Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगर आप सच के साथ खड़े हैं, तो अकेले होने से मत डरिए… क्योंकि सच की ताकत सबसे बड़ी होती है। “हर दिन नया मौका देता है… बस जरूरत है खुद पर भरोसा रखने की और सही दिशा में कदम बढ़ाने की।समाज तब बदलेगा, जब हम चुप रहना छोड़कर सच के लिए बोलना शुरू करेंगे।“रविवार सिर्फ आराम का दिन नहीं… बल्कि खुद को समझने और कुछ नया सोचने का दिन है।”
Saranda News25
अगर आप सच के साथ खड़े हैं, तो अकेले होने से मत डरिए… क्योंकि सच की ताकत सबसे बड़ी होती है। “हर दिन नया मौका देता है… बस जरूरत है खुद पर भरोसा रखने की और सही दिशा में कदम बढ़ाने की।समाज तब बदलेगा, जब हम चुप रहना छोड़कर सच के लिए बोलना शुरू करेंगे।“रविवार सिर्फ आराम का दिन नहीं… बल्कि खुद को समझने और कुछ नया सोचने का दिन है।”
More news from झारखंड and nearby areas
- “हर दिन नया मौका देता है… बस जरूरत है खुद पर भरोसा रखने की और सही दिशा में कदम बढ़ाने की।समाज तब बदलेगा, जब हम चुप रहना छोड़कर सच के लिए बोलना शुरू करेंगे।“रविवार सिर्फ आराम का दिन नहीं… बल्कि खुद को समझने और कुछ नया सोचने का दिन है।”1
- जगन्नाथपुर: (राहुल रंजन मिश्रा) पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूपासया गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। मामले में मृतक के बहन का बेटा बलियाडीह निवासी राकेश सिंकु के लिखित आवेदन पर जेटेया थाना कांड संख्या 04/2026, दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतका की पहचान चिरूपासया निवासी टुरिया गगराई (50 वर्ष) के रूप में हुई थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। घटनास्थल से बरामद हरा टी-शर्ट और नीला पैंट के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ की गई, जिसमें यह कपड़ा गांव के ही गागा गगराई (30 वर्ष) का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका रिश्ते में उसकी फुफू लगती थी और वह लंबे समय से उसे ताना मारती थी, जिससे वह आक्रोशित था। 9 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उसने पूर्व योजना के तहत घर से टांगी लेकर रास्ते में घात लगाकर बैठा और मौका मिलते ही उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर खेत के गड्ढे में छिपा दिया और सबूत मिटाने के लिए हथियार को कुचिका नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से टांगी बरामद कर जब्त कर लिया। साथ ही घटनास्थल से खून लगी मिट्टी, गमछा एवं कपड़े भी कब्जे में लिए गए हैं। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी गागा गगराई को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी टीम में अनु.पु.पदाधिकारी रफाएल मुर्मू, पु.नि. बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी बोअस मुंडू सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1
- बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र में रविवार का दिन हादसों के नाम रहा। महज आधे घंटे के भीतर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पांच सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें कुल 8 लोग घायल हो गए। इन हादसों ने जहाँ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की पोल भी खोल दी है। *भीषण टक्कर: बोलेरो ने टेलर को मारी सीधी टक्कर* पहली और सबसे भीषण दुर्घटना कोनबीर नवाटोली में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कामडारा की ओर से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे एक टेलर को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार है रवि नायक (23 वर्ष): निवासी किन्दिरकेला गंगा कुमार महतो (26 वर्ष)निवासी गुमला राजकिशोर नायक (28 वर्ष): निवासी बीरू, सिमडेगा चारकु लोहरा (38 वर्ष): निवासी किन्दिरकेला अजित कुमार (27 वर्ष): निवासी लौंगा (इलाज जारी) गंभीर चोट लगने के कारण रवि, गंगा, राजकिशोर और चारकु को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। *सिलसिलेवार हादसों से थर्राया इलाका* दूसरा हादसा कोयल नदी पुल पर ट्रैक्टर और पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई, जिसमें ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं। तीसरा हादसा कोनबीर बैंक ऑफ इंडिया के पास सिमडेगा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने मनीजर उरांव नामक व्यक्ति को धक्का मार दिया। मनीजर को मामूली चोट लगी है, जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। अन्य घटनाएं सोलंगबिरा निवासी रेजिना तिर्की (58 वर्ष) और आर्या निवासी नामजन टोपनो (स्कूटी से गिरकर) भी अलग-अलग हादसों में घायल हुए। *अस्पताल की बदहाली: ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर* दुर्घटनाओं के बाद जब घायलों को रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, तो वहाँ की व्यवस्था देखकर परिजन और स्थानीय लोग दंग रह गए। पूरे अस्पताल में केवल एक आयुष डॉक्टर, डॉ. जाहिद ही तैनात थे। किसी भी एमबीबीएस डॉक्टर की उपस्थिति नहीं दिखी। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल से ड्यूटी चार्ट (कार्य तालिका) भी हटा दी गई है, जिससे यह पता न चल सके कि किस डॉक्टर की ड्यूटी कब है। इस संबंध में अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय लकड़ा ने फोन पर कहा कि, "डॉ. जाहिद आयुष डॉक्टर हैं, लेकिन वे सभी का इलाज करते हैं।" "चैतू उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस गुमला ने कहा कि यह अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही है। इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाए गी। *युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल* हादसे की सूचना मिलते ही कोनबीर के स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाई। युवाओं ने न केवल घायलों को अस्पताल पहुँचाया, बल्कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बीच घायलों के प्राथमिक उपचार और अन्य कार्यों में स्वास्थ्य कर्मियों का भरपूर सहयोग किया।1
- 🚨छोड़े गए कपड़े और चप्पल से हुई जेटेया में महिला की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी की पहचान पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय टुरिया गगराई की धारदार टांगी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गागा गगराई (30) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले कपड़ों के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ में आरोपी की पहचान हुई। पूछताछ में गागा गगराई ने बताया कि मृतका रिश्ते में उसकी फूफू थी और वह अक्सर ताना मारती थी, जिससे नाराज होकर उसने 9 अप्रैल की रात टांगी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर खेत में छिपा दिया और हथियार को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर टांगी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। #ChaibasaNews #JharkhandCrime #WestSinghbhum #MurderCase #JaitayaThana #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #JharkhandNews #LocalNews #KolhanNews #Arrested #CrimeUpdate1
- सिमडेगा: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिले में आक्रोश चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सिमडेगा के तत्वावधान में प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज झूलन चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय और सरकार की घोर विफलता करार दिया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। मेहनती युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, राकेश रविकांत प्रधान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर संटू गुप्ता, अनूप केसरी, रामविलास बड़ाईक, शिखा अग्रवाल, किशोरी साहू, प्रभु राम साहू, बबलू कुमार, अंकित कुमार झा एवं अमर रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- ये गोलाबारी की आवाज जलियांवाला बाग की नहीं है। ये आज़ाद भारत का शंभू बॉर्डर है, जिसे पुलिस कंकरीट, कंटीले तारों, नुकीली कीलों और भालों से बंद कर रखा है। किसान सरकार का वादा याद दिलाने दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस उनपर आंसूगैस के गोले बरसा रही है। जनरल डायर नहीं है तो क्या हुआ, 56 इंची कायर तो है जो अपने ही किसानों के रास्ते में भाले गाड़ रहा है और हफ्तों से गोलाबारी करवा रहा है।1
- सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट थाना भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित बॉलीवुड अभिनेत्री सोना महापात्र द्वारा रंगारंग कार्यक्रम संगीत से झुम उठा पूरा सरायकेला। वह उड़ीसा की रहने वाली है। मौके पर उपस्थित रहे सांसद श्रीमती जोबा मांझी, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अन्य पदाधिकारीगण,छऊ गुरु, छऊ कलाकार, मीडिया बंधु, विभिन्न प्रदेश से आए हुए कलाकार एवं सरायकेला की जनता।3
- 😩हाईटेंशन तार से ट्रक में करंट, हेल्पर की मौत , चालक खलासी बाल बाल बचे पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव में सड़क पर लटक रहे बिजली की तार की चपेट में आकर हुए दर्दनाक हादसे में मधु बाजार रिक्शा पट्टी निवासी 25 वर्षीय युवक आकाश कुमार उर्फ मोनू की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपने चाचा ट्रक चालक अजीत कुमार के साथ ट्रक से सीमेंट उतारने के लिए असुरा गांव गया हुआ था। ट्रक पर चालक अजीत कुमार समेत कुल तीन लोग सवार थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार अचानक ट्रक से सट गई, जिससे पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया। चालक अजीत कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें तार के ट्रक से सटने का एहसास हुआ, सभी लोग तुरंत ट्रक से नीचे उतर गए। इसी बीच आकाश कुमार ट्रक का गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही उसने ट्रक का दरवाजा पकड़ा, वह तेज करंट की झटके से दूर जा गिरा और तड़पने लगा। घटना के बाद साथियों ने उसे स्कूटी के बीच में बैठा कर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाये । अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे सामान्य करने का काफी प्रयास किया। 15 मिनट के प्रयास और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजन गहरे सदमे में डूब गए और पारंपरिक तरीके से राख रगड़कर अंतिम जतन किया गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के तार काफी नीचे लटके रहते हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक तारों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। #JharkhandNews #Chaibasanews #Jhinkpaninews #ElectricShock #BreakingNews #AccidentNews #HighTensionWire #TruckAccident #KolhanNews #LocalNews1