Shuru
Apke Nagar Ki App…
*जौनपुर ब्रेकिंग* *सड़क के किनारे आधा दर्जन से ज्यादा गुमटियों और ठेले खोमचे वाले की दुकान में लगी आग से मचा हड़कंप* *आग की सूचना पर मची हड़कंप,सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू* *Fso नागेंद द्विवेदी की नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू कर चलाया अभियान,स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू* *लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के समीप की घटना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू*
Rahat time's
*जौनपुर ब्रेकिंग* *सड़क के किनारे आधा दर्जन से ज्यादा गुमटियों और ठेले खोमचे वाले की दुकान में लगी आग से मचा हड़कंप* *आग की सूचना पर मची हड़कंप,सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू* *Fso नागेंद द्विवेदी की नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू कर चलाया अभियान,स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू* *लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के समीप की घटना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rahat time's1
- *तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत* *जौनपुर।* मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि पराहित गांव निवासी अरविंद का 12 वर्षीय पुत्र मोनू उर्फ सत्यम और लालबहादुर का 9 वर्षीय पुत्र उमंग बिना बताए गांव के पास स्थित तालाब में नहाने चले गए। उस समय परिवार के सदस्य खेतों में गेंहू की कटाई के काम में व्यस्त थे। परिजन शाम को जब खेतों से लौटे तो दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी खोजबीन के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब के पास जुट गई। ग्रामीणों ने ही दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले। मौके पर पहुंचीं बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मोनू उर्फ सत्यम के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र था। वहीं उमंग के पिता मुंबई में काम करते हैं। उमंग दो भाइयों में बड़ा था और किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ता था। सूचना पर देर रात पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1
- Post by Dharmendra Giri1
- वाराणसी, 09 अप्रैल। गंगा नदी में जल गश्त के दौरान आज राजघाट ब्रिज के पास एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। एनडीआरएफ की टीम, जो उस समय गंगा नदी में नियमित गश्त पर तैनात थी, ने स्थिति को तुरंत भांपते हुए त्वरित कार्रवाई की और डूब रहे युवक के सफल रेस्क्यू को अंजाम दिया। एनडीआरएफ की टीम उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गंगा नदी में निरंतर एवं नियमित जल गश्त करती रहती हैं। घटना के समय गंगा नदी में गश्त कर रही एनडीआरएफ टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एनडीआरएफ के रेस्क्यूअर्स ने बिना समय गंवाए गहरे पानी में छलांग लगाई और अन्य रेस्क्यूअर्स के साथ मिलकर युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि युवक कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। तत्पश्चात रेस्क्यूअर्स द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक उपाय (जैसे पानी निकालना एवं सीपीआर प्रदान करना) शुरू किए गए। आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से घाट के किनारे लाया गया तथा उसकी स्थिति सामान्य होने तक लगातार निगरानी एवं सहायता दी गई। एनडीआरएफ द्वारा किए गए इस त्वरित, साहसिक एवं अत्यंत पेशेवर बचाव ने एक बार फिर बल की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं “सेवा और सुरक्षा” के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस वीरतापूर्ण कार्य को प्रत्यक्ष रूप से देखा और एनडीआरएफ के जांबाज रेस्क्यूअर्स की सराहना करते हुए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।1
- Post by Shiva bloge1
- बेलखरनाथ विकासखंड के अंतर्गत दोनई ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति देर रात किसी समय मोटरसाइकिल समेत गहरे गड्ढे (खाई) में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 🌅 सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में गिरा पड़ा है। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 📞 ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पट्टी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 🆔 मृतक की पहचान जलालपुर किठौली निवासी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 1️⃣ “गड्ढे ने ली एक और जान! बाइक सवार की दर्दनाक मौत” 2️⃣ “सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा खौफनाक मंजर, गड्ढे में मिली लाश” 3️⃣ “बेलखरनाथ में बड़ा हादसा: खाई में गिरकर युवक की मौत”1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Rahat time's1