मंदिर परिसर में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत स्थित बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मंदिर परिसर में पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर उप निरीक्षक चंद्रेश्वर प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
मंदिर परिसर में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत स्थित बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मंदिर परिसर में पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर उप निरीक्षक चंद्रेश्वर प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ
पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत स्थित बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मंदिर परिसर में पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर उप निरीक्षक चंद्रेश्वर प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।2
- लखनऊ जाने वाले यात्री ध्यान दें। बहराइच पुलिस द्वारा जारी रूट डाइवर्जन पढ़कर ही वाहनों से लखनऊ की यात्रा करें। #UPPolice #BahraichPolice #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup401
- रुपईडीहा बहराइच 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में रुपईडीहा बॉर्डर पर मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 7:30 बजे बीओपी रुपईडीहा की एएचटीयू टीम एवं बीआईटी स्टाफ द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली नाबालिग बालिका एवं एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर तत्परता दिखाते हुए लगभग 15 वर्षीय बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बालिका को नेपाल स्थित संबंधित एनजीओ को सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई हेतु नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सुरक्षा बलों की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती है।2
- Post by MOHD NAIM KHAN1
- जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया गांव में किसान सुरेंद्र शर्मा की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह फसल मड़ाई के लिए खेत में काटकर एकत्रित की गई थी।1
- Post by आलोक कुमार मिश्रा1
- उत्तर प्रदेश जिला बहराइच तहसील महासी इंडियल ऑयल थैलियां वंशपुरवा, तथा राजीचौराहा पेट्रोल पंप पे उमड़ी भीड़ , लोगो का कहना है लोगो ने रोड जाम कर दिया , रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र1
- बहराइच।जनपद के थाना मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम धरमापुर में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद देवर और देवरानी को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना मुर्तिहा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धरमापुर निवासी एक महिला की उसके देवर एवं देवरानी द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतका के पति की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद किसान बीमा योजना के तहत मृतका को 5 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। साथ ही पति के नाम दर्ज जमीन भी मृतका के नाम हो गई थी। इसी संपत्ति और धन को लेकर मृतका का अपने देवर दिनेश यादव और देवरानी से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर देवर दिनेश यादव और उसकी पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या कर दी। मुर्तिहा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।2