Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीडीसी आरती सिंह ने जशपुर में कही बड़ी बात प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारी एवं डीडीसी जिला पंचायत सदस्य जशपुर ने मनरेगा बचाओ संग्राम में खुलकर रखी अपनी बात
Ibnul khan
डीडीसी आरती सिंह ने जशपुर में कही बड़ी बात प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारी एवं डीडीसी जिला पंचायत सदस्य जशपुर ने मनरेगा बचाओ संग्राम में खुलकर रखी अपनी बात
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- अंबिकापुर: क्रिकेट के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर खिलाड़ी से ऐंठे 15 लाख से अधिक रुपये अंबिकापुर : देश-विदेश में क्रिकेट खिलाने का झांसा देकर खिलाड़ियों के भविष्य और मेहनत की कमाई के साथ खिलवाड़ करने वाले एक शातिर जालसाज को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मृगांक सिन्हा ने एक क्रिकेट खिलाड़ी को ऊंचे सपने दिखाकर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख 38 हजार रुपये की ठगी की थी। साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। नेपाल में मुलाकात और झांसे का जाल मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अजय कुमार वर्मा, जो हरदोई (उत्तरप्रदेश) का निवासी और एक क्रिकेट खिलाड़ी है, की मुलाकात मार्च 2021 में नेपाल में एक टूर्नामेंट के दौरान मृगांक सिन्हा (निवासी त्रिकोण चौक, अंबिकापुर) से हुई थी। मृगांक ने खुद को एक बड़े क्रिकेट संघ से जुड़ा बताकर अजय को देश-विदेश के टूर्नामेंट्स में खिलाने का लालच दिया। किस्तों में वसूली और फर्जी दस्तावेज नेपाल से लौटने के बाद आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पहले 1480 रुपये लिए, फिर पासपोर्ट और अन्य प्रक्रियाओं के बहाने धीरे-धीरे पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से लाखों रुपये मंगवाने शुरू किए। आरोपी इतना शातिर था कि वह खिलाड़ी का विश्वास जीतने के लिए मोबाइल पर टीम सिलेक्शन और विदेशी दौरों की फर्जी सूचियां और कूट रचित (फर्जी) दस्तावेज भेजता रहा। इस तरह उसने प्रार्थी से कुल 15,38,000 रुपये ठग लिए। जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान ‘छत्तीसगढ़ यूथ यूनाइटेड क्रिकेट संघ’ के संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर से जानकारी मांगी। विभाग से खुलासा हुआ कि इस नाम की किसी भी संस्था को मान्यता प्राप्त नहीं है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की, जो लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मृगांक सिन्हा (40 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने स्वयं ही फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे ताकि वह ठगी कर सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 589/24 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा और आरक्षक जीतेश साहू व अमनपुरी की मुख्य भूमिका रही।1
- जशपूर में कांग्रेस का 'महासंग्राम'! उमेश पटेल और विनय भगत का सरकार पर तीखा वार! #jashpur #manrega1
- धान बेचें को लेकर उमेश पटले ने दिया बयान1
- धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम संगरा में नदी किनारे खुदाई के दौरान बरामद कोयले के ढेर को अभी तक खुदाई वाले स्थान में ही रखे जाने रखे जाने की बात सामने आई है। जबकि इसे बरामद किये लगभग एक सप्ताह हो गये हैं लेकिन यह कोयला अब तक किसी सुरक्षित भंडारण स्थल या निर्धारित गंतव्य तक परिवहन नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रश्न उठ रहे हैं। कोयले की सुरक्षा के उद्देश्य से संगरा से नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा गड्ढा बनाया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। ग्रामीणों के अनुसार यह गड्ढा किसी विभाग द्वारा बनाया गया है, हालांकि इस संबंध में किसी भी विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला लंबे समय से नदी किनारे रखा हुआ है और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि कोयले के रख-रखाव की जिम्मेदारी किस विभाग के अंतर्गत आती है, इसे सुरक्षित स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया कब और किसके द्वारा पूरी की जाएगी, तथा इस पूरे मामले में वन विभाग, राजस्व विभाग या खनिज विभाग में से किसकी भूमिका निर्धारित है। यह भी गौरतलब है कि कोयले को खुले स्थान पर रखने से सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा है कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर स्थिति को स्पष्ट किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। फिलहाल, कोयले के परिवहन और जिम्मेदारी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके और किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति समाप्त हो।4
- Post by Dhanesh yadav1
- चैनपुर स्थित संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए शंख नदी के तट पर शैक्षणिक सह मनोरंजन पिकनिक का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छ, शांत और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताते हुए प्रकृति की सुंदरता का भरपूर आनंद लिया।1
- खरसिया विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने जिला मुख्यालय जशपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने मनरेगा की स्थिति, किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। 🎥 क्या कहा उमेश पटेल ने? 👉 देखिए Jashpur Times की Ground Report जशपुर Jashpur Times – सच सब तक।1
- मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जशपुर में सियासी पारा तेज हो गया है। केंद्र सरकार के फैसलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत कलेक्ट्रेट घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने रणजीता स्टेडियम के पास आमसभा का आयोजन किया, जहां केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला गया। आमसभा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री उमेश पटले ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों से रोजगार छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत 200 दिन काम की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान, 400 रुपये न्यूनतम दैनिक मजदूरी और प्रस्तावित सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर, कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के इंतजाम किए थे।1
- टोगो जरमना विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित आरसी प्राथमिक विद्यालय टोगो जरमना में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, रिले, रस्सी दौड़, गुटीचुन्ना सहित कई खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। फादर निरंजन एक्का ने बताया कि खेलकूद बच्चों के मानसिक विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। मौके पर शिक्षक, अभिभावक एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।4