रामनवमी पर भभुआ मे भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जय घोष से गुंजा शहर भभुआ (कैमूर): रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाया गया था और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जहां सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पुरुषों के साथ शामिल हुईं। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से हुआ। इसमें कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। ऊंट, घोड़े तथा ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक एवं छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं जुलूस की निगरानी कर रहे थे। पूरे कार्यक्रम पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही थी तथा एक समर्पित कंट्रोल रूम से गतिविधियों की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही। श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं सड़कें शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे शहर की सड़कों पर देर तक भीड़ बनी रही। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती एसडीएम भभुआ, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी उप सभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल भभुआ विधायक भरत बिन्द अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, समाजसेवी टिंकल तिवारी श्री हरसु वंशिय परिवार आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय,सोनू पाण्डेय राजन तिवारी, समाजसेवी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सिंह राष्ट्रीय परशुराम सेना अध्यक्ष विनोद तिवारी सचिव अभय पाण्डेय विश्व हिन्दू परिषद अमित टिंकल अरविन्द आर्य समाजसेवी बिरजू पटेल बीनू तिवारी,बीरेंद्र तिवारी, हिन्दू सेविका समिति उषा त्रिपाठी विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष सुनील केशरी अनिल दुबे , अनुपम पाण्डेय अंगद तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामनवमी पर भभुआ मे भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जय घोष से गुंजा शहर भभुआ (कैमूर): रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाया गया था और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जहां सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पुरुषों के साथ शामिल हुईं। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से हुआ। इसमें कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की
आकर्षक झांकियां शामिल थीं। ऊंट, घोड़े तथा ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक एवं छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं जुलूस की निगरानी कर रहे थे। पूरे कार्यक्रम पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही थी तथा एक समर्पित
कंट्रोल रूम से गतिविधियों की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही। श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं सड़कें शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे शहर की सड़कों पर देर तक भीड़ बनी रही। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती एसडीएम भभुआ, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी उप सभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल भभुआ
विधायक भरत बिन्द अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, समाजसेवी टिंकल तिवारी श्री हरसु वंशिय परिवार आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय,सोनू पाण्डेय राजन तिवारी, समाजसेवी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सिंह राष्ट्रीय परशुराम सेना अध्यक्ष विनोद तिवारी सचिव अभय पाण्डेय विश्व हिन्दू परिषद अमित टिंकल अरविन्द आर्य समाजसेवी बिरजू पटेल बीनू तिवारी,बीरेंद्र तिवारी, हिन्दू सेविका समिति उषा त्रिपाठी विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष सुनील केशरी अनिल दुबे , अनुपम पाण्डेय अंगद तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- भभुआ (कैमूर): रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाया गया था और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जहां सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पुरुषों के साथ शामिल हुईं। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से हुआ। इसमें कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। ऊंट, घोड़े तथा ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक एवं छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं जुलूस की निगरानी कर रहे थे। पूरे कार्यक्रम पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही थी तथा एक समर्पित कंट्रोल रूम से गतिविधियों की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही। श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं सड़कें शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला, जिससे शहर की सड़कों पर देर तक भीड़ बनी रही। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती एसडीएम भभुआ, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी उप सभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल भभुआ विधायक भरत बिन्द अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, समाजसेवी टिंकल तिवारी श्री हरसु वंशिय परिवार आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय,सोनू पाण्डेय राजन तिवारी, समाजसेवी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सिंह राष्ट्रीय परशुराम सेना अध्यक्ष विनोद तिवारी सचिव अभय पाण्डेय विश्व हिन्दू परिषद अमित टिंकल अरविन्द आर्य समाजसेवी बिरजू पटेल बीनू तिवारी,बीरेंद्र तिवारी, हिन्दू सेविका समिति उषा त्रिपाठी विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष सुनील केशरी अनिल दुबे , अनुपम पाण्डेय अंगद तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- Post by Pintutiwari Pintutiwari1
- रामनवमी को लेकर बिक्रमगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का भरोसा बिक्रमगंज (रोहतास) राम नवमी पर्व के मद्देनजर बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में भव्य पुलिस फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च प्रभात कुमार (एसडीएम) और सिंधु शेखर सिंह (एसडीपीओ) के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जहां लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह को सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों में विश्वास पैदा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और प्रशासन के इस संयुक्त प्रयास से शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती नजर आ रही है, जिससे लोगों में भरोसा और उत्साह दोनों बना हुआ है।1
- Jo is video me aap dekh rahe hai.1
- maha parv ki samapan aaj hui1
- एसपी रौशन कुमार ने शनिवार को दोपहर क़रीब एक बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि डिहरी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, डिहरी नगर थाना कांड संख्या 506/25 समेत कुल 10 बाइक चोरी मामलों का सफल उद्भेदन किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 डिहरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मो. इरशाद राइन उर्फ शेरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो सहयोगियों—रंजीत भुईया और बिट्टू कुमार—के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपी दिन में ठेला लगाकर फल बेचते थे और रात में घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों का लॉक तोड़कर चोरी करते थे। बाद में इन्हें सुनसान जगहों पर छिपाकर अपने साथियों के जरिए बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 8 स्प्लेंडर और 1 टीवीएस बाइक शामिल है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त उपकरण और डुप्लीकेट चाबियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा अन्य मामलों में पूछताछ जारी है।1
- रोहतास: सासाराम जिला राष्ट्रीय स्वयं सेवी समिति के महिलाओं ने श्री रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा की तैयारी में जुटी! दूसरी तरफ जिला प्रशासन का व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु शहर के तमाम गलियों में चप्पे चप्पे पर जिला प्रशासन की पैनी नजर2
- भभुआ/कैमूर रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रभात बेला मे शुक्रवार को भभुआ शहर मे भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस रैली ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। रैली की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे महावीर मंदिर परिसर से हुई। यह रैली एकता चौक, सीवों चौक, जयप्रकाश चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महावीर स्थान पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण के चित्रों के साथ भगवा ध्वज और महावीर पताका लिए हुए थे। पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा और शहर राममय नजर आया। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के उत्साह और अनुशासन ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अमित कुमार ट्विंकल ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्श और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में ट्विंकल तिवारी, उत्तम पटेल, महेश प्रभु, ओम प्रकाश गुप्ता अरविन्द आर्य करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सिंह विनोद तिवारी, अभय पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा तथा विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रामनवमी को लेकर पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।3