logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण*

3 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण*
    1
    *औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण*
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर औरैया से जहाँ पर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन खबर औरैया से जहां पर आज दिनांक 9.5. 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें पुराने विवादों चालान,पारिवारिक मामलों आदि से सम्बन्धित मामलो का निस्तारण किया गया
    1
    खबर औरैया से जहाँ पर राष्ट्रीय लोक अदालत का  हुआ आयोजन 
खबर औरैया से जहां पर आज दिनांक 9.5. 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें पुराने विवादों चालान,पारिवारिक मामलों आदि से सम्बन्धित मामलो का निस्तारण किया गया
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • *औरैया* औरैया में परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर,सिल्ट उठाने के लिए ठेकेदार से मिलीभगत कर बाईकों को दे दी मंजूरी औरैया में सिल्ट उठान में बड़ा घोटाला, ठेकेदार ने ट्रैक्टर की जगह दर्ज करवाईं बाइकें अयाना रजवहा की सिल्ट उठान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है? ठेकेदार विनोद कांट्रैक्टर ने अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर 26 ट्रैक्टरों की लिस्ट में 5 बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करवा लिए और 15 नवंबर 2025 को अनुबंध भी हासिल कर लिया? 0 से 7.420 KM तक सिल्ट उठान के लिए तीन बुलडोजर और 26 ट्रैक्टर दिखाए गए थे, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि 5 वाहन तो बाइकें हैं। हैरानी की बात ये है कि भोगनीपुर निचली राम गंगा नहर प्रखंड के जिम्मेदारों ने बिना जांच किए ही ठेका पास कर दिया? वहीं अब संबंधित अधिकारी अपनी साख बचाने के लिए कर रहे जांच की बात,लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैसे ऐसे ठेकेदार अपने मंसूबों को देते है अंजाम....? देखें बाकी खबर विस्तार से..अगले बुलेटिन में
    1
    *औरैया* 
औरैया में परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर,सिल्ट उठाने के लिए ठेकेदार से मिलीभगत कर बाईकों को दे दी मंजूरी
औरैया में सिल्ट उठान में बड़ा घोटाला, ठेकेदार ने ट्रैक्टर की जगह दर्ज करवाईं बाइकें
अयाना रजवहा की सिल्ट उठान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है?
ठेकेदार विनोद कांट्रैक्टर ने अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर 26 ट्रैक्टरों की लिस्ट में 5 बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करवा लिए और 15 नवंबर 2025 को अनुबंध भी हासिल कर लिया?
0 से 7.420 KM तक सिल्ट उठान के लिए तीन बुलडोजर और 26 ट्रैक्टर दिखाए गए थे, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि 5 वाहन तो बाइकें हैं। हैरानी की बात ये है कि भोगनीपुर निचली राम गंगा नहर प्रखंड के जिम्मेदारों ने बिना जांच किए ही ठेका पास कर दिया?
वहीं अब संबंधित अधिकारी अपनी साख बचाने के लिए कर रहे जांच की बात,लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैसे ऐसे ठेकेदार अपने मंसूबों को देते है अंजाम....?
देखें बाकी खबर विस्तार से..अगले बुलेटिन में
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 20 दिनों से अंधेरे में रजपुरा अड्डा किशनपुरा,यमुना का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण *शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग,अधिकारियों के आश्वासन साबित हो रहे खोखले* बढ़पुरा इटावा।विकास खण्ड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत रजपुरा अड्डा किशनपुरा में पिछले करीब 20 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फूंका पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग अब तक गहरी नींद में सोया हुआ है। भीषण गर्मी के बीच पूरा गांव बिजली संकट से जूझ रहा है और हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि ग्रामीणों को पीने और घरेलू कामों के लिए यमुना नदी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।बिजली न होने से गांव में लगे सबमर्सिबल और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में लोग यमुना नदी का पानी घरेलू कार्यों और कई बार पीने तक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण निवासी पहलाद सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर गांववासी कई बार जेई, एसडीओ,ब्लॉक प्रमुख और सदर विधायक तक गुहार लगा चुके हैं।हर बार केवल आश्वासन का झुनझुना पकड़ा दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा भी कई बार संबंधित विभाग को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत दी गई और अधिकारियों को लगातार कॉल कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बावजूद इसके गांव में नया ट्रांसफॉर्मर नहीं रखा गया।सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ग्रामीणों की परेशानी कब तक अनदेखी की जाती रहेगी? जब इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “मेरे द्वारा भी संबंधित प्रशासनिक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया।” गर्मी में बिजली और पानी दोनों संकट झेल रहे ग्रामीणों में विभागीय लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।
    1
    20 दिनों से अंधेरे में रजपुरा अड्डा किशनपुरा,यमुना का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
*शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग,अधिकारियों के आश्वासन साबित हो रहे खोखले*
बढ़पुरा इटावा।विकास खण्ड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत रजपुरा अड्डा किशनपुरा में पिछले करीब 20 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फूंका पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग अब तक गहरी नींद में सोया हुआ है। भीषण गर्मी के बीच पूरा गांव बिजली संकट से जूझ रहा है और हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि ग्रामीणों को पीने और घरेलू कामों के लिए यमुना नदी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।बिजली न होने से गांव में लगे सबमर्सिबल और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में लोग यमुना नदी का पानी घरेलू कार्यों और कई बार पीने तक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीण निवासी पहलाद सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर गांववासी कई बार जेई, एसडीओ,ब्लॉक प्रमुख और सदर विधायक तक गुहार लगा चुके हैं।हर बार केवल आश्वासन का झुनझुना पकड़ा दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा भी कई बार संबंधित विभाग को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत दी गई और अधिकारियों को लगातार कॉल कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बावजूद इसके गांव में नया ट्रांसफॉर्मर नहीं रखा गया।सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ग्रामीणों की परेशानी कब तक अनदेखी की जाती रहेगी?
जब इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “मेरे द्वारा भी संबंधित प्रशासनिक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया।”
गर्मी में बिजली और पानी दोनों संकट झेल रहे ग्रामीणों में विभागीय लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुएं में गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में कोहराम कुएं में गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में कोहराम औरैया जिले की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में एक दर्दनाक हादसे में 85 वर्षीय वृद्ध राजबहादुर मिश्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। शुक्रवार की सुबह राजबहादुर मिश्रा खाना खाने के बाद पास के मंदिर गए थे। मंदिर के निकट बने पुराने कुएं में झांकते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे कुएं में जा गिरे। एक युवक ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सतर्क किया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अशोक कुमार, चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। कुएं में कूड़ा और गंदगी भरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। घंटों की मशक्कत के बाद गांव के एक व्यक्ति ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर फायर टीम ने वृद्ध को बाहर निकाला, परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
    1
    कुएं में गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में कोहराम
कुएं में गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में कोहराम
औरैया जिले की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में एक दर्दनाक हादसे में 85 वर्षीय वृद्ध राजबहादुर मिश्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।
शुक्रवार की सुबह राजबहादुर मिश्रा खाना खाने के बाद पास के मंदिर गए थे। मंदिर के निकट बने पुराने कुएं में झांकते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे कुएं में जा गिरे। एक युवक ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सतर्क किया।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अशोक कुमार, चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। कुएं में कूड़ा और गंदगी भरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। घंटों की मशक्कत के बाद गांव के एक व्यक्ति ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर फायर टीम ने वृद्ध को बाहर निकाला, परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 9 मई 2026 से लोक अदालत के जरिए किया जा रहा है विवादों का निस्तारण
    1
    आज दिनांक 9 मई 2026 से लोक अदालत के जरिए किया जा रहा है विवादों का निस्तारण
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 9 मई दिन शनिवार को आयोनित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण
    1
    9 मई दिन शनिवार को आयोनित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रात्रि के अंधेरे में बार्डर पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग, कार्यवाही रात्रि के अंधेरे में बार्डर पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग, कार्यवाही औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र में पुलिस ने रात के अंधेरे में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की मिसाल पेश की। थाना प्रभारी गंगादास गौतम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कन्नौज जनपद के तिर्वा रोड पर देर रात तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना था। औरैया-कन्नौज जिले की सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों का चालान किया गया और करीब 60 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जिन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, संदिग्ध नंबर प्लेट और जरूरी दस्तावेज न रखने वाले चालक शामिल थे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से औरैया-कन्नौज मार्ग पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस का यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
    1
    रात्रि के अंधेरे में बार्डर पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग, कार्यवाही
रात्रि के अंधेरे में बार्डर पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग, कार्यवाही
औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र में पुलिस ने रात के अंधेरे में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की मिसाल पेश की। थाना प्रभारी गंगादास गौतम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कन्नौज जनपद के तिर्वा रोड पर देर रात तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना था। औरैया-कन्नौज जिले की सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों का चालान किया गया और करीब 60 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जिन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, संदिग्ध नंबर प्लेट और जरूरी दस्तावेज न रखने वाले चालक शामिल थे।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से औरैया-कन्नौज मार्ग पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस का यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.