Shuru
Apke Nagar Ki App…
जबसे PDA से वो लोग हारे हैं तबसे PDA की नई परिभाषा बना रहे हैं, PDA में पीड़ित पंडित भी है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी जबसे PDA से वो लोग हारे हैं तबसे PDA की नई परिभाषा बना रहे हैं, PDA में पीड़ित पंडित भी है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
Uttar pradesh ki takat
जबसे PDA से वो लोग हारे हैं तबसे PDA की नई परिभाषा बना रहे हैं, PDA में पीड़ित पंडित भी है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी जबसे PDA से वो लोग हारे हैं तबसे PDA की नई परिभाषा बना रहे हैं, PDA में पीड़ित पंडित भी है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा पहुंचे जालौन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा पहुंचे जालौन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंटकर बुलडोजर से पहनाई माला, बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में किया गया रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत, 2027 के चुनाव से पहले युवाओं को एकजुट करने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, जालौन के कालपी नगर में प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत।6
- रिमझिम बारिश में निकला चेहल्लुम का ताजिया जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा जालौन 11 ताजियों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ परंपरागत जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद जालौन। नगर में चेहल्लुम के अवसर पर बुधवार को परंपरागत ताजिया जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह, अनुशासन और अकीदत के साथ निकाला गया। रिमझिम बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ। "या हुसैन" की सदाओं और मातम के बीच लोगों ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। नगर के विभिन्न मोहल्लों से कुल 11 ताजिए निर्धारित समय पर निकले और तय मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने ताजियों का स्वागत किया। बारिश के बावजूद युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा पूरे अनुशासन के साथ जुलूस संपन्न कराया। चेहल्लुम का जुलूस सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी सूरज सोनी, नगर पालिका परिषद के आर.ए. अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी पूरे समय व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी एवं इकबाल मंसूरी भी आयोजन के दौरान सक्रिय रहे। जुलूस मार्ग पर विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए, जिससे पूरा आयोजन बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रिमझिम बारिश के बीच निकला चेहल्लुम का ताजिया जुलूस धार्मिक आस्था, गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद अकीदतमंदों की श्रद्धा और अनुशासन आयोजन की विशेष पहचान रहे।2
- जबसे PDA से वो लोग हारे हैं तबसे PDA की नई परिभाषा बना रहे हैं, PDA में पीड़ित पंडित भी है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी जबसे PDA से वो लोग हारे हैं तबसे PDA की नई परिभाषा बना रहे हैं, PDA में पीड़ित पंडित भी है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- 🎤करंट लगने से युवक की मौत, साथियों ने कैंट स्टेशन पर काटा हंगामा🖥️ मथुरा। राजीव भवन के पास 33 केवी लाइन पर काम करता युवक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन और साथी शव को लेकर कैंट बिजली घर पहुंच गए। यहां देर तक हंगामा होता है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम दीपू है। वह मंगलवार सुबह 33 केवी की लाइन पर काम कर रहा था। शटडाउन होने के बाद भी लाइन में अचानक करंट आ गया। इसके कारण दीपू करंट में चपेट में आने से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन1
- _क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू: "सेवा और समरसता ही भाजपा की पहचान, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं तिरंगा और संत रविदास का संदेश"_ *कानपुर देहात, 5अगस्त 2026* भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की मासिक कार्यसमिति बैठक में *क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, *"भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, यह सेवा और राष्ट्रभक्ति का आंदोलन है। हमें सेवा और संगठन दोनों के मंत्र के साथ जनता के बीच जाना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारी जिम्मेदारी है।"* *तिरंगा यात्रा और संत रविदास जयंती पर दिया बड़ा बयान* रामकिशोर साहू ने आगामी कार्यक्रमों पर बोलते हुए कहा, *"हर घर तिरंगा अभियान को हमें जन आंदोलन बनाना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और एकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएं।"* संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर उन्होंने कहा, *"गुरु रविदास जी ने 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' और 'सामाजिक समरसता' का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ता उनके इस संकल्प को घर-घर तक लेकर जाएंगे। कलश यात्रा और समरसता अभियान को हमें ऐतिहासिक बनाना है।"* *कार्यकर्ताओं से किया आह्वान* क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, *"बूथ को सबसे मजबूत इकाई बनाइए। हर कार्यकर्ता 10 परिवारों से संपर्क करे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़े। संगठन की मजबूती ही चुनाव की जीत की गारंटी है।"* उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर देहात के कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन और समर्पण के साथ काम करते हैं। इसी ऊर्जा के साथ हमें आगे बढ़ना है।अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया बैठक में क्षेत्रीय मंत्री राजेश भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष नीरजरानी पूर्व बिधायक निर्मला संखवार कमलेश दिवाकर महामन्त्री बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान सुमित दिवाकर तिरंगा अभियान संयोजक केपी सिंह डा० सतीश शुक्ला क्षेत्रीय आईटी संयोजक हर्ष द्विवेदी विकास मिश्र जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।1
- जालौन : 2 घंटे की बारिश में डूबा कुठौंद! PHC, बाजार, स्कूल सब पानी में, प्रशासन के दावे फैल!!. झमाझम बारिश ने खोली प्रशासनिक दावों की पोल, तालाब में तब्दील हुआ कस्बा कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय और मुख्य बाजार में घुसा पानी, मरीज, दुकानदार व स्कूली बच्चे घंटों रहे परेशान; गंदगी से पटे नाले बने जलभराव की बड़ी वजह कुठौंद (जालौन)। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर कस्बा कुठौंद की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की हकीकत भी सबके सामने ला दी। महज कुछ घंटों की तेज बारिश ने पूरे कस्बे को पानी-पानी कर दिया। सड़कें तालाब में बदल गईं, मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और सरकारी कार्यालयों से लेकर अस्पतालों तक में पानी भर गया। लोगों को घंटों तक जलभराव के बीच आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में देखने को मिली, जहां अस्पताल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। इलाज कराने आए मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और उनके परिजनों को गंदे पानी के बीच होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। अस्पताल परिसर में पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती दिखाई दीं और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं पशु चिकित्सालय कुठौंद भी जलभराव की चपेट में आ गया। अस्पताल परिसर ही नहीं, बल्कि भवन के अंदर तक पानी भर गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवि कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश का पानी अस्पताल के कमरों में घुस गया, जिससे कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइलें और सरकारी अभिलेख भी भीग गए। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण अस्पताल का कार्य भी प्रभावित हुआ। कस्बे की मुख्य बाजार वाली गली में घुटनों तक पानी भर जाने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ। खरीदारी करने आए लोगों को पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि कई स्थानों पर लोग गिरने से बाल-बाल बचे। बारिश के समय विद्यालयों की छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे जलभराव के बीच घर लौटते दिखाई दिए। बच्चों ने कहा कि हर वर्ष बारिश के समय यही हालात बन जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें गंदे पानी से होकर स्कूल आने-जाने की मजबूरी न झेलनी पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे बना नाला लंबे समय से गंदगी, कचरे और सिल्ट से पूरी तरह पटा हुआ है। नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं पा सका और देखते ही देखते पूरा कस्बा जलमग्न हो गया। नागरिकों का आरोप है कि यदि समय रहते नालों की सफाई कराई जाती तो आज यह विकराल स्थिति पैदा नहीं होती। बारिश के बाद पूरे कस्बे में जलभराव की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। लोगों का कहना है कि हर वर्ष लाखों रुपये सफाई और जल निकासी व्यवस्था के नाम पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि हाईवे किनारे नालों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में आम जनता, मरीजों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।1