ट क्रमांक PW1-468-21-035) की तकनीकी स्वीकृति 15/12/2023 को दी गई थी, लेकिन अभी से सड़क खड़ी तिरछी और बीच-बीच में फटने लगी है। शिकायत के अनुसार निर्माण में सबग्रेड, जीएसबी, डीएलसी एवं एम-30 कंक्रीट कार्य मानकों के अनुसार नहीं किया गया तथा सड़क की मोटाई भी कम बताई जा रही है। भारी मशीनरी का उपयोग किए बिना ही बिल बनाए जाने और सामग्री की मात्रा बढ़ाकर भुगतान लेने की आशंका भी जताई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह हालत भ्रष्टाचार और लापरवाही की ओर संकेत करती है। नागरिकों ने उच्च स्तरीय तकनीकी जांच, पुनः मापन, गुणवत्ता परीक्षण तथा दोषी अधिकारियों-ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    ₹65 लाख की सीसी रोड में दो साल से पहले दरारें — घटिया निर्माण का आरोप, जांच की मांग
स्वदेश समाचार साईंखेड़ा। आपको बता दें नगर परिषद साईंखेड़ा में तहसील के आगे तक निर्मित सी.सी. रोड (कार्य W-6) पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगने लगे  हैं। लगभग ₹65,27,125.81 की लागत वाले इस कार्य (प्रोजेक्ट क्रमांक PW1-468-21-035) की तकनीकी स्वीकृति 15/12/2023 को दी गई थी, लेकिन अभी से सड़क खड़ी तिरछी और बीच-बीच में फटने लगी है। शिकायत के अनुसार निर्माण में सबग्रेड, जीएसबी, डीएलसी एवं एम-30 कंक्रीट कार्य मानकों के अनुसार नहीं किया गया तथा सड़क की मोटाई भी कम बताई जा रही है। भारी मशीनरी का उपयोग किए बिना ही बिल बनाए जाने और सामग्री की मात्रा बढ़ाकर भुगतान लेने की आशंका भी जताई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह हालत भ्रष्टाचार और लापरवाही की ओर संकेत करती है। नागरिकों ने उच्च स्तरीय तकनीकी जांच, पुनः मापन, गुणवत्ता परीक्षण तथा दोषी अधिकारियों-ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश शासन के संस्कृतिक विभाग के निर्देश अनुसार सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च गुरुवार 12:00 बजे नरसिंह मंदिर परिसर में सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, कलेक्टर रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
    1
    मध्य प्रदेश शासन के संस्कृतिक विभाग के निर्देश अनुसार सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च गुरुवार 12:00 बजे नरसिंह मंदिर परिसर में सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, कलेक्टर रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    6 hrs ago
  • विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” को लेकर नरसिंहपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री @Prahlad Singh Patel जी ने विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री @Jalam Singh Patel जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष @Ramsnehi Pathak जी की उपस्थिति रही।
    1
    विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” को लेकर नरसिंहपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री @Prahlad Singh Patel जी ने विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री @Jalam Singh Patel जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष @Ramsnehi Pathak जी की उपस्थिति रही।
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • https://youtu.be/w2Xi9SoE8i0?si=CrK3qoikPAKHGVmw #गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस ने नष्ट किये 25 मॉडीफाईड साईलेंसर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिये उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । गौरतलब है कि गाडरवारा नगर में दो-पहिया वाहन चालकों द्वारा अपनी मोटरसाईकल में तेज आवाज वाले मॉडिफाईड साईलेंसर लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी । यातायात पुलिस एवं गाडरवारा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 17/03/2026 को शाम 4 बजे पलोटनगंज गाडरवारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक ममता तिवारी,सूबेदार नोवेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पटेल एवं स्टाफ के द्वारा गत दिवसों में गाडरवारा एवं आस-पास से जप्त किये गये कुल 25 मॉडीफाईड साईलेंसर का नष्टीकरण किया गया एवं यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दी गई ।
    1
    https://youtu.be/w2Xi9SoE8i0?si=CrK3qoikPAKHGVmw
#गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस ने नष्ट किये 25 मॉडीफाईड साईलेंसर
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिये उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।
गौरतलब है कि गाडरवारा नगर में दो-पहिया वाहन चालकों द्वारा अपनी मोटरसाईकल में तेज आवाज वाले मॉडिफाईड साईलेंसर लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी । यातायात पुलिस एवं गाडरवारा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 17/03/2026 को शाम 4 बजे पलोटनगंज गाडरवारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक ममता तिवारी,सूबेदार नोवेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पटेल एवं स्टाफ के द्वारा गत दिवसों में गाडरवारा एवं आस-पास से जप्त किये गये कुल 25 मॉडीफाईड साईलेंसर का नष्टीकरण किया गया एवं यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दी गई ।
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • tiles Working udaipura content 7067058754
    1
    tiles Working udaipura 
content 7067058754
    user_User10473
    User10473
    Tile contractor Udaipura, Raisen•
    6 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नेशनल हाईवे 44 के किनारे स्थित एक खेत में रखे गन्ने की पत्तियों के बंडलों में अचानक भीषण आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी कुछ देर से मौके पर पहुंची, तब तक काफी संख्या में बंडल जलकर खाक हो चुके थे।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
    1
    नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नेशनल हाईवे 44 के किनारे स्थित एक खेत में रखे गन्ने की पत्तियों के बंडलों में अचानक भीषण आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी कुछ देर से मौके पर पहुंची, तब तक काफी संख्या में बंडल जलकर खाक हो चुके थे।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    9 hrs ago
  • अग्निशमन वाहन पर सवाल, जांच की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई शून्य — क्या भ्रष्टाचारियों को संरक्षण ? साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में खरीदे गए अग्निशमन वाहन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों के संसाधनों के बावजूद नगर का फायर वाहन वर्षों से खराब स्थिति में पड़ा है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में आग लगने की घटनाओं के दौरान किसानों द्वारा सहायता मांगे जाने पर नगर परिषद से बताया गया कि अग्निशमन वाहन खराब है। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले वर्षों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। आरोप है कि वाहन संभवतः पुराना खरीदा गया, उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर तक अंकित नहीं है और आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर नगर परिषद ने फाइल उपलब्ध न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया, जबकि परिवहन विभाग ने पंजीयन विवरण न होने के कारण जानकारी देने से असमर्थता जताई। इससे पूरे मामले में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की आशंका गहरा गई है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायतों और जांच की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिकों ने उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
    1
    अग्निशमन वाहन पर सवाल, जांच की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई शून्य — क्या भ्रष्टाचारियों को संरक्षण ? 
साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में खरीदे गए अग्निशमन वाहन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों के संसाधनों के बावजूद नगर का फायर वाहन वर्षों से खराब स्थिति में पड़ा है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में आग लगने की घटनाओं के दौरान किसानों द्वारा सहायता मांगे जाने पर नगर परिषद से बताया गया कि अग्निशमन वाहन खराब है। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले वर्षों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। आरोप है कि वाहन संभवतः पुराना खरीदा गया, उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर तक अंकित नहीं है और आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर नगर परिषद ने फाइल उपलब्ध न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया, जबकि परिवहन विभाग ने पंजीयन विवरण न होने के कारण जानकारी देने से असमर्थता जताई। इससे पूरे मामले में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की आशंका गहरा गई है। 
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायतों और जांच की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। 
आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिकों ने उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.