Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण : बंशी यादव लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बिजली बिल में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है और गरीब व मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
Ram Kumar
स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण : बंशी यादव लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बिजली बिल में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है और गरीब व मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- (लातेहार) महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम सेमरबुढ़नी में प्रस्तावित नए अस्पताल निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। भूमि सीमांकन के लिए पहुंचे विभागीय जेई को ग्रामीणों के विरोध के कारण बिना काम किए ही वापस लौटना पड़ा। ग्राम प्रधान विजय खलखो ने बताया कि गांव में कुछ वर्ष पूर्व ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया गया था, लेकिन आज तक वहां से ग्रामीणों को कोई भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस कारण लोगों में सरकार की योजनाओं के प्रति विश्वास लगातार कम होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पहले से निर्मित स्वास्थ्य केंद्र ही निष्क्रिय पड़ा है, तो नए अस्पताल के निर्माण का कोई औचित्य नहीं है। उनका आरोप है कि केवल भवन निर्माण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं तक नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग की कि पहले से बने उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) को चालू कर उसमें डॉक्टर, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके बाद ही नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर विचार किया जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक वे नए अस्पताल निर्माण कार्य का विरोध जारी रखेंगे। मौके पर बिनोद प्रसाद, भुषण तिर्की, बिनोद महली, मिखाईल लकड़ा समेत अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे।1
- लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बिजली बिल में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है और गरीब व मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।1
- चंदवा में ओवरब्रिज का निर्माण जल्द हो नहीं तो होगा ट्रैक जाम - आजसू1
- गुरुकुल इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय मनिका के प्रधानाध्यापक दीपक यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के द्वारा नेतरहाट, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय, एकलव्य विद्यालय , समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है सफलता 100% प्रतिशत1
- पांकी में गो सम्मान आह्वान अभियान ने पकड़ी रफ्तार। प्रखंड कार्यालय और थाना को सौंपा गया ज्ञापन, जागरूकता वैन से गांव-गांव पहुंचा संदेश। #पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवाद_न्यूज़ #GoSammanAbhiyan1
- getha bazar se dabra road best hai 👍1
- यह प्राचीन शिव मंदिर लोहरदगा जिला का किस्को प्रखंड का देवदरिया पंचायत का देवदरिया गांव में हैं1
- लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी से लौट रहे बारातियों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सा कर्मियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में डॉक्टरों ने लातेहार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शादी समारोह में भोजन करने के उपरांत फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गया था। उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया था । यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुपम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मरीज को रांची रिम्स रेफर कर दिया। इसी बात से नाराज बारातियों ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के साथ चिकित्सा में कि गई लापरवाही का आरोप लगा कर दुर्व्यवहार किया एवं विरोध करने पर मारपीट की गई और डॉक्टर को जबरन अस्पताल से ले जाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर आधे घंटे तक सदर अस्पताल लातेहार में ओपीडी सेवा रही बाधित घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सकों ने बैठक कर विरोध स्वरूप ओपीडी सेवा बाधित कर दी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे के बाद ओपीडी सेवा बहाल की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो बारातियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों ने काम पर पुनः लौटते हुए ओपीडी सेवा को बहाल कर दी। वही हुए हंगामे के दौरान अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। समझाने के बावजूद बाराती उग्र हो गए और माहौल बिगाड़ता चला गया। बताते चले कि सदर अस्पताल में अक्सर ऐसी घटनाएं चिकित्सकों की लापरवाही के कारण होती रहती हैं, जिससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले की जानकारी जिले के वारिय अधिकारियों को भी है मगर सदर अस्पताल लातेहार की खामियों को छुपाते हुए एक तरफा कार्यवाही आम जनता पर की जाती है।1