logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान... सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं... आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान... सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं... फरियादियों की शिकायतों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश... पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जनसुनवाई में रहे मौजूद... महिला सुरक्षा और उत्पीड़न से जुड़े मामलों की हुई समीक्षा... पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर... संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए... जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे सर्किट हाउस...

6 hrs ago
user_प्रभु दयाल वर्मा
प्रभु दयाल वर्मा
Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान... सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं... आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान... सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं... फरियादियों की शिकायतों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश... पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जनसुनवाई में रहे मौजूद... महिला सुरक्षा और उत्पीड़न से जुड़े मामलों की हुई समीक्षा... पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर... संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए... जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे सर्किट हाउस...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लगातार बारिश से फरेरा गांव जलमग्न, घरों व सचिवालय तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप बाह तहसील की ग्राम पंचायत फरेरा में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी कई घरों और ग्राम सचिवालय तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियां चोक हैं ओर उनकी चौड़ाई कम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गांव का तालाब भी पूरी तरह भर चुका है, जिससे अब बारिश का पानी घरों में घुसने लगा है। शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    1
    लगातार बारिश से फरेरा गांव जलमग्न, घरों व सचिवालय तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप
बाह तहसील की ग्राम पंचायत फरेरा में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी कई घरों और ग्राम सचिवालय तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियां चोक हैं ओर उनकी चौड़ाई कम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गांव का तालाब भी पूरी तरह भर चुका है, जिससे अब बारिश का पानी घरों में घुसने लगा है। शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सीएमओ गायब, कर्मचारी नदारद... नगर पालिका में ठप पड़े काम,पार्षदों ने दफ्तर में दिया धरना भिंड। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव, टूटी सड़कों और नगर पालिका में अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ बुधवार को नगर पालिका परिसर में पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। कई पार्षदों ने धरना देकर प्रभारी सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि नगर पालिका में न तो प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से बैठते हैं और न ही कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचते हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है।लोगों के जरूरी काम महीनों से अटके पड़े हैं।वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि एक माह पहले नियमित सीएमओ के तबादले के बाद एडीएम राजेंद्र बी. नाड़िया को प्रभारी सीएमओ का दायित्व सौंपा गया था लेकिन वे नगर पालिका कार्यालय नहीं आते हैं। इससे लोगों के नामांतरण, प्रमाण-पत्र, निर्माण अनुमति सहित कई विभागीय जरूरी कार्य लंबित हैं। उन्होंने कहा कि बिना जिम्मेदार अधिकारी के नगर पालिका भगवान भरोसे चल रही है। वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद मनीष पुरोहित ने कहा कि अग्रवाल कॉलोनी समेत शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है लेकिन नगर पालिका का कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण तक नहीं करता। शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और चोक नालियों के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पार्षदों का कहना था कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है।पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ और प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही शासन से मांग की गई कि नगर पालिका भिंड में जल्द स्थायी सीएमओ की नियुक्ति की जाए ताकि शहर की व्यवस्थाएं सुधरें और जनता के लंबित कार्य समय पर पूरे हो सकें।इस मौके पर रामऔतार गोयल,रामहेत शाक्य,राघवेंद्र गोस्वामी,छोटेनरवरिया,मनोज अग्रवाल,सुखदिन शाक्य सहित पार्षद मौजूद रहे
    1
    सीएमओ गायब, कर्मचारी नदारद... नगर पालिका में ठप पड़े काम,पार्षदों ने दफ्तर में दिया धरना
भिंड। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था,
जलभराव, टूटी सड़कों और नगर पालिका में अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ बुधवार को नगर पालिका परिसर में पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। कई पार्षदों ने धरना देकर प्रभारी सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि नगर पालिका में न तो प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से बैठते हैं और न ही कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचते हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है।लोगों के जरूरी काम महीनों से अटके पड़े हैं।वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि एक माह पहले नियमित सीएमओ के तबादले के बाद एडीएम राजेंद्र बी. नाड़िया को प्रभारी सीएमओ का दायित्व सौंपा गया था लेकिन वे नगर पालिका कार्यालय नहीं आते हैं। इससे लोगों के नामांतरण, प्रमाण-पत्र, निर्माण अनुमति सहित कई विभागीय जरूरी कार्य लंबित हैं। उन्होंने कहा कि बिना जिम्मेदार अधिकारी के नगर पालिका भगवान भरोसे चल रही है।
वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद मनीष पुरोहित ने कहा कि अग्रवाल कॉलोनी समेत शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है लेकिन नगर पालिका का कोई अधिकारी मौके पर निरीक्षण तक नहीं करता। शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और चोक नालियों के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पार्षदों का कहना था कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है।पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ और प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही शासन से मांग की गई कि नगर पालिका भिंड में जल्द स्थायी सीएमओ की नियुक्ति की जाए ताकि शहर की व्यवस्थाएं सुधरें और जनता के लंबित कार्य समय पर पूरे हो सकें।इस मौके पर रामऔतार गोयल,रामहेत शाक्य,राघवेंद्र गोस्वामी,छोटेनरवरिया,मनोज अग्रवाल,सुखदिन शाक्य सहित पार्षद मौजूद रहे
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू 14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
    1
    सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन

जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।
    1
    खाद की पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, सुबह 4 बजे से लगी कतार,धक्का-मुक्की के बीच मिली पर्ची 
भिंड। कृषि मंडी में खाद लेने से पहले पर्ची कटवाने के लिए किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार सुबह से ही मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। कई किसान सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े रहे लेकिन उनकी पर्ची करीब 5 घंटे बाद कट सकी। इस दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।किसानों ने बताया कि खाद की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उनका कहना था कि खाद कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे कोई जरूरत से ज्यादा खरीदकर रख लेगा। इसके बावजूद टोकन व्यवस्था के कारण उन्हें सुबह से परेशान होना पड़ रहा है।लाइन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और महिलाएं भी नजर आईं। कई बुजुर्ग महिला किसान भीड़ के बीच धक्का-मुक्की सहते हुए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। घर का कामकाज छोड़कर खाद की पर्ची कटवाने पहुंचीं इन महिलाओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि टोकन वितरण और खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए तथा पर्याप्त काउंटर लगाए जाएं तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाकर लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत दिलाई जाए।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तालाब का पानी घरों में घुसने से मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला, अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी, *आगरा देहात,ब्रेकिंग।।* तालाब का पानी घरों में घुसने से मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला, अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी, ग्रामीणों ने तालाब का पानी घरों में घुसने की शिकायत अधिकारियों से करने के बावजूद भी नहीं किया गया कोई अमल, कई घर गिरने की आशंका, कई महीनो से दर्जनों घरों में तालाब का भरा हुआ पानी, हादसा होने की संभावना, घरों में भरा हुआ पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, ग्रामीणों में काफी आक्रोश, शिकायत के बावजूद भी तालाब के पानी को नहीं कराया गया खाली, तालाब के पानी के सीलन से घर गिरने की आशंका, कई महीनो से ग्रामीण उचित अधिकारियों से तालाब की पानी की निकासी के लिए लगा रहे थे गुहार, लेकिन समस्या का नहीं किया गया कोई समाधान, पिनाहट ब्लॉक के अंतर्गत नगला दलेल का मामला।।
    2
    तालाब का पानी घरों में घुसने से मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला, अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी,
*आगरा देहात,ब्रेकिंग।।*
तालाब का पानी घरों में घुसने से मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला, अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी,
ग्रामीणों ने तालाब का पानी घरों में घुसने की शिकायत अधिकारियों से करने के बावजूद भी नहीं किया गया कोई अमल, कई घर गिरने की आशंका, 
कई महीनो से दर्जनों घरों में तालाब का भरा हुआ पानी, हादसा होने की संभावना, घरों में भरा हुआ पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, 
ग्रामीणों में काफी आक्रोश, शिकायत के बावजूद भी तालाब के पानी को नहीं कराया गया खाली, तालाब के पानी के सीलन से घर गिरने की आशंका, 
कई महीनो से ग्रामीण उचित अधिकारियों से तालाब की पानी की निकासी के लिए लगा रहे थे गुहार, लेकिन समस्या का नहीं किया गया कोई समाधान, 
पिनाहट ब्लॉक के अंतर्गत नगला दलेल का मामला।।
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.