*क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली का मासिक निरीक्षण* *थाने की साफ सफाई पर व्यक्त किया प्रसन्नता,अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों एवं महिला हेल्प डेस्क का गहनता से अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाने में हो रहे निर्माण कार्य को देख कर अवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर एवं फीडबैक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। *निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए—* 1- थाने के सभी अभिलेखों एवं रजिस्टरों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। 2- महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने को कहा गया। 3- काउंसलिंग रजिस्टर में दर्ज मामलों का नियमित फॉलो-अप करने के निर्देश दिए गए। 4- एंटी रोमियो टीम को विद्यालय, बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग करने को कहा गया। 5- Anti Romeo SWCAD रजिस्टर में की गई कार्यवाही को समय से अंकित करने के निर्देश दिए गए। 6- महिला बीट प्रणाली को सक्रिय रखते हुए नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। 7- महिला बीट मासिक रजिस्टर में मासिक गतिविधियों का स्पष्ट अंकन करने को कहा गया। 8- प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर को सही एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। 9- निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी ढंग से करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया। 10- फीडबैक रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का समय से समाधान करने के निर्देश दिए गए। 11- लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु विवेचकों को निर्देशित किया गया। 12- वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। 13- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 14- संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। 15- थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। 16- बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए जनता से संवाद बढ़ाने पर बल दिया गया। 17- साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। 18- थाना परिसर में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया। 19- पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समय पालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। 20- कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिसकर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। *आगामी त्यौहार पर सजग दृष्टि रखने के दिशा निर्देश दिए गए* *निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित थाना महुली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*

- संत कबीर नगर । आरएसएस शताब्दी वर्ष के पंचम कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्टी के बीच हुआ हादसा, प्रशासन व स्वयंसेवकों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी #liveuponenews #संतकबीरनगर #मगहर #कबीरएकेडमी #आग_की_घटना #BreakingNews #FireIncident #RSS #प्रशासन #फायरब्रिगेड #पुलिस #सतर्कता #SafetyFirst #तत्परता1
- संतकबीरनगर। जिले में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम के समय सैकड़ों की संख्या में शिक्षक सड़कों पर उतर आए और मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस की शुरुआत शहर के मोती चौराहा से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता उनके भविष्य के साथ अन्याय है और इससे लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और शिक्षकों के हित में उचित कदम उठाए। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।1
- आए दिन जंगल की जमीनों पर कब्जा करने तथा उसे अवैध तरीके से बेचे जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए डीएफओ विकास यादव ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया है।1
- सपा, बसपा, कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को ठगा, नही दिया हक - डॉ अयूब मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के बिगरा मीर गांव में बृहस्पतिवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पीस पार्टी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व विधायक व पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मो0अयूब पंहुचे। जहाँ पर जोरदार स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया। बताते चलें कि आने वाले चंद्र महीनों में ही विधानसभा चुनाव आने वाला है और जिसके बाद से चुनावी विसात बिछने लगी है और हर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो को संगठन की मजबूती के लिए संवाद कर रही है। इस बार भी पीस पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ने की बात कर रही है। जिसके लिए अपने कार्यकर्ताओं संग सम्मेलन बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लॉक के बिगरा मीर गांव में किया गया जहाँ पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे पूर्व विधायक व राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को मुस्लिम समाज के साथ छल करने का आरोप लगाया। इन पार्टियों ने केवल अपने समाज के लोगो के लिए कार्य किया है। इन पार्टियों ने सेकुलरिज्म का छोला ओढ़कर केवल अपने समाज का विकास किया है। एक तरफ सपा ने यादव, बहुजन ने भी केवल अपने जाटव समाज के लोग याद रहे जबकि अन्य दलित समाज की उपेक्षा किया। कांग्रेस ने भी सवर्ण समाज के कुछ लोगों का विकास किया। धर्म व जाति का नाम पर वोट नही अब सर्व समाज के विकास के नाम पर वोट होना चाहिए। इस तरह से तमाम बातों को कहते हुए अपने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जिस तरह से मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए कार्य किया है। आने वाले दिनों में जनगणना में सक्रिय रूप से कार्य करना है। नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए मतदाता सूची व जनगणना में नाम होना आवश्यक है। संगठन की मजबूती बूथों से शुरू होती है। बूथों को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। महिला प्रदेस अध्यक्ष मीनू सिंह ने कहा कि मुसलमानों का वोट लेकर सपा ने सत्ता पाई लेकिन मुसलमानों का भला नहीं किया, बल्कि अपने सजातीय भाइयों का भला किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक लंबे समय तक कांग्रेस मुसलमानों का वोट लेकर सत्ता में आती रही लेकिन मुसलमानों को पीछे धकेल दिया। जिससे मुस्लिम समाज मे पिछड़ापन बना हुआ है। इस तरह से कार्यकर्ताओ को अभी से ही जुटने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अफरोज बादल व आयोजन आजम चौधरी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मो0अयूब, प्रदेश अध्यक्ष महिला मीनू सिंह, ब्रिजेश निषाद, विधानसभा अध्यक्ष फ़ुजैल रहमानी, अरविंद निषाद, मेहंदी हसन, वि स अध्यक्ष खलीलाबाद अनीता तिवारी, मौलाना तनवीर कासमी, हाजी शमसुद्दीन, हाजी मो0यूनुस सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- महंगाई-बेरोजगारी पर बोले SP विधायक राजेश निषाद - 'अखिलेश राज था बेहतर!'1
- हज़रत मुबारक खां शहीद उर्स 2026: आज पेश होगी सरकारी चादर, देर रात होगी शानदार कव्वाली1
- सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परचम लहराया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिनमें अधिकतर छात्रों के अंक नब्बे प्रतिशत के आसपास रहे। बृहस्पतिवार को संस्थान के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को फूल माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बुधवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र अपना परिणाम जानने को उत्सुक रहे। इस बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल के होनहारों को एकेडमी के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर उनका हौसला बढाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किसा। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हर साल लगातार एकेडमी के छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी कठिन परिश्रम और लगन से छात्र जिले में अपना परचम लहराएंगे। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संसाधन उपलब्ध हैं। विद्वान शिक्षक छात्रों के भविष्य संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि विद्वान शिक्षकों के निर्देशन से छात्र कठिन परिश्रम से जिले में अपना स्थान हासिल कर रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने से चूके छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और भी लगन से पढ़ाई करने पर जिले में बेहतर स्थान हासिल हो सकता है। प्रचार्य वेद प्रकाश पांडेय,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।4
- महान सूफी संत मुबारक खान शहीद दरगाह पर तीन दिनों तक चलने वाले उर्स के मौके पर आज पेश की गई सरकारी चादर, घोड़े और ऊंट जुलूस में शामिल, जायरिनों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा।1
- एफआईआर न लिखने पर पीड़ित ने एसपी से किया शिकायत मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र मे लूट व मारपीट होने का एक मामला घटित हुआ है। जिसमे रजिस्ट्री करवाकर वापस आ रहे दो भाइयों से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूट होने की घटना घटित हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप मीना से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के टोटहा गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके भाई उमेश और अशोक बिसौआ चौराहा पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों की पहचान बेलवनवा गांव निवासी प्रदीप निषाद पुत्र बाबूलाल, सोनू पुत्र श्याम बहादुर और विशाल पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। बदमाशों ने लोहे की चुल्ला और पंच चाकू से वार किया, जिससे उमेश की आंख और सिर पर तथा अशोक के कान और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाश उनसे 85,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर बिसौवा चौकी प्रभारी के माध्यम से थाने को सौंप दिया गया। हालांकि, सुरेश चंद्र यादव का आरोप है कि मेंहदावल थाने पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तहरीर बदलने और 'सही करने' की बात कही जा रही है।सुरेश चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया और उन्हें फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर थाने से भगा दिया। वहीं, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है और मुकदमा दर्ज न करने के सारे आरोप गलत हैं।2