Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला सह सम्मान समारोह में रातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह सर्जन डॉ. सुजीत कुमार कश्यप को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. कश्यप को रांची जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सर्वाधिक शल्य प्रसव के उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिला है। इस शानदार उपलब्धि पर सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। सम्मान मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार कश्यप ने अपनी इस सफलता को टीम को समर्पित करते हुए इसे सभी चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम बताया है।
Sanjay kumar
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला सह सम्मान समारोह में रातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह सर्जन डॉ. सुजीत कुमार कश्यप को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. कश्यप को रांची जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सर्वाधिक शल्य प्रसव के उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिला है। इस शानदार उपलब्धि पर सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। सम्मान मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार कश्यप ने अपनी इस सफलता को टीम को समर्पित करते हुए इसे सभी चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम बताया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला सह सम्मान समारोह में रातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह सर्जन डॉ. सुजीत कुमार कश्यप को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. कश्यप को रांची जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सर्वाधिक शल्य प्रसव के उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिला है। इस शानदार उपलब्धि पर सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। सम्मान मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार कश्यप ने अपनी इस सफलता को टीम को समर्पित करते हुए इसे सभी चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम बताया है।1
- रांची के मांडर में कंदरी कार्य वाले रोड की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि इस पर पैदल चलना भी बेहद मुश्किल हो गया है। यह पूरा रास्ता तालाब में तब्दील हो चुका है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की अनदेखी पर तीखा आक्रोश जताते हुए सवाल उठाया गया है कि आखिर विभाग इस खस्ताहाल सड़क पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है और यह सड़क कब बनकर तैयार होगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है।1
- झारखंड के रांची में सूरज नायक मामले को लेकर पीड़ित परिवार और उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। पीड़ित परिवार और समर्थकों ने न्याय की गुहार लगाते हुए रांची की सड़कों पर एक कैंडल मार्च निकाला। इस प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने जोरदार नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ उचित कार्रवाई की मांग को प्रमुखता से दोहराया। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए, और इसी भावना के साथ लोग #JusticeForSurajNayak की मांग लेकर सड़कों पर डटे हुए हैं। फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले की आधिकारिक जांच की जा रही है, और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।1
- झारखंड के रांची में अगर कहीं साँप का रेस्क्यू (बचाव) करना हो, तो इसके लिए साँप रेस्क्यूअर मणि प्रताप सिंह से संपर्क किया जा सकता है। साँप को सुरक्षित बचाने के लिए लोग 9026314382 और 8877192958 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।1
- झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी में स्थित मनन विद्या स्कूल में 'फेयर ऑफ क्रिएशन्स' सजाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।1
- जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार ने लगातार हो रही बारिश के बीच नगर परिषद मिहिजाम के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय के पास बन रहे निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम का जायजा लिया और परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। प्रथमदृष्ट्या कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संवेदक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि अगर एकरारनामा के अनुरूप कार्य समाप्ति में अनावश्यक रूप से विलंब पाया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात उपायुक्त हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहां पीएम आवास योजना के वर्टिकल 3 के तहत बनाए जा रहे आवासों का जायजा लेते हुए उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यह आवास गरीब, निराश्रित और कुष्ठ पीड़ितों के लिए बना रही है, इसलिए नैतिक रूप से दायित्व समझते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने टेंडर एग्रीमेंट के अनुरूप पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त ने मिहिजाम शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पंप हाउस, फिल्ट्रेशन और वाटर सप्लाई का वृहत निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति योजना की कुल क्षमता, वाटर लिफ्टिंग सोर्स और लाभान्वित घरों की जानकारी ली। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्होंने पानी के शुद्धिकरण हेतु नियमित रूप से जरूरी दवाओं का प्रयोग करने के निर्देश दिए ताकि शहरवासियों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल मिल सके। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, गोपनीय प्रभारी और कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।2
- रामगढ़ के भुरकुंडा में पुल के इन्फ्रास्ट्रक्चर का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बाद अब यहाँ पुल बनेगी।1
- रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड स्थित कोटारी खूंटी झरना में शनिवार को रांची जिला ग्राम सभा मंच की बैठक का आयोजन किया गया। धर्मेश भगत की अध्यक्षता और बाबूराम मांझी के संचालन में हुई इस बैठक में क्षेत्रीय गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सामुदायिक व संगठनात्मक मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। बैठक का मुख्य एजेंडा वनाधिकार कानून के तहत लंबित सामुदायिक तथा व्यक्तिगत दावों का शीघ्र निष्पादन कराकर पट्टा जारी करवाना था। इस मामले में तेजी लाने के लिए उपस्थित सदस्य उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करने पर सहमत हुए। बैठक में उपस्थित ट्राईबल एडवाइजरी काउंसिल (TAC) एवं राज्य स्तरीय वनाधिकार निगरानी समिति के सदस्य नारायण उरांव ने अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे टीएसी और राज्य स्तरीय समिति में इस मसले को उठाकर जल्द समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे। नारायण उरांव ने मंच को आश्वस्त करते हुए कहा, "जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी मुझे याद कीजिए — मैं ग्राम सभा मंच के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा।" बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले अक्टूबर-नवंबर में मोराबादी मैदान में राज्य स्तरीय ग्राम सभा मंच सम्मेलन व आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में राज्य के 16 से 17 जिलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की व्यवस्था पर चर्चा हुई, जहां प्रत्येक गांव पारंपरिक वेश-भूषा, पारंपरिक हथियारों और अपने-अपने बैनर के साथ अपनी सांस्कृतिक एकता का प्रदर्शन करेगा। बैठक में सूयमणि भगत, सोहनलाल दादा, राजेश दा, सुरेश मुण्डा, लक्ष्मण उरांव, पन्नेनाथ, गोपी मुण्डा, बबलू मुण्डा और रामधरम मुण्डा जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए। ग्राम सभा मंच ने लंबित वनाधिकार मांगों के निपटारे के लिए आगामी दिनों में कानूनी कार्रवाई और जिला स्तर पर जागरूकता अभियानों को तेज करने का फैसला किया है।1