logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांकी में गो सम्मान आह्वान अभियान ने पकड़ी रफ्तार। प्रखंड कार्यालय और थाना को सौंपा गया ज्ञापन, जागरूकता वैन से गांव-गांव पहुंचा संदेश। #पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवाद_न्यूज़ #GoSammanAbhiyan

3 hrs ago
user_पंकज प्रसून
पंकज प्रसून
Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
3 hrs ago

पांकी में गो सम्मान आह्वान अभियान ने पकड़ी रफ्तार। प्रखंड कार्यालय और थाना को सौंपा गया ज्ञापन, जागरूकता वैन से गांव-गांव पहुंचा संदेश। #पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवाद_न्यूज़ #GoSammanAbhiyan

More news from झारखंड and nearby areas
  • पांकी में गो सम्मान आह्वान अभियान ने पकड़ी रफ्तार। प्रखंड कार्यालय और थाना को सौंपा गया ज्ञापन, जागरूकता वैन से गांव-गांव पहुंचा संदेश। #पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवाद_न्यूज़ #GoSammanAbhiyan
    1
    पांकी में गो सम्मान आह्वान अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
प्रखंड कार्यालय और थाना को सौंपा गया ज्ञापन, जागरूकता वैन से गांव-गांव पहुंचा संदेश।
#पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवाद_न्यूज़ #GoSammanAbhiyan
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    3 hrs ago
  • getha bazar se dabra road best hai 👍
    1
    getha bazar se  dabra road best hai 👍
    user_Hasib 56
    Hasib 56
    सतबरवा, पलामू, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गुरुकुल इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय मनिका के प्रधानाध्यापक दीपक यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के द्वारा नेतरहाट, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय, एकलव्य विद्यालय , समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है सफलता 100% प्रतिशत
    1
    गुरुकुल इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय मनिका के प्रधानाध्यापक दीपक यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के द्वारा नेतरहाट, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय, एकलव्य विद्यालय , समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है सफलता 100% प्रतिशत
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत के चेतमा सहित पूरे प्रखंड में जल नल योजना की हकीकत कुछ ऐसी है, जहां टंकियां तो आसमान छूती नजर आती हैं, लेकिन उनमें पानी का नामोनिशान नहीं है। पाइपलाइन बिछी है, नल लगे हैं, पर उनमें से बूंद तक नहीं गिरती। करीब तीन हजार की आबादी वाला यह गांव आज भी पुराने जमाने की तरह कुआं और नदी के सहारे जीवन गुजारने को मजबूर है। *हर दिन पानी के लिए जंग* गांव के लोगों के लिए हर दिन पानी जुटाना किसी जंग से कम नहीं है। सुबह होते ही महिलाएं और बच्चे बाल्टी और बर्तन लेकर निकल पड़ते हैं। कई बार दूर-दराज के कुओं और नदी तक जाना पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ जाते हैं। नदी सिकुड़ने लगती है और कुएं भी जवाब देने लगते हैं। ऐसे में एक-एक बूंद पानी की कीमत समझ में आती है। *जल मीनारें बनीं बेकार ढांचा* गांव में जल नल योजना के तहत लगाए गए सभी जल मीनार खराब पड़े हैं। कहीं मोटर जल चुकी है, कहीं पाइपलाइन टूट गई है, तो कहीं देखरेख के अभाव में पूरी व्यवस्था जाम हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना तो आई, लेकिन उसका रखरखाव और जिम्मेदारी कहीं रास्ते में ही छूट गई। अब ये टंकियां सिर्फ यह याद दिलाती हैं कि कभी यहां पानी आने का वादा किया गया था। *आश्वासन की वर्षा, लेकिन पानी नहीं* पुल्सी देवी,अब्राहम मिंज, केल्टुस कुजूर,अगापित मिंज,अग्नासीयश मिंज,अंजुलुश कुजूर, कोरनेल्यूस मिंज समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार विभाग को इसकी सूचना दे चुके हैं। हर बार अधिकारी आते हैं, देखते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। गांव में यह चर्चा आम है कि यहां पाइपलाइन से ज्यादा वादे बहते हैं, लेकिन पानी नहीं।
    1
    महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत के चेतमा सहित पूरे प्रखंड में जल नल योजना की हकीकत कुछ ऐसी है, जहां टंकियां तो आसमान छूती नजर आती हैं, लेकिन उनमें पानी का नामोनिशान नहीं है। पाइपलाइन बिछी है, नल लगे हैं, पर उनमें से बूंद तक नहीं गिरती। करीब तीन हजार की आबादी वाला यह गांव आज भी पुराने जमाने की तरह कुआं और नदी के सहारे जीवन गुजारने को मजबूर है।
*हर दिन पानी के लिए जंग* 
गांव के लोगों के लिए हर दिन पानी जुटाना किसी जंग से कम नहीं है। सुबह होते ही महिलाएं और बच्चे बाल्टी और बर्तन लेकर निकल पड़ते हैं। कई बार दूर-दराज के कुओं और नदी तक जाना पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ जाते हैं। नदी सिकुड़ने लगती है और कुएं भी जवाब देने लगते हैं। ऐसे में एक-एक बूंद पानी की कीमत समझ में आती है।
*जल मीनारें बनीं बेकार ढांचा* 
गांव में जल नल योजना के तहत लगाए गए सभी जल मीनार खराब पड़े हैं। कहीं मोटर जल चुकी है, कहीं पाइपलाइन टूट गई है, तो कहीं देखरेख के अभाव में पूरी व्यवस्था जाम हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना तो आई, लेकिन उसका रखरखाव और जिम्मेदारी कहीं रास्ते में ही छूट गई। अब ये टंकियां सिर्फ यह याद दिलाती हैं कि कभी यहां पानी आने का वादा किया गया था।
*आश्वासन की वर्षा, लेकिन पानी नहीं* 
पुल्सी देवी,अब्राहम मिंज, केल्टुस कुजूर,अगापित मिंज,अग्नासीयश मिंज,अंजुलुश कुजूर, कोरनेल्यूस मिंज समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार विभाग को इसकी सूचना दे चुके हैं। हर बार अधिकारी आते हैं, देखते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। गांव में यह चर्चा आम है कि यहां पाइपलाइन से ज्यादा वादे बहते हैं, लेकिन पानी नहीं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    30 min ago
  • पलामू जिले के 106वें उपायुक्त के रूप में श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती समीरा एस से पदभार ग्रहण किया।
    1
    पलामू जिले के 106वें उपायुक्त के रूप में श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती समीरा एस से पदभार ग्रहण किया।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    1 hr ago
  • कान्हाचट्टी: कान्हाचट्टी प्रखंड के मदगड़ा पंचायत के ग्राम हरहद में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। नव निर्मित कौलेश्वरी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित इस यज्ञ का समापन 26 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा। कलश यात्रा यज्ञ मण्डप से शुरू हुआ जो पवित्र नदी पहुंचा जहाँ से कलश में जल भराव का रष्म पूरा हुआ। इसके बाद कलश को पूरे नगर में भ्रमण कराते हुए यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण हो गया। अध्यक्ष राम रंजन साव ने कहा कि कलश यात्रा के साथ आज से यज्ञ का शुभारंभ हुआ है, जिसमें राजद नेत्री रशिम प्रकाश सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    कान्हाचट्टी: कान्हाचट्टी प्रखंड के मदगड़ा पंचायत के ग्राम हरहद में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। नव निर्मित कौलेश्वरी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित इस यज्ञ का समापन 26 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा।
कलश यात्रा यज्ञ मण्डप से शुरू हुआ जो पवित्र नदी पहुंचा जहाँ से कलश में जल भराव का रष्म पूरा हुआ। इसके बाद कलश को पूरे नगर में भ्रमण कराते हुए यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण हो गया।
अध्यक्ष राम रंजन साव ने कहा कि कलश यात्रा के साथ आज से यज्ञ का शुभारंभ हुआ है, जिसमें राजद नेत्री रशिम प्रकाश सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
  • लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बिजली बिल में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है और गरीब व मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
    1
    लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बिजली बिल में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है और गरीब व मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • महुआडांड़ अनुमंडल के जंगलों में पिछले एक हफ्ते से आग का ऐसा तांडव मचा है कि हर तरफ सिर्फ धुआं, लपटें और तबाही नजर आ रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिम्मेदार महकमा अब भी गहरी नींद में है।जंगल धू-धू कर जल रहा है पेड़ राख बन रहे हैं और बेजुबान जानवर अपनी जान बचाने के लिए गांवों की ओर भाग रहे हैं। हालात इतने खौफनाक हैं कि आसमान में काले धुएं की मोटी चादर छा गई है ग्रामीणों को सांस लेना मुश्किल हो गया है तापमान अचानक कई डिग्री बढ़ गया है छोटे जीव-जंतु, पक्षी और उनके अंडे जलकर खत्म हो चुके हैं स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी एक हफ्ते से आग लगी है, लेकिन वन विभाग गहरी नींद में है कोई सुनने वाला नहीं! तेज हवाएं और सूखे पत्ते आग को और विकराल बना रहे हैं। हर दिन नया इलाका इसकी चपेट में आ रहा है, लेकिन जमीन पर असरदार कार्रवाई कहीं नजर नहीं आ रही। ये सिर्फ आग नहीं है यह सिस्टम की नाकामी, लापरवाही और संवेदनहीनता की जलती हुई मिसाल है।
    1
    महुआडांड़ अनुमंडल के जंगलों में पिछले एक हफ्ते से आग का ऐसा तांडव मचा है कि हर तरफ सिर्फ धुआं, लपटें और तबाही नजर आ रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिम्मेदार महकमा अब भी गहरी नींद में है।जंगल धू-धू कर जल रहा है पेड़ राख बन रहे हैं और बेजुबान जानवर अपनी जान बचाने के लिए गांवों की ओर भाग रहे हैं। हालात इतने खौफनाक हैं कि आसमान में काले धुएं की मोटी चादर छा गई है ग्रामीणों को सांस लेना मुश्किल हो गया है
तापमान अचानक कई डिग्री बढ़ गया है छोटे जीव-जंतु, पक्षी और उनके अंडे जलकर खत्म हो चुके हैं स्थानीय ग्रामीणों  में नाराजगी एक हफ्ते से आग लगी है, लेकिन वन विभाग गहरी नींद में है कोई सुनने वाला नहीं! तेज हवाएं और सूखे पत्ते आग को और विकराल बना रहे हैं। हर दिन नया इलाका इसकी चपेट में आ रहा है, लेकिन जमीन पर असरदार कार्रवाई कहीं नजर नहीं आ रही। ये सिर्फ आग नहीं है यह सिस्टम की नाकामी, लापरवाही और संवेदनहीनता की जलती हुई मिसाल है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.