धान अधिप्राप्ति एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक हुई संपन्न संवाददाता/ देवसुंदर यादव। लातेहार जिले में धान अधिप्राप्ति एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति की वर्तमान प्रगति,क्रय केन्द्रों की कार्यप्रणाली,किसानों से धान खरीद की स्थिति एवं भुगतान प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने,पारदर्शिता बनाए रखने एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर विशेष बल दिया। साथ ही,लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश भी दिए गए। खाद्य सुरक्षा के तहत जन वितरण प्रणाली (PDS) की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने राशन वितरण में नियमितता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी जन वितरण दुकानदारों को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता के अनुरूप खाद्यान्न वितरण करने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी , संबंधित उपस्थित थे।

- यह प्राचीन शिव मंदिर लोहरदगा जिला का किस्को प्रखंड का देवदरिया पंचायत का देवदरिया गांव में हैं1
- लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बिजली बिल में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है और गरीब व मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।1
- Post by AAM JANATA1
- चंदवा में ओवरब्रिज का निर्माण जल्द हो नहीं तो होगा ट्रैक जाम - आजसू1
- लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी से लौट रहे बारातियों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सा कर्मियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में डॉक्टरों ने लातेहार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शादी समारोह में भोजन करने के उपरांत फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गया था। उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया था । यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुपम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मरीज को रांची रिम्स रेफर कर दिया। इसी बात से नाराज बारातियों ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के साथ चिकित्सा में कि गई लापरवाही का आरोप लगा कर दुर्व्यवहार किया एवं विरोध करने पर मारपीट की गई और डॉक्टर को जबरन अस्पताल से ले जाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर आधे घंटे तक सदर अस्पताल लातेहार में ओपीडी सेवा रही बाधित घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सकों ने बैठक कर विरोध स्वरूप ओपीडी सेवा बाधित कर दी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे के बाद ओपीडी सेवा बहाल की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो बारातियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों ने काम पर पुनः लौटते हुए ओपीडी सेवा को बहाल कर दी। वही हुए हंगामे के दौरान अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। समझाने के बावजूद बाराती उग्र हो गए और माहौल बिगाड़ता चला गया। बताते चले कि सदर अस्पताल में अक्सर ऐसी घटनाएं चिकित्सकों की लापरवाही के कारण होती रहती हैं, जिससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले की जानकारी जिले के वारिय अधिकारियों को भी है मगर सदर अस्पताल लातेहार की खामियों को छुपाते हुए एक तरफा कार्यवाही आम जनता पर की जाती है।1
- जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना का संभावना बढ़ा तीन वर्ष पूर्व से निर्माण कार्य स्थगित विभाग मौन1
- Post by Sanjay kumar1
- लातेहार नगर पंचायत के करकट गांव की मांगोया देवी, जो अपने स्वर्गीय पति के बाद अब बेटी बुधनी देवी के सहारे जीवन बिता रही हैं, पिछले पाँच महीनों से वृद्धा पेंशन के लिए दर-दर भटक रही हैं। उनका कोई बेटा या दामाद नहीं है, और बेटी भी विधवा है। पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है, लेकिन बैंक में पैसा आने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा। बड़ोदरा बैंक के चक्कर लगाते-लगाते वे थक चुकी हैं, हर बार नए बहाने सुनने को मिलते हैं। हर बार आने-जाने में 40-50 रुपये खर्च हो जाते हैं। सवाल उठता है कि क्या गरीबों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार नहीं? प्रशासन की उदासीनता इस मामले में साफ दिखती है। पदाधिकारी को पूरा सुख सुविधा गाड़ी घोड़ा उपलब्ध सुविधा। भारत के नागरिक लाचार वृद्ध के लिए कोई उपाय नहीं है। आज महिलाओं को आरक्षण 33% दिया जा रहा है। परंतु यह वृद्धाओं के लिए अगर 33 परसेंट भी जिला प्रशासन ईमानदारी से काम करते थे नौबत नहीं आता।1