फ़ुफ़ू की निर्मम हत्या की हुई खुलासा, भतीजे ने ही टांगी से उतारा मौत के घाट जगन्नाथपुर: (राहुल रंजन मिश्रा) पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूपासया गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। मामले में मृतक के बहन का बेटा बलियाडीह निवासी राकेश सिंकु के लिखित आवेदन पर जेटेया थाना कांड संख्या 04/2026, दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतका की पहचान चिरूपासया निवासी टुरिया गगराई (50 वर्ष) के रूप में हुई थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। घटनास्थल से बरामद हरा टी-शर्ट और नीला पैंट के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ की गई, जिसमें यह कपड़ा गांव के ही गागा गगराई (30 वर्ष) का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका रिश्ते में उसकी फुफू लगती थी और वह लंबे समय से उसे ताना मारती थी, जिससे वह आक्रोशित था। 9 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उसने पूर्व योजना के तहत घर से टांगी लेकर रास्ते में घात लगाकर बैठा और मौका मिलते ही उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर खेत के गड्ढे में छिपा दिया और सबूत मिटाने के लिए हथियार को कुचिका नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से टांगी बरामद कर जब्त कर लिया। साथ ही घटनास्थल से खून लगी मिट्टी, गमछा एवं कपड़े भी कब्जे में लिए गए हैं। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी गागा गगराई को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी टीम में अनु.पु.पदाधिकारी रफाएल मुर्मू, पु.नि. बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी बोअस मुंडू सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

- जगन्नाथपुर: (राहुल रंजन मिश्रा) पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूपासया गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। मामले में मृतक के बहन का बेटा बलियाडीह निवासी राकेश सिंकु के लिखित आवेदन पर जेटेया थाना कांड संख्या 04/2026, दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतका की पहचान चिरूपासया निवासी टुरिया गगराई (50 वर्ष) के रूप में हुई थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। घटनास्थल से बरामद हरा टी-शर्ट और नीला पैंट के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ की गई, जिसमें यह कपड़ा गांव के ही गागा गगराई (30 वर्ष) का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका रिश्ते में उसकी फुफू लगती थी और वह लंबे समय से उसे ताना मारती थी, जिससे वह आक्रोशित था। 9 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उसने पूर्व योजना के तहत घर से टांगी लेकर रास्ते में घात लगाकर बैठा और मौका मिलते ही उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर खेत के गड्ढे में छिपा दिया और सबूत मिटाने के लिए हथियार को कुचिका नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से टांगी बरामद कर जब्त कर लिया। साथ ही घटनास्थल से खून लगी मिट्टी, गमछा एवं कपड़े भी कब्जे में लिए गए हैं। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी गागा गगराई को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी टीम में अनु.पु.पदाधिकारी रफाएल मुर्मू, पु.नि. बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी बोअस मुंडू सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1
- “हर दिन नया मौका देता है… बस जरूरत है खुद पर भरोसा रखने की और सही दिशा में कदम बढ़ाने की।समाज तब बदलेगा, जब हम चुप रहना छोड़कर सच के लिए बोलना शुरू करेंगे।“रविवार सिर्फ आराम का दिन नहीं… बल्कि खुद को समझने और कुछ नया सोचने का दिन है।”1
- 🚨छोड़े गए कपड़े और चप्पल से हुई जेटेया में महिला की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी की पहचान पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय टुरिया गगराई की धारदार टांगी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गागा गगराई (30) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले कपड़ों के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ में आरोपी की पहचान हुई। पूछताछ में गागा गगराई ने बताया कि मृतका रिश्ते में उसकी फूफू थी और वह अक्सर ताना मारती थी, जिससे नाराज होकर उसने 9 अप्रैल की रात टांगी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर खेत में छिपा दिया और हथियार को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर टांगी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। #ChaibasaNews #JharkhandCrime #WestSinghbhum #MurderCase #JaitayaThana #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #JharkhandNews #LocalNews #KolhanNews #Arrested #CrimeUpdate1
- सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों तथा विभिन्न राज्यों से आए कला दलों द्वारा नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅ दी गई। इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया , बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत , परंपरा एवं लोक लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।1
- सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित बॉलीवुड अभिनेत्री सोना महापात्र द्वारा रंगारंग कार्यक्रम संगीत से झुम उठा पूरा सरायकेला। वह उड़ीसा की रहने वाली है। मौके पर उपस्थित रहे सांसद श्रीमती जोबा मांझी, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अन्य पदाधिकारीगण,छऊ गुरु, छऊ कलाकार, मीडिया बंधु, विभिन्न प्रदेश से आए हुए कलाकार एवं सरायकेला की जनता।3
- सरायकेला - 12 अप्रैल, 2026 सरायकेला-खरसावां जिले में आयोजित 'राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026' के दूसरे दिन कला और संस्कृति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने न केवल सरायकेला की परंपरा को जीवंत किया, बल्कि आधुनिक सुरों से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य आकर्षण: सोना महापात्र की शानदार प्रस्तुति महोत्सव के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध गायिका सोना महापात्र रहीं। उनके शानदार गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया और वहां मौजूद हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति पर युवा और कलाप्रेमी देर रात तक झूमते नजर आए। लोक कला और परंपरा का प्रदर्शन महोत्सव में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों और विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों ने नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से: सांस्कृतिक विरासत: क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया। विविधता: लोककलाओं की विविधता का सुंदर चित्रण देखने को मिला। जागरूकता: कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का एक प्रेरणादायक संदेश समाज तक पहुँचाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर जिले के आला अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे: श्री नितिश कुमार सिंह (उपायुक्त) श्री मुकेश लूनायत (पुलिस अधीक्षक) अपर उपायुक्त एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, सरायकेला। इसके अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और भारी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे। जनता का उमड़ा सैलाब महोत्सव को लेकर स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा गया। पूरा आयोजन परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और पारंपरिक संगीत की मधुर धुनों से गुंजायमान रहा। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने इस राजकीय महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।3
- ये गोलाबारी की आवाज जलियांवाला बाग की नहीं है। ये आज़ाद भारत का शंभू बॉर्डर है, जिसे पुलिस कंकरीट, कंटीले तारों, नुकीली कीलों और भालों से बंद कर रखा है। किसान सरकार का वादा याद दिलाने दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस उनपर आंसूगैस के गोले बरसा रही है। जनरल डायर नहीं है तो क्या हुआ, 56 इंची कायर तो है जो अपने ही किसानों के रास्ते में भाले गाड़ रहा है और हफ्तों से गोलाबारी करवा रहा है।1
- 😩हाईटेंशन तार से ट्रक में करंट, हेल्पर की मौत , चालक खलासी बाल बाल बचे पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव में सड़क पर लटक रहे बिजली की तार की चपेट में आकर हुए दर्दनाक हादसे में मधु बाजार रिक्शा पट्टी निवासी 25 वर्षीय युवक आकाश कुमार उर्फ मोनू की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपने चाचा ट्रक चालक अजीत कुमार के साथ ट्रक से सीमेंट उतारने के लिए असुरा गांव गया हुआ था। ट्रक पर चालक अजीत कुमार समेत कुल तीन लोग सवार थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार अचानक ट्रक से सट गई, जिससे पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया। चालक अजीत कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें तार के ट्रक से सटने का एहसास हुआ, सभी लोग तुरंत ट्रक से नीचे उतर गए। इसी बीच आकाश कुमार ट्रक का गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही उसने ट्रक का दरवाजा पकड़ा, वह तेज करंट की झटके से दूर जा गिरा और तड़पने लगा। घटना के बाद साथियों ने उसे स्कूटी के बीच में बैठा कर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाये । अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे सामान्य करने का काफी प्रयास किया। 15 मिनट के प्रयास और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजन गहरे सदमे में डूब गए और पारंपरिक तरीके से राख रगड़कर अंतिम जतन किया गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के तार काफी नीचे लटके रहते हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक तारों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। #JharkhandNews #Chaibasanews #Jhinkpaninews #ElectricShock #BreakingNews #AccidentNews #HighTensionWire #TruckAccident #KolhanNews #LocalNews1