logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भैंसदेही में जन अभियान परिषद समिति मनाया ने सेवा संकल्प* *प्राचीन शिव मंदिर में दीप प्रज्वलन के साथ शिवकुंड की सफाई, जल संरक्षण का दिया संदेश* भैंसदेही। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नगर विकास प्रस्फुटन समिति, भैंसदेही द्वारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर स्थित शिवकुंड में दीप प्रज्वलन, साफ-सफाई एवं जल संरक्षण का कार्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के संकल्प के रूप में मनाना रहा। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं समाजसेवियों ने शिवकुंड की स्वच्छता करते हुए जल स्रोतों को संरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचीन शिव मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात शिवकुंड एवं आसपास के परिसर की सफाई की गई। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ जल स्रोतों के महत्व को समझते हुए जल है तो जीवन है के संदेश के साथ जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन वर्तमान में चल रहे सेवा एवं स्वच्छता अभियानों की भावना के अनुरूप जनभागीदारी, स्वच्छता और सेवा-संकल्प को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास रहा। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अधिकारी विकास कुमरे जी, परामर्शदाता सोहन सिंह कड़िया, नगर विकास प्रस्फुटन समिति भैंसदेही के अध्यक्ष श्री दीपक जैन, उपाध्यक्ष श्री राजेश पानकर, सचिव श्री प्रदीप धुले, कोषाध्यक्ष श्री मनीष राठौर सहित समिति के सदस्य मनोज राठौर, संदीप राठौर, नवनीत जैन, नवीन लोखंडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप धोरे, भा. ज. पा. मण्डल मंत्री पवन लोखंडे, भा. ज. पा. मंडल महामंत्री दिनेश जी कोसे, सोनू आर्य, एबीपी अध्यक्ष हिमांशु राठौर... बबुलाल ज़ी राठौर शिक्षक....एवं समाज के अनेक समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सेवा से संकल्प, संकल्प से परिवर्तन कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि हमारे धार्मिक एवं प्राकृतिक जल स्रोत केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी हैं। इनके संरक्षण और स्वच्छता के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

15 hrs ago
user_भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही संवाददाता
Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भैंसदेही में जन अभियान परिषद समिति मनाया ने सेवा संकल्प* *प्राचीन शिव मंदिर में दीप प्रज्वलन के साथ शिवकुंड की सफाई, जल संरक्षण का दिया संदेश* भैंसदेही। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नगर विकास प्रस्फुटन समिति, भैंसदेही द्वारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर स्थित शिवकुंड में दीप प्रज्वलन, साफ-सफाई एवं जल संरक्षण का कार्य किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के संकल्प के रूप में मनाना रहा। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं समाजसेवियों ने शिवकुंड की स्वच्छता करते हुए जल स्रोतों को संरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचीन शिव मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात शिवकुंड एवं आसपास के परिसर की सफाई की गई। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ जल स्रोतों के महत्व को समझते हुए जल है तो जीवन है के संदेश के साथ जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन वर्तमान में चल रहे सेवा एवं स्वच्छता अभियानों की भावना के अनुरूप जनभागीदारी, स्वच्छता और सेवा-संकल्प को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास रहा। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अधिकारी विकास कुमरे जी, परामर्शदाता सोहन सिंह कड़िया, नगर विकास प्रस्फुटन समिति भैंसदेही के अध्यक्ष श्री दीपक जैन, उपाध्यक्ष श्री राजेश पानकर, सचिव श्री प्रदीप धुले, कोषाध्यक्ष श्री मनीष राठौर सहित समिति के सदस्य मनोज राठौर, संदीप राठौर, नवनीत जैन, नवीन लोखंडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप धोरे, भा. ज. पा. मण्डल मंत्री पवन लोखंडे, भा. ज. पा. मंडल महामंत्री दिनेश जी कोसे, सोनू आर्य, एबीपी अध्यक्ष हिमांशु राठौर... बबुलाल ज़ी राठौर शिक्षक....एवं समाज के अनेक समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सेवा से संकल्प, संकल्प से परिवर्तन कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि हमारे धार्मिक एवं प्राकृतिक जल स्रोत केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी हैं। इनके संरक्षण और स्वच्छता के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

More news from Betul and nearby areas
  • कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं --- राजस्व कार्यों में लापरवाही पर पटवारी और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश --- बैतूल, 18 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई राशन, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित थे। इस दौरान फसल नुकसानी के सर्वे सहित अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को नोटिस जारी करने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व कार्यों में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने चेकडेम में किए गए कार्य का भुगतान करीब दो वर्षों से लंबित होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एपीओ को संबंधित सभी हितग्राहियों के नाम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम को मेंढा जलाशय से जोड़ा गया है तथा आगामी फरवरी माह तक गांव में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सचिव से जानकारी ली और पंचायत भवन को निर्धारित समय पर खोलने तथा ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने सचिव को संबंधित आवेदक की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। चौपाल में बुजुर्ग महिला रतो एवं मंगू ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पेंशन का नियमानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को नाश्ता एवं भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्राम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली तथा विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ---स्मार्ट टीवी नहीं चलाते आने पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और को नोटिस देने के निर्देश--- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से गुणा-भाग के सवाल पूछने के साथ ही अपने नाम की स्पेलिंग भी पूछी। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट एलईडी टीवी के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी चालू करते नहीं आने पर उन्होंने संबंधित शिक्षक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से विगत दो वर्षों में विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर प्राचार्य को नोटिस देने और संबंधित निर्माण कार्यों की सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भोजन कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा भोजन को स्वयं भी देखा। भोजन कक्ष की छत जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने सचिव एवं सब इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ---स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश--- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम बोथिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की ओपीडी, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आवश्यक दवाइयों के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    2
    कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं
---
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर पटवारी और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
---
बैतूल, 18 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई राशन, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित थे। 
इस दौरान फसल नुकसानी के सर्वे सहित अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को नोटिस जारी  करने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व कार्यों में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने चेकडेम में किए गए कार्य का भुगतान करीब दो वर्षों से लंबित होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एपीओ को संबंधित सभी हितग्राहियों के नाम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम को मेंढा जलाशय से जोड़ा गया है तथा आगामी फरवरी माह तक गांव में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सचिव से जानकारी ली और पंचायत भवन को निर्धारित समय पर खोलने तथा ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने सचिव को संबंधित आवेदक की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
चौपाल में बुजुर्ग महिला रतो एवं मंगू ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पेंशन  का नियमानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को नाश्ता एवं भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्राम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली तथा विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
---स्मार्ट टीवी नहीं चलाते आने पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और को नोटिस देने के निर्देश---
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से गुणा-भाग के सवाल पूछने के साथ ही अपने नाम की स्पेलिंग भी पूछी। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट एलईडी टीवी के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी चालू करते नहीं आने पर उन्होंने संबंधित शिक्षक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से विगत दो वर्षों में विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर प्राचार्य को नोटिस देने और संबंधित निर्माण कार्यों की सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भोजन कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा भोजन को स्वयं भी देखा। भोजन कक्ष की छत जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने सचिव एवं सब इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
---स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश---
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम बोथिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की ओपीडी, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आवश्यक दवाइयों के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    9 hrs ago
  • शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जाँच की मांग पांढुर्णा:-लाइब्रेरियन अज्जू बिरय्या एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम की कार्यस्थल पर उपलब्धता को लेकर सवाल; बायोमेट्रिक और CCTV रिकॉर्ड से सत्यापन की मांग। शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थिति और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाएँ मिलने के संबंध में शिकायत सामने आई है। जनभागीदारी अतिथि शिक्षक रहे दिनेश कुमार शिवहरे ने महाविद्यालय प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 सितंबर को वे पुस्तक लेने के लिए महाविद्यालय की लाइब्रेरी पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि लाइब्रेरियन श्री अज्जू बिरय्या उपस्थिति दर्ज करने के बाद परिसर से बाहर चले गए थे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम के लगभग 11:20 बजे महाविद्यालय पहुँचने और अन्य अवसरों पर कार्यालयीन समय में परिसर से बाहर रहने के आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं।दिनेश कुमार शिवहरे का कहना है कि यदि निर्धारित कार्यालयीन समय में कर्मचारी कार्यस्थल पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, पुस्तकालय सेवाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं पर पड़ सकता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, विधायक श्री चौरे जी तथा शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत का उद्देश्य किसी कर्मचारी की प्रतिष्ठा को प्रभावित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। अब शिकायतकर्ता ने प्रशासन से उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष जाँच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और यदि कोई अनियमितता प्रमाणित होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जाँच की मांग
पांढुर्णा:-लाइब्रेरियन अज्जू बिरय्या एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम की कार्यस्थल पर उपलब्धता को लेकर सवाल; बायोमेट्रिक और CCTV रिकॉर्ड से सत्यापन की मांग।
शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थिति और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाएँ मिलने के संबंध में शिकायत सामने आई है। जनभागीदारी अतिथि शिक्षक रहे दिनेश कुमार शिवहरे ने महाविद्यालय प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 सितंबर को वे पुस्तक लेने के लिए महाविद्यालय की लाइब्रेरी पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि लाइब्रेरियन श्री अज्जू बिरय्या उपस्थिति दर्ज करने के बाद परिसर से बाहर चले गए थे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम के लगभग 11:20 बजे महाविद्यालय पहुँचने और अन्य अवसरों पर कार्यालयीन समय में परिसर से बाहर रहने के आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं।दिनेश कुमार शिवहरे का कहना है कि यदि निर्धारित कार्यालयीन समय में कर्मचारी कार्यस्थल पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, पुस्तकालय सेवाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं पर पड़ सकता है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, विधायक श्री चौरे जी तथा शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य को भी दी गई है।
उन्होंने कहा कि शिकायत का उद्देश्य किसी कर्मचारी की प्रतिष्ठा को प्रभावित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
अब शिकायतकर्ता ने प्रशासन से उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष जाँच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और यदि कोई अनियमितता प्रमाणित होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्थानीय प्रशासन की देख रेख में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ,निकाले जा रहे जुलूस स्थानीय प्रशासन की देख रेख में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर में स्थानीय ट्राइमारन नदी घाट पर विसर्जन कुंड में आज गणेश स्थापना के पांचवें दिन प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन कर विसर्जन आरंभ हुआ। राजस्व पुलिस एवं नगर प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद ।क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा। नगर क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमा का धूमधाम से मंडल समितियों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा।नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी जा रही।एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया,एसडीओपी आकांक्षा तलैया, टीआई मुकेश गोड़, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे,नपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, नपा cmo बकोरिया विशेष रूप से मौजूद है जिनके निर्देशन में प्रशासन का अमला शांति, सुरक्षा,विसर्जन व्यवस्था में लगा हुआ है।
    4
    स्थानीय प्रशासन की देख रेख में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ,निकाले जा रहे जुलूस
स्थानीय प्रशासन की देख रेख में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ
हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर में स्थानीय ट्राइमारन नदी घाट पर विसर्जन कुंड में आज गणेश स्थापना के पांचवें दिन प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन कर विसर्जन आरंभ हुआ। राजस्व पुलिस एवं नगर प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद ।क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा। नगर क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमा का धूमधाम से  मंडल समितियों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा।नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी जा रही।एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया,एसडीओपी आकांक्षा तलैया, टीआई मुकेश गोड़, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे,नपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, नपा cmo बकोरिया विशेष रूप से मौजूद है जिनके निर्देशन में प्रशासन का अमला शांति, सुरक्षा,विसर्जन व्यवस्था में लगा हुआ है।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सादर आमंत्रण महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है। निवेदक: कलसकर परिवार सादर आमंत्रण महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है। निवेदक: कलसकर परिवार
    1
    सादर आमंत्रण

महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन

शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है।

निवेदक: कलसकर परिवार


सादर आमंत्रण
महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन
शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है।
निवेदक: कलसकर परिवार
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इटारसी: बीच सड़क पर फल बेचने वाले ने नपा कर्मचारी को दी चाकू मारने की धमकी, ठेला जब्त! ​ ​मध्य प्रदेश के इटारसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीच सड़क पर अवैध रूप से फल व्यापार कर रहे एक बेखौफ फल विक्रेता ने नगर पालिका कर्मचारी सिद्धार्थ को उस वक्त चाकू से मारने की धमकी दी, जब वे उसे निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की हिदायत दे रहे थे। इस गंभीर मामले के बाद नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फल विक्रेता का ठेला जब्त कर लिया है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि आरोपी पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए। ​ ​#ItarsiNews #Itarsi #MPNews #Nagarpalika #ItarsiUpdates CrimeNews MadhyaPradesh इटारसी: बीच सड़क पर फल बेचने वाले ने नपा कर्मचारी को दी चाकू मारने की धमकी, ठेला जब्त! ​ ​मध्य प्रदेश के इटारसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीच सड़क पर अवैध रूप से फल व्यापार कर रहे एक बेखौफ फल विक्रेता ने नगर पालिका कर्मचारी सिद्धार्थ को उस वक्त चाकू से मारने की धमकी दी, जब वे उसे निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की हिदायत दे रहे थे। इस गंभीर मामले के बाद नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फल विक्रेता का ठेला जब्त कर लिया है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि आरोपी पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए। ​ ​#ItarsiNews #Itarsi #MPNews #Nagarpalika #ItarsiUpdates CrimeNews MadhyaPradesh
    1
    इटारसी: बीच सड़क पर फल बेचने वाले ने नपा कर्मचारी को दी चाकू मारने की धमकी, ठेला जब्त!  
​
​मध्य प्रदेश के इटारसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीच सड़क पर अवैध रूप से फल व्यापार कर रहे एक बेखौफ फल विक्रेता ने नगर पालिका कर्मचारी सिद्धार्थ को उस वक्त चाकू से मारने की धमकी दी, जब वे उसे निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की हिदायत दे रहे थे। इस गंभीर मामले के बाद नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फल विक्रेता का ठेला जब्त कर लिया है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि आरोपी पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए।  
​
​#ItarsiNews #Itarsi #MPNews #Nagarpalika #ItarsiUpdates CrimeNews MadhyaPradesh
इटारसी: बीच सड़क पर फल बेचने वाले ने नपा कर्मचारी को दी चाकू मारने की धमकी, ठेला जब्त!  
​
​मध्य प्रदेश के इटारसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीच सड़क पर अवैध रूप से फल व्यापार कर रहे एक बेखौफ फल विक्रेता ने नगर पालिका कर्मचारी सिद्धार्थ को उस वक्त चाकू से मारने की धमकी दी, जब वे उसे निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की हिदायत दे रहे थे। इस गंभीर मामले के बाद नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फल विक्रेता का ठेला जब्त कर लिया है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि आरोपी पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए।  
​
​#ItarsiNews #Itarsi #MPNews #Nagarpalika #ItarsiUpdates CrimeNews MadhyaPradesh
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारत आदिवासी पार्टी जिला ए शंकर शाह रघुनाथ शाह जी बलिदान दिवस पर श्रद्धान जाली अर्पित किए और बैठक सम्पन्न हुई हरदा जिला के हंडिया तहसील में बैठक सम्पन्न
    1
    भारत आदिवासी पार्टी जिला ए


शंकर शाह रघुनाथ शाह जी बलिदान दिवस पर श्रद्धान जाली अर्पित किए और बैठक सम्पन्न हुई हरदा जिला के हंडिया तहसील में बैठक सम्पन्न
    user_Shuru User
    Shuru User
    Farmer हंडिया, हरदा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान : स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मीरा बनी लखपति दीदी, अचार व्यवसाय से बढ़ी आमदनी सेवा संकल्प अभियान : स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मीरा बनी लखपति दीदी, अचार व्यवसाय से बढ़ी आमदनी --- बैतूल, 18 सितंबर 2026/ ग्राम बडोरा की मीरा सरले कभी रोजगार के साधन के अभाव में घर तक सीमित थी। आज वह स्वयं का अचार व्यवसाय संचालित कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और शासन की योजना से मिले ऋण ने उनकी आर्थिक स्थिति बदल दी। मीरा ने बताया कि वह गौरी आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें कृषि सीआरपी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत उन्हें 40 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। ऋण की सहायता से मीरा ने अचार बनाने का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय शुरू होने के बाद उनकी आमदनी में वृद्धि होने लगी। निरंतर मेहनत और आजीविका गतिविधियों से होने वाली आय के चलते मीरा अब लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो गई हैं।मीरा सरले ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    सेवा संकल्प अभियान : स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मीरा बनी लखपति दीदी, अचार व्यवसाय से बढ़ी आमदनी
सेवा संकल्प अभियान : स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मीरा बनी लखपति दीदी, अचार व्यवसाय से बढ़ी आमदनी
---
बैतूल, 18 सितंबर 2026/ ग्राम बडोरा की मीरा सरले कभी रोजगार के साधन के अभाव में घर तक सीमित थी। आज वह स्वयं का अचार व्यवसाय संचालित कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और शासन की योजना से मिले ऋण ने उनकी आर्थिक स्थिति बदल दी।
मीरा ने बताया कि वह गौरी आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें कृषि सीआरपी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत उन्हें 40 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ।
ऋण की सहायता से मीरा ने अचार बनाने का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय शुरू होने के बाद उनकी आमदनी में वृद्धि होने लगी। निरंतर मेहनत और आजीविका गतिविधियों से होने वाली आय के चलते मीरा अब लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो गई हैं।मीरा सरले ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    10 hrs ago
  • शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस हरदा/टिमरनी- गत दिवस उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राओं ने भोजन एवं अन्य सुविधाओं में लापरवाही को लेकर हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी टिमरनी से की थी परंतु शिकायत करने के बाद अधीक्षक एवं जिला अधिकारी द्वारा छात्राओं को डराया धमकाया जा रहा है जिससे छात्राएं भयभीत हैं वर्तमान में 50 छात्राओं वाले इस हॉस्टल में मात्र 21 छात्राएं ही रह रही है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि छात्राओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेना कई सवाल खड़े कर रहा है उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन को छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेना चाहिए, शिकायत करने के बाद छात्राओं को अधीक्षिका द्वारा धमकाया जा रहा है एवं जिला अधिकारी ने भी शिकायत करने पर जांच के दौरान छात्राओं से नाराजगी प्रकट की और कहा कि आपने मामले की बाहर शिकायत क्यों की यह गंभीर सवाल है वह छात्राएं जो दूर-दराज से आकर छात्रावास में रह रही हैं अधिकारियों के इस रवैये से वह भयभीत है जायसवाल ने बताया कि अधीक्षिका के व्यवहार एवं सही खान-पान नहीं मिलने के कारण कई छात्राएं अपने घर चली गई हैं मात्र 20 से 21 छात्राएं ही वर्तमान में हॉस्टल में रह रही है ऐसे में विभाग द्वारा सिर्फ अधीक्षिका को हटा देना मात्र ही विकल्प नहीं है वहां की अंदर की व्यवस्थाओं को भी सुधारना होगा छात्रावास में छात्राओं को शासन से मिलने वाली पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं मेनू के आधार पर उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा है चर्चा के दौरान छात्राओं ने यहां तक बताया कि जब उनके अभिभावक या माता-पिता मिलने आते हैं तो उनसे मिलने नहीं दिया जाता है जायसवाल ने आरोप लगाया कि यदि जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जो शेष बची छात्राएं भी हॉस्टल छोड़कर चली जाएगी छात्राओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं गया है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन इसके प्रति कितना गंभीर है नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए हॉस्टल की व्यवस्थाओं को सुधारने की भी बात कही है, जनविश्वास अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार से मिलने वाली सुविधा एवं सहायता के दावों में कितनी सच्चाई है, ये छात्राओं की पीड़ा से साबित हो रहा है ।
    3
    शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस 
शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस 
हरदा/टिमरनी- गत दिवस उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राओं ने भोजन एवं अन्य सुविधाओं में लापरवाही को लेकर हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी टिमरनी से की थी परंतु शिकायत करने के बाद अधीक्षक एवं जिला अधिकारी द्वारा छात्राओं को डराया धमकाया जा रहा है जिससे छात्राएं भयभीत हैं वर्तमान में 50 छात्राओं वाले इस हॉस्टल में मात्र 21 छात्राएं ही रह रही है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि छात्राओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेना कई सवाल खड़े कर रहा है उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन को छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेना चाहिए, शिकायत करने के बाद छात्राओं को अधीक्षिका द्वारा धमकाया जा रहा है एवं जिला अधिकारी ने भी शिकायत करने पर जांच के दौरान छात्राओं से नाराजगी  प्रकट की और कहा कि आपने मामले की बाहर शिकायत क्यों की यह गंभीर सवाल है वह छात्राएं जो दूर-दराज से आकर छात्रावास में रह रही हैं अधिकारियों के इस रवैये से वह भयभीत है जायसवाल ने बताया कि अधीक्षिका के व्यवहार एवं सही खान-पान नहीं मिलने के कारण कई छात्राएं अपने घर चली गई हैं मात्र 20 से 21 छात्राएं ही वर्तमान में हॉस्टल में रह रही है ऐसे में विभाग द्वारा सिर्फ अधीक्षिका को हटा देना मात्र ही विकल्प नहीं है वहां की अंदर की व्यवस्थाओं को भी सुधारना होगा छात्रावास में छात्राओं को शासन से मिलने वाली पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं मेनू के आधार पर उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा है चर्चा के दौरान छात्राओं ने यहां तक बताया कि जब उनके अभिभावक या माता-पिता मिलने आते हैं तो उनसे मिलने नहीं दिया जाता है जायसवाल ने आरोप लगाया कि यदि जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जो शेष बची छात्राएं भी हॉस्टल छोड़कर चली जाएगी छात्राओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं गया है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन इसके प्रति कितना गंभीर है नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए हॉस्टल की व्यवस्थाओं को सुधारने की भी बात कही है, जनविश्वास अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार से मिलने वाली सुविधा एवं सहायता के दावों में कितनी सच्चाई है, ये छात्राओं की पीड़ा से साबित हो रहा है ।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुस्कान बालिका गृह, इटारसी - इंसानियत और समर्पण की एक मिसाल ​विवरण: दो साल पहले मुस्कान बालिका गृह में एक 14 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका आई थी जो अपना घर तक नहीं बता सकती थी. संस्था की समर्पित टीम (अधीक्षक सुरेखा धाकड़, प्रतिनिधि वंदना मजूमदार और समस्त स्टाफ) ने लगातार दो साल अथक प्रयास कर हर सुराग जुटाया और अंततः ग्राम बगड़ोना में उसके परिवार को खोज निकाला. कठिन परिस्थितियों के कारण जब परिवार ने उसे साथ रखने में असमर्थता जताई, तो मुस्कान संस्था ने बिना किसी झिझक के उसकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और भावनात्मक सहारे की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर दोबारा ले ली. ​हैशटैग: #MuskanBalikaGrah #Itarsi #SocialWork #Humanity #CareAndSupport मुस्कान बालिका गृह, इटारसी - इंसानियत और समर्पण की एक मिसाल ​विवरण: दो साल पहले मुस्कान बालिका गृह में एक 14 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका आई थी जो अपना घर तक नहीं बता सकती थी. संस्था की समर्पित टीम (अधीक्षक सुरेखा धाकड़, प्रतिनिधि वंदना मजूमदार और समस्त स्टाफ) ने लगातार दो साल अथक प्रयास कर हर सुराग जुटाया और अंततः ग्राम बगड़ोना में उसके परिवार को खोज निकाला. कठिन परिस्थितियों के कारण जब परिवार ने उसे साथ रखने में असमर्थता जताई, तो मुस्कान संस्था ने बिना किसी झिझक के उसकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और भावनात्मक सहारे की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर दोबारा ले ली. ​हैशटैग: #MuskanBalikaGrah #Itarsi #SocialWork #Humanity #CareAndSupport
    1
    मुस्कान बालिका गृह, इटारसी - इंसानियत और समर्पण की एक मिसाल  
​विवरण: दो साल पहले मुस्कान बालिका गृह में एक 14 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका आई थी जो अपना घर तक नहीं बता सकती थी. संस्था की समर्पित टीम (अधीक्षक सुरेखा धाकड़, प्रतिनिधि वंदना मजूमदार और समस्त स्टाफ) ने लगातार दो साल अथक प्रयास कर हर सुराग जुटाया और अंततः ग्राम बगड़ोना में उसके परिवार को खोज निकाला. कठिन परिस्थितियों के कारण जब परिवार ने उसे साथ रखने में असमर्थता जताई, तो मुस्कान संस्था ने बिना किसी झिझक के उसकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और भावनात्मक सहारे की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर दोबारा ले ली.  
​हैशटैग: #MuskanBalikaGrah #Itarsi #SocialWork #Humanity #CareAndSupport  
मुस्कान बालिका गृह, इटारसी - इंसानियत और समर्पण की एक मिसाल  
​विवरण: दो साल पहले मुस्कान बालिका गृह में एक 14 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका आई थी जो अपना घर तक नहीं बता सकती थी. संस्था की समर्पित टीम (अधीक्षक सुरेखा धाकड़, प्रतिनिधि वंदना मजूमदार और समस्त स्टाफ) ने लगातार दो साल अथक प्रयास कर हर सुराग जुटाया और अंततः ग्राम बगड़ोना में उसके परिवार को खोज निकाला. कठिन परिस्थितियों के कारण जब परिवार ने उसे साथ रखने में असमर्थता जताई, तो मुस्कान संस्था ने बिना किसी झिझक के उसकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और भावनात्मक सहारे की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर दोबारा ले ली.  
​हैशटैग: #MuskanBalikaGrah #Itarsi #SocialWork #Humanity #CareAndSupport
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.